मथुरा

मथुरा : मीडियाभारती.इन द्वारा प्रकाशित खबर के असर के चलते बंद पड़े माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल से निर्माण सामग्री हटा ली गई है तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है। 

Read More

मथुरा। कार्यक्रम में बदलाव के बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारीजी की शरण में पहुंुचे। मथुरा में कांगे्रस के प्रांतीय सम्मेलन में उन्हें आना था। पहले कार्यक्रम सीधा सम्मेलन में आने का था लेकिन राहुल गांधी दिल्ली से पहले यमुना एक्सप्रेस वे होते हुये बिहारीजी मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु बांकेबिहारी को नमन कर उनसे आर्शीवाद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें पटुका ओढाकर, प्रसाद भेंट किया। राहुल ने वहां मौजूद कांग्रेस के नेताओं और बिहारीजी मंदिर के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। समझा जा रहा है कि बिहारीजी का आर्शीवाद लेने के बाद ही वे उप्र की राजनीति की मथुरा से एक बार फिर नई शुरूआत करेंगे। इससे पूर्व बिहारीजी का आर्शीवाद जरूरी था इसीलिये वे पहले वहीं पहुंच गये। मंदिर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वृन्दावन कांग्रेस के नेताओं ने इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया। 

Read More

 बरसाना स्थित लाडली मंदिर में भक्तों का सैलाब  मथुरा। प्रगट भई बृषभानु गोप के श्रीराधा अवतार, गृह-गृह तैं सब चलीं बेग दै गावत मंगलचार। प्रगट भई त्रिभुवनकी सोभा रुप रासि सुखसार, निरतत, गावत, करत बधाई, भीर भई अति द्वार आदि के पदो से बृषभान भवन लाडली के जन्मोत्सव पर गूंज उठा। भाद्रसुदी की अष्टमी को विश्व विख्यात लाडली जी मन्दिर में प्रातःपांच बजे संसार की काल्याणकारी शक्ति स्वरूपा तथा भगवान श्रीकृष्ण की आल्ह्ादिनी शक्ति राधा रानी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बृषभान नंदनी के जन्मोत्सव व प्राकट्ोत्सव के दर्शनों को भारी तदाद में श्रद्धालुओं का जनसैलाब लाडली के निज महल मंे उमड़ पड़ा। रात्रिभर लाडली जी मन्दिर परिसर में राधारानी के जन्म की बधाई गायी गई। मन्दिर सेवायतों द्वारा प्रातःकाल में लाडली जी के दिव्य विग्रह का पंचामृत के साथ महाअभिषेक कराया गया। 

Read More

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती अभिषेक दर्शन करते हुए  केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची अभिषेक दर्शन में बरसाना। राधारानी के जन्मदिवस पर आज पूरे ब्रज में बधाई गाई जा रही हैं। बरसाना स्थित लाड़िली मंदिर में आज सुबह से प्राकट्योत्सव के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।  पूरे बरसाने में राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। चारों ओर शहनाई और नगाड़े बज रहे थे। लाड़िलीजी के प्राकट्योत्सव के मौके पर बरसानावासियों द्वारा मंदिर में समाज गायन का दौर काफी समय तक चलता रहा। सुबह भोर में राधारानी का जन्म हुआ। भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ीं इसके उपरांत राधारानी के अभिषेक दर्शन में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी पंहुच गयीं। प्रशासन और स्थानीय नगर पंचायत द्वारा इस बार व्यापक इंतजाम किये गये थे। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बरसाने में आज श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राधारानी के दर्शन पाने के लिये श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। ब्रज की अधीश्वरी देवी राधारानी के जन्म का महोत्सव संपूर्ण ब्रजमण्डल में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह, एसपी ग्रामीण अजय कुमार पाण्डेय, एसडीएम गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा, सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुबह से ही ब्रज के सभी मंदिरों में महारानी का जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं में तो इसको लेकर भारी आकर्षण था। राधाष्टमी के पावन पर्व पर अपनी आराध्य राधारानी के अभिषेक दर्शनों की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में तड़के से ही होड़ लगी रही। दर्शनार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाड़ली जी के मंदिर में पहुंचकर राधारानी के दर्शन किय। सुरक्षा के मामले में खासे एहतियात बरते गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।  

Read More

मथुरा। आज राधारानी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर वृन्दावन भक्तिरस में डूब गया। चारों ओर राधे-रानी की जय-जयकार के उदघोष सुनाई पड़ने लगे। धार्मिक आयोजनों और रीति रिवाज के मुताबिक राधारानी का जन्मोत्सव वैदिक परंपराओं के मुताबिक पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ बिहारीजी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, मदनमोहन मंदिर, सनेहबिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, तटीयस्थान पर मोहिनी बिहारी जी मंदिर में विशेष उत्सव आयोजित किये गये।  राधारानी की ननिहाल रावल में भी आज राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी हरिदास जयंति और राधारानी जी के प्राकट्योत्सव के दोनों शुभ मौकों पर विविध धार्मिक आायोजन आयोजित किये गये। भारी संख्या में नर-नारी दर्शनों के लिये उतावले देखे गये। पूरे वृन्दावन, बरसाना, रावल में आज मेले का सा माहौल देखा गया। मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में भी राधारानी का जन्मोत्सव पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाया गया।  वृन्दावन में आज जन्मोत्सव के मौके पर आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। श्रद्धालु दूर-दूर से इस कार्यक्रम को देखने और सम्पन्न कराने के लिये आये हुये हैं। भक्तिभाव का पूरे ब्रज में माहौल है। राधारानी ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं और संपूर्ण ब्रज ही नहीं तीनों लोक उन्हें नमन करते हैं। ब्रज में तो राधे रानी के भक्तों की भारी संख्या है। साधु-संत, मंहत सभी इस उत्सव को बड़े मनोभाव से मनाते हैं। गिरिराज जी, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखाबिन्द और राधाकुण्ड में भी राधारानी जन्मोत्सव की धूम चारों ओर देखी गयी।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-भरतपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना की सूचना लगते ही रेलवे ट्रैक पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ आ गयी। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस भी पंहुच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। आज राधाष्टमी पर जहां वृंदावन नगर में श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। वहीं उस समय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा जब वृन्दावन के प्रेम मंदिर के निकटकृष्णा धाम के निकट बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार में करंट होने के चलते श्रद्धालु परेशान रहे जिसके चलते काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Read More

मथुरा। पिछड़ा वर्ग जागृति मंच की किसान भवन पर हुयी बैठक में राजनैतिक दलों में पिछड़ों की भूमिका, सामाजिक न्याय, शिक्षा, सुरक्षा विभिन्न प्रस्तावों के साथ संपन्न हुयी। आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डाॅ. यशपाल बघेल ने कहा कि शिक्षा से सबकुछ हासिल हो सकता है। शिक्षित व्यक्ति देश के विकास में जातियों के सामाजिक उत्कृष का चक्र घुमाता रहता है। राजनैतिक चिंतकों का दायित्व बनता है कि वह पिछड़े समाज के हितों की रक्षा करे। अध्यक्षता करते पूर्व न्यायाधीश महेश पुरी ने कहा कि सामाजिक न्याय व्यवस्था से देश में परिवर्तन संभव है। कहा कि हमारे लोकतंत्र में शुरू से ही राजनैतिक दल उस क्षेत्र के विशिष्ट जाति के प्रत्याशी को चुनाव में उतारते हैं जो चुनाव जीत सकें। पिछड़े व दलित वर्ग को अपेन वोट की कीमत समझनी होगी। संचालन करते संस्थापक प्रहलाद यादव ने कहा कि व्यक्ति चुनाव जीतकर महान बतनता है तो आप लोग क्यों महान नहीं बनते। आपको मानव अधिकारों को समझना होगा। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता मौ. तारिक ने कहा कि तालीम से ही पिछड़े समाज का विकास होगा। बैठक में कैलाश वर्मा, पूरन सविता, ब्रजेन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र बघेल, महेश बघेल, डाॅ. शेख, बुद्धिलाल सैनी, राधेश्याम कश्यप, कोमल चित्तौड़िया, सुभाष सैनी, राजेश कण्डेरे, भूरी सिंह कुशवाह आदि ने विचार व्यक्त किये।

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के बैनर तले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को मसानी स्थित चित्रकूट पर आयोजित किया जा रहा है। संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं अन्य तकनीकि परीक्षाओं में उत्तीर्ण लगभग 45 स्वजातीय छात्र-छात्राओं की अंकतालिका संस्थान को अभी तक प्राप्त हो चुकी हैं। जिनमें 8 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। संस्थान को 25 अक्टूबर तक प्राप्त अंकतालिकाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय विद्यार्थियों को क्रमश कम्प्यूटर नोटबुक, टेबलेट प्रदान किये जायेंगे। अन्य विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जायेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नई परम्परा चालू करते हुए एक सांत्वना पुरस्कार टैबलेट प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों द्वारा रखे बक्स में अपने नाम का कूपन डाला जायेगा। जिसे कार्यक्रम के दौरान समस्त उपस्थितजनों के समक्ष लक्की ड्रा के द्वारा निकाला जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में दिये गये योगदान हेतु 11 समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोहन लाल शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, अनिल कौशिक, कृष्णकुमार शर्मा ‘मुन्ना भैय्या’, मुकेश गौतम, एसके शर्मा, योगेश द्विवेदी, रमाकांत गोस्वामी, कृष्णमुरारी दीक्षित, तुलसी स्वामी, बनवारी लाल तिवारी, सुरेश कौशिक, श्याम गुंसाई, सुरेन्द्र कुमार मुकुट वाला, विजय रणवा, आरएस तिवारी, सर्वेश शर्मा, पंकज शर्मा, राधापद टैटीवाल, मुरारी लाल शर्मा, रामनरेश गौतम, जमुना शर्मा, विजय, प्रेमी बाबा, दिवाकर आचार्य, मनीष शर्मा, राजकुमार शर्मा, चन्द्रकिशोर शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, राजीव आचार्य, महेन्द्र दत्त आचार्य, नारायण शर्मा, घनश्याम हरियाणा, अक्षय भारद्वाज, नागेन्द्र मोहन आचार्य आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। ब्रज में तो हर बालिका राधा है, राधिका है, आराधिका है, लाड़-लड़ैती लाड़िली है, कीरति किशोरी है। सावन में ‘झूला पै झूलैं ए जी राँनी राधिका जी‘ हैं तो फागुन में ‘रंग बरसै रे गुलाल बरसै, राधा राँनी हँमारी पै रंग बरसै‘ में होली की नायिका हैं। ये उद्गार ज्ञानदीप शिक्षा भारती के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने ज्ञानदीप प्रांगण में आयोजित राधाष्टमी महोत्सव में व्यक्त किए। उन्होनें छात्र छात्राओं को बताया कि रावल राधाजी की जन्मभूमि, बरसाना बाल लीलास्थली और वृन्दावन किशोरकालीन लीलास्थली है। राधा का अलौकिक व्यक्तित्व रहा है। भगवान कृष्ण भी उनकी आराधना करते हैं। तीन लोक तारन-तरन कृष्ण उनके आधीन रहते हैं और जन जन की वह परम धन हैं, हमारौ धन राधा, श्रीराधा, परमधन राधा, राधा, राधा, राधा, राधा। ज्ञानदीप की प्रधानाचार्या निधि भाटिया ने कहा कि राधा श्रीकृष्ण की अह्लादिनी शक्ति हैं, रस माधुर्य की साक्षात प्रतिमूर्ति है। शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी ने कहा कि राधा की महत्ता इसी से प्रमाणित है कि कृष्ण से पहले राधा का नाम लिया जाता है। राधाष्टमी महोत्सव में राधा स्तुति एवं राधा महिमा सम्बन्धी लोकगीतों तथा पदों का गायन किया गया और ‘बूझत स्याम कौन तू गोरी- पद पर नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की संयोजिका मधुलिका थीं।

Read More