मथुरा

मथुरा। फैज एक आम डिग्री कालेज इग्नू अध्यन केन्द्र की एक दिवसीय कार्यशाला में समन्वयक डा. मौ. इलियास ने बताया कि इग्नू द्वारा संचालित कोर्स उन युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रख्तो हुये बनाये गये हैं जो अपनी सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक तथा भौगोलिग परिस्थितियों के कारण संस्थागत रहकर अपनी पढाई नहीं कर पाये। इग्नू द्वारा सीधे बीए, बीएससी, बीटीएस, एमकाॅम, एमए सभी विषय से कर सकते हैं तथा अपना शैक्षिक स्तर बढा सकते हैं। इग्नू द्वारा बिना इंटरमीडिएट, हाईस्कूल से सीधे बीए मंे प्रवेश ले सकते हैं। कार्यशाला में डा. रूवीना बानो, जफरूददीन, मौ. जावेद, गजाला खानम, मौ. इमरान, अरशद अली, अरसद अहमद, रेशमा खांन, मौ. इमरान, रमेश बाबू, बिलाल अली, फुरदोस खान, मौ. शादाव, हेमन्त शर्मा, मौ. परवेज, मौ. इसरार, जाहिद मियां, फरूख रासिद आदि उपस्थित थे।

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक दिनांक 28 अगस्त को चैमुहां ब्लाॅक के ग्राम सैनवा में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने ग्रामवासियों के सहयोग से सैनवां गाँव के श्याम कुण्ड की लगातार चैथे दिन करी सफाई। आज के सफाई अभियान में छात्रों ने सफाई कर उत्साह बढाया। दर्जनों की संख्या में छात्रों ने इस अभियान में भाग लिया। लगातार सफाई से कुण्ड के कीचड़ सूख रहे हैं। प्रतिदिन कुण्ड से जलकुंभियां बाहर निकाली जाती हैं। पूरा कुण्ड जलकुंभी एवं कीचड़ से भरा हुआ है। जो धीरे-धीरे सफाई से कम हो रहा है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि सैनवां गाँव के श्याम कुण्ड की सम्पूर्ण सफाई करने के तुरन्त बाद तरौली गाँव के कई कुण्डों की सफाई की जायेगी। इसके लिए तरौली गाँव में भी कमेटी बना दी गई है। उन्हाने बताया कि इसी प्रकार ब्रज के जितने कुण्ड हैं सभी को साफ किया जायेगा। ब्रज के सभी कुण्डों को अपने प्राचीन स्वरूप में वापस लाकर ही रहेंगे। इसके साथ ही उन्हाने सभी ग्रामवासी को जागरूक किया कि वे सभी कुण्डो व सरोवरों की सुरक्षा करें व उन्हें स्वच्छ बनायें रखें उसमें किसी भी प्रकार की गंदगी इत्यादि न डालें। ग्राम समाज सेवक कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि हम सभी का इस कार्य में पूरा समर्थन है।  इस अवसर पर चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, लाल बाबा, राजेश पहलवान, महेश शर्मा, गोपाल शर्मा, सोनू शर्मा, सुभम तिवारी, रोहित कुमार, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, देवेश शर्मा, नरेश शर्मा, धीरज शर्मा, रवि शर्मा, सचिन शर्मा आदि छात्र एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।   

Read More

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई वीवीआईपी हो सकते है अतिथि कुसुम सरोवर पर प्रस्तावित प्रकाश पर्व की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य गोवर्धन। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से मोहित होकर ब्रज मण्डल की ओर चैतन्य महाप्रभु द्वारा ब्रज में प्रवेश करने की लीला को प्रकाश पर्व के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार एसपी सिटी शैलष कुमार पाण्डेय एवं आयोजकों की टीम ने आज गिरिराज धाम के विश्व विख्यात कुसुम सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत कर सकते है। आगामी 17 नवम्बर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सरोवर के बीचों बीच विभिन्न आयोजन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिये प्रस्तावित है। फिलहाल इस कार्यक्रम की वृहद कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसी को लेकर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मौके पर निरीक्षण कर पुरातात्विक धरोहर कुसुम सरोवर को कोई भी हानि न पहुंचे इस द्रष्टिकोण से कार्ययोजना की तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा के मानकों एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर आयोजक मण्डल के अभिषेक गोस्वामी के सहयोगीगण मौके पर उपस्थित रहे। वहीं पुरातत्व विभाग की टीम भी इस मौके पर पुरातात्विक स्मारक के संरक्षण के सुझाव देते रहे।

Read More

मथुरा। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके सिंघल और डीआरएम प्रभाष कुमार ने गुरूवार को मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया और वहां व्याप्त गंदगी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। श्री सिंघल ने मथुरा जंक्शन के प्रथम प्रवेश द्वार को आम लोगों से जोडने के लिए मीडिया का भी सहयोग मांगा। यह प्रवेश द्वार धौलीप्याऊ की ओर से है और दूसरा प्रवेश द्वार महौली रोड गोपाल पुरा पर है। गुरूवार की सुबह महाप्रबंधक सिंघल और डीआरएम श्री कुमार ने मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक के पार्सल रूम से आरपीएफ थाने तक निरीक्षण किया, जहां जगह जगह गंदगी थी। जंक्शन के सामान्य प्रतीक्षालय में भी गंदगी बिखरी थी। दोनों अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई और स्थानीय अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये। मध्य रेलवे के महा प्रबंधक श्री सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मथुरा जंक्शन पर तीर्थ यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण व्यवस्थायें अव्यवस्थित होती नजर आती हैं, इसके लिए पचास बैंच फैंसिंग और लाइट लगाने के निर्देश दिये गये हैं। पत्राकारों के एक सवाल के जबाव में श्री सिंघल ने कहा कि मथुरा जंक्शन पर अगले दो-तीन महीने में मथुरा के प्रसिद्व पेड़े और पेठा बिकने लगेगा। इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मथुरा जंक्शन पर दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री और अनाधिक्रत बैंडरों के सवाल पर श्री सिंघल ने कहा कि इसके लिए आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों में अनाधिकृत बैंडर दिखाई देंगे उनके विरूद्व कार्यवाही होगी। उन्होंने गतिमान एक्सप्रेस के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि रेलवे की ओर से इसकी सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा और संरक्षा विभाग की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को मिलने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा।

Read More

मथुरा। स्टाफ आफीसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनउ आरडी पालीपाल आज से तीन दिन के लिए जनपद में भ्रमण करेंगे। आज शनिवार को सांय चार बजे वृंदावन शोध संस्थान में पहुंचकर सवा चार बजे से लेकर पांच बजे तक गोवर्धन दानघाटी मंदिर, मुखारबिंद, मानसी गंगा पर दुग्धाभिषेक के अवशेष दूध द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए वृंदावन शोध संस्थान में बैठक करेंगे। पांच बजे गोवर्धन दानघाटी मंदिर, मुखारबिंद, मानसी गंगा आदि स्थलों का निरीक्षण करने को प्रस्थान करेंगे। छह बजे से लेकर सात बजे तक उक्त स्थलों का निरीक्षण, बैठक एंव स्थलीय निरीक्षण में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, परगनाधिकारी, गोवर्धन क्षे़त्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड एवं अधिशासी अभियंता जल निगम के मौजूद रहेंगें। 30 अगस्त को साढे दस बजे वृंदावन शोध संस्थान में शासी बैठक होगी। 31 अगस्त को बारह से एक बजे तक मथुरा कलेक्टेट के सभागार में बृज प्लानिंग एवं डेवलेपमेंट काउंसिल के सदस्यों के साथ बैठक, एक बजे से लेकर दो बजे तक बृज प्लानिंग एवं डेवलेंपमेंट बोर्ड के उददेश्य एवं कार्य कलापों के संबंध में प्रेस वार्ता की जायेगी।

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 26 अगस्त को चैमुहां ब्लाॅक के ग्राम सैनवा में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने ग्रामवासियों के सहयोग से सैनवा गाँव के श्याम कुण्ड की लगातार तीसरे दिन सफाई की। सफाई से पूर्व यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने पूरे सैनवा गाँव में भ्रमण कर ग्रामिणों से जन सम्पर्क किया। इसके साथ ही श्याम बाबा मन्दिर पर अखण्ड संकीर्तन शुरू करवाया। उन्होने कहा कि जब तक कुण्ड की पूरी सफाई नहीं हो जाती तब तक यह यह अखण्ड संकीर्तन चलता रहेगा। उसके उपरान्त उन्होने ग्रामिणों के सहयोग से कुण्ड की सफाई की एवं जलकुंभियों को बाहर निकाला। उन्होने कहा कि इसी तरह ब्रज के सभी कुण्डो व सरावरों को साफ किया जायेगा तथा ब्रज के प्राचीन स्वरूप को वापस लाया जायेगा। श्याम कुण्ड के इस सफाई अभियान में 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक के वृद्ध ने सहयोग दिया। सर्वे के मुताबिक एक वर्ष पूर्व श्याम कुण्ड में साफ जल था और अब यह कुण्ड कीचड़ और जलकुंभियों से भरा हुआ है।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा,  चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द,  लाल बाबा, कन्हैया लाल शर्मा, राजेश पहलवान, महेश सिंह, प्रेमचन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, राहुल तिवारी, भगवत दयाल, गौरी शंकर शर्मा, तुलाराम शर्मा, गिरधारी शर्मा, बाबूराम शर्मा, नानक चन्द्र, उमेश कुमार, महेश चन्द्र, मोहन लाल शर्मा, किशोरी लाल, दुर्गा पंडित, केशव दुबे, दिनेश कुमार, आदि उपिस्थत थे।   

Read More

राजनेता मृतक दलित युवक के यहां परिवार को सांत्वना देते हुए  गमगीन माहौल में मृत युवक की अंत्येष्टि मथुरा। गोवर्धन थाने की पुलिस की लापरवाही के चलते बुधवार देरसायं एक दलित युवक की मौत के बाद उत्तेजित परिवार के लोग और ग्रामीणों द्वारा थाने पर किये गये पथराव और उपद्रव के बाद काफी मुश्किल से पुलिस ने मामले को जैसे-तैसे शांत किया। रात्रि को ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। आज बृहस्पतिवार सुबह उस समय पुलिस, प्रशासन के हाथ-पैर खड़े हो गये जब अड़ींग के लोगों ने पंचायत कर निर्णय किया कि वे तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक पुलिस प्रशासन निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने का आश्वासन नहीं देता। इसके बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुयी और ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि वे किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेंगे। इसके उपरांत गमगीन माहौल में पुलिस-प्रशासन की भारी मौजूदगी और सपा नेताओं की उपस्थिति के मध्य मृतक युवक महेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के बड़े अधिकारी अड़ींग कस्बे में गाडि़यां लेकर सड़क किनारे जमे रहे। परिवार के लोगों को जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि वे प्रदेश सरकार से सिफारिश करेंगे कि मृतक परिवार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाया जाये। कल कस्बे के अड़ींग में महेन्द्र नामक युवक की पुलिस थाना गोवर्धन में अभिरक्षा के दौरान हुयी पिटाई और मारपीट से युवक की मौत के मामले में बुधवार देरसायं गोवर्धन थाने पर पथराव के बाद हरकत में आयी पुलिस ने गोवर्धन और अड़ींग क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया है। पूरे अड़ींग कस्बे में मातम भरा सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें तो खुली मिलीं लेकिन लोगों की आवक कम ही नजर आयी। पूरे गांव में शोक की लहर थी। हालांकि गोवर्धन थाने पर जरूर पुलिसकर्मियों में दहशत थी लेकिन पूरे गोवर्धन क्षेत्र में घटना के बाद सामान्य स्थिति देखी गयी। हमारे संवाददाता ने पाया कि थाने पर जरूर सन्नाटा था। अड़ींग में मृतक की अंत्येष्टि से पूर्व जरूर भारी पुलिस बल गाडि़यां लेकर सड़क किनारे खड़ा देखा गया। एसपी क्राइम, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण के अलावा सीओ सिटी और कई थानों की पुलिस मौजूद रही।    दहशतभरा सन्नाटा लोगों में दहशत थी कि पुलिस निर्दोष ग्रामीणों को फिर रिपोर्ट में शामिल कर उनका उत्पीड़न करेगी इसीलिये ग्रामीणों ने पंचायत की। बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चायें हैं। लोग अपने घरों से बाहर चले गये हैं। पुलिस कार्यवाही के भय से वे अपनी दुकानों पर भी नहीं बैठ रहे हैं। पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।  पिटाई और करंट लगने से हुयी महेन्द्र की मौत कल पुलिस अभिरक्षा में गोवर्धन थाने में हुयी युवक महेन्द्र की मौत ने पुलिस पर कई सवाल खड़े किये हैं। पिछले चार दिनों से महेन्द्र को थाने में बैठाये रखा था। परिवार वालों का आरोप था कि पुलिस ने उसकी जबरदस्त पिटाई की जबकि युवक ने कहा था कि वह काफी बीमार है और उसने चोरी नहीं की है लेकिन उस पर कोई रहम नहीं किया गया। चार दिन से लगातार उसका उत्पीड़न हो रहा था। मृतक के परिजन कहते हैं कि उसके हाथ, गर्दन और पैर में पुलिस ने करंट लगाया था जिससे उसकी दशा और बिगड़ गयी थी। वह पहले से ही रोगी था और इस उत्पीड़न से ही उसकी मौत हुयी है। वे इसके लिये थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मियों को दोषी बता रहे थे जिन्हांेने अनुनय विनय और बीमारी की बात के बाद भी युवक पर दया नहीं की। वरना ऐसी घटना नहीं होती। पूरे अड़ींग कस्बे में पुलिस की कार्यवाही और दरिंदगी की जबरदस्त चर्चा थी।    मृत परिवार को दिलायेंगे अधिक से अधिक मुआवजाः डीएम जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हमने प्रदेश सरकार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के लिये निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आयी है। इसी कारण थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। जनता के साथ पुलिस-प्रशासन का कोई दुव्र्यवहार नहीं होगा।  12 नामजद व 15० अज्ञात के खिलाफ लगी 7सी क्रमिनल लॉ एक्ट  - पुलिस ने संगीन धाराओं में किया मामला दर्ज  मथुरा। विगत रात्रि अड़ीग के युवक की पुलिस की लापरवाही में हुई मौत पर थाने का इस तरह घेराव होगा किसी ने सोचा नहीं होगा। पुलिस स्टेशन प्रभारी सूर्यभान सिंह यादव को पीटने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सदर संजय कुमार को भीड़ ने घेर लिया। थाने में अन्य पुलिसकर्मियों को भी ईंट-पत्थरों के साथ नीचे पटक-पटक कर मारा। जब पुलिसकर्मी अपने वाहन के अंदर घुसे तो पुलिस के आधा दर्जन वाहनों को पत्थरों की चपेट में ले लिया। सीओ, एसओ की जीप तोड़ दी। घटना में थाने में तैनात गार्ड जगदीश, सुरेश चंद, कांस्टेबल श्रीकृष्ण, गार्ड बीरवाल, जितेन्द्र कुमार घायल हो गये। पुलिस ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण इलाज के दौरान कराया है। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों को छिटपुट छोटें आई हैं। एक पुलिसकर्मी का मोबाइल गिर गया। वाहनों की टूटफूट से नुकसान भी हो गया। पुलिस ने घटनाक्रम के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी में चिन्हित कर असमाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पूरे मामले में थाना एसआई हरीशंकर वर्मा द्वारा अड़ीग के रहने वाले उपेन्द्र शर्मा उर्फ लाला पुत्र इन्द्रमणी, बिजेन्द्र पहलवान पुत्र यादराम कटारा, दुल्ली पहलवान, मुखिया उपाध्याय, नवरतन पचैरी, दिलीप शर्मा पुत्र नत्थो, बिजेन्द्र पुत्र जग्गो पंडित, महेश पुत्र गोविंद, मूलचंद पुत्र नाहर सिंह, हीरा व नन्नू के अलावा 1० से 15० अज्ञात में धारा एक राय को बलवा, सरकारी सम्म्पत्ति को तोडफोड़कर, जान से मारने का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा व 7सी क्रमिनल लॉ एक्ट में मामला दर्ज कराया है। इन मुकदमों की विवेचना एसएसआई अवधेश तिवारी करेंगे।   अड़ींग चैकी प्रभारी भी निलंबित युवक की मौत के बाद एसओ गोवर्धन सूर्यभान सिंह को निलंबित किये जाने के बाद अड़ींग चैकी प्रभारी राजेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। जनपद पुलिस द्वारा शासन को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी गयी है। अधिकारियों के आश्वासन पर कैसे करें ऐतबार अड़ींग के युवक की हुयी मौत और गोवर्धन थाने पर पथराव, थानाध्यक्ष और सीओ की पिटाई जैसी घटना के बाद अड़ींग कस्बे में सन्नाटा है। ग्रामीण पंचायत कर आपस में कहते सुने गये कि पुलिस पर हम कैसे भरोसा करंे? हमने पंचायत के बाद फैसला किया कि गांव के किसी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्यवाही नहीं करेगी तभी शव जलाया जायेगा लेकिन आश्वासन के बाद भी पुलिस गांववालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पुलिस की यह दोहरी चाल ग्रामीणों की समझ में नहीं आ रही। जबकि जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने की मना कर रहे हैं। अगर पुलिस निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ कार्यवाही करेगी तो इससे माहौल खराब हो सकता है। पुलिस को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।  

Read More

भैंस खोलते बदमाशों का विरोध पड़ा भारी मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव सतोहा में बीतीरात बदमाशों ने भैंस खोलने का विरोध करने पर एक ग्रामीण को सरियों से पीट पीटकर घायल कर दिया। वहीं शोर शराबे के बीच लोगों के आ जाने पर बदमाश ग्रामीण से रूपये लूटकर भाग निकले।  मिली जानकारी के अुनसार ग्राम सतोहा का रहने वाला 45 वर्षीय बंशीलाल शर्मा अपने गांव स्थित पशुशाला (नौहरे) में पशु सुरक्षा को सो रहा था। इसी बीच रात्रि करीब बारह बजे के करीब अचानक चार-पांच बदमाश नौहरे में घुस आये और बंशीलाल की भैंस खोलकर चलने लगे। आहट सुनकर बंशीलाल ने बदमाशों का विरोध किया तो सरिया व पाइप से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हाथ-पैर के अलावा शरीर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। एक बदमाश तमंचा लोड कर गोली मारने की कह रहा था तभी शोर शराबे के बीच ग्रामीण इकटठे हो गये। ग्रामीणों को आता देख बदमाश रफूचक्कर हो गये। बताया गया कि इस घटना में एक व्यक्ति गांव का भी शामिल है जिसे अंधेरे में मामूली तौर पर पहचान लिया गया है। घटना के संबंध में पीडि़त ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। जनपद में शासन द्वारा एक और स्टेडियम का निर्माण देहात क्षेत्र में होने की घोषणा की गयी है लेकिन यह कार्य मथुरा में लेखपाल की कमी के चलते अटका पड़ा है। युवा खेल कल्याण अधिकारी इस मामले में कई बार तहसीलदार के निर्देशन में जमीन उपलब कराने का आग्रह कर चुके हैं लेकिन जनपद में छह एकड़ जमीन पर देहात क्षेत्र में बनने वाले इस स्टेडियम को लेखपाल जमीन उपलब्ध नहीं करा सके हैं। पिछले दिनों भी इस मामले में शासन ने मुख्य विकास अधिकारी मथुरा से प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब की है जिसके चलते सीडीओ द्वारा तहसील वाइज जनपद के फरह, बल्देव, छाता क्षेत्र में छह एकड़ जमीन खंगालने को लेखपाल द्वारा रिपोर्ट भेजने को कहा है। इस स्टेडियम निर्माण में फरह क्षेत्र में प्राथमिकता दी जानी है। हालांकि जनपद में तीन स्टैडियम पहले से ही निर्मित कराये जा चुके हैं।

Read More

 टैंक चैराहे से जुलूस निकाल कर विद्युत मुख्य कार्यालय पर एसडीओ का प्रतीकात्मक अर्थी आग के हवाले करते हुए    मथुरा। इण्टक ने आज बृहस्पतिवार टैंक चैराहे से जुलूस निकालकर विद्युत मुख्य कार्यालय पर जाकर जसवंत सिंह एसडीओ की प्रतीकात्मक अर्थी जलाई। जिलाध्यक्ष ताराचंद ने आरोप लगाया कि इतने बड़े घोटाले के बाद भी इस अधिकारी को वरिष्ठ लोग बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल विद्युत समस्याओं को लेकर धरना दिया गया लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पंहुचा। साईं कम्प्यूटर और अपने को बचाने के लिये एसडीओ ने संविदाकर्मी ललित वर्मा को जेल भेजकर इतिश्री कर दी, जब तक निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक धरना चलेगा। इस मौके पर अनु शर्मा, राजेश शर्मा, लोकेश शर्मा, माया देवी, प्रेमवती, मीना देवी, अनीता ठाकुर, रविकांत मिस्त्री, प्रदीप सोनी, पुष्पा देवी, श्यामबाबू, दीपक चैहान आदि मौजूद थे।

Read More