मथुरा

वृंदावन। छोटी बहिन की हत्या के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के लिये ससुरालीजनों ने उसकी बड़ी बहिन के साथ मारपीट की और समझौता न करने पर उसे मारपीट कर घरे से निकाल दिया है। आज इसको लेकर पीडि़त महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनसार ममता और सुनीता की शादी जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव बाटी में गत 7 मार्च 2011 को एक ही परिवार के दो भाईयों के साथ हुयी थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने बड़ी बहिन ममता को जलाकर मार दिया था। इस संबंध में मृतका ममता के पति ओमवीर और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं छोटी बहिन सुनीता को भी उस समय ससुरालियों ने घर से निकाल दिया था। जनवरी 2015 में अपने पति लेखराज की बात मानकर सुनीता अपने ससुराल आ गयी और समझौता भी कर लिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने विवाहिता सुनीता से अपनी बड़ी बहिन ममता के केस में समझौता करने का दबाव बनाया और उसके साथ मारपीट की और गत 19 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। मृतका ने इस संबंध में कोतवाली में  पति लेखराज, देवर ओमवीर, ससुर शिवचरन, सास गोविंदी, ननद सावित्री के खिलाफ तहरीर दी है।

Read More

इण्टक ने की खुलासे की मांग मथुरा। विद्युत विभाग में सरस्वती कुण्ड फीडर व औरंगाबाद फीडर पर 70 लाख की हेराफेरी के कारनामों के खुलासे की मांग को लेकर इण्टक कार्यकर्ताओं ने आज कैण्ट स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। इण्टक जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी जसवंत सिंह ने विभाग केा 70 लाख रूपये का चूना लगाया है। खुलासा होने के बाद अधिशासी अभियंता चै. ओमप्रकाश ंिसह ने इन्हें पांच-पांच लाख रूपये का दण्डात्मक जुर्माना तो डाल दिया लेकिन इन्हें पद से सस्पेंड नहीं किया। इ संबध में लाखों का चूना लगाने वाले जेल के अंदर नहीं किये गये लेकिन संविदा कर्मी ललित वर्मा को जेल भेज दिया गया। इण्टक कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस भ्रष्टाचार में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में विद्युत केबिल अण्डरग्राउण्ड जो डाली जा रही है इसको लेकर जगह-जगह सड़कें खोद दी गयी हैं। गडढों की वजह से पानी भर रहा है। गांवांे में भी जर्जर विद्युत लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। इस अवसर पर अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, केशवदेव शर्मा, गुरूवचन सिंह, राजेश शर्मा, विपती बघेल, राजकुमार शर्मा, अली शाह, प्रवीन कुमार, माया देवी, सुशीला देवी, कुसुमलता, सुनीता, सरोज, बसंत देवी, देवी रानी, संतोष रानी, छोटू आदि मौजूद थे।  

Read More

 सौंख में सनराइज बाॅयज ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं   मेंहदी में बृजमाधुरी, पेटिंग में पूनम, रंगोली में श्वेता जोशी प्रथम करीब चार दर्जन बालिकाओं ने किया प्रतिभाग  सौंख समाचार। सोमवार को सनराइज बाॅयज एण्ड गल्र्स ग्रुप के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करायी गईं। जिसमें करीब 46 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। आयोजित मेंहदी, पेटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिता स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न र्हुइं। जो देर शाम तक चलीं। बाद में सांय 8 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सभी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।  कस्बा की स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 11 से प्रतियोगिताएं प्रारम्भ हुई। मेंहदी, पेटिंग, रंगोली प्रतियोगिता में करीब चार दर्जन बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सर्व प्रथम मंेहदी प्रतियोगिता में बृजमाधुरी शर्मा ने प्रथम, हैप्पी सिंघल ने द्वितीय, मालती देवी व तनु रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेटिंग प्रतियोगिता में पूनम गर्ग ने प्रथम, श्वेता जोशी ने द्वितीय व काजल अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्वेता जोशी ने प्रथम, काजल अग्रवाल ने द्वितीय व बरखा चैहान और अर्चना कुन्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में अर्चना शर्मा, अंजलि गर्ग, ममता शर्मा, शकुन्तला चैधरी, तनु बंसल ने भूमिका निभाई। देर शाम को आयोजित पुरस्कार समारोह में सभी प्रतिभागियो को पुरूस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व वर्मा, विशिष्ट अतिथि चैक प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव, राजकुमार चैधरी, सोनू अग्रवाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये। सांत्वना पुरस्कार सभासद प्रतिनिधि प्रेमसिंह माहौर ने प्रदान किये। इस मौके धीरज वर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार, पंकज अग्रवाल, दीपक वर्मा, संस्था अध्यक्ष रवि गर्ग, गोविन्द गर्ग, खुशबू चैधरी, माधुरी गर्ग, पूर्वी सिंघल, जूली विश्वास, ममता छौंकर, शुभम सिंघल, हनी सिंघल, चिंका, सोनू अग्रवाल, दुर्गेश सिंघल, आकाश गर्ग, आशुतोष सिंघल, जीतू आदि मौजूद थे। अध्यक्षता छेदालाल सिंघल व संचालन पवन तिवारी ने किया।   

Read More

दो घंटे तक बिजलीघर पर दिया धरना  फरह। विधुत अव्यवस्था से अजिज ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने फरह बिजली घर का घेराव किया। वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। लेकिन भयभीत एसडीओ और जेई ने स्टेशन आने की जरूरत नहीं समझी। दो घंटे तक ग्रामीण और कार्यकर्ता वहीं जमे रहे। इसके बाद भी हालात बेकाबू रहे। अधिकारियों के दो दिन की मौहलत मांगने पर आन्दोलन का समापन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एक सप्ताह पूर्व भी बिजली घर का घेराव कर चुके थे। विधुत कर्मियों ने दबाव मानने के बजाय पूरे दिन बिजली गुल रखी। रोजाना के हालात भी नहीं सुधरे। हार कर ग्रामीणों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजदर्शन पचैरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, दीवान सिंह तरकर, जगमोहन पाठक, पप्पू पचैरी आदि के नेतृत्व में सोमवार केा बिजलीघर का घेराव किया। विधुत स्टेशन पर तालाबंदी की गई। मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों का रूख भांपकर अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। बाद में भाजपा के पदाधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से फोेन पर वार्ता की ंतो अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को दो दिन में विधुत व्यवस्था ठीक करने का भरोसा दिया। तब कहीं कार्यकर्ताओं ने आन्दोलन को समाप्त किया। इस मौके पर सुरेश तरकर, देवेन्द्र, जनार्दन पचैरी, दिनेश पचैरी, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Read More

अपनी अपनी ढपली अपना अपना राग पर अलाप रहे नेता और सरकार फरह। एकात्म मानववाद के प्रणेता की धारा पर जन्म शताब्दी मनाने का विवाद गहरा रहा है। संघ चिंतन कर रहा है कि इस दिशा में क्या किया जाए। लेकिन संघ और भाजपा को एक मानने वालों का इस विचार पर मिथक टूट रहा है। रविवार को दीनदयाल की जन्म भूमि पर स्मारक समिति की ओर से एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें ज्यादातर संघ से जुडे लोगों ने शिरकत की थी। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता भी इस बैठक में पधारे थे। चर्चा भी हुई। लेकिन पूरी स्मारक समिति और मेला समिति सरकार के निर्णय से अलग दिखी। अपने फैसले पर कायम रही। समिति जन्मशताब्दी अगले साल मनाएगी। बात तारीख की नहीं है। केन्द्र सरकार इसी साल 25 सितम्बर को नगला चन्द्रभान में पं दीनदयाल की जन्म शताब्दी मनाने जा रही है,। समिति अगले साल यह कार्यक्रम करेगी। ऐसा क्यों! बीते दिन हुई बैठक का एकमात्र लक्ष्य आगामी 10 अक्टूबर रहा। जन्म शताब्दी पर चर्चा करना भी गंवारा नहीं समझा। सभी लोगों को 9 से 11 अक्टूबर तक लगने वाले त्रिदिवसीय महोत्सव की जिम्मेदारियां सौंपी। 25 सितम्बर को इसी स्थान पर जहां हर साल त्रिदिवसीय महोत्सव आयोजित होता है, क्या होने वाला है। किसी भी सदस्य को नहीं पता था। गांव के पूर्व प्रधान ने जरूर सवाल उछाला कि विश्वस्तसूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 25 सितम्बर को इस धरा पर कोई कार्यकम होने जा रहा है। स्मारक समिति और महोत्सव समिति के पदाधिकारी पूर्व प्रधान का मुंह देखने लग गए। मानो उनको कोई जानकारी नहीं हो। सभी ने खामोशी ओढ ली। दीन दयाल स्मारक के निदेशक पदम सिंह ने तत्पश्चात इस विषय पर थोडा बहुत बताया कि युवा मामलों के मंत्रालय से टीम आई थी। पत्रक भी आया है। पूरे देश के सौ गांव से कुल बीस हजार लोग यहां आएंगे। पहले दस हजार लोगों के आने की संभावना है। भारत सरकार 25 सितम्बर को धूमधाम से धरा पर जन्मशताब्दी महोत्सव मनाएगी। इधर सरकार भी स्मारक समिति से जुडे पदाधिकारियों को  कोई  तवज्जो नहीं दे रही है। इस सिलसिले में सरकार ने यहां के पदाधिकारियों से कोई राय भी नहीं ली है न मशविरा लिया है। सरकार अपने बूते पर ही कार्यक्रम आयोजित करेगी। कौन से मंत्रियों के आने की संभावना है, यह भी इनको नहीं बताया गया है।

Read More

पुलिस परिजनों को समझा बुझा कर कराया मामला शांन्त मथुरा। थाना कोसीकला के आर्य नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में गर्भपात कराने आयी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवती के परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर भारी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को समझा बुझा कर मामला शान्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना कोसीकलां के अन्तर्गत कस्बे के आर्य नगर इलाके मे स्थित गोस्वामी अस्पताल में राठौर नगर निकासा मौहल्ला कोसीकला निवासी करीब 32 वर्षीय महिला श्रीमती भूरी देवी पत्नी इरफान अपना अर्भपात कराने आयी थी। उसके परिजनो की अस्पताल की महिला चिकित्सक डा0 अंजू से 32 सौ रुपये में गर्भपात कराने की जिम्मेदारी ले ली। चिकित्सक द्वारा भूरी देवी का गर्भपात करने के दौरान ही भूरी की तबियत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। भूरी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों द्वारा अस्पताल पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही भूरी देवी की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर जैसे तैसे मामला शांत किया। लेकिन परिजन उसकी शिकायत दर्ज कराने पर अड़े रहे।

Read More

थाना प्रभारी को ज्ञापन देते कस्बे के व्यापारीगण गोवर्धन। थाना क्षेत्र में बढती आपराधिक घटनाओ को ले कर व्यापार मंडल के नेताओं ने आज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और पुलिस से वारदातों पर रोक लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने इस दौरान उपस्थित हुुए व्यापरियों को वारदातों पर अंकुश लगाने का भरपूर आश्वासन दिया है। विदित हो कि गिरिराज धाम के थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार आपराधिक वारदाते बढ़ती ही जा रही है। कस्बे का व्यापारी वर्ग इन वारदातों को लेकर काफी चितिंत है। इसी को लेकर आज कस्बे के व्यापारियों ने एकत्रित होकर थाने पहुंच कर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह यादव को लिखित ज्ञापन देकर क्षेत्र में घटित हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को पूरी तरह आश्वस्त कर थाना क्षेत्र का अमन चैन पुनः स्थापित कर वारदातों पर अंकुश लगाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों में गणेश पहलवान, संजीव कुमार खण्डेलवाल उर्फ संजू लाला जी, लछमन ठाकुर, गिरिधारी लाल शर्मा, सुन्दर लाल शर्मा आदि कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

Read More

एसएसआई अखिलेश तिवारी का अभिनन्दन करते लोग फरह। थाना फरह में तैनात रहे एसएसआई अखिलेश तिवारी का विगत दिनों थाना गोवर्धन में स्थानान्तरण हो जाने पर थाने में ही विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कस्बे के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने इसमें भाग लिया। लोगों ने एसएसआई अखिलेश तिवारी के कार्यकाल की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की और उनका सम्मान किया। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मान, कस्बे के चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा, प्रमुख समाजसेवी ठा0 के0के0 सिंह, ओ0पी0 शर्मा आदि के अलावा भी भारी तादात मे स्थानीय लोग मौजूद थे।

Read More

प्रत्येक केन्द पर दो पालियों में 40 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये कड़े निर्देश कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 40694 अभ्यर्थी लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होंगे जिसके लिए 20 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्येक केन्द्र पर दो पालियों में परीक्षा कराई जायेगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 4ः30 बजे तक कुल 90-90 मिनट के लिए आयोजित की जायेगी। श्री कुमार ने बताया कि पूरी परीक्षा को तीन जोन तथा 12 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने इस बात के कड़े निर्देश दिये हैं कि केन्द्र व्यवस्थापक वाइस प्रिन्सीपल से नीचे के व्यक्ति को किसी भी हालत में न बनाया जाय। 20 परीक्षा केन्द्रों के लिए 20 जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में की गई है तथा दूसरा पर्यवेक्षक बाहय एजेन्सी (टी0सी0सी0) की तरफ से तैनात किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी जोनल पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये हैं कि वे परीक्षा केन्द्रों का पहले ही परीक्षण कर सारी व्यवस्थायें पूरी करा लें। पार्किंग, पेयजल, टाॅयलेट आदि की समुचित व्यवस्था हेतु केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र पर तैनात सभी अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि जिस परीक्षा केन्द्र पर उनकी तैनाती की गई हैं वहाॅ पर उनका कोई सगा सम्बन्धी परीक्षा नहीं दे रहा है। केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने केन्द्रों पर एक स्ट्राॅग रूम की व्यवस्था अवश्य कर लें क्योंकि दोनों पालियों के प्रश्न व उत्तर पुस्तिका उन्हें एक साथ उपलब्ध कराये जायेंगे। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने सम्बन्धी नियम व शर्तें उपलब्घ करा दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्र, सचिव विकास प्राधिकरण एस0बी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में तैनात जिला स्तरीय अधिकारी तथा केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। राखी के शुभ अवसर पर स्थानीय जगन्नाथपुरी स्थित प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने मथुरा जनपद की सांसद हेमामालनी को राखी बांधी एंव तिलक किया और उन्होंने परमात्मा शिव का चित्र भेट किया। केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम ने कहा आपने ड्रीम मथुरा प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार को भेजा हैं यह हमारे मथुरा जनपद वासियों के गर्व और खुशी की बात है। हम इसकी सफलता की ईश्वर से कामना करते है और हमारी शुभकामनाऐ आपके साथ है। इस अवसर पर सांसद हेमामालनी ने ब्रहमाकुमारी संस्था की महिमा की और बहनों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र की सह संचालिका बीके सुमन बहन, बीके जयन्त, एडवाकेट रामवीर यादव और मदन मोहन श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया।

Read More