मथुरा

मथुरा। श्रीमती अमृता देवी गुरूदयाल सिंह चैरिटेबिल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा गौरक्षा जन जागरूकता एवं भ्रूण हत्या रोकने को एक रैली का आयोजन करेगा। जिसके मद्देनजर आज शहर में वाहन रैली निकाल लोगों को इससे जुड़ने की अपील की। आशा हाॅस्पीटल महोली रोड से वाहनों के काफिले में निकली इस जन जागरण वाहन रैली ने शहर के हाइवे, कृष्णानगर, डीगगेट व मसानी क्षेत्रों से होते हुए वृंदावन तक पहुंच जनसंर्पक कर लोगों से अभियान में जुड़ने की अपील की। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल जनपद की समस्याओं को मुखर करने एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर 14 सितम्बर को किसान एवं मजदूर सम्मेलन का आयोजन करेगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह व महासचिव जयंत चैधरी शिरकत करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मेलन छावनी स्थित सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज ग्राउड पर संपंन होगा। जिसमें चैधरी अजित सिंह प्रदेश के पुर्नगठन की मांग करेंगे तथा मथुरा को एनसीआर में शामिल कराने एवं मथुरा नगरपालिका को नगर निगम में परिवर्तित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। वहीं पंचायती राज में ससंशोधन की मांग करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग प्रमुख होगी। 

Read More

मथुरा। विप्र समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर  सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर देने के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इच्छुक आवेेदक संगठन के लाल दरवाजा स्थित कार्यालय पर आवेदन करें।  सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान वाटी वाली कुंज लाल दरवाजा मथुरा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा पाने वाले 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन विद्यार्थियों को डेस्कटाॅप कंप्यूटर, उससे कम प्राप्तांक पर नोटबुक, लैपटाॅप तथा तृतीय स्थान वाले तीन छात्रों को टेबलेट कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। जबकि अन्य सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संस्थान के पदाधिकारी सोहनलाल शर्मा ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपनी अंक तालिका की छाया प्रति सहित वाटी वाली कुंज पर सम्पर्क करने को कहा गया है। 

Read More

मथुरा। आबकारी निरीक्षक ने पुलिसबल के साथ टाटा पिकअप वैन में तस्करी कर ले जाई जा रही पांच लाख रुपए कीमत की शराब बरामद कर दो तस्करों को दबोच लिया। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई शराब हरियाणा एवं अरूणांचल प्रदेश में बिक्री होनी थी, लेकिन इसे तस्कर आगरा लेकर जा रहे थे। जो रास्ते में ही दबोच लिए गए।  जनपद में शराब तस्करी की बढ़ती सूचना के बाद जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम संजय यादव राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबकारी पुलिस के साथ जांच में जुटे थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाटा पिकअप वैन सं. आरजे 29 जीए 26 में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटी कर तस्करी कर ले जाई जा रही हैं। डीईआई संजय यादव ने रिफाइनरी पुलिस स्टाफ को साथ ले रिफाइनरी चैराहे के निकट वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान उक्त गाड़ी के आने पर आबकारी निरीक्षक ने चालक व गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति को दबोच गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करवा ली तथा उसकी तलाशी ली, तो गाड़ी में 75 पेटी विभिन्न ब्रांडों की अंगे्रजी शराब लदी थी। गाड़ी व दोनों तस्करों को आबकारी टीम रिफाइनरी पुलिस की मदद से थाने ले आई। वहां की गई पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम दीपक पुत्र रामकिशन निवासी बखैटा जनपद रोहतक हरियाणा एवं कपिल पुत्र हवा सिंह निवासी हूमायूंपुर रोहतक हरियाणा बताए। इन लोगों के अनुसार इन्हें नहीं मालूम शराब किसने भेजी, इन्हें केवल आगरा पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया था। आगरा में मिलने वाला शख्स इस माल की डिलीवरी लेने वाला था। पुलिस ने दोनों को ही जेल भेज माल बरामद कर गाड़ी थाने में खड़ी करा दी है। तस्करों की गिरतारी में आबकारी सिपाही सरजू राजपूत, कायम सिंह, जैन प्रकाश, राकेश शर्मा, अनिल सिंह, नरेश कुमार, आदि सहित थाना रिफाइनरी पुलिस मौजूद रही। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के हरेकृष्णा हरेराम आश्रम में कल रात्रि करीब बारह बजे एक दर्जन लोगों ने आश्रम में धावा बोल दिया और बाबा की पत्नी और सोलह वर्षीय पुत्री के साथ अश्लीलता ही नहीं की बल्कि उनके गुप्तांगों में भी डण्डा कर दिया। ये लोग बाबा के दस बोरी गेंहू और दस बोरी चावल भी ले गये तथा बाबा को धमकी दी कि वह आश्रम छोड़कर चला जाये अन्यथा उसके साथ यही हश्र होगा। अत्याधिक रक्तस्राव के कारण बाबा की पत्नी और पुत्री की दशा गंभीर बतायी जा रही है। मामला लखनऊ तक पंहुच गया है। मिली जानकारी के अनुसार नव उर्फ नवलदास शिष्य रामलड़ेतदास निवासी हरेराम हरेकृष्ण आश्रम गौशाला नगर वृन्दावन कल रात्रि अपने परिवार के साथ आश्रम में सो रहे थे तभी रात्रि करीब बारह बजे एक दर्जन नामजद लोग आश्रम में घुस आये और उन्होंने बाबा की पत्नी रीना देवी और पुत्री 16 वर्षीय विभा और पुत्र हिमांशु (8) के साथ जमकर मारपीट ही नहीं की बल्कि बाबा की पत्नी को एक कमरे में ले गये और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। इस संबंध में सुरेश पुत्र बृजलाल निवासी नबावगंज बरेली, अंजनी गुप्ता पत्नपी वीपी गुप्ता निवासी गौधूलिपुरम, शिरोमणि पुत्र हितवल्लभ, निवोदित पुत्र शिरोमणि निवासी गौशाला नगर के खिलाफ तहरीर दी गयी है।

Read More

घर मंे लगाई आग मथुरा। वृन्दावन नगर के सीएफसी चैराहा स्थित घर में सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नीयत से नामजद लोागें ने मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा दी जिससे घर में रखा सामान बुरी तरह जल गया और वहां सो रहे व्यक्ति भी बुरी तरह जल गया है जिसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुये उसे आगरा रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा दरवाजा का हरने वाला ताहिर कल रात्रि अपनी चाची सीमा पत्नी बुन्देली के मकान में सोया हुआ था तभी नामजद मुश्ताक व सत्तार, समीना पत्नी सत्तार, कौशर पत्नी युसुफ व एक अन्य व्यक्ति रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे उसके घर की ओर आये और दो मिटटी के तेल भरी कैन उसे घर में उडेल दी और आग लगा दी। इस सब को घर के बाहर खड़े ताहिर के भाई तौहिद शकील व भुल्लन ने देख लिया और आग बुझाने घर की ओर दौड़े लेकिन तब तक घर का सामान और अंदर सोया भाई ताहिर बुरी तरह जल गया जिसे उपचार के लिये वर्मा हाॅस्पीटल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये उसे आगरा रैफर कर दिया है। नगर कोतवाली में पीडि़त के भाई तौहिद पुत्र फरीद ने दिये शिकायती पत्र में नामजद लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय पर्नुजागरण अभियान यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी ने की। बैठक में नेहरू युवा के केन्द्र के उप निदेशक ने अवगत कराया कि देश के 100 जिलों में राष्ट्रीय पुर्नजागरण यात्रा अभियान का संचालन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 100वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस अभियान का समापन समारोह आगामी 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय धाम, नगला चन्द्रभान फरह में किया जाना है। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से 15 हजार युवा भाग लेंगे। उप निदेशक ने अगवत कराया कि इसी कड़ी में जनपद में इस यात्रा का शुभारम्भ आगामी 10 सितम्बर से शुरू होकर 15 सितम्बर तक चलेगा और इके पश्चात यह यात्रा 04 समूहों में बटकर जनपद के 100 ग्रामों को कवर करेगी। कवर किये जाने वाले गाॅवों में भारत एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जायेगी। उप निदेशक द्वारा इस अभियान के लिए बाहर से आने वाले युवाओं को 25 सितम्बर के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आने के लिए बसों की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था व नहाने आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा चाही गई है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. उमाशंकर शर्मा, एआरएम रोड़वेज जीएस शर्मा, स्वास्थ्य विभाग परिवहन अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। रक्षाबधंन के पावन पर्व पर विद्यालय की छात्राओं ने देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए राखियां बनाई। शेरगढ रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इण्टर काॅलेज और आरसीए कांन्वेट स्कूल की छात्राओं ने भिन्न-भिन्न प्रकार की 140 राखियां बनाई। दोनों स्कूलों की छात्राओं के बीच राखी प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में 90 राखियां को चुनकर वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में भेजा गया है। जहां से राखियों को बार्डर पर तैनात सैनिकों को भेजा जायेगा। भूमिका, तानिया, रवीना, चंचल, रूबी चैधरी, रेखा चैधरी सहित 12 छात्राओं ने सैनिकों के लिए राखियां बनाई। पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इण्टर काॅजेल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चैधरी तथा आरसीए कांन्वेट स्कूल के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह व प्रबधंक मोरध्वज अग्रवाल ने देश के सैनिकों के प्रति छात्राओें के स्नेह की सराहना की। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने अड़ीग में थाने में युवक की हत्या पर गम्भीर रुख अपनाते हुए ऐसे कृत्यों को जंगलराज व ध्वस्त कानून व्यवस्था का नमूना बताया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात की तथा अड़ीग की घटना व अतिक्रमण हटाओ अभियान पर आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी ने नौ सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए 9 सितम्बर को मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया। भाजपा नेताओ ने अडिग की घटना को दूर्भाग्य पूर्ण मानते हुए घटना की निष्पक्ष जाँच करने, दोषी पुलिस कर्मियो के विरु( कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल ने त्योहारों पर मथुरा शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया और कहा कि भाजपा ऐसी कार्यवाही बर्दाश्त नही करेगी त्योहारो पर ऐसी कार्यवाही से शहर की शांत फिजा भी बिगड़ सकती है इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में ओलावृष्टी व सूखा राहत के चैक न मिलने, विद्युत आर्पूति व वसूली के नाम पर लूट, टूटी सड़कें, भूमिगत केबिल के नाम पर अनियमितता व जेनर्म घोटाला, यमुना शु(िकरण, छात्रवृति न बटना, केंद्र सरकार की योजनाओ के प्रति जिला प्रशासन की उदासीनता, एनसीआर में मथुरा को शामिल करना, परखम में घटना के पीडितो को मुआवजा आदि मुद्दों को लेकर घेराव की घोषणा की गई है। प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण चैधरी, प्रणतपाल सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, देवेन्द्र शर्मा, रामकिशन पाठक, कारिंदा सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा, हीरा सिंह, चेतन मलिक, राजवीर सिंह, मनीष शर्मा, देवेन्द्र पाण्डेय, सोनू ठाकुर, रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय रंगारंग संगीत ख्याल लावनी साहित्य सम्मेलन का आयोजन सेठबाड़ा में स्व. कविवर उस्ताद नत्थीलाल की 41वीं व स्व. कविवर उस्ताद किशनलाल की 13वीं पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। सम्मेलन में ख्याल गोई के तुरी पक्ष व कलगी पक्ष के गायक कलाकारों ने संपूर्ण रात्रिभर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि स्वांग शिरोमणि उस्ताद खेमचन्द यदुवंशी ने दोनों उस्तादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि बृज क्षेत्र की यह प्राचीन कला को उस्तादों के परिवार जीवंत बनाये हुये हैं। आयोजन में दूर दराज से आने वाले गायक कलाकारों ने उस्तादों को याद करते हुये अपने-अपने कलाम से जनता के बीच अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। सम्मेलन में तुर्रा पक्ष से चन्द्रशेखर फरूर्खाबादी ने ‘बृज की भूमि में ये हो गई निहाल, जन्मे इसमें जब नत्थीलाल’ से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़े के उस्ताद राजेन्द्र मोहन राजा ने की।  खलीफा सर्वेश महरोत्रा ने उस्तादों को श्रद्धांजलि दी। संचालन शाकिर अली ने किया। इस दौरान अखाड़ा रूप रसिक वृन्दावन राधे मोहन के उस्ताद रमेश गौतम वीकेडी, होली दरवाजा व्यवसायी समिति अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, रवीन्द्र मोहन, अशोक मोहन, राधेमोहन, बृजेन्द्र मोहन शर्मा, प्रशान्त मोहन शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, मनीष पण्डित, सहित शहर और फर्रूखाबाद, भिवानी, अलीगढ, आगरा, हाथरस, दिल्ली, फिरोजाबाद, खुर्जा, लखनऊ, राजस्थान वृन्दावन के लोगों ने भाग लिया।

Read More