मथुरा

 पत्रकारवार्ता में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता  प्रत्येक विधानसभा से दस हजार लोग आयेंगे  मथुरा। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 09 सितंबर को होने वाले विशल प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि जनपद में भय व निराशा का माहौल है। मानवीय अधिकारों पर प्रशासन का डाका है। चारों ओर अव्यवस्था है। कानून नाम की चीज नहीं है। इसी क्रम में भाजपा ने जनपद के किसानों, युवाओं महिलाओं, व्यापारियों की भावनाओं की आवाज बनने का निर्णय लेते हुये जनसंघर्ष का ऐलान किया है। इसी क्रम में जनहुंकार महाप्रदर्शन की घोषणा की गयी है। भाजपा मथुरा ने लगभग तीन दर्जन बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा से दस-दस हजार लोगों को लाने का लक्ष्य किया है जिसमें प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड से एक हजार से डेढ हजार लोग शामिल हैं। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा को भी तय किया गया है। इस दौरान उप्र प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला, सांसद हेमा मालिनी कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों से लगभग चार सौ बस, 350 ट्रैक्टर, 700 छोटी गाड़ी और 1000 मोटरसाईकिल आने की संभावना है। बैठक में पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, पदम सिंह शर्मा, रविकांत गर्ग, एसके शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, अजय पोईया, प्रणतपाल सिंह, चेतन मलिक, रामकिशन पाठक, मनीषा गुप्ता आदि मौजूद थे।

Read More

 यादव समाज और जन्मस्थान से निकाली गयी शोभायात्रा में उपस्थित गणमान्य लोग तथा अलौकिक झांकी  यादव समाज और कृष्ण जन्मस्थान से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत मथुरा। यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा द्वारा कल जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सर्वधर्म ब्रह्माकुमारी की झांकी, बेटी बचाओ बेटी पढाओ की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।  शोभायात्रा में फरीदाबाद, नोएडा और मथुरा के बैण्ड मुख्य डोले के साथ चल रहे थे। यह शोभायात्रा भरतपुरगेट से शुरू हुयी जहां सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की आरती समाज के गणमान्य लोगों द्वारा उतारी गयी। शोभायात्रा भरतपुर गेट से होलीगेट, द्वारिकाधीश बाजार, चैक बाजार होते हुये भरतपुरगेट पर संपन्न हुयी। जगह-जगह ठाकुरजी की आरती उतारी गयी और स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डांडिया, ढोल पार्टी, बाल कलाकार आगरा सहित तीन दर्जन झाकियां शामिल थीं। इस अवसर पर लालबाबू यादव, संजीव यादव, योगेश यादव, यदुराज सिंह, गयाप्रसाद, मुकेश, रवि यादव, रसिस, रामवीर, चंदन, नारायण, मनीष, रूपकिशोर, प्रमोद, पवन, प्रदीप यादव पप्पन, प्रवीन, मलखान सिंह, धन्नू, विजय, पूरन नेता, डा. देवेन्द्र यादव, विजयपाल सिंह, वीरेन्द्र, दिगम्बर सिंह, टीएल यादव, काको पहलवान, सूरजभान सिंह सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान की शोभायात्रा भी कल नगर में निकाली गयी जिसका जगह जगह लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस शोभायात्रा में कई झाकियां आकर्षण का केन्द्र थीं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति व श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में भरतपुरगेट से योगीराज भगवान श्री कृष्ण की से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सर्वप्रथम भांगडा, ऊँट, घोडा, बैण्ड, गणेश जी की झाँकी, गोकुल गमन झाँकी, डंडशाही, गौ चारा लीला, वकासुर वध, बाँके बिहारी जी का डोला, कालिया मर्दन की झाँकी एवं अन्त में श्री कृष्ण संकीर्तिन मण्डल की र्कीतन मण्डली के साथ भगवान श्री कृष्ण का डोला चल रहा है। पूरा वातावरण भक्ति में दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा के मार्ग में स्थान-स्थान पर केसरिया पटके, चन्दन, शीतल जल तथा फलाहार आदि से स्वागत किया गया और भगवान श्री कृष्ण के विग्रह की जगह-जगह आरती उतारी गयी। 

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गाँव भुड़री में लगभग सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी लगभग पंद्रह वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि कल जन्माष्टमी के अवसर पर गाँव में ही मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रम में जाते समय आरोपी उसे नजदीक के खेत में ले गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणो ने देखा तो वे सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया। थानाअध्यक्ष ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।   

Read More

रात 12 बजे कृष्ण जन्मस्थान पर भागवत भवन के अंदर कन्हैया का अभिषेक करते संत नृत्यगोपाल दास महाराज एवं राधाकृष्ण की आलौकिक छवि  रत्नजतिड़त पोशाक में दिखी कन्हैया की अलौकिक छवि मथुरा। जन्मभूमि में आधी रात से ही माहौल कृष्णमय हो गया। रात 11 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के पट खुल गए। 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ मंदिर के पुजारियों ने उनका अभिषेक किया। इसके बाद उन्हें दुध और दही से नहलाया गया। बाल गोपाल के जन्म के बाद उन्हें पंचामृत से स्नान करवाया गया। इसमें सभी तीर्थों के जल थे। इनमें गंगा, यमुना सहित देश की सभी नदियों और समुद्र का जल शामिल था। वस्त्र धारण करने के बाद भगवान कृष्ण के शरीर पर चंदन और तुलसी का लेप लगाया गया, ताकि उन्हें ठंडक प्राप्त हो। इसके बाद उनके बालस्वरूप का श्रृंगार हुआ। उन्हें खास तरह का मयुरांबर पोशाक पहनाया गया और आरती हुई। इस दौरान ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरा, घंटे, तालियां और मृदंग की गड़गड़ाहट गूंजती रही। बालगोपाल को पाग, पंजीरी का भोग लगाया गया। कीर्तन से पूरी जन्मभूमि गुंजायमान रही। श्रृंगार के साथ ही उनकी आरती हुई। इसी के साथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव शुरू हो गया। शंख, ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरा और मृदंग तेजी से बजने लगे। लाखों भक्त झूमते हुए कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। वे प्रसाद और चरणामृत के लिए बहुत उतावले हो रहे थे। रत्न जड़ित रेशम की पोशाक में बालकृष्ण की अलौकिक छवि देखते ही बन रही थी। हर तरफ इत्र और फूलों की बरसात हो रही थी। चारों तरफ ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’  गूंजता रहा। साथ ही, लगातार कृष्ण लीलाओं का मंचन होता रहा, जिसे देख लोग भाव विभोर हो उठे। जन्मभूमि में भक्तों का उत्साह उफान पर था। मथुरा के भागवत भवन स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली जाने के लिए हर कोई आतुर था। कार्यक्रम के प्रारम्भ में गुरूशरणनन्द तथा महंत नृत्य गोपाल दास का स्वागत महोत्सव समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण दास अग्रवाल, संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, डा. चन्द्रभान गुप्त, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गिरीश चन्द अग्रवाल, आदि ने माल्यार्पण कर दिया।  पुष्पांजलि कार्यक्रम में श्री मथुरा नाथ चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा भक्तमई संगीत व स्वामी श्री राम शर्मा निमाई ने दशावतार लीला का प्रस्तुतिकरण कर दर्शाकों को मन मोह लिया।  5242वें साल में हुए प्रवेश ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भगवान कृष्ण अब 5242वें साल में प्रवेश कर गए। द्वापर युग में कान्हा की जन्म के समय जो योग बने थे, उनमें से कई सोमवार की मध्य रात्रि में भी मौजूद थे। दक्षिणायण, वर्षा ऋतु, अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि के चंद्रमा का उच्च राशि में आ जाना एक सुखद संयोग था। जन्म के बाद मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि रोशनी से नहा उठी। सभी कृष्ण भक्ति में डूबे रहे। हर तरफ श्री कृष्ण भजनों की धूम रही।

Read More

मथुरा। केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान सीपीआरआई शिमला ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर वैज्ञानिक चयन मण्डल के सदस्य डा. वीएन शारदा और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के पूर्व निदेशक डा. पीएस नाइक ने बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे। समारोह में हिमाचल और उप्र के 16 किसानों ने शिरकत की। शुभारम्भ संस्था के निदेशक डा. वीपी सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2015 के सर्वोत्तम वैज्ञानिक वर्कर पुरस्कार से डा. शशि रावत निवासी मथुरा वरिष्ठ वैज्ञानिक को दिया। यह पुरस्कार उनके कार्य क्षेत्र जैसे बायो इन्फोर्मेटिक्स, जीआईएस, रिबोट सेसेड्डन्सग, डाटा बेसेस, नैटवर्किंग, रैव वेस्ट एप्लीकेशन डवलपमेन्ट व कम्यूनिकेशन तकनीकी में आउट स्टैड्डण्डग कन्टूब्यूशन के लिए दिया गया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और 15 हजार का चैक दिया गया। डा. शशि रावत मूल रुप से ग्राम सौंख खेड़ा के नगला गढ़ी धनुआ मथुरा जनपद के निवासी हैं जिनके पिता डा. किशन सिंह गत वर्ष एनडीआरआई से चीफ साइंटिस्ट के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं।

Read More

धर्म प्रेमी जनता नंदोत्सव पर्व के मौके पर भंडारे का आयोजन करते हुए  मथुरा। आज नंद उत्सव को लेकर घरों में प्रमुख मंदिरों में कढ़ी चावल का मनोरथ कर मनाया गया। वहीं मंदिरों में आज नंदोत्सव का लेकर विभिन्न सामग्री, बर्तन, खिलौने, पैसे आदि लुटाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि नंद के घर कान्हा के जन्म लेने पर भारी खुशी के बीच नंदबाबा ने अपना खजाना गरीबों में लुटाया तभी की कहावत हैं। ‘नंद के आनंद भैया जय कन्हैयालाल की। हाथी लिये घोड़ा लिये और लीनी पालकी।’ इस प्रकार नंद बाबा ने अपना सबकुछ जी भरकर लुटाया। इसी क्रम में मंदिरों में आज ऐसा ही उत्सव मनाकर विभिन्न वस्तुएं लोगों में धर्मालुओं ने दिल खोलकर भंडारे चलाये और आने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। आज नंदोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में भंडारे चला रहे लोगों ने कढ़ी चावल तीर्थयात्रियों को बांटा। समूचे शहर के बाजारों में भंडारों के अन्तिम दौर दोपहर तक चलते देखे गये। स्वामी घाट पर त्रिदिवसीय भंडारे का आज अन्तिम दिन पर श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल बांटने का कार्य चलता रहा। ब्रज के घरों में कढ़ी, चावल का प्रभु को भोग रखकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।   

Read More



Mediabharti