मथुरा

मथुरा। कल बहुजन समाज पार्टी के जुबली पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी की घोषणा के दौरान बहुजन समाज पार्टी में विप्र समाज के अलावा कई राजनैतिक दलांे के लोग शामिल हो गये हैं। इनमें बीएल गोस्वामी उपाध्यक्ष धर्म सिंह का दावा है कि वे अपने 200 साथियों के साथ बीएसपी में शामिल हुये हैं। महोली के ठाकुर होरीलाल भी 500 साथियों के साथ, योगेश भारद्वाज 300 युवा साथियों के साथ, वि कुमार बाल्मीकि उर्फ रब्बा 200 साथियों के साथ, मोहम्मद अबरार जयसिंहपुरा  सैंकड़ों युवा साथियों के साथ, मनीष प्रजापति सुभाषनगर, जीतेन्द्र प्रजापति कृष्णानगर, चन्द्रशेखर वर्मा लक्ष्मीनगर तथा ऐनू कुरैशी निवासी भरतपुर गेट, पं. धनंजय भारद्वाज, दीपक उपाध्याय, आशु शर्मा जितेन्द्र उर्फ जीतू प्रजापति ने भी बसपा में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं ब्रजवासी गौ रक्षा दल की ओर से मोनू शर्मा और विपुल गौड़ अपने लगभग अस्सी साथियों के साथ कल बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पीले दुपटटे डालकर सभास्थल पर पंहुचे और बसपा में शामिल होने की घोषणा की। भारी संख्या में कल मथुरा-वृन्दावन और देहात क्षेत्र से आये विप्र समाज के लोगों ने भी बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। योगेश द्विवेदी जैसे युवा ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाने से जहां विप्र समाज के युवाओं मंे भारी उत्साह है वहीं दूसरे राजनैतिक दलों के लोग भी टूटकर बसपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी और भी मबूत होगी।

Read More

मथुरा। राया नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने प्रेशर फाॅगिंग मशीन की कस्बे में दवाई छिड़काव के लिए शुरुआत की। डेंगू के फैलते प्रकोप से राया वासियों में इसे लेकर भय की स्थिति बनी हुई थी जिसे लेकर हमने पिछले हफ्ते खबर भी प्रकाशित की थी जिसके बाद आज नगर में दवाई छिड़काव का काम आरम्भ हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कस्बे में सभी जगह मशीन की मदद से दवाई छिड़काव किया जायेगा। इस मौके पर देवी प्रसाद अग्रवाल, निरोत्तम प्रसाद, भगवान दास, सभासद ज्ञानेन्द्र, हामिद फारुकी आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। किसानों द्वारा बोई गई लाहा की फसल को हाईटेक सनसिटी कम्पनी के गुर्गों ने जेसीबी से खेतों में आठ दर्जन से अधिक गहरे गड्ढे खोद कर फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों को जब फसल नष्ट होने तथा खेतों में जेसीबी से दर्जनों गहरे गड्ढे खोदे जाने की जानकारी हुई तो सैकड़ों किसान घटनास्थल पर पहुंच गए। वे पुलिस के पास भी गए। जिन किसानों के खेतों में गड्ढे खोदे गए थे, उनमें से दो किसान इतने मायूस हो गए कि मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। अन्य किसानों ने जैसे-तैसे उसे समझा बुझा कर शांत किया। किसान संघर्ष समिति सचिव दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने बताया कि हाईटेक सनसिटी कंपनी ने क्षेत्र में औद्योगिक विकास का  सब्जबाग दिखा कर प्रशासन की मिली भगत से किसानों को अधिग्रहण का भय दिखा कर उनकी सैकड़ों एकड़ जमीन को कौडि़यों के भाव खरीद लिया था। तब से आज तक कंपनी ने यहां कोई प्रोजेक्ट तैयार नहीं किया है, बल्कि कंपनी ने चुपके से किसानों से ली गई जमीन को अन्य कालोनाइजरों को मंहगे दामों पर बेच दिया। समिति के अध्यक्ष ठा. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि किसी किसा के साथ कोई अनहौनी हो गई तो इसके लिए एसएसपी व डीएम जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि समिति किसानों की जमीन लौटा कर ही शांत बैठेगी।

Read More

मथुरा। श्रीरामलीला सभा मथुरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर प्रतिवर्ष होने वाली रामलीला महोत्सव को धूमधम से मनाये जाने की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में सभा के प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग व अन्य पनदाधिकारियों द्वारा पात्रों का चयन किया जा चका हैं। पात्रों को तालीम पूर्वभ्यास आचार्य रामलीला गोबिन्द गोस्वामी के नेतृत्व में चित्रकूट पर दी जा रही हैं। संवाद परीक्षण में पात्रों को आगामी होने वाली रामलीला में कैसे मंचन होना है तथा लीला को कैसे भव्यता प्रदान करनी है इसके गुर सिखाये जा रहे हैं। पूर्व अभ्यास में सभा के सरंक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, सभापति उमेश अग्रवाल, उपसभापति अशोक कुमार, अशोक कुमार बंसल, बनवारी लाल गर्ग, सुनील अग्रवाल सर्राफ, सर्वेश कुमार शर्मा, रामनारायण अन्नू, नरेन्द्र अग्रवाल, विपुल पारीख आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

रामलीला महोत्सव के पदाधिकारियों के साथ एवं अधीनस्थों के साथ बैठक लेते डीएम राजेश कुमार सम्बन्धित विभाग तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें।: राजेश कुमार   मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों को देखते हुए बिजली, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग तथा मनोंजन कर विभाग के अधिकारियों तथा रामलीला सभा के पदाधिकारियों से कहा है कि वे आज ही नगर मजिस्ट्रेट के साथ आयोजन स्थलों पर जाकर भली भाॅति निरीक्षण कर लें तथा मौके पर जो कमियां नजर आयें उन्हें सम्बन्धित विभागों से तत्काल ठीक करायें। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  बैठक में रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन 5 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 25 अक्टूबर तक चलेगा। 13 अक्टूबर को श्री राम-बारात विवाहोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 15 अक्टूबर को वनबास लीला, 16 अक्टूबर को भरत मनावन-पादुका दान तथा 23 अक्टूबर को भरत मिलाप आदि अत्यन्त महत्वपूर्ण आयोजन किये जायेंगे। यह भी अवगत कराया गया कि इन आयोजनों में जुलूस निकाले जाते हैं। जुलूस के मार्ग पर समस्त व्यवस्थायें सही कराये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जुलूस के मार्ग में लटकते विद्युत के तारों को टाइट किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान विद्युत आपूर्ति सही होनी चाहिए। मनोंरजन कर अधिकारी को निर्देश दिये कि वे भी केबिल को टाइट करायें, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जुलूस के मार्गों पर गड्ढे आदि को समय से सही करा दिया जाय। नगर पालिका परिषद को मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये और यह भी निर्देश दिये कि इन विभागों के अधिकारी व रामलीला सभा के पदाधिकारी नगर मजिस्टेेªट के साथ आज शाम को ही जाकर स्थलीय निरीक्षण करके सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेेªट से कहा कि वे रामलीला मैदान का निरीक्षण करके देख ले यदि वहाॅ पर कोई अतिक्रमण हो तो उसे तत्काल हटवा दें। जिलाधिकारी ने रामलीला कमेटी से कहा कि वह विभिन्न आयोंजन स्थलों के प्रभारी का चार्ट बनाकर नगर मजिस्टेेªट को उपलब्ध करा दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभारी क्षेत्र के प्रभारी व्यक्ति को बनाया जाय जिसकी बातें सभी व्यक्ति मानें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से यह भी कहा कि वे भी प्रशासन की तरफ से प्रभारी नियुक्त कर दें ताकि दोनों प्रभारी आपसी ताल-मेल बैठाकर इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न करा सकें। उन्होंने कहा कि इसी दौरान मोहर्रम भी शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी व मोहर्रम कमेटी की एक साथ बैठक बुलाकर आपसी सांमजशय बनाकर दोनों पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारी सर्व  चन्द्र विजय सिंह, अन्जनी कुमार, राजेश कुमार, विश्व भूषण तथा राम अरज यादव, डिप्टी कलेक्टर मेघा गर्ग, पुलिस अधीक्षक केजीएस हृदयेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा रामलीला सभा के सभापति उमेश अग्रवाल, प्रधानंत्री बनवारी लाल गर्ग, उप सभापति अशोक कुमार, उप प्रधानमंत्री सुनील अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रथम चरण के सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे पहली अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों का उपलब्घ कराई गई चेक लिस्ट के आधार पर सघन निरीक्षण करके कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों की जितनी अच्छी जानकारी होगी वे सकुशल मतदान सम्पन्न कराने में उतना ही सफल होंगे। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्टेªट के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव सम्बन्धी बारीकियों की जानकारी दे रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत का चुनाव अत्यन्त संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण होता है। इस चुनाव की सफलता की गारन्टी इस बात पर निर्भर करती है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव सम्बन्धी सभी विधाओं की कितनी अच्छी जानकारी रखता है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट कल नगर मजिस्टेेªट से वाहन प्राप्त कर पहली अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर रूट एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र तक पहुॅचने में कितना समय लगता है उसे भी नोट कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति क्या है उसे देख लिया जाय। मतदान हेतु चयनित भवन की स्थिति क्या है। वहाॅ पर पेयजल, छाया एवं प्रकाश, शौचालय, विकलांग मतदाताओं हेतु रैम्प आदि है आथवा नही। जिलाधिकारी ने कहा कि उपलब्ध कराई गई चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करके उसे जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने इस बात के सख्त निर्देश दिये कि साधारण परिस्थितियों में मतदान से पूर्व तथा मतदान के बाद नियत मार्ग न बदला जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदान केन्द्र यदि विद्यालय में स्थापित है तो प्रधानाचार्य का नाम व मोबाइल नम्बर सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास होना चाहिए। मतदान केन्द्र जिस क्षेत्र में है उस क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था की स्थिति क्या है। सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का मोबाइल नम्बर, प्रत्याशियों के नाम व नम्बर, लेखपाल, चैकीदार, थानाध्यक्ष के नाम व नम्बर, जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के नम्बर होने चाहिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण के समय अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों के फोटोग्राफ अवश्य लायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मतदान पेटिका खिड़की अथवा दरवाजे के पास नहीं होनी चाहिए। बूथ से 200 मीटर के अन्दर पर्ची बाॅटने की व्यवस्था नहीं होंनी चाहिए। पर्ची वितरण केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो। किसी भी दशा में मोबाइल बन्द न हो। अतिरिक्त चार्जर भी साथ रखें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण  एसबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti