मथुरा

मथुरा। प्रदीप माथुर नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल विधान सभा एवं विधायक, मथुरा वृन्दावन ने मथुरा से गोवर्धन जाने वाले 20 किलोमीटर लम्बे मार्ग को 4 लेन चैड़ी कराते हुए उस पर डिवाइडर एवं बीएमएसडीबीसी निर्माण कराये जाने के संबंध में विधान सभा सत्र में दी। जिसे कार्यवाही हेतु अध्यक्ष विधान सभा ने स्वीकार करते हुए शासन को निर्दिष्ट कर दिया।

Read More

कुसुम सरोवर पर सजाये गये कुसुमाधीश महादेव का भव्य फूल बंग्ला एवं उपस्थित युवा गोवर्धन। धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्मारक कुसुम वन सरोवर पर सावन के विगत सोमवार को कस्बे के नवयुवक मित्रमण्डल द्वारा भव्य फूल बंग्ला एवं अलौकिक विद्युत की सजावट की गयी। वहीं अगले दिन इस कार्यक्रम का विशाल भण्डारा भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने स्वयं के हुनर का परिचय देते हुए भगवान कुसुमाधीश महादेव का भव्य फूल बंग्ला सजाया और रूद्राक्ष, कमल गटटा, कमल के फूल, विभिन्न प्रकार के मातियों से भगवान शिवशंकर के शिवलिंग का अनूठा श्रंगार किया। जिसके दर्शनों के लिये दूर दूर से भक्तों का सैलाब कुसुम सरोवर पर उमड़ पड़ा। कुसुम सरोवर की अनूठी छटा के ही बीच सजाये गये कुसुमाधीश महादेव के अनूठे दर्शनों से भक्तवृन्द अभिभूत हुए बिना न रह सके। इस मौके पर दीपक तिवारी, विष्णु गोस्वामी, विनायक दत्त शर्मा, गोविन्द तिवारी, साहिल दीक्षित, तरूण कुमार दीक्षित उर्फ तन्नू, वीर प्रताप सिंह उर्फ बीपी, ओंकार शर्मा, शुभम शर्मा, अजय कुमार, सुमित कुमार शर्मा, महन्त राधाबल्लभ शर्मा, गोपी जोगी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। विगत दिनो मसानी चैराहे पर पकड़े गये फर्जी पत्रकार के बाद अब शहर कोतवाली पुलिस ने शहर में पुलिस की वर्दी की धौस देकर दुूकानों से ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को धौलीप्याऊ से गिरफ्तार कर युवक से पुछताछ कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के धौलीप्याऊ क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी से पुलिस की बर्दी पहनकर व्यापारी से एक सोने की अगुंठी व चैन ले ली और पैसे देने के नाम पर उसें पुलिस की बर्दी की धौस देने लगा। व्यापारी को शक होने पर इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलतें ही शहर कोतवाली प्रभारी चन्द्रपाल सिंह, चैकी धौलीप्याऊ प्रभारी मय फोर्स के सर्राफ व्यापारी की दुकान पर पहुंच गयें और मौके से पुलिस की वर्दी पहनें युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो वह कोई सन्तोष उत्तर नहीं दे सका। पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की तो उसनें कृष्णा नगर से भी एक सर्राफा व्यापारी से सोने की अगुंठी ठगनें की बात स्वीकार की। पुलिस अब पकड़ें गये दरोगा से गहनता से पुछताछ में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। श्री रामलीला सभा रजि0 मथुरा के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु चलाई जा रहा चुनाव प्रक्रिया के तहत आज आवेदन के क्रम में पाॅच पदों के लिए 16 नामांकन किये गये। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सभापति पद हेतु चैधरी विनोद कुमार गर्ग, चन्द्र माहन अग्रवाल, उमेश कुमार प्रेंस वालें, उप सभापति हेतु, कैलाश चन्द्र गुप्ता आलू वालें, अशोक कुमार गुडेरा, अशोक कुमार बंसल, अनिल भाई डेªस वालें, प्रधानमंत्री पद हेतु नन्द किशोर अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, उपप्रधानमंत्री पद हेतु सर्वेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, आनन्द कुमार अग्रवाल, चरतलाल सर्राफ, दीपचन्द्र अग्रवाल, एवं कोषाघ्यक्ष पद हेतु अजय कुमार मास्टर, महेश चन्द्र अग्रवाल ने 1 प्रस्ताव व 1 एक समर्थक की संस्तुति के साथ निर्धारित शुल्क सहित अपना आवेदन किया हैं। उन्होंने बताया कि नामांकनों की जाॅच के उपरान्त सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। 19 अगस्त अगस्त को सांय 4 बजे तक नामांकन वापस लिये जा सकेगे। नामांकन वापसी के उपरान्त 25 अगस्त मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सांय चार बजें तक मतदान होगा तत्पश्चात मतगणना प्रारंभ होगी और देर रात तक चुनाव प्रणाम घोषित कर दिया जायेगा। नामांकन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के साथ सहायक चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र अग्रवाल, विजय वहादूर सिंह, रामभरोसी अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, संजय गोबिल, रामवीर सिंह यादव, राजेश वजाज, सतीश डावर, गोपाला चतुर्वेदी, उपस्थित रहें।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होली गेट पर अधिवक्ता दवा लेने के लिए गया था। अधिवक्ता बीपी गौतम का आरोप हे कि पेसन हीरो वाइक को आज शाम 20 मिनट पर साइड मे खड़ी होने के बावजूद एस आई आदित्य कुमार यादव ने डेमेज किया होली गेट प्रेम होटल के पास अधिवक्ता का कहना हे कि कप्तान साह ब से एस आइ की शिकायत करूँगा तो यादव वोले यहाँ का प्रशासन के बारे मेँ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया पर पता नही मै सीएम का रिश्तेदार हूँ अगर गाड़ी चाहिये तो तीन हजार रूपये निकाल नही देने पर मेरे हाथ में लगे तीन रूपये छीन लिये तथा पुलिस की धमकी दी।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के घेराव के दौरान सोमवार को कांग्रेसियों पर पुलिस व पीएसी ने जमकर लाठीचार्ज और पानी की बौछार की, जिसमें कई प्रमुख नेताओं के चोट आयीं हैं। वहीं मथुरा के विधायक और कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर सहित कई जनपदीय नेताओं को गिरफ्तार कर देर शाम लखनऊ पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने लखनऊ से मोबाइल पर बताया कि सोमवार को विधान सभा पर प्रदर्शन के दौरान सपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व सांसद राजबब्बर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह समेत दर्जनों नेता घायल हो गये। मथुरा से आंदोलन में भाग लेने गये कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, प्रदेश सचिव रणवीर पाण्डव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश चैधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता चैहान, सैयद साबिर, संजय शर्मा, डा0 आशुतोष भारद्वाज, राजवीर सिंह व प्रवीण भास्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद पुलिस लाइन से कांगेे्रस के सभी नेताओं को रिहा किया गया है।  

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 19 अगस्त को गोविन्द मठ वृन्दावन में अहूरी गाँव के लोगों ने हिस्सा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आपके जीवन में उत्सव हो यही ब्रज महोत्सव है। जीवन में उत्सव तब होगा जब आप हर प्रकार से समृद्ध होंगे। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रज व ब्रजवासियों का बाह्य विकास तभी हो सकता है जब उनका आंतरिक व्यक्तित्व का विकास हो। उसके लिए मानवतावादी आध्यात्मिक दृष्टिकोण अपनाकर अपने विचारों, भावनाओं और कर्मों में परिवर्तन लायें तभी हम सम्पूर्ण समाज के लिए उपयोगी एवं अनुकर्णीय हो सकते हैं। व्यक्ति निमार्ण से ही ब्रज के प्राचनी स्वरूप का लाना सम्भव है। महेशानन्द लाल बाबा ने कहा कि बिना शुद्ध जल व हवा के मानव का जीवन पूर्ण रूप से खतरे में आ गया है क्यों कियमुना जैसी पवित्र नदी को दूषित कर दिया है, जिससे पूरा ब्रज मण्डल का जीवन खतरे में आ गया है और आज प्रत्येक गाँव में दूषित जल के कारण सैकडों लोग प्रतिवर्ष काल के गाल में समा रहें हैं।    यमुना रक्षक दल के प्रदेश प्रचार सचिव विशनस्वरूप ने भी अपने प्रेरणादायी विचार रखे।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, कल्याणदास बाबा, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, युवा नेता मुनेन्द्र कुमार यादव, सागर वर्मा, शंकर गिरि, अमर सिंह, लक्ष्मी नारायण, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा : हरियाली तीज की प्रमुख मिठाई घेवर की बाजार में बिक्री शुरू हो गई है। कोई अपनी बहन के लिए तो कोई बेटी की ससुराल में भेजने के लिए घेवर खरीद रहा है। शहर की प्रमुख दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ घेवर खरीदने में जुटी हुई है।  मिठाई के छोटे-बड़े सभी दुकानदार इन दिनों घेवर बनाने और बेचने में लगे हुए हैं। घेवर के सामने ग्राहक भी दूसरी मिठाइयों को नहीं पकड़ रहा है। ग्राहकों की आपूर्ति करने के लिए दुकानदारों ने घेवर बनाने के अधिक से अधिक कारीगर लगाए हैं। अधिकतर दुकानों पर दो तरह का घेवर तैयार किया जा रहा है जिसमें एक रबड़ी वाला तो दूसरा सादा घेवर।  रबड़ी वाले घेवर को दुकानदार 'ताजा ले जाओ और ताजा खाओ' करके बेच रहे हैं। उनका मानना है कि गर्मी अधिक होने के कारण रबड़ी का घेवर खराब होने की आशंका ज्यादा रहती है जबकि प्लेन घेवर एक सप्ताह तक खराब नहीं होगा। हालांकि, कुछ दुकानदार पैसा कमाने के लिए खराब क्वालिटी का घेवर मार्केट में बेच रहे हैं। ब्रजवासी प्रतिष्ठान के सतीश ब्रजवासी ने बताया कि हरियाली तीज पर घेवर की भारी मांग होती है इसलिए सावन के महीने में दिन-रात काम चलता है और 100 से ऊपर कारीगर लगते हैं। 30 से 35 भट्टियां लगी हुई हैं। इस दौरान यहां देश के हर कोने से श्रद्धालु आते हैं। सावन के महीने के दो बड़े त्यौहार रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के चलते इसकी मांग बहुत है। होलीगेट स्थित शंकर मिठाई प्रतिष्ठान के बनवारी लाल खण्डेलवाल ने बताया कि ये मिष्ठान सावन के महीने में भरपूर बिकता है। इसका सावन के महीने में बड़ा महत्व है। वही धोली प्याऊ स्थित यादव मिठाई वाले ने बताया कि इन दिनों और मिठाईयों की अपेक्षा घेवर ही ज्यादा बिकता है। भरतपुर गेट स्थित खिलोमल महेंद्र कुमार ने बताया कि घेवर ब्रज के सावन की पारम्परिक मिठाई है जो सावन के महीने में ज्यादा बिकती है।

Read More

कलैक्ट्रेट पर ज्ञापन देते जिला कांग्रेस नेता   राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  मथुरा। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हुए लाठी चार्ज के बाद गुस्साएं पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज यहां जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त कराने व राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्टेªट पहुंचे और वहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डा. आशुतोष भारद्वाज ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने तानाशाह रवैय्या अख्तियार कर कांग्रेसजनों का लाठीचार्ज कराया है, बर्बरतापूर्ण कराए गए इस हमले में पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं, लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाई जा रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश केन्द्र की भाजपा सरकार से दोस्ती कर किसान विरोधी कामों केा अंजाम देने में जुटे हैं तथा तानाशाह बनकर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने लाठीचार्ज में शामिल प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिसमें प्रदेश सरकार को निलंबित करने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने एवं प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मलिक अरोड़ा, अब्दुल जब्बार, मास्टर प्रताप सिंह, संजय शर्मा, महेन्द्र गौतम, सय्यैद साबिद, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चैधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, मुकेश धनगर, श्याम लाल शर्मा, संग्राम सिंह, महावीर प्रसाद आर्य, लता सिंह चैहान, कांती प्रसाद गर्ग, रामगोपाल पटेल एड एवं डीडी चैहान एड, आदि मौजूद थे। 

Read More

 शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते लेप्टिनेन्ट जनरल ए.बी. शिवाने  मथुरा। स्ट्राइक वन की स्वर्ण जयंती समारोह के अंर्तगत आज बुधवार को मथुरा छावनी में स्थित युद्ध स्मारक में 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों में वीरगति को प्राप्त हुए स्ट्राइक वन के समस्त वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  लेप्टिनेन्ट जनरल ए.बी. शिवाने, जनरल आॅफिसर कमांडिग, स्ट्राइक वन ने इस कोर के समस्त अधिकारियों एवं सैनिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर  लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. सिंह ;सेवानिर्वतद्ध, लेप्टिनेन्ट गवर्नर अंडमान और निकोबार व्दीप समूह, लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड, जनरल जे.जे. सिंह (सेवानिर्वत), पूर्व थलसेना अध्यक्ष, लेप्टिनेन्ट जनरल के.जे. सिंह, आर्मी कमांडर पश्चिमी कमाॅड, लेप्टिनेन्ट जनरल रवि थोडगे, मास्टर जनरल आॅर्डिनेन्स, लेप्टिनेन्ट जनरल आनंद सरूप (सेवानिर्वत) लेप्टिनेन्ट जनरल एस.आर. घेाष (सेवानिर्वत),  लेप्टिनेन्ट जनरल सी.एस.के. साबु (सेवानिर्वत) जैसे अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी पुष्पाॅंजलि अर्पित की। तत्पश्चात सेना के पारंपरिक बिगुल स्वर ‘दि लास्ट पोस्ट‘ द्धारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। देश के शहीदों कों श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात् ‘दि हेरिटेज‘ का उद्घाटन किया गया। ‘हेरिटेज‘ एक युद्ध स्मारक है जहाॅं स्ट्राइक वन की शौर्य गाथा का विस्तरित वर्णन किया गया है। इस कार्यक्रम में 1965 व 1971 युद्ध की चित्र संग्रहपुस्तक का विमोचन हुआ।  तत्पश्चात मथुरा छावनी स्थित तारोपोर हाॅल में इस स्वर्ण जयंन्ति के अंतर्गत प्रथम दिवस आवरण का विमोचन लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड द्धारा किया गया। इस अवसर में 1965 व 1971 भारत पाक युद्धों में भाग लेने वाले सैनिको का सम्मान किया गया। 

Read More