मथुरा

हाईवे से लगी मधुवन इंक्लेब कॉलोनी में हुई सनसनीखेज वारदात मथुरा! राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी मधुवन इंक्लेब कॉलोनी के एक मकान में गृहस्वामिनी और नौकरानी को चाकू तमंचे के बल पर बंधक बनाकर मंगलवार को दिनदहाडे आधा दर्जन से अधिक बदमाश लाखों की नगदी, जेवरात लूट ले गये। इस सनसनी खेज वारदात से क्षेत्र में दशहत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चैकी कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत ११९, मधुवन इंक्लेब में रहने वाले चीनी व्यवसायी और प्रोपर्टी डीलर अशोक मित्तल के घर को मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बताते हैं कि बदमाश पानी पीने के बहाने घर में मौजूद अशोक मित्तल की पत्नी सपना मित्तल के पास पहुंचे। इस दौरान उनके पास नौकरानी की ८-१० वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। पानी मांगने पर जैसे ही सपना घर के अंदर की ओर घुसी वैसे ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में प्रवेश कर गये और चाकू तमंचे के बल पर सपना व नौकरानी की पुत्री को बंधक बनाकर बदमाश लाखों की नगदी व करीब ड़ेढ़ लाख के जेवरात लूट ले गये। हाइवे से लगी शहर की पॉश कॉलोनी में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से आसपास के क्षेत्रों में दशहत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा.राकेश सिंह व अन्य अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

Read More

मथुरा ! नकली सोने के जेवरातों के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों ने फिरोजाबाद, सिरसागंज में हुई लाखों की लूट के साथ-साथ भूतेश्वर स्थित एक फाइनेंस कम्पनी को ढ़ाई लाख का चूना लगाने का अरोप स्वीकारा है। पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर मंगलवार की सुबह फिरोजाबाद, सिरसागंज क्षेत्र में हुई ११ लाख की लूट को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली चन्द्रभान सिंह राठौर, धौलीप्याऊ चैकी प्रभारी विपिन कुमार, ब्रजनंदन सिंह, महेन्द्र सिंह चाहर के साथ वाहन चेकिंग में लगे थे, इसी बीच अपाछे मोटरसाईकिल संख्या यूपी८०सीबी६९१९ पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बाईके के पीछे गाड़ी लगाकर करन सिंह पुत्र बिहारीलाल निवासी शारदा बिहार कॉलोनी, जगदीशपुरा आगरा, संजीव पुत्र आनंद प्रकाश निवासी धौंतेरा, अखिलेश पुत्र संतराम निवासी नगला तुला, सिरसागंज, आगरा को पकड लिया। तलाशी में इनके पास से दो डिब्बियों में पीली धातु के आठ  कंगन और दो झुमकी बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि पिछले सात दिनों में आरोपितयों ने भूतेश्वर स्थित कार्वी फाइनेंस कंपनी से ढ़ाई लाख रूपये ठगे हैं। पुलिस को इनके अन्य साथियों की तलाश है। 

Read More

सात अनाधिकृत व्यक्ति पुलिस के सुपुर्द मथुरा ! जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार की दोपहर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण कर सात लोगों को कार्यालय के अंदर अवैध रूप से पैसे के लिए काम करते-कराते पकड़़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। डीएम की इस कार्यवाही से एआरटीओ कार्यालय में हड़कम्प मच गई। काफी लोग कार्यालय की दीवरें फांदकर मौके से भाग गये।  सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों के हस्तक्षेप की बढ़ती शिकायतों को लेकर मंगलवार की सुबह दोपहर लगभग ११.३० बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर छापा मारा। डीएम ने पहुंचते ही एआरटीओ कार्यालय के सभी दरवाजे बंद करा दिये। इस बीच कई लोगों को दीवार फांद मौके से भागना पड़ा। डीएम ने कार्यालय के अंदर मिले लोगों से पूछताछ की, जिसमें प्रदीप कुमार निवासी अहीरपाड़ा, सदर, कृष्णपाल निवासी सेही, मुकेश शर्मा निवासी कृष्णानगर, ब्रजेन्द्र कुमार निवासी टैंटीगांव, मुकेश निवासी चंदनवन, रामकुमार निवासी मदैम और जावेद निवासी मसानी को पकडकर रिफाइनरी पुलिस के सुपुर्द किया है। एआरटीओ कार्यालय में डीएम के छापे से हडकम्प मच गई। इससे पहले जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला भी एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर चुकी हैं। बताते हैं कि दो रोज पूर्व एआरटीओ कार्यालय की खिड़की संख्या १६ पर झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने यह छापामार कार्यवाही की है। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिये हैं कि भविष्य में कोई अनाधिकृत व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश न करे।

Read More

फरह। बीते दिन ओल में एक मुस्लिम युवक की शादी में भैंस काटने को लेकर दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। लोगों  ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। जनता का रूख भांप आला अधिकारियों ने चैकी प्रभारी को हटाने में भलाई समझी। फरह थानाध्यक्ष ने गांव में डेरा डाल दिया है।  म्ंागलवार को ओल में तनाव पूर्ण स्थिति रही। मौकेे पर थानाध्यक्ष पहुंचे।  उन्होने मुस्लिम पक्ष को समझाया बुझाया। इसके बाद भी मुस्लिम लोग पुलिस के खिलाफ कार्यवाही को अडे रहे । अंतत मामला बढता देख पुलिस आला अधिकारियों ने  चैकी प्रभारी केपी सिंह को वहां से हटा कर फरह थाने में तैनात कर दिया गया। पूरे दिन पुलिस मुस्लिमों की बस्ती में तैनात रही। हर आने जाने वाले पर उसकी तीखी नजर रही। पुलिस को डर था कि कहीं गांव में साम्प्रदायिक तनाव पैदा न हो जाए। इस लिहाज से जिले के आला अधिकारी भी मंगलवार को गांव की पलपल की खबर लेते रहे। लेकिन मुहम्मदीन के मस्जिद की छत पर रहस्यमय तरीके से बुरी तरह घायल मिलने पर मुस्मिलों में आक्रेाश पनप रहा है। लग रहा है कि इससे मामला बढ सकता है। पुलिस घाव पर मरहम लगाने में लगी है। गांव में तनाव को देखते हुए एक कम्पनी पीएसी तैनात कर दी गई है। इधर थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार मान का कहना है कि हालात काबू में है। मुहम्मदीन दौडते समय गिरने से घायल हुआ था। उसका उपचार आगरा में कराया जा रहा है। अभी किसी ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। 

Read More

फरह। मंगलवार को  ओल के मुस्लिम युवक यूनुस की बारात जानी थी। इस खुशी में युवक के परिजनों ने सोमवार की रात को दावत दी। इसमें उन्होने नाते रिश्तेदारों व परिचितों को मांस परोसने के उददेश्य से  भैंस काटी। जैसे ही घर के अन्दर भैंस काटना शुरू किया तो पास में रह रहे हिन्दुओं को नागवार गुजरा। उन्होने 100 नम्बर पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। इस पर स्थानीय पुलिस दो युवक  सोनू और बक्को को पुलिस ने पकड लिया। लेकिन आरोप है कि चैकी प्रभारी केपी सिंह ने  सेटिंग करने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड दिया। इससे मुस्लिमों में रोष फैल गया।   15 हजार देकर युवकों को छुडाया था पुलिस ने पकडे गए दोनों युवकों को 15 हजार रूपए लेकर छोडा था। यूनुस के चाचा सलीम ने बताया कि चैकी प्रभारी केपी सिंह ने उससे पचासहजार की मांग की थी। लेकिन पन्द्रह हजार लेकर दोनों आरोपियों को छोडा था। 

Read More

नकली सोना रखकर ठगते थे कंपनी को मथुरा। नकली सोना रखकर लोन कंपनी को धोखाधड़ी कर ठगने वाले गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एक चैकिंग के दौरान मामला पुलिस की पकड़ में आया।  मंगलवार इस सब का खुलासा करते शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह राठौर ने बताया कि वे रूटीन पुलिस चैकिंग के दौरान धौली प्याऊ तिराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि तीन लोग कारवी गोल्ड कंपनी जो बीएसए कालेज के पास है, पर नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर धोखाधड़ी से पैसा लेने जा रहे हैं। उन्होंने जब संदिग्धावस्था में इन लोगों को देखा तो इन लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन कोतवाली पुलिस के हमराह रियाज खान और अन्य पुलिसकर्मियों ने इन तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने करन सिंह पुत्र बिहारी लाल निवसी बोदला आगरा, अखिलेश पुत्र सत्यराम सिंह निवासी नगला तुला सिरसागंज, राजीव पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी दैतेरा रोड जगदीशपुरा आगरा को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से सोने की पाॅलिश लगी आठ चूडि़या और दो झुकी, एक अपाचे मोटरसाईकिल बरामद की है। बताते हैं कि ये लोग एक लंबे समय से फाइनैंस कंपनी पर धोखाधड़ी कर इसी तरह से नकली आभूषण जमा कराकर ऋण लेते रहे हैं। अब तक फाइनैंस कंपनी से ये एक लाख 72 हजार रूपये ले चुके हैं। 

Read More

अपहरण और हत्या के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर मथुरा। थाना राया क्षेत्र के दयानंद काॅलोनी निवासी ममता चैधरी अपने तीन वर्षीय मासूम अमन के अपहरण और फिर हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर काफी समय से पुलिस दफ्तर और डीएम कार्यालय के चक्कर लगा रही थी लेकिन पुलिस ने हत्या और अपहरण में शामिल मुख्य अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इससे क्षुब्ध होकर पीडि़त महिला आज चै. चरण सिंह की प्रतिमा के पास कलैक्ट्रेट पर अनशन पर बैठ गयी। महिला का कहना था कि अभियुक्तगण अनूप सिंह और उसकी पत्नी राजवाला की पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। हालांकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन महिला मुख्य अभियुक्त अनूप सिंह और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग लगातार काफी समय से कर रही है। महिला का कहना है कि ये दबंग अपराधी उसे धमका रहे हैं और राजीनामा का दबाव बना रहे हैं और न करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

Read More

मथुरा। गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह के नेतृत्व में आज बड़ी साइकिल रैली निकाली गयी। सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम सहित गोवर्धन में सपा के कार्यकर्ताओं ने रैली में बढ चढकर हिस्सा लिया।  इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने कहा कि सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिये पूरे प्रदेश में साईकिल रैलियां निकाली जा रही हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में हर वर्ग के लिये जो कार्य किये हैं, अन्य सरकार ऐसा नहीं कर पायी हैं। लोहिया गांव के विकास और छात्र, महिलाओं, छात्राओं औ वृद्धों के लिये भी योजनायें लाई गयी हैं ताकि हर वर्ग के लोगों को पार्टी की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान शिवकुमार यादव, वीरभान सिंह, मुरारी लाल शर्मा, अमित प्रताप सिंह, संजय शर्मा, रमेश प्रधान सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं वृंदावन में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिये आज मंगलवार समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। नगर में निकली इस साइकिल रैली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यकाल में हुयी उपलब्धियों को लोगों को बताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, मुकेश सिकरवार, भारत यादव, सुजीत वाष्र्णेय, पवन यादव आदि मौजूद थे।   गांव-गांव घूमी साईकिल रैली मथुरा। समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गयी। साइकिल रैली का उद्घाटन हुआ माना नगला से हुआ। साईकिल रैली में सपा कार्यकताओं ने गांव की गलियों मंे घूम घूमकर सपा की नीतियों को जन-जन से अवगत कराया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उसफार मैं भ्रमण किया इसके बाद ऊंचा गांव, पहंुचे और भ्रमण किया। साइकिल रैली का समापन ऊंचागांव के चैराहे पर किया गया। इस दौरान कृष्णमुरारी कौशिक, राज सिकरवार, वेद चैहान, ठाकुर चेतन सिंह सिकरवार, संजय सिंह बेरी, रणवीर चाहर, कैलाश गौर, नीरज गौतम, रामेश्वर उपाध्याय, सुभाष कुशवाह सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जूते की दुकान के शटर को जैक से उठाकर चोर हजारों रूपये का सामान और नगदी चुरा ले गये। चोरी गये सामान में जूते और नगदी बतायी जा रही है। कोतवाली के पास चोरी की घटना से दुकानदारों में नाराजगी है। बताया गया कि आकाश शू कंपनी नाम से कोतवाली पर जूते की दुकान है। बीती रात चोरों ने शटर उठाकर नगदी और जूते चुरा लिये।

Read More

 रास्ता न होने से परेशान लोग डीएम कार्यालय पर मौजूद  परेशान ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत मथुरा। ग्राम पंचायत अचरू लघोरा के गांव नगला विजयी मंे जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। पूरे गांव में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न नाली बनी हुयी है और न ही कोई खरंजा है जिससे हर समय गंदगी और जलभराव बना रहता है। गांव के लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। गांव के बच्चे भी इसकी वजह से स्कूल नहीं जा पाते हैं और जलभराव और गंदगी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। गांव के प्रधान ने आज तक गांव नगला विजयी में कोई कार्य नहीं कराया है जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।  ग्रामीणों ने कलैक्ट्रेट प प्रदर्शन कर डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कई बार इसकी शिकायत तहसील दिवस में की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुयी है। ज्ञान देने वालों में धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रवती, गायत्री, सावित्री, रमेश, लक्ष्मी, रजनी, सुमन, राजाराम, छंगाराम आदि मौजूद थे।

Read More