मथुरा

 राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता नगर निगम बनाने को लेकर होलीगेट पर प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। राष्ट्रीय युवा लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आज होलीगेट पर मथुरा को नगम निगम बनाने के लिये प्रदर्शन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मथुरा को नगर निगम यदि बना दिया जाये तो निश्चित रूप से मथुरा का सर्वांगीण विकास होगा। युवा रालोद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश सरकार के शासनकाल में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण की आये दिन वारदातें हो रही हैं और सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में नकारा साबित हो रही है। रालोद प्रदेश में इस अराजकता का पुरजोर विरोध करेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, चर्तुभुज निषाद, ठा. महावीर सिंह, शोभित चैधरी, योगेन्द्र सिंह छोंकर, पं. आशीष चतुर्वेदी, लोकेश सोलंकी, पवन सोलंकी, मंगल नरवार, मुजाहिद कुरैसी आदि मौजूद थे।

Read More

कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते किसान सभा के किसान  मथुरा। आज किसान सभा के लोगों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसानों ने बताया कि बरका, बठैनकलां, हथाना, पारसौली सहित अनेक गांव में चैकों का वितरण नहीं हुआ है। बुखरारी से बरका होकर हरियाणा सीमा तक सड़क बीस वर्ष से क्षतिग्रस्त है। यही हाल कोसीकलां, बठैनकलां मार्ग का है। बरका में नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त है जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने पचावर नाले की सफाई की मांग की। पारासौली, मांट में 135 छात्रों को केवल एक अध्यापक पढा रहा है। एदलगढी मांट में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हैं। इस गांव में अधिकांश गांववासियों पर बिजली कनैक्शन नहीं हैं। बिल जमा हो रहे हैं अतः तत्काल कनैक्शन दिये जायें। गांव बरका में जर्जर बिजली तार सुधरवाये जायें और वृद्धावस्था पेंशन सही तरीके से बांटी जाये। इस अवसर पर अध्यक्ष थान सिंह, दिगंबर सिंह, सुरेश कुमार आर्य सहित भारी संख्या में किसान सभा के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

मथुरा। श्रीरामलीला सभा के त्रिवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में नाम वापसी के दिन कुल 7 पदों के लिये हुये 16 नामांकनों में से सभापति पद पर किये गये एक नामांकन को चन्द्रमोहन अग्रवाल ने वापिस ले लिया। इस प्रकार कुल 15 नामांकन अंतिम रूप से निर्वाचन हेतु नियत हुये हैं। चुनाव अधिकारी गोवेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार निर्वाचन तिथि 25 अगस्त को प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना कार्य होगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा की जायेगी।

Read More

मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त गर्ग ने अपराधिक घटनाओं के न थमने पर चिंता प्रकट करते हुये पुलिस प्रशासन से अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाये जाने की मांग की है। गर्ग ने कहा कि नगर के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय अपराधियों द्वारा की जा रही चैथ वसूली, रंगदारी की घटनाओं पर सजगता बरतने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। तहसील मांट के गांव कराहरी में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी महीपाल सिंह द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुये ग्राम पंचायत कराहरी के खाते से सरकारी धनराशि 8 लाख 75 हजार रूपये को हड़प लिया है। प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से धन निकाल लिया गया। अब पीडि़त ग्राम प्रधान लाढ़ो पत्नी गोपालदास ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिलाधिकारी से मांग की है।

Read More

मथुरा। उद्योग व्यापार मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अग्रवाटिका पर हुआ। मीडिया प्रभारी कपिल गुप्ता के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस बीच राजकुमार गोयल को जिलाध्यक्ष, अवधेश गौतम को महामंत्री, त्रिलोकी बंसल को नगर कमेटी का अध्यक्ष, राजकुमार रददी को नगर महामंत्री, महिला मोर्चा रंजनबाला अग्रवाल अध्यक्ष, सीमा शर्मा महामंत्री और युवा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनूप चैधरी, मुकेश गौतम, डा. अशोक अग्रवाल, पंकज प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां के ऐडीपीएस स्कूल कामर में अपाचे सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पूरन सिंह की बाइक नंबर यूपी 85 सी 2843 को रोककर मोटरसाईकिल छीन ली और विरोध करने पर पूरन के बायें पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया तथा बाइक व माइक्रोमैक्स मोबाइल लूट ले गये। इस संबंध में पूरन के भाई झम्मन पुत्र दुर्ग सिंह निवसी सिरफला कोसीकलां ने दो अपाचे सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

विधायक माथुर के प्रयास से स्वीकृत हुयी धनराशि मथुरा। कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि उनके प्रयासों से डीगगेट से होलीगेट होते, कृष्णापुरी चैराहे तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य जिसकी लंबाई 2.36 किलोमीटर एवं राष्ट्रीय मार्ग संख्या 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक ;महोली रोडद्ध मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य लंबाई 2.13 किमी के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय एवम वित्तीय स्वीकृति पांच अगस्त को शासनादेश द्वारा जारी कर दिया गया है। इस पर उन्होंने लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़कें जीर्ण-क्षीर्ण हालत में बहुत दिनों से थीं जिससे यात्री और स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे थे। वे काफी समय इसके लिये प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी पुरानी मांग भी स्वीकार कर शासनादेश जारी कर दिया। डीगगेट से होलीगेट तक 320.90 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 में 96 लाख रूपये तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक की लागत 131.67 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 लाख रूपये जारी किया है।

Read More

मथुरा। शेरगढ़ थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव ने क्षेत्र में भय व आतंक फैलाकर धन वसूली के चक्कर में भगवान सिंह पुत्र छीता निवासी शेरगढ और उसके साथी को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरूद्ध किया है। जबकि मांट थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने राहुल पुत्र मुरारी निवासी नसीटी मांट आदि सात लोगों को जनता में भय व आतंक फैलाने पर धारा 110 में निरूद्ध किया है। एसओ मगोर्रा ने विनोद पुत्र ललित निवासी सहेलिया थोक सौंख आदि दस लोगों को धारा 110 में निरूद्ध किया है।

Read More

कुम्हेर रोड की जर्जर स्थिति होने पर सडक में हुए गड्ढों में फंसा हुआ ट्रक वाशिंदे परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान  सौंख। तमाम दावे और वादों के बाद भी अभी तक कुम्हेर-सौंख रोड अपने निर्माण की बाट जोह रहा है। लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अभी तक सडक नहीं बन पायी है। मूडिया पूर्णिमा मेले की शुरूआत में स्थानीय जनता को लगा था कि मेले के अवसर पर सडक का निर्माण कार्य हो जायेगा लेकिन अभी तक सडक का निर्माण कार्य अधूरा पडा है।  राजस्थान से आवागमन का मार्ग पूरी तरह से टूटा पडा है। अक्सर वाहन इसमें फंस जाते है और मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। बारिश के मौसम में सडक में होने वाले गड्ढों के चलते उनमें पानी भर जाता है। पानी भर जाने से सडन पैदा होने चलती है और आसपास के लोंगो का रहना दूभर हो जाता है। इस जर्जर मार्ग पर ही अनाज मंडी है। सडक के पूरी तरह से टूट जाने के कारण स्थानीय व्यापार पर भी असर पड रहा है। राजस्थान से अनाज, सरसों और कपास लाने वाले व्यापारी इस मार्ग से आने में कतराते हैं। परिणामस्वरूप कस्बा में व्यापार प्रभावित हो रहा है। सडक में गहरे गड्ढे हो जाने से अक्सर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस बारे में डा. देवी प्रसाद शर्मा, धीरज वर्मा, राजकुमार चैधरी, यदुराज सिंह पाण्डव, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार, प्रह्लाद सिंह, सुनिया पहलवान, लक्ष्मण सिंह, आदि ने जिलाधिकारी से सडक निर्माण की मांग की है।    

Read More