मथुरा

मथुरा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय पवन कुमार श्रीवास्तव ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम राल, थाना वृन्दावन (मथुरा) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन महर्शि दयानन्द सी.सै. स्कूल के प्रांगण में किया गया। विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता श्रीवास्तव सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रतिभागिता ओमवीर सिंह, एड व अजय कुमार उपाध्यक्ष एड द्वारा दी गई। इस शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक आर्य, शिक्षकगण व शिक्षार्थी, पराविधिक स्वयं एवं भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित हुए थे।

Read More

मथुरा। बीएड बेरोजगार शिक्षक पिछले 20 वर्ष से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, सरकार द्वारा समय-समय पर जो नियुक्तियां की गई, वो ऊंट के मुंह में जीरे के समान थी, जिसके चलते बीएड योग्यताधारी बेरोजगारी और भुखमरी के कगार पर हैं। सरकार वोट की राजनीति करते हुए शिक्षामित्रों से हमदर्दी जता रही है। लेकिन बीएड प्रशिक्षितों के लिए कुछ नहीं सोचा। वित्तविहीन विद्यालयों में भी बीएड शिक्षकों का जमकर शोषण हो रहा है, यह बात आज बीएड बेरोजगार शिक्षक संघ मथुरा इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बघेल ने बीएड प्रशिक्षितों की बैठक के दौरान कही। बेरोजगार शिक्षक प्रशिक्षितों ने शिक्षामित्रों की तरह बिना टेट पास किए उन्हें भी शीघ्र प्राइमरी में जूनियर विद्यालयों में लगाने की मांग की।  इस दौरान सुरेश प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, विनीता निगम, कमलेश सक्सैना, ममता पाल, कुसुम रानी, अलका जैन, उर्मिला बघेल, मौ. असलम, श्रीमती सुमन लता, श्रीमती वीरवाला, प्रेमसिंह गुर्जर, कादरखांन, वेदप्रकाश सैनी, सुभाष कुशवाह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

तीन दिवसीय अग्रसेन मेला इसवार बीएसए कालेज होगा-अजयकान्त मथुरा। श्री अग्रवाल सभा मथुरा की बैठक अग्रवाटिका मथुरा पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष चै. मुरलीधर अग्रवाल ने की। बैठक में प्रधनमंत्री महावीर मित्तल ने बताया कि पंाच दिवसीय अग्रसेन जयन्ती की पूर्व बेला में 9 10 व 11 अक्टूबर को नयती हाॅस्पीटल के कुशल डाक्टरों द्वारा अग्रवाटिका पर निःशुल्क जाॅच शिविर लगाया जायेगा। इसकी के साथ 10 अक्टॅबर से 12 अक्टूबर तक मोतियाबिन्द आॅखों के आपरेशन के पंजीयन एवं मरीजों की आॅखों में आई ड्राप डालने का कार्य किया जायेगा। 13 अक्टूबर को कुशल चिकित्सक द्वारा आॅखों के आपरेशन किये जायेगे।  बैठक में जयन्ती के मुख्य संयोजक नवीन मित्तल ने बताया कि उन्हें संस्था ने मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दी जिसें वह सभी के सहयोग से पूराी निष्ठा के साथ निभायेगे। इसके साथ ही संयोजकों का भी चयन कर लिया गया हैं। श्री मित्तल ने बताया कि 12 अक्टूबर को ब्रज चिकित्सा संस्थान में प्रातः 10 बजे मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम सांय 5 बजे सृजन संस्था पर कुष्ट रोगियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण होगा। पुष्पाजलि संयोजक व मीडया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवें वालों ने बताया कि पाॅच दिवसीय अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत 13 अक्टूबर को प्रातः 7.30 कुशक गली, 8 बजे अग्रवाटिका पर अग्रकुल प्रर्वतक 1008 महाराजा अग्रसेन पुष्पाजंलि एवं घ्वारोहण सभा के अध्यक्ष द्वारा होगा। इसी के साथ प्रातः कलशा यात्रा निकाली जायेगी उसके उपरान्त यमुनाजल से महाराजश्री का अभिषेक कराया जायेगा। शोभायात्रा मुख्य संयोजक राजीव अग्रवालन ने बताया कि 14 अक्टूबर की सांय 3 बजे चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज से विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।  शोभायात्रा में राजकुमारों के फार्म 30 सितम्बर तक जमा करा दें। 4 अक्टूबर को राजकुमारों का चयन लाॅटरी द्वारा कुशक गली अग्रवाल धर्मशाला पर होगा। चन्दा संयोजक प्रवीन सर्राफ ने सदन को बताया कि चन्दा समितियों का गठन कर लिया गया है। अग्रसेन मेला के मुख्य संयोजक अजयकान्त गर्ग ने बताया कि  15, 16 तथा 17 अक्टूबर को अग्रसेन मेला प्रथम बार बीएसए कालेज डिग्री कालेज पर लगाया जायेगा। मेलना को भव्यता प्रदान करने हेतु अग्रवाल महिला समिति की बहनें तिलकद्वार अग्रवाल ध्र्मशाला पर बच्चों को प्रशिक्षण दे रही है तथा कार्यक्रम में सम्मलित वाले मुख्य अतिथियों से स्वीकृति लेने का काम चल रहा हैं। बैठक में मुख्यरूप से कन्हैयालाल बजाज, प्रेम सर्रापफ, विनोद गर्ग, बाबूलाल मोटर वालें, मनोज सर्रापफ, वृन्दावन बिहारी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, बनवारी लाल, जुगल अग्रवाल, ब्रज बिहारी गुडेरा वालें, आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को विश्व भर में अल्जाइमर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा यह दिन जिस सप्ताह में पडता है वह सप्ताह अर्थात 21 सितम्बर से 27 सितम्बर तक राष्ट्रीय डिमेन्शिया जागरूक सप्ताह के रूप में मनाया जाता है इसका मुख्य उपदेश्य पूरे विश्व में अल्जाइमर्स डिमेन्शिया एवं अन्य प्रकार के डिमेन्शिया के प्रति जनजागरूकता पैदा करना है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने बताया है कि जनपद में राष्ट्रीय डिमेन्शिया जागरूक सप्ताह के रूप में जाना जाता है इसके अन्तर्गत मुख्यालय, सामु. स्वा, केन्द्र, प्रा. स्वा, केन्द्र एवं मुख्य केन्द्रों पर इससे सम्बन्धित पोस्टरों को लगवाया गया है जिससे कि आम जनता में जागरूकता पैदा हो सके।

Read More

मथुरा : कांग्रेस के प्रदेशीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नरेंद्र मोदी पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि आज किसान मोदी को गाली दे रहा है। जनता अपने खाते में 15 लाख रुपये आने का इंतजार कर रही है और जनता से किए गए वायदे प्रधानमंत्री पूरे नहीं कर पा रहे हैं। 

Read More

कांग्रेस के प्रादेशीय चिंतन वर्ग में बोलते राहुल गांधी। फोटो  मंच पर बैठे हैं नसीब पठान, कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, प्रदेश प्रभारी मकसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष निर्मत्र खत्री, वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई और सिने स्टार राज बब्बर।  विचारधारा पकड़ी तो यूपी में कांग्रेस की जीत निश्चित कांगे्रस उपाध्यक्ष ने मोदी और आरएसएस पर जमकर चलाये तीर मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रदेशीय कार्यकर्ता सम्मेलन और चिंतन शिविर में बोलते कहा कि आज किसान मोदी को गाली दे रहा है।  जनता अपने खाते में पन्द्रह लाख रूपये आने का इंतजार कर रही है। वायदा पूरा न करने के कारण सरकार अपने आप नीचे आ जायेगी। जनता से किये वायदे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में कांग्रेस भले ही चैथे नंबर की पार्टी है लेकिन विचारधारा में वह पहले नंबर की पार्टी है। अगर हमने सिर्फ अपनी विचारधारा पकड़ ली, तो कांग्रेस परिवार की यूपी में निश्चित रूप से जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैं पहले पार्टी को सेना की तरह देखता था लेकिन अब मेरी सोच में बदलाव आया है और मैं अब पार्टी को परिवार की तरह देखता हूँ। राहुल ने कहा कि पार्टी के हर सदस्य में कांग्रेस का डीएनए है। जिसके दिल में कांग्रेस है वह हमारा है। हर कार्यकर्ता कुछ न कुछ योग्यता रखता है। हमें उनकी क्षमता बढानी है। राहुल ने कहा कि जब मैं छोटा था, पापा जो कुछ कहते थे, कभी-कभी मैं उस बात को मानता था, कभी नहीं भी मानता था। मगर जब मैं कुछ बोलता था, पापा के पास शक्ति थी मुझे चुप कराने की, लेकिन वह मेरी बात सुनते थे। राहुल ने कहा कि सेना में एक जनरल ठीक काम न करने वाले किसी सिपाही को हटा सकता है, लेकिन एक परिवार के सदस्य के रूप में हमें यह कहना होगा कि इस काम कोई कोई और कर लेगा, आप किसी दूसरे काम को अच्छी तरह से कर सकते हैं। चाहे टीम में कोई हमें अच्छा लगे या न लगे, परिवार में सब हैं। हम किसी को बाहर नहीं कर सकते। राहुल ने कहा कि यहां अलग-अलग विचारधाराएं हैं। कांग्रेस, आरएसएस नहीं है। कांग्रेस की चमक ऊपर से नहीं आती, अंदर से बाहर की ओर निकलती है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को आपसी स्तर पर बातचीत शुरू करनी चाहिए। हमें अपनी सोच में एकरूपता लानी होगी, यह भाईचारा है। हिन्दुस्तान के दिल में कांग्रेस की विचारधारा विकसित करनी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आए और वादे किए, हर व्यक्ति को 15 लाख का वादा कर रहे थे, मिला क्या... अच्छे दिन कब आएंगे, किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिला। कार्यक्रम में कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, राष्ट्रीय महामंत्री मकसूदन मिस्त्री, महिला अध्यक्ष ममता, कांग्रेस नेता राजबब्बर, मोहसिना किदवई, प्रमोद तिवारी, रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ.संजय सिंह, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, बिहारी कांत तिवारी, एमएम शर्मा, यामिनी रमण आचार्य, कुँ नरेन्द्र सिंह, पूरन कौशिक, डाॅ. आशुतोष भारद्वाज, ब्रजमोहन वाल्मीकि, अजय शर्मा एडवोकेट, मलिक अरोड़ा, संजय शर्मा, विनोद शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी, वीरेश चतुर्वेदी, महेन्द्र प्रताप गौतम, मनोज गौड़, दौलतराम गोला, सैय्यद साबिर, मुकेश धनगर, विक्रम बाल्मीकि, पं. हरीप्रसाद शर्मा, कीर्ति कौशिक, विष्णु राजपूत सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।   राहुल ने दिया स्टीव जाॅब्स का उदाहरण मथुरा। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को एप्पल कंपनी के प्रमुख रहे स्टीव जाॅब्स का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि स्टीव जाॅब्स से किसी ने पूछा कि आपकी कंपनी पहले खत्म हो गई थी, इसे आपने दोबारा कैसे खड़ा किया। स्टीव जाॅब्स ने जवाब दिया कि जब मैं छोटा था, तो मैं एक बुजुर्ग पड़ोसी के घर खेलने जाता था। एक दिन बुजुर्ग ने एक मोटर दिखाई, मोटर के पास एक ड्रम था, वहां 20-25 पत्थर थे, अलग-अलग आकार के। उन्होंने ड्रम में ये पत्थर डाल दिए और मोटर को चालू कर दिया और जाॅब्स को कहा कि अब घर चले जाओ और कल सुबह आना। अगले दिन जाॅब्स से मोटर को बंद करने को कहा। ड्रम में सभी पत्थर एक ही आकार के हो गए थे और सभी चमकीले हो गए थे। जाॅब्स ने पूछा कि इसका मतलब क्या हुआ। तो बुजुर्ग ने कहा कि अगर आप सबको एक ड्रम में डाल दो और उनकी सही तरीके से बातचीत करा दो, उनकी अपनी जगह दे दो तो हर पत्थर की अपनी चमक होती है, वह आ जाएगी।   बाॅक्स  फोटो नं. 03 कैप्शनः वृन्दावन में बिहारीजी का आर्शीवाद लेते राहुल गांधी।       कांगे्रस के प्रदेशयी सम्मेलन में देश और प्रदेश भर से आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और मण्डल व जनपदभर के वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता।   बिहारी जी के आर्शीवाद से होगी यूपी फतहः प्रदीप मथुरा। आज कांग्रेस के प्रादेशीय सम्मेलन में कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी ने जब बिहारीजी के दर्शन किये तो हमारी बारह प्रांतों में सरकार बनी थी। आज राहुल गांधी बिहारीजी का आर्शीवाद लेकर आये हैं तो यूपी में हमारी फतह निश्चित है।

Read More

बिहार चुनाव जीतेगी भाजपाः राजनाथ 125 हजार करोड़ के मुद्रा बैंक से मिलेगा युवाओं को ऋण मथुरा। देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज वृन्दावन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद मास तस्करी व गौवंश तस्करी में कमी आयी है। बिहार में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश बनाने की राजनीति करती है जबकि अन्य दल सरकारें बनाने के लिये राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने जनता के सम्मान व हक के लिए सुरक्षा बीमा योजना के रूप में एक ऐतिहासिक पहल की है। कार्यकर्ता व जनता इसका लाभ ले। भाजपा देश निर्माण की राजनीति कर रही है बहुत सी सरकारें केवल सरकार बनाने के लिये राजनीति करती हैं लेकिन भाजपा देश बनाने के लिये राजनीति करती है। राजनाथ ने कहा कि 125 हजार करोड़ के मुद्रा बैंक के माध्यम से युवाओ को ऋण देकर रोजगार सम्पन्न किया जायेगा, जिससे गरीब व्यक्ति को भी लाभ मिलेगा।  आज देश में स्वाभिमानी सरकार है। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित है। भाजपा सरकार आने के बाद गौ मांस व गौ वंश की तस्करी में कमी आयी है। कार्यक्रम में पुरषोत्तम खण्डेलवाल, फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, बांकेबिहारी माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, चै. लक्ष्मीनारायण, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना भैया, रामकिशन पाठक, चिंताहरण चतुर्वेदी, रवि माहेश्री, दीपा अग्रवाल आदि मौजूद थे।    --------------------------------------  मथुरा। आज यहां वृंदावन आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने सडक पर लेट शिक्षामित्रों ने अपनी पीड़ा जताते हुए उनसे केन्द्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप कर उनकी नौकरी बचाने की गुहार की। केन्द्रीय गृहमंत्री ने शिक्षामित्रों को मदद का आश्वासन देते हुए उनकी नौकरी सुरक्षित करने की बात कही। ज्ञात रहे आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित कर बाहर निकल रहे थे। राजनाथ सिंह से अपनी पीड़ा व्यक्त करने गए जनपद भर से जुटे शिक्षामित्रों ने मंदिर के दरवाजे के सामने मथुरा वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया और शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़क पर लेट गए। उनका कहना था कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने मंच से उनके विषय में कोई बात नहीं की, आखिर में केन्द्रीय गृहमंत्री अपनी गाड़ी से उतरे और शिक्षामित्रों की मांगे सुनीं। शिक्षामित्रों का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत व सैकड़ों शिक्षामित्रों ने राजनाथ सिंह से कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एनसीटीई द्वारा गलत काउंटर लगा देने से उनका अहित हुआ है। नौकरी जाने से परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। तो केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार शिक्षामित्रों को लेकर गंभीर है। हर हाल में आपकी मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री आपके बारे में चिंतित है। एनसीटी से वो खुद वार्ता करेंगे तथा आप शिक्षक हैं, शिक्षक ही रहेंगे। इस दौरान राजकुमार चैधरी, पंकज निषाद, रामकुमार, विनोद भाटी, वकील अहमद, साजिद अहमद, सतीश सैनी, रेखा चोधरी, नीटू कुमारी, अमरूद्दीन, हाकिम सिंह, वेदवीर, भगवान सिंह, चन्द्रप्रकाश शर्मा, सत्तो देवी प्रेमलता, सविता डांगर, मालबिका, सतवीर सिंह, मनोज कुमार, जयप्रकाश, मुकुश उपाध्याय, जीतपाल, लेखराज, दीपा, लक्ष्मी, बबीता, चन्द्रकला, पूजा चैधरी, संगीता, ब्रजेश शर्मा,आदि उपस्थित रहीं।  

Read More

 मथुरा। राधानुग्रह कृष्णाश्रम सेवाधाम गोविन्द नगर में आज राधा जन्मभिषेक कार्यक्रम के तहत कलश स्थापना, पूजन एवं अखंड हरिसंकीर्तन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज सोमवार को प्रातः पांच बजे श्रीराधा जूं का जन्मभिषेक एवं दोपहर बारह श्रृंगार दर्शन तथा शाम को गल्तेश्वर महादेव मंदिर से राधारानी की चाव का डोला कार्यक्रम स्थल पर जाएगा। 22 सित. मंगलवार सायं छह बजे से बधाई उत्सव व संगीत कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसमें आकाशवाणी एवं बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे। संस्था के सचिव गौरांग शर्मा ने सभी से धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Read More

 मथुरा। आम आदमी पार्टी जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। आज हुई बैठक में एक प्रत्याशी का चयन कर लिया गया है। शीघ्र ही अन्य वार्डों के प्रत्याशियों का चयन कर उनकी घोषणा कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी मथुरा की जिला संयोजक डा. ललित मोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए विचार किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार निष्ठावान प्रत्याशियों एवं स्वच्छ छवि के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। 27 सित. को प्रत्याशियों का निर्णय कर उनकी घोषणा की जाएगी। जिला संयोजक के अनुसार वार्ड नं. 15 से आप पार्टी के देवेन्द्र सिसौदिया उप प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस दौरान विकास यादव, मन्नू यादव, सूर्या चोधरी, पुष्पंेद्र, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रदीप चोधरी, डा. भगत सिंह, शौर्यवर्धन, रफीक कुरैशी, महेशचंद कोशिक, मनोज सैनी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, कांग्रेसियों में भारी उत्साह होर्डिंग, बैनर और झण्डों से पटा शहर   मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुपरस्टार राहुल गांधी के आज सोमवार मथुरा आगमन को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। पूरे नगर में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से शहर को पाट दिया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिये कांगे्रसी जी-जान एक किये हुये हैं। कई दिनों से कार्यक्रम में जुटे आयोजक और विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरी जिला कांग्रेस और वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस के नेता कई दिनों से कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हुये हैं। कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी के आगमन को लेकर भारी इंतजार है। बताया गया कि राहुल गांधी सुबह साढे नौ बजे दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये चलेंगे जोकि साढे ग्यारह बजे मथुरा पंहुचेंगे। यहां उनका लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम है। सर्वप्रथम वे ड्यूक पैलेसे होटल मसानी रोड पर कांग्रेस जनों को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे कई प्रमुख कांग्रेसजनों, किसानों, युवाओं और शिक्षामित्रों व महिला संगठन से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आज से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं, एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों का मथुरा आगमन शुरू हो गया है। मथुरा-वृन्दावन के कई होटल और गैस्ट हाउस इसके लिये बुक किये गये हैं। बड़े-बड़े नेताओं के आगमन केा लेकर कांग्रेसजन तैयारियों में लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से राहुल गांध्ीा के आगमन को लेकर एसपीजी कार्यक्रम स्थल और जहां वे प्रमुख लोगों से बात करेंगे उन स्थानों का निरीक्षण कर रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मथुरा का पुलिस प्रशासन भी इसकी तैयारियांे में लगा है। पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कांग्रेसियों की मेहनत इस कार्यक्रम को सफल बनाने की है जिसमें हर बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पूरी शिद्दत के साथ जुटा हुआ है।  

Read More