मथुरा

मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन के सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत आज हजारीमल सोमानी नगर पालिका इण्टर काॅलेज में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।  नगर पालिका अध्यक्ष एवं कालेज प्रबन्धक मुकेश गौतम ने निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें ही हमारी सच्ची साथी एवं मार्ग दर्शक है। आपको लोगों को चाहिये कि इन पुस्तकों का अध्ययन कर इनमें वर्णित शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा श्रेष्ठ नागरिक बनकर उन्नति के शिखर तक पहुंचे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वे विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को संस्कारवान एवं मेधावी छात्र बनाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर काॅलेज में उन्होने पाठय सहगामी कार्य के साथ क्रीडा, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर षिक्षा, पुस्तकालय की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई है। पुस्तक वितरण समारोह में प्रधानाचार्य डा. राकेश माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष पं. कृष्णमुरारी मोतीवाला, पं. छैलबिहारी शर्मा, सभासद विजयकिशोर मिश्र, वैभव अग्रवाल, जमुनाप्रसाद उपाध्याय, मुस्तफा आलम, विष्णुप्रसाद शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, संजय अरोडा, बृजेश शर्मा, विवेक गोस्वामी, सुनील कुमार, लक्ष्मीनारायण, सुशील कुमार, राजेश कुमार, इन्द्रपाल, खगेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में हाजिर न होने पर गोवर्धन के पूर्व चेयरमैन श्याम विनोद उर्फ रज्जो, रामधन, सुनील, मोहित, घनश्याम उर्फ बांचे लाला, व उसके भाई कृष्णकान्त के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 307, 323, 452, 504, 506 में राज्य बनाम श्याम विनोद आदि के मामले में हाजिर न होने पर पहले इनकी कुर्की के आदेश जारी हुये, उसके बाद आदेश चस्पा हुआ और जब गिरफ्तारी अथवा हाजिरी नहीं हो पायी। न्यायालय ने उनकी 82, 83 जारी3 कर दी है। विदित रहे कि जानलेवा हमले के एक मामले में लक्ष्मण पुत्र मुरलीधर द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी जिसमें बाबूलाल महाविद्यालय के संस्थापक खेमचंद शर्मा और उनके पुत्र नंदकिशोर के ऊपर जानलेवा हमले का मामला था।  

Read More

सरकार की अल्ट्रासाउण्ड जांच फ्री की घोषणा कमीशन लेकर निजी अल्ट्रासाण्ड संचालकों की जेब भर रहे हैं चिकित्सक मथुरा। जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में समाजवादी स्वास्थ्य योजना की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रदेश सरकार ने भले ही अल्टासाउड की जांच फ्री कर दी है लेकिन यहां मरीजों की जेब कट रही है और चिकित्सक मोटा कमीशन ले, निजी अल्ट्रासाउड संचालकों की जेब भारी करा रहे हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउड मशीन तो है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं। जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट भी है और मशीन भी, लेकिन यहां अल्ट्रासाउड एक वर्ष से बंद है। जबकि मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय में करीब पांच माह पूर्व राजधानी से खरीदकर भेजी गई अल्ट्रासाउड मशीन धूल फांक रही है। यहां अभी तक इस मशीन को पैकिंग से खोला भी नहीं गया है।  इन तीनों ही अस्पतालों में चिकित्सक अल्ट्रासाउड जांच को लिखते हैं लेकिन चिकित्सालय में यह जांच न होने पर मरीजों के परिजन बाहर से उक्त जांच कराने को मजबूर होते हैं। ज्ञात रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक सितम्बर 2015 को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउड जांच फ्री करने का ऐलान किया है लेकिन जनपद के चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउड मशीन तो हैं लेकिन रेडियोलाॅजिस्ट नहीं और महिला चिकित्सालय में मशीन व रेडियोलाॅजिस्ट दोनों है तो भी कमीशन के चलते अल्ट्रासाउड नहीं किए जाते। इसी तरह सौ शैय्या वृंदावन में अल्ट्रासाउड मशीन है लेकिन वहां रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। निजी अल्ट्रासाउड संचालक प्रति जांच 400 से साढ़े पांच सौ रुपए तक वसूलते हैं। जहां सौ शैय्या चिकित्सालय वृंदावन में प्रतिदिन करीब 50 से लेकर 70-80 तक अल्ट्रासाउड प्रोवाइड किए जाते हैं वहीं महिला चिकित्सालय मेें भी गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए बड़ी संख्या में सलाह दी जाती है। इसी तरह जिला चिकित्सालय में भी अल्ट्रासाउड की जांचे लिखी जाती हैं। ये सभी जांचे मरीज बाहर से कराते हैं। जिसके बदले जांच लिखने वाले चिकित्सकों को 200 रुपए से लेकर 250 रुपए प्रति केस कमीशन मिलता है। 

Read More

मथुरा। जमुनापार उद्योग व्यापार मंडल आज मंगलवार से पूर्ण रूप से बंद किये जाने पर ऐतराज जताया है।  व्यापार मण्डल के  मंडल प्रभारी कपिल गुप्ता ने कहा कि यदि पुल पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा तो जमुनापार के व्यापारियों पर इसका असर पड़ेगा। उससे कहीं अधिक शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं पर इसका भारी असर पड़ेगा। छह माह बंद रहने पर तो बच्चों की परीक्षायें भी आ जायेंगी जिससे शिक्षण कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो जायेगा। उद्योग व्यापार मण्डल के अलावा और भी कई सामाजिक संस्थानों ने इस पर ऐतराज जताया है और डीएम से यमुना पुल को पूर्ण रूप से बंद न करके पैदल और दुपहिया वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।

Read More

मथुरा। महात्मा ज्योतिरावा राव फुले विचार मंच द्वारा सदर बाजार स्थित कार्यालय पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिवाराव फुले को याद किया गया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह ने महात्मा ज्योतिवा फुले व माता सावित्रीवाई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले शिक्षा के अग्रदूत थे। उनकी पत्नी सावित्रीवाई देश की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने फुले के जन्म दिवस 11 अप्रैल व सावित्री वाई के जन्म दिवस तीन मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार से शिक्षाविद महात्मा फुले को भारतरत्न देने की मांग की। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, मोती सिंह निमेष, भगवान दास, हरी शंकर, सुजान ंिसंह, रामदयाल, रघुवीर, अशोक बौद्ध, कमल सिंह, रमेश चन्द, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रमन लाल, मुकेश कुमार, ख्यालीराम, कप्तान सिंह, कुलदीप, अमित कुशवाह, हरीश बाबू, इरफान अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए। 

Read More

मथुरा। लक्ष्मीनगर पशु पैठ से हंसगंज, डेगरा, विशनगंज, ईशापुर आदि गांव जाने वाले स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को इस मार्ग से होकर गुजरने वाली मथुरा -राया रेलवे लाइन से सदैव दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बताया गया कि पल्ली पार के हजारों की आबादी वाले इन गांवों के सामने होकर गुजरने वाली रेल पटरी से सुबह से शाम तक कई माल और सवारी गाड़ियां गुजरती है। गांव में रहने वाले लोगों के आवागमन में कोई मार्ग इस रेल पटरी के अलावा नहीं है। पटरी पर रेल विभाग द्वारा कोई क्राॅसिंग भी नही लगवाया गया है। जिससे लोगों को ट्रेन के आवागमन की जानकारी हो सके। सुरक्षा की दृष्टि से रेल विभाग इस मार्ग पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेें।

Read More



Mediabharti