मथुरा

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 13 अगस्त को डिरावली और चैमुहां गाँव के लोगों ने ब्रज महोत्सव गोविन्द मठ वृन्दावन में भाग लिया। ब्रज महोत्सव के दौरान डिरावली गाँव के 21 नवयुवक की टीम बनाई गई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध घी, दूध-दही एवं मक्खन इत्यादि उपलब्ध कराया जाये। इससे ब्रजवासी मालदार हो सकते हैं एवं उन्हे रोजगार मिल सकता है। इससे गाय बच सकती है। हमें इस पर विचार करना होगा। उन्होने ऐलान किया कि स्वास्थ युक्त ब्रज, मीठा पानी युक्त ब्रज, सुसंस्कार युक्त शिक्षा वन सम्पदा युक्त ब्रज, आदर्श ब्रज बनाया जा सकता है। आईये हम सब मिलकर ब्रज के गाँवों को बचायें, गाँवों को नशा मुक्त बनाया जाये। नशे के बदले ग्रामवासी दूध-दही का सेवन करें। आज दूषित जल के कारण गाँवों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे यमुना में डाले जा रहे फैक्ट्रियों का विषाक्त जल जो कैनालों के माध्यम से गाँवों में पहुँच रहा है। यहां अन्न और सब्जी खाने योग्य नहीं रहा। कुण्ड और सरोवर में इतनी गंदगी हो रही है कि किनारे खड़ा होना मुश्किल है, जबकि सभी कुण्ड और सरोवर पूज्यनीय है। नौजवानों की टीम बनाकर ब्रज के प्रत्येक गाँव को आदर्श गाँव बनायेगें। यही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा है। गाँव वालों का आह्वान किया कि सारे मतभेद भुलाकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने बताया कि ब्रज के समाज निमार्ण के लिए व्यक्ति का निमार्ण पहले किया जाना आवश्यक है। व्यक्ति अपने व अपने गाँव के आर्थिक व सामाजिक व आध्यात्मिक विकास हेतु अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश  सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, पं0 उदयन शर्मा, महेशानन्द लाल बाबा, विरेन्द्र सिंह जादौन, अजय कुमार सिंह, नागेश्वर शास्त्री, प्रवीण शर्मा, विष्णु सिंह, संतोष यदुवंशी, भगवान सिंह, योगेश, मानपाल सिंह आदि उपस्थित थे।       

Read More

मथुरा। स्ट्राइक वन ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया और युद्ध में इस कोर के वीर अधिकारियों और जवानों ने एक को परम वीर चक्र, सात को महावीर चक्र व 22 को वीर चक्र के अतिरिक्त 14 थिऐटर आॅनर (रणक्षेत्र सम्मान) व 09 बैटल हाॅनर युद्ध सम्मान भी अर्जित किए। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी स्ट्राइक वन के रणबाॅंकुरों को दो परम वीर चक्र, 10 महावीर चक्र और 49 वीर के अतिरिक्त 04 थिएटर आॅनर व 41 बैटल आॅनर अर्जित किए। आज स्ट्राइक वन के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर हम इन वीर योद्धाओं को शत् शत् नमन करते है। 

Read More

मथुरा। छाता क्षेत्र के गुहारी रोड पिछले कई वर्षो से खराव पडा हुआ है। वाहन चालक व राहगीरो को आवागमन में परेशानियो  का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से जनहित में सडक मरम्मत कराये जाने की मांग की है। मांग करने वालो में पप्पी चैधरी, रामवीर सिंह धाकड, नरेश, सुभाष, महेन्द्र, राजिन्द्र आदि है। 

Read More

 सराय शाही की दीवार पर लगे विशाल पीपल का पेड को काटकर ले जाते ग्रामीण। मथुरा। थाना व कस्बा छाता के गांव सराय शाही की दीवार पर लगा विशाल पीपल का पेड शायः 3 बजे करीब अचानक गिर गया जिससे सराय शाही के पास बने मकान की छत टूट गयी तथा बिजली का पोल टूट गया । जिससे बिजली आपूर्ति भंग हो गयी। मोहल्ले वाले पीपल की शाखाओ को काट कर ले गये। नगर के नागरिको ने सराय शाही की दीवार की मरम्मत कराये जाने की मंाग की है। 

Read More

मथुरा। छाता शेरगढ रोड पर रात्रि को सरकारी बस चलाने की मांग ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से की है। ग्रामीण यात्रियो ने बताया कि छाता शेरगढ रोड पर शायः 7 बजे के बाद सरकारी बसे बंद हो जाती है। रान्हेरा, शेरगढ, नौहझील, बाजना, मांट, अलीगढ  आदि गांव कोे जाने बाले यात्री रात्रि को छाता शेरगढ चैराहे पर कई कई घंटे तक खडे रहते है। डग्गेमार वाहनो में आवागमन करना पड रहा है। ग्रामीणो में पदमसिंह जादौन, गंगाराम, प्रताप सिंह, पे्रमपाल सिंह, हरीओम सिंह, योगेश कुमार, राकेश आदि है। 

Read More

लखनउ में उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी व राज्यपाल रामनायक। तरूण सेठ बने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री  मथुरा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के श्यामबिहारी मिश्रा ने भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्यासी छाता तरूण सेठ को प्रदेश मंत्री बनाया है। शपथ ग्रहण समारोह लखनउ मंे किया गया है। जिसमंे मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल रामनायक थे। शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 5000 व्यापारियो ने भाग लिया। तरूण सेठ ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के प्रति समस्याओ को उठायेगे और व्यापारियो का शोषण नही होने दिया जायेगा। इस अवसर पर रविकान्त गर्ग, ललित अरोडा, रमेश चतुर्वेदी, अशोक बठैनिया, अंकित मालविय, सुशील अग्रवाल, मीना, कन्हैया आदि मौजूद थे। 

Read More

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिये जंक्शन और शहर में जांच अभियान जारी डाॅग स्कवायड और पुलिस ने की चैकिंग मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता बरतते हुये अभी से पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्डों पर सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिये पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में जीआरपी पुलिस, एलआईयू प्रभारी और कई उपनिरीक्षक, फाॅरेंसिक टीम और डाॅग स्कवायड के साथ मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पंहुचे और जांच अभियान चलाया। आज दोपहर करीब दो बजे एसपी सिटी शैलेश पांडे के नेतृत्व में आज शहर में जगह-जगह सघन चैकिंग अभियान चलाया गयी। पुलिस टीम ने जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और उनके सामान को जांचा-परखा। इसी क्रम में डाॅग स्क्वायड टीम, जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर एसपी सिटी ने मथुरा जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ इन के साथ सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर एमएल गौर, जीआरपी प्रभारी पंकज लवानियाँ, आरपीएफ इंस्पेक्टर सत्येंद्र यादव  के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा सुरीर के गांव भदनवारा में दिनदहाड़े एक घर से चोर लाखों रूपये मूल्य का सामान और आभूषण चुरा ले गये। जानकारी के अनुसार कोतवाली सुरीर के गांव भदनवारा में चोरों ने प्रताप ंिसह पुत्र डूूंगर सिंह के घर पर धावा बोला और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराकर ले गये। चोरी गये माल की कीमत छह लाख रूपये के करीब बतायी जा रही है। अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब गृह स्वामी अपनी पत्नि व बच्चांे के साथ खेत पर चारा लेने गया था। जब ये लोग घर वापिस लौटे तो घर में घुसते ही दंग रह गये। घर का सामान चारों ओर फैला हुआ था।  घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी अज्ञात चोर पार ले गये। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों का हुजूम लग गया। 

Read More

मथुरा। जनपद में लूट की घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।  गोवर्धन में दर्शन को आये गाजियाबाद के एक वकील से बदमाश तमंचें की नोंक पर नगदी, मोबाइल आदि लूटकर ले गये। वहीं राया कस्बे में फिरोजाबाद के एक व्यक्ति से नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर उसकी बुलेरो लूट ले गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन अंतर्गत बरसाना रोड पर अज्ञात बदमाश गाजियाबाद निवासी एक वकील की गाड़ी रोककर पांच हजार रूपये नगद, सैमसंग गैलेक्सी के फोन, डबलबैड का कंबल और ड्राइवर का फोन लूटकर ले गये। इस संबंध में अजय कुमार एडवोकेट निवासी नहर नगर गाजियाबाद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसे गोवर्धन थाने भेजा गया है। वहीं कस्बे के मांट रोड पर एक नामजद व दो-चार अन्य लोगों ने प्रवीण पुत्र राम यादव निवासी गोदाऊ थाना लाइनपार फिरोजाबाद को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसकी बुलेरो संख्या यूपी 83 7626 लूटकर ले गये।

Read More

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण निगरानी समिति के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की बिलिंग कंपनी साईं कम्प्यूटर में उच्च अधिकारियों का 70-70 लाख रूपये का घोटाला उजागर होने के बाद अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश ने उपखंड अधिकारी जसवंत सिंह तथा बाबू पर पांच-पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि गबनकर्ताओं को अभी तक निलंबित नहीं किया गया। अधीक्षण अभियंता को इस सब की जानकारी दे दी गयी थी। प्रबंध निदेशक मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत आगरा को भी पूरा मामला पता है। साईं कम्प्यूटर में आॅपरेटर ललित वर्मा को एरियलों की धांधली के संबंध में जेल भेजा गया है। इसने 4 लाख 67 हजार रूपये के एरियलों में धांधली की थी। समझ में नहीं आता कि जो लोग दोषी करार दिये गये हैं उनसे पांच-पांच लाख रूपये दण्ड के क्यों निर्धारित किये। ऐसे लोगों को नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिये लेकिन इस प्रकरण को देखकर लगता है कि उच्च अधिकारियों ने धन का आपस में बंदरबांट कर लिया है। विद्युत विभाग को चूना लगाने वाला एक पकड़ा विद्युत विभाग में अपेन करीबियों की तैनाती और आर्शीवाद के चलते विभागीय लोग विभाग की ही जेब खोखली कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कच्ची सड़क का रहने वाला ललित नामक युवक को हाईवे पुलिस ने दबोचा है। हालांकि इस चार सौ बीसी के मामले में और भी कई लोग हैं जिनके इशारे पर विभाग में होने वाले विद्युत बिलों को कम कर डाटा नष्ट किया जाता था। यह गिरोह अब तक लाखों करोड़ों रूपये के हिसाब किताब को डाटा से नष्ट कर विभाग केा चूना लगा चुका है। इस मामले में मसानी क्षेत्र में एसडीओ द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला हाईवे थाने में दर्ज कराया गया था। वहीं कम्प्यूटर पर काम करने वाले ललित नामक प्राईवेट कर्मचारी की मानें तो इस सारे खेल में एसडीओ का भांजा व जेई का भांजा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। वे ही लोगों से बिल कम कराने के नाम पर पैसे लेते थे। साथ ही सरकारी डाटा को भी नष्ट कराया जाता था। हाईवे पुलिस के शिकंजे में मौजूद ललित की मानें तो उसे तो मामूली तनख्वाह पर काम करना होता था। पूरा माल विभाग के मौजूदा एसडीओ व जेई के कथित रिश्तेदार ही फाडते थे। उसने ये भी बताया कि बहुत बड़े पैमाने पर इस तरह की हेराफेरी सरकारी रिकाॅर्ड से की गयी है। जांच में लाखों रूपये की गड़बड़ी इनके कथित रिश्तेदार करते रहे हैं। मुझे तो केवल बली का बकरा बनाया जा रहा है।

Read More