बिना सहमति के अतिक्रमण हटाया तो विरोध होगा- रमेशचन्द्र मथुरा। प्रशासन द्वारा चलाये जा रहें अतिक्रमण हटाओं अभियान के विरोध मे व्यापारी के हित में जनपद के सभी व्यापारी मंडल एक मंच पर आ गये हैं। और सभी व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर प्रशासन द्वारा चलायें जा रहें गैर कानूनी तारीके से अभियान की कड़ें शब्दों में निन्दा की तथा प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बगैर व्यापारी संगठनों की सहमति से अभियाना चलाया गया तो व्यापारी बाजार बन्द कर सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। अगर इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। पत्रकार वार्ता के समय नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अघ्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविकान्त गर्ग, महामंत्री सुनील अग्रवाल, मीनालाल बजाज, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सुनील साहनी, अजय गोयल, शशिभानु गर्ग, बांकेलाल अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, दिनेश आनन्द पापें, गोपाल चतुर्वेदी, मदन मोहन श्रीवास्तव, बौबी खुराना, विजय बन्टा, संजय एल्पलाइन, अशोक खंडेलवाल, श्याम बिहारी, कंचन लाल अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ बंसल, पवन गोयल आदि उपस्थित थे।
Read More




