मथुरा

 हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक बच्चे के परिजन एवं कस्बे के लोग कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते हुए  किसान सभा ने काली पटटी बांधकर निकाला विरोध मार्च मथुरा। दयानंद कालोनी राया निवासी ममता देवी पत्नी नहने अपने मासूम बच्चे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर आज कलैक्ट्रेट पर फिर अनशन करने बैठ गयीं। पीडि़त महिला के साथ काफी संख्या में किसान सभा के लोग और क्षेत्र के ग्रामीण भी अनशन पर बैठ गये। इन लोगों का कहना है कि उसके नाबालिग पुत्र अमर को अभियुक्त अनूप सिंह और उसकी पत्नी राजबाला ने अपहरण कर बाद में हत्या कर दी। ये शातिर दबंग अपराधी हैं। इनका समाज में भय है। मुख्य अभियुक्त अनूप सिंह व उसकी पत्नी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। इस सब से पीडि़त महिला ने फिर आज कलैक्ट्रेट पर धरना शुरू किया। किसान सभा के लोगों ने काली पटटी बांधकर प्रदर्शन किया और टैंक चैराहे से कलैक्ट्रेट तक मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

Read More

 शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए  फोटो 20एमटीआर 04 कैप्शनः जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसीजन जन्मदिवस मनाते हुए  मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 71वां जन्मदिन मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया ने राजीव गांधी के चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुये आबिद हुसैन ने कहा कि गांधी परिवार ने जो शहादतें दी हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। राजीव गांधी ने टैक्नोलाॅजी के क्षेत्र में काफी प्रयास कर उसे आगे बढाया। उसी का परिणाम है कि आज भारतवर्ष टैक्नोलाॅजी के क्षेत्र में आगे है। उन्होंने कहा कि पंचायतराज योजना और युवाओं को अठारह वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी की ही देन है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिये अपनी शहादत दे दी और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश सेवा और जनता की सेवा के लिये प्रधानमंत्री जैसे पद को ठुकरा दिया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा टुनटुन, यतेन्द्र मुकद्दम, देवेन्द्र यादव, जिलानी कादरी, मनोज गौड़, दौलतराम गोला, कीर्ति कौशिक, बिहारी लाल, नेत्रपाल प्रजापति, अमित चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, देवेन्द्र भटनागर, राजरानी निमेष, सिम्मी बेगम, नूरबानो, आशुतोष भारद्वाज, लता चैहान, संजय शर्मा, वीरेश चतुर्वेदी, महेन्द्र गौतम, शिखा चैधरी, मलिक अरोड़ा, सैय्यद साबिर, बृजमोहन वाल्मीकि, कमलेश चैधरी, देवकीनंदन गोड़, ब्रजभूषण मिश्रा, काशीनाथ मशीन वाले आदि मौजूद थे। वहीं युवा कांग्रेस मथुरा वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर आज जिला जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। मुकददम ने कहा कि राजीव गांधी के अगले जन्मदिन तक युवा कांग्रेस पूरे वर्ष को सदभावना दिवस के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर दीपक वर्मा, संतोष पाठक, यश गोस्वामी, सागर चतुर्वेदी, यथार्थ यादव, सलमान खान, आशीष चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर वृक्षारोपण किया गया। बाल्मीकि ने कहा कि राजीव गांधी भारत के नहीं विश्व के नेता थे। इस अवसर पर राहुल अरोड़ा, अजय कुमार, चकलेश्वर ंिसह, अजय सक्सैना, अभिषेक गर्ग, राजीव कृष्ण चतुर्वेदी, अनीता चावला, दीपक करोतिया आदि मौजूद थे।

Read More

 राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता नगर निगम बनाने को लेकर होलीगेट पर प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। राष्ट्रीय युवा लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आज होलीगेट पर मथुरा को नगम निगम बनाने के लिये प्रदर्शन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मथुरा को नगर निगम यदि बना दिया जाये तो निश्चित रूप से मथुरा का सर्वांगीण विकास होगा। युवा रालोद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश सरकार के शासनकाल में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण की आये दिन वारदातें हो रही हैं और सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में नकारा साबित हो रही है। रालोद प्रदेश में इस अराजकता का पुरजोर विरोध करेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, चर्तुभुज निषाद, ठा. महावीर सिंह, शोभित चैधरी, योगेन्द्र सिंह छोंकर, पं. आशीष चतुर्वेदी, लोकेश सोलंकी, पवन सोलंकी, मंगल नरवार, मुजाहिद कुरैसी आदि मौजूद थे।

Read More

कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते किसान सभा के किसान  मथुरा। आज किसान सभा के लोगों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसानों ने बताया कि बरका, बठैनकलां, हथाना, पारसौली सहित अनेक गांव में चैकों का वितरण नहीं हुआ है। बुखरारी से बरका होकर हरियाणा सीमा तक सड़क बीस वर्ष से क्षतिग्रस्त है। यही हाल कोसीकलां, बठैनकलां मार्ग का है। बरका में नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त है जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने पचावर नाले की सफाई की मांग की। पारासौली, मांट में 135 छात्रों को केवल एक अध्यापक पढा रहा है। एदलगढी मांट में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हैं। इस गांव में अधिकांश गांववासियों पर बिजली कनैक्शन नहीं हैं। बिल जमा हो रहे हैं अतः तत्काल कनैक्शन दिये जायें। गांव बरका में जर्जर बिजली तार सुधरवाये जायें और वृद्धावस्था पेंशन सही तरीके से बांटी जाये। इस अवसर पर अध्यक्ष थान सिंह, दिगंबर सिंह, सुरेश कुमार आर्य सहित भारी संख्या में किसान सभा के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

मथुरा। श्रीरामलीला सभा के त्रिवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में नाम वापसी के दिन कुल 7 पदों के लिये हुये 16 नामांकनों में से सभापति पद पर किये गये एक नामांकन को चन्द्रमोहन अग्रवाल ने वापिस ले लिया। इस प्रकार कुल 15 नामांकन अंतिम रूप से निर्वाचन हेतु नियत हुये हैं। चुनाव अधिकारी गोवेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार निर्वाचन तिथि 25 अगस्त को प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना कार्य होगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा की जायेगी।

Read More

मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त गर्ग ने अपराधिक घटनाओं के न थमने पर चिंता प्रकट करते हुये पुलिस प्रशासन से अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाये जाने की मांग की है। गर्ग ने कहा कि नगर के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय अपराधियों द्वारा की जा रही चैथ वसूली, रंगदारी की घटनाओं पर सजगता बरतने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। तहसील मांट के गांव कराहरी में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी महीपाल सिंह द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुये ग्राम पंचायत कराहरी के खाते से सरकारी धनराशि 8 लाख 75 हजार रूपये को हड़प लिया है। प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से धन निकाल लिया गया। अब पीडि़त ग्राम प्रधान लाढ़ो पत्नी गोपालदास ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिलाधिकारी से मांग की है।

Read More

मथुरा। उद्योग व्यापार मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अग्रवाटिका पर हुआ। मीडिया प्रभारी कपिल गुप्ता के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस बीच राजकुमार गोयल को जिलाध्यक्ष, अवधेश गौतम को महामंत्री, त्रिलोकी बंसल को नगर कमेटी का अध्यक्ष, राजकुमार रददी को नगर महामंत्री, महिला मोर्चा रंजनबाला अग्रवाल अध्यक्ष, सीमा शर्मा महामंत्री और युवा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनूप चैधरी, मुकेश गौतम, डा. अशोक अग्रवाल, पंकज प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां के ऐडीपीएस स्कूल कामर में अपाचे सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पूरन सिंह की बाइक नंबर यूपी 85 सी 2843 को रोककर मोटरसाईकिल छीन ली और विरोध करने पर पूरन के बायें पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया तथा बाइक व माइक्रोमैक्स मोबाइल लूट ले गये। इस संबंध में पूरन के भाई झम्मन पुत्र दुर्ग सिंह निवसी सिरफला कोसीकलां ने दो अपाचे सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

विधायक माथुर के प्रयास से स्वीकृत हुयी धनराशि मथुरा। कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि उनके प्रयासों से डीगगेट से होलीगेट होते, कृष्णापुरी चैराहे तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य जिसकी लंबाई 2.36 किलोमीटर एवं राष्ट्रीय मार्ग संख्या 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक ;महोली रोडद्ध मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य लंबाई 2.13 किमी के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय एवम वित्तीय स्वीकृति पांच अगस्त को शासनादेश द्वारा जारी कर दिया गया है। इस पर उन्होंने लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़कें जीर्ण-क्षीर्ण हालत में बहुत दिनों से थीं जिससे यात्री और स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे थे। वे काफी समय इसके लिये प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी पुरानी मांग भी स्वीकार कर शासनादेश जारी कर दिया। डीगगेट से होलीगेट तक 320.90 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 में 96 लाख रूपये तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक की लागत 131.67 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 लाख रूपये जारी किया है।

Read More