मथुरा : जन्मभूमि में आधी रात से ही माहौल कृष्णमय हो गया। रात 11 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के पट खुल गए। 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ मंदिर के पुजारियों ने उनका भव्य अभिषेक किया।
Read More
मथुरा : जन्मभूमि में आधी रात से ही माहौल कृष्णमय हो गया। रात 11 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के पट खुल गए। 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ मंदिर के पुजारियों ने उनका भव्य अभिषेक किया।
Read More
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झींगुरपुरा में एक 38 वर्षीय युवक की अत्याधिक पिटाई से मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक को डैम्पियर नगर क्षेत्र स्थित एक प्रमुख व्यापारी के यहां नौकरी करने वाले युवकों ने बुरी तरह पीटा था। एक रोज पूर्व इन लोगों ने उसकी जबरदस्त पिटाई की थी जिससे उससे शरीर में काफी चोट थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिटाई से क्षुब्ध मृतक डैम्पियर में कल फिर उन लोगों के पास पंहुचा। बताते हैं कि इनके द्वारा फिर उसकी पिटाई की गयी और हालत चिंताजनक देखते हुये उसे एलपी नागर रोड स्थित उसके मकान के पास छोड़कर चले गये। युवक शराब के नशे में था। रात्रि को वह वहीं सो गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मृतक 38 वर्षीय धर्म सिंह उर्फ पप्पू पुत्र मेघश्याम निवासी झींगपुर पुरा गरीब व्यक्ति था और मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी गयी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पंहुच गयी।
Read More
मथुरा। धार्मिक स्थान होने के कारण वृन्दावन में महिला और पुरूष जेबकटों का आतंक है। इस वक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते काफी संख्या में जेबकट आये हुये हैं। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल ने बिहारीजी चैकी इंचार्ज को मंदिर व आसपास सख्ति बरतने और निगरानी बरतने के निर्देश दिये थे। उसी क्रम में चैकी इंचार्ज संजय पाण्डेय ने बांकेबिहारी मंदिर में जेब काटते 45 वर्षीय संगीता, 40 वर्षीय लक्ष्मी निवासी आंध्रप्रदेश और महेश पुत्र किशनचंद निवासी शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 हजार रूपये नगद बरामद हुये हैं। पुलिस ने बताया कि बिहारीजी के दर्शन करने आयी स्नेहलता पत्नी देवकुमार निवाीस गाजियाबाद के पर्स से इन लोगों ने 2260 रूपये भी निकाले थे जिसे पुलिस ने इन्हीं महिलाओं से बरामद कर पीड़ित महिला स्नेहलता को सौंपे हैं।
Read More
मथुरा। वृन्दावन के चेतन्य बिहार में हरीसिंह नामक स्थानीय निवासी को घर में बंधक बनाकर बदमाश भारी माल और नगदी लूटकर ले गये थे। वृन्दावन पुलिस बदमाशों के पीछे लगी हुयी थी जिसमें कल उसे सफलता मिली है। कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर उन्होंने पवन पुत्र ओमप्रकाश निवासी जैंत और बलवीर पुत्र झम्मन हाल निवासी ओमैक्स जो हरियाणा का रहने वाला है, दोनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पल्सर गाड़ी, दो-दो हजार रूपये नगद और सोने की चैन बरामद हुयी है। पुलिस पूरे मामले में शामिल अन्य बदमाशों की भी खोजबीन में जुटी हुयी है। इस खुलासे से लोगों को राहत मिली है।
Read More
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनावता पेट्रोल पंप के पास देर रात्रि एक कार पेड़ से टकरा गयी जिससे उसमें बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी वहीं कार में सवार चार युवक भी घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रोहन सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी रामनगर जचैंदा जो बिरला स्कूल में ड्राइवरी का कार्य करता था, वह शुक्रवार रात्रि ग्यारह बजे कार लेकर मथुरा की ओर आ रहा था तभी जमुनावता के पास पेट्रोल पंप के समीप तेजगति से चलती कार पेड़ से टकरा गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये माहेश्वरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं कार में सवार चार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आयी हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
Read More
मथुरा। आज सुबह साढे सात बजे वृन्दावन के केसीघाट पर स्नान करने गये तीन श्रद्धालुओं में से दो को तो पीएसी के गोताखोरों ने पानी में डूबते समय बचा लिया लेकिन एक युवक का अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार केसीघाट पर आज सुबह सुमित पुत्र मदनलाल, नेतराम पुत्र हरी सिंह निवासीगण झांसी और अजयपाल 18 वर्ष पुत्र कल्यान निवासी धनारी संभल स्नान करने गये थे तभी गहरे पानी में तीनों डूबने लगे। पीएसी के गोताखोंरों ने दो को तो बचा लिया लेकिन अजयपाल का अभी तक पता नहीं चला है। समझा जाता है कि इतनी देर पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी है लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ है।
Read More
राया कस्बा में आयोजित होने वाले विशाल जागरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज जहाँ घर घर कान्हा का जन्म होगा तो वहीँ कल कस्बे में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल जागरण का आयोजन किया जायेगा। जय माँ भगवती सेवा समिति के द्वारा आयोजित जागरण में दिल्ली व आगरा के कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। समिति ने लोगों से जागरण में भाग लेने की प्रार्थना की है।
Read More
मथुरा। ज्ञानदीप शिक्षा भारती में श्रीकृष्ण और आदर्श शिक्षक डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन्के जन्म दिन के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के प्रथम चरण में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने कृष्ण, ग्वाल बाल और गोपिकाओं के स्वरूपों में मटुकी फोड़ लीला का मनोहारी मंचन किया। ज्ञानदीप के सचिव श्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कंस के कारागार में कृष्ण के जन्म तथा उनकी लोक कल्याणकारी लीलाओं तथा कृष्ण जन्मभूमि के इतिहास की चर्चा के मध्य श्रीकृष्ण से सम्बन्धित नामधारी छात्रों को आमंत्रित किया। इनमें मोहन, कृष्णचन्द्र, गोपाल, गिरिराज, गोवर्धन, कृष्णकान्त, मुरली मनोहर, श्याम सुन्दर आदि को सम्मानित किया गया।
Read More
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता तीन आरोपियों से 19.61 लाख रूपये बरामद लूट के पैसे से नई स्कार्पियो और 15 लाख का प्लाॅट खरीदा था बदमाशों ने मथुरा। दो सप्ताह पूर्व लखनऊ से जा रहे हवाले के पौने तीन करोड़ रूपये के कैश को लूटने वाले तीन बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के सहयोग से दबोच लिया गया। इन लोगों के पास से पुलिस को 19.61 लाख रूपये नगद बरामद हुये हैं। बदमाशों ने इन पैसों से टाटा स्काॅपियो और 15 लाख रूपये कीमत का प्लाॅट भी खरीद लिया था। तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढे हैं जबकि इनके आठ सहयोगी अभी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। इतने बड़े खुलासे में कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही है। आज इसका खुलासा करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह महोली रोड पर चैकिंग कर रहे थे तभी स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि सफेद स्कार्पियो में दिल्ली की ओर से बदमाश आ रहे हैं जिनका पुलिस पीछा कर रही है। इनको आगे घेराबंदी करके पकड़ लिया जाये। इस पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मण्डी चैराहा पर बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। स्वाट टीम और कोतवाली पुसिल ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में अखिलश कुमार उर्फ अखिल पुत्र दलवीर सिंह जाट निवासी हृदय की नगरिया थाना गौण्डा जिला अलीगढ हाल निवासी 55 गणेशपुरम कालोनी थाना सदर बाजार, यशपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी भैंसा थाना रिफाइनरी और रनवीर सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह निवासी नगला चैधरी थाना वृन्दावन हाल निवासी पुष्पांजलि उपवन थाना हाईवे हैं। पुलिस ने इनके पास से 19 लाख 61 हजार रूपये नगद, 15 लाख रूपये के प्लाट के कागज, साढ़े दस लाख रूपये की नई स्कार्पियो, घटना में प्रयुक्त अन्य स्कार्पियो, एक तमंचा औरा चार जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं। पकड़े गये तीनों बदमाशों ने बताया कि गत 22 अगस्त को इन्होंने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे एमएच 5521 गाड़ी को हाईजैक कर दो लोगों को बंधक बनाकर ढाई-तीन करोड़ का कैश लूट लिया था। यह पैसा हवाला का था। लूट के दौरान काफी कैश उस गाड़ी में छूट भी गया था। बदमाशों ने बताया कि कैश में से हम तीनों के हिस्से में करीब 48 लाख रूपया मिला था जिसमें अखिलेश ने साढे दस लाख की एक नई स्कार्पियो तथा 15 लाख का प्लाट खरीद लिया था। पकड़े गये अभियुक्त अखलेश ने बताया कि मेरे गांव का नरेश शर्मा दिल्ली मंे रहता था। मेरा उसके पास आनाजाना था। नरेश के पास सुनील वर्मा का आना जाना था। मेरी दोस्ती सुनील वर्मा से हो गयी। सुनील ने मुझे घटना से 15 दिन पहले लखनऊ बुलाया और बताया कि हवाला का काफी रूपया गाड़ी से दिल्ली जाता है और मुझे गाड़ियों के नम्बर दिये। मैंने मथुरा आकर यह बात तिलकबीर जो मेरे गांव का है और रिश्ते में चाचा है को बतायी। जिन्होंने 20 अगस्त को राजू बादल मय स्विफ्ट डिजायर यूपी 85 एएम 3030 बल्ली, अनिल बल्ली, अनिल चैधरी मय टाटा सफारी संख्या यूपी 85 2901 व योगेश की स्कार्पियो यूपी 16 बी 1110 को एकत्रित किया और पांच नये मोबाइल सिम डलवाकर गाड़ियों में एक दूसरे को दे दिये और लखनऊ जाकर होटल में रूके। अखिलेश ने रैकी की और 21 अगस्त को लखनऊ एयरपोर्ट के पास से साढे नौ बजे सायं स्कार्पियो संख्या एमएस 5521 जो हवाला का कैश लेकर दिल्ली को चली उसे शिकोहाबाद के पास ओवरटैक कर कैश लूट लिया। बदमाशों ने दोनों चालकों को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाला और ताज एक्सप्रेस वे पर उतार दिया। तिलकवीर ने अपने घर में सारा रूपया उतरवा लिया। पकड़े गये तीनों अभियुक्तों ने बताया कि इस वारदात में हमारे साथ आठ अन्य लोग भी थे। जिनमें तिलकवीर पुत्र राजवीर जाट निवासी कृष्ण बिहार कालोनी कोतवाली मथुरा, राजू बादल पुत्र गोपाल बादल निवासी 88 लाजपत नगर बजरंग ढावे वाला थाना हाईवे, बल्ली पुत्र गोपाल सिंह निवासी धाना तेजा रिफाइनरी, अनिल चैधरी पुत्र दुर्गपाल, राजेश, छोटू, कान्हा, नीटू पुत्र अतवीर सिंह निवासी हृदय की नगरिया थाना गौण्डा जिला अलीगढ हैं जो पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।
Read More
पैकेट फिल्म्स द्वारा एक शॉर्ट फिल्म,"आराम घर"(ओल्ड ऐज होम) का निर्माण किया गया है, जिसके निर्देशक आशीष वर्गीस हैं। जोकि एक माँ और बेटे की भावात्मक फिल्म बनी है। जिसमे बेटे भूमिका टीवी के फेमस एक्टर विजय बदलानी ने निभाया है,जोकि धारावाहिक 'जोधा अकबर','बाल गोपाल करे धमाल','यम हैं हम'और 'सावधान इंडिया' जैसे कई धारावाहिको में काम किया है। यह फिल्म सभी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भेजी जाएगी। अपने रोल के बारे में विजय बदलानी कहते है," इसमें मैं अपनी माँ को १२ साल से ओल्ड ऐज होम में रक्खा रहता है। और एक दिन माँ बोलती है कि बेटा इस ओल्ड ऐज होम में कुछ गद्दे, पंखे और एक फ़ीज़ दे देना क्यूँकि यहाँ के गद्दे फ़ट गए है,पंखे ख़राब है और फ्रीज़ चलता नहीं है। मैं माँ को बोलता हूँ कि आपको इतनी तकलीफ है तो मैं आप को कही और शिफ्ट कर देता हूँ। तब माँ कहती हैकि बेटा मुझे इन चीजों की आदत पड़ चुकी है। लेकिन जब तुम्हारा बेटा तुम्हे यहाँ भेज देगा तो तुमको काफी तकलीफ होगी और तुमको देखने के लिए मैं नहीं रहूंगी। माँ का यह कहना काफी भावात्मक है। आज लोग अपने माँ बाप को ओल्ड ऐज होम में भेज देते हैं लेकिन यह नहीं सोचते है कि उनका भी वही दिन आ सकता है। "
Read More