मथुरा

 प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में भी नंदोत्सव के दौरान मौजूद श्रद्धालु  मथुरा। संपूर्ण ब्रज में आज नंदोत्सव की धूम देखी गयी। प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आज नंदोत्सव में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे तो पंडित, पुजारी भी किसी से पीछे नहीं थे।  श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और मीडिया प्रभारी विजय बहादुर सिंह, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी सहित मंदिर के सभी प्रमुख लोग और कर्मचारी नंदोत्सव मनाने में लगे रहे। खूब सामान श्रद्धालुओं को लुटाया गया। जगह-जगह नंदबाबा का खजाना लूटने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पंहुच चुकी थी। प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में भी नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर में आज सुबह नंदोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए प्रभु द्वारिकानाथ आज गर्भगृह से निकलकर बाहर आ गए। यहां पर नंद बाबा के रूप में गोस्वामियों ने भक्तों को खेल-खिलौने और प्रसाद लुटाया। मंदिर के पुजारी और प्रमुख सेवा में जुड़े लोग नंदबाबा बनकर खजाना लुटाते देखे गये। भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया लाल की जय जयकार के उदघोष पूरे मंदिर में सुनाई पड़ रहे थे। द्वारिकाधीश मंदिर में इस मौके पर मंदिर के प्रमुख पुजारी और सेवायत लोगों का मंदिर की ओर से मान सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं मंे नंदबाबा का खजाना लूटने की होड़ मची रही। इसके अतिरिक्त ब्रज के छोटे-बड़े मंदिरों में आज बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया गया। 

Read More

 नंदबाबा को बधाई देने पहुंचे गोकुल के श्रद्धालु  मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के रात्रि हुये जन्म के बाद वासुदेव जी गोकुल लेकर भगवान कृष्ण कन्हैया को पंहुचे तो पूरे गोकुल में आज सुबह से ही बधाई गायन शुरू हो गया। गोकुल के मंदिर में आयोजित उत्सव में बढ चढकर गोकुल वासियों ने भाग लिया। आज के दिन प्राचीन परंपराओं के अनुसार नंदबाबा के घर सभी गोकुलवासी बधाई देने पंहुचते हैं और नाचते-गाते हैं। कोई हाथी लेकर आ रहा है तो कोई घोड़ा तो कोई पालकी और महिलायें गाने लगती हैं हाथी लाये, घोड़ा लाये और लाये पालकी, जय कन्हैया लाल की इन उदघोषों के साथ मां जशोदा और नंदबाबा को बधाईयां दी जाती हैं। यह उत्सव गोकुल के मंदिर में आज भी प्रातः उस समय साक्षात हो गया जब हल्दी, चंदन मिश्रित पदार्थ लोगों पर डाला गया। ‘लला की छिछी’ के नाम से यह भक्तों पर डाला गया। हल्दी मिश्रित चंदन की छटा अपने ऊपर डलवाने के लिये ब्रजवासी और बाहर से आये श्रद्धालु आतुर देखे गये। गोकुलवासी भगवान के आगमन और जन्म की खबर सुनकर फूले नहीं समा रहे हैं। आज पूरे गोकुल में भारी उत्सव मनाया जा रहा है। महावन, दाऊजी के ब्रजवासी भी गोकुल पंहुच चुके हैं। सुबह से ही महिलायें रंग, बिरंगे परिधानों में सजकर इस महोत्सव को देखने के लिये मंदिर पंहुचती हैं। प्रातः काल से यह क्रम काफी देर तक गोकुल के मंदिरों मंे चला। 

Read More

मथुरा। विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में आज रविवार आधी रात होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियंा जोरों पर चल रही हैं। मंदिर में आज रात को भगवान कृष्ण का जन्म होगा। भगवान के जन्म को लेकर बिहारीजी मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लल्ला के लिये खास तरह के मोहन भोग बनाने का काम चल रहा है जो मध्यरात्रि के बाद भगवान के प्रसाद के लिये रखा जायेगा।  प्रभु बांकेबिहारी मंदिर की विशेष रसोई में कई तरह के पाग पंजीरी तैयार हो रहे हैं। यहां मिगी पाग, गोला पाग, मेवा पाग, धनिया पंजीरी, मैथी पंजीरी बनाई जा रही है। इसमें गोला मिगी, बूरा, रवा, धनिया, मैथी, पंचमेवा, खोआ सामग्री का प्रयोग बनाने में किया जा रहा है। प्रभु के जन्मोत्सव पर मंदिर में महाभिषेक के तुरंत बाद पाग पंजीरी का प्रसाद लगाया जाएगा। मंदिर में मध्य रात्रि को अभिषेक के बाद मंदिर और गोस्वामी समाज के घरों में तैयार पाग, पंजीरी का प्रसाद सजी थामियों और बर्तनों में लेकर गोस्वामी एवं उनका परिवार मंदिर जाता है। यहां प्रभु बांके बिहारी का भोग लगेगा है। इसी तरह दिन में ठाकुर राधारमण और ठाकुर राधादामोदर मंदिर में महाभिषेक के बाद प्रभु का पाग और पंजीरी का भोग लग रहा है। इसके बाद से ही प्रभु जन्म के पदों के गायन और बधाई का सिलसिला शुरु हो गया।  नंदोत्सव आज मथुरा। वृन्दावन नगर के मंदिरांे में सोमवार को नन्दोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मंदिरा के गोस्वामी जन प्रभु कृष्ण के जन्म के खुशी में दूध, दही, मक्खन, मेवा, खिलौने, रुपए, वस्त्र, फल भक्तों के बीच लुटाए जाएंगे। इस दौरान मंदिर नन्दभवन और उसमें प्रभु के सेवायत नंदबाबा का रूप धारण करेंगे।

Read More

मथुरा। कस्बा राया में आज सुबह मथुरा रोड पर टैंकर से हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। टेंकर चालक को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इगलास के मेहदौरा निवासी उमेश पचैरी य36द्ध पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से आगरा जा रहा था। राया थाने से थोड़ा पहले ही टैंकर से हुई भिड़ंत में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद रोड पर काफी लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को हटाया और जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव के मथुरा टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस वे पर चार सशस्त्र बदमाश परी चैक नोएडा से सवारी के रूप में बैठकर आये और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 75 एम 6250 को छीनकर ले गये। इन बदमाशों ने ड्राइविंग कर रहे संतोष को खिलौनी गांव के पास हाथपैर बांधकर डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र मंुशीलाल निवासी आलमपुर भोज थाना सिविल लाइन इटावा दिल्ली से इटावा यमुना एक्सप्रेसवे होकर आ रहे थे। परी चैक नोएडा के नजदीक चार बदमाश सवारी के रूप में हाथ देकर बैठ गये और बाद में इन लोगों ने चालक पर तमंचा लगाकर गाड़ी लूट ली और चालक को हाथ-पैर बांधकर पटक गये। बल्देव थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत मांट से नगला भीम की तरफ जा रहे दो युवकों में अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामबाबू पुत्र चंद्रकेश निवासी मोहबा और सिद्धगोपाल पुत्र मूलचंद निवासी हमीरपुर कल बाइक पर सवार होकर नगला भीम की तरफ जा रहे थे तभी अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

 यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर आये अभिनेता राजपाल यादव, साथ हैं सेवा मण्डल के पदाधिकारी और सभासद प्रदीप यादव व अन्य। मथुरा। यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित युदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से शहर के हृदय स्थल होली गेट पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिने अभिनेता राजपाल यादव द्वारा युगलजोड़ी श्री राधाकृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समारोह के मुख्य अतिथि अभिनेता राजपाल यादव का स्वागत पटुका उढ़ाकर विजय यादव एवं अनिल यादव एवं स्मृति चिन्ह भारत भूषण यादव एवं प्रदीप यादव ‘पप्पन’ द्वारा भेंट कर किया गया। सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के स्वरूपों को विभिन्न मनमोहक अंदाज मे प्रस्तुत किया गया तथा ब्रज की होली फूलों के साथ मनमोहक रूप मे खेली गयी।

Read More

मथुरा। सोमवार आज से होलीगेट के अंदर बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। हालांकि कई रोज से भीतरी बाजार के दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण स्वतः हटाना शुरू कर दिया है। यह प्रशंसनीय कदम है। स्वतः दुकानदार अतिक्रमण स्थल को ध्वस्त करने में लगे हुये हैं, अपने-अपने बोर्ड और चबूतरे स्वयं दुकानदार तोड़ रहे हैं। इससे अच्छी बात हो नहीं सकती। आज इसकी जानकारी जब नगर मजिस्ट्रेट को दी गयी तो उन्हें भी भारी प्रसन्नता हुयी। उन्होंने कहा कि दुकानदार यदि ऐसा कर रहे हैं तो अच्छी बात है और सराहनीय कदम है। यदि वे स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं तो फिर प्रशासन को भी उनका पूरा ध्यान रखना है। शहर के होलीगेट अंदर पहली दुकान ब्रजवासी मिठाई की है और सामने ही बर्तन की दुकान। दोनों ही दुकानदारों ने पहल करते हुये स्वतः अपने अतिक्रमण हटाये। इसी का अनुसरण करते अन्य दुकानदार भी आज सुबह से अपना अतिक्रमण हटाते देखे गये।

Read More

 पत्रकारवार्ता में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता  प्रत्येक विधानसभा से दस हजार लोग आयेंगे  मथुरा। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 09 सितंबर को होने वाले विशल प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि जनपद में भय व निराशा का माहौल है। मानवीय अधिकारों पर प्रशासन का डाका है। चारों ओर अव्यवस्था है। कानून नाम की चीज नहीं है। इसी क्रम में भाजपा ने जनपद के किसानों, युवाओं महिलाओं, व्यापारियों की भावनाओं की आवाज बनने का निर्णय लेते हुये जनसंघर्ष का ऐलान किया है। इसी क्रम में जनहुंकार महाप्रदर्शन की घोषणा की गयी है। भाजपा मथुरा ने लगभग तीन दर्जन बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा से दस-दस हजार लोगों को लाने का लक्ष्य किया है जिसमें प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड से एक हजार से डेढ हजार लोग शामिल हैं। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा को भी तय किया गया है। इस दौरान उप्र प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला, सांसद हेमा मालिनी कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों से लगभग चार सौ बस, 350 ट्रैक्टर, 700 छोटी गाड़ी और 1000 मोटरसाईकिल आने की संभावना है। बैठक में पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, पदम सिंह शर्मा, रविकांत गर्ग, एसके शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, अजय पोईया, प्रणतपाल सिंह, चेतन मलिक, रामकिशन पाठक, मनीषा गुप्ता आदि मौजूद थे।

Read More

 यादव समाज और जन्मस्थान से निकाली गयी शोभायात्रा में उपस्थित गणमान्य लोग तथा अलौकिक झांकी  यादव समाज और कृष्ण जन्मस्थान से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत मथुरा। यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा द्वारा कल जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सर्वधर्म ब्रह्माकुमारी की झांकी, बेटी बचाओ बेटी पढाओ की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।  शोभायात्रा में फरीदाबाद, नोएडा और मथुरा के बैण्ड मुख्य डोले के साथ चल रहे थे। यह शोभायात्रा भरतपुरगेट से शुरू हुयी जहां सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की आरती समाज के गणमान्य लोगों द्वारा उतारी गयी। शोभायात्रा भरतपुर गेट से होलीगेट, द्वारिकाधीश बाजार, चैक बाजार होते हुये भरतपुरगेट पर संपन्न हुयी। जगह-जगह ठाकुरजी की आरती उतारी गयी और स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डांडिया, ढोल पार्टी, बाल कलाकार आगरा सहित तीन दर्जन झाकियां शामिल थीं। इस अवसर पर लालबाबू यादव, संजीव यादव, योगेश यादव, यदुराज सिंह, गयाप्रसाद, मुकेश, रवि यादव, रसिस, रामवीर, चंदन, नारायण, मनीष, रूपकिशोर, प्रमोद, पवन, प्रदीप यादव पप्पन, प्रवीन, मलखान सिंह, धन्नू, विजय, पूरन नेता, डा. देवेन्द्र यादव, विजयपाल सिंह, वीरेन्द्र, दिगम्बर सिंह, टीएल यादव, काको पहलवान, सूरजभान सिंह सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान की शोभायात्रा भी कल नगर में निकाली गयी जिसका जगह जगह लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस शोभायात्रा में कई झाकियां आकर्षण का केन्द्र थीं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति व श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में भरतपुरगेट से योगीराज भगवान श्री कृष्ण की से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सर्वप्रथम भांगडा, ऊँट, घोडा, बैण्ड, गणेश जी की झाँकी, गोकुल गमन झाँकी, डंडशाही, गौ चारा लीला, वकासुर वध, बाँके बिहारी जी का डोला, कालिया मर्दन की झाँकी एवं अन्त में श्री कृष्ण संकीर्तिन मण्डल की र्कीतन मण्डली के साथ भगवान श्री कृष्ण का डोला चल रहा है। पूरा वातावरण भक्ति में दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा के मार्ग में स्थान-स्थान पर केसरिया पटके, चन्दन, शीतल जल तथा फलाहार आदि से स्वागत किया गया और भगवान श्री कृष्ण के विग्रह की जगह-जगह आरती उतारी गयी। 

Read More