मथुरा

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिये जंक्शन और शहर में जांच अभियान जारी डाॅग स्कवायड और पुलिस ने की चैकिंग मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता बरतते हुये अभी से पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्डों पर सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिये पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में जीआरपी पुलिस, एलआईयू प्रभारी और कई उपनिरीक्षक, फाॅरेंसिक टीम और डाॅग स्कवायड के साथ मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पंहुचे और जांच अभियान चलाया। आज दोपहर करीब दो बजे एसपी सिटी शैलेश पांडे के नेतृत्व में आज शहर में जगह-जगह सघन चैकिंग अभियान चलाया गयी। पुलिस टीम ने जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और उनके सामान को जांचा-परखा। इसी क्रम में डाॅग स्क्वायड टीम, जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर एसपी सिटी ने मथुरा जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ इन के साथ सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर एमएल गौर, जीआरपी प्रभारी पंकज लवानियाँ, आरपीएफ इंस्पेक्टर सत्येंद्र यादव  के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा सुरीर के गांव भदनवारा में दिनदहाड़े एक घर से चोर लाखों रूपये मूल्य का सामान और आभूषण चुरा ले गये। जानकारी के अनुसार कोतवाली सुरीर के गांव भदनवारा में चोरों ने प्रताप ंिसह पुत्र डूूंगर सिंह के घर पर धावा बोला और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराकर ले गये। चोरी गये माल की कीमत छह लाख रूपये के करीब बतायी जा रही है। अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब गृह स्वामी अपनी पत्नि व बच्चांे के साथ खेत पर चारा लेने गया था। जब ये लोग घर वापिस लौटे तो घर में घुसते ही दंग रह गये। घर का सामान चारों ओर फैला हुआ था।  घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी अज्ञात चोर पार ले गये। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों का हुजूम लग गया। 

Read More

मथुरा। जनपद में लूट की घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।  गोवर्धन में दर्शन को आये गाजियाबाद के एक वकील से बदमाश तमंचें की नोंक पर नगदी, मोबाइल आदि लूटकर ले गये। वहीं राया कस्बे में फिरोजाबाद के एक व्यक्ति से नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर उसकी बुलेरो लूट ले गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन अंतर्गत बरसाना रोड पर अज्ञात बदमाश गाजियाबाद निवासी एक वकील की गाड़ी रोककर पांच हजार रूपये नगद, सैमसंग गैलेक्सी के फोन, डबलबैड का कंबल और ड्राइवर का फोन लूटकर ले गये। इस संबंध में अजय कुमार एडवोकेट निवासी नहर नगर गाजियाबाद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसे गोवर्धन थाने भेजा गया है। वहीं कस्बे के मांट रोड पर एक नामजद व दो-चार अन्य लोगों ने प्रवीण पुत्र राम यादव निवासी गोदाऊ थाना लाइनपार फिरोजाबाद को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसकी बुलेरो संख्या यूपी 83 7626 लूटकर ले गये।

Read More

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण निगरानी समिति के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की बिलिंग कंपनी साईं कम्प्यूटर में उच्च अधिकारियों का 70-70 लाख रूपये का घोटाला उजागर होने के बाद अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश ने उपखंड अधिकारी जसवंत सिंह तथा बाबू पर पांच-पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि गबनकर्ताओं को अभी तक निलंबित नहीं किया गया। अधीक्षण अभियंता को इस सब की जानकारी दे दी गयी थी। प्रबंध निदेशक मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत आगरा को भी पूरा मामला पता है। साईं कम्प्यूटर में आॅपरेटर ललित वर्मा को एरियलों की धांधली के संबंध में जेल भेजा गया है। इसने 4 लाख 67 हजार रूपये के एरियलों में धांधली की थी। समझ में नहीं आता कि जो लोग दोषी करार दिये गये हैं उनसे पांच-पांच लाख रूपये दण्ड के क्यों निर्धारित किये। ऐसे लोगों को नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिये लेकिन इस प्रकरण को देखकर लगता है कि उच्च अधिकारियों ने धन का आपस में बंदरबांट कर लिया है। विद्युत विभाग को चूना लगाने वाला एक पकड़ा विद्युत विभाग में अपेन करीबियों की तैनाती और आर्शीवाद के चलते विभागीय लोग विभाग की ही जेब खोखली कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कच्ची सड़क का रहने वाला ललित नामक युवक को हाईवे पुलिस ने दबोचा है। हालांकि इस चार सौ बीसी के मामले में और भी कई लोग हैं जिनके इशारे पर विभाग में होने वाले विद्युत बिलों को कम कर डाटा नष्ट किया जाता था। यह गिरोह अब तक लाखों करोड़ों रूपये के हिसाब किताब को डाटा से नष्ट कर विभाग केा चूना लगा चुका है। इस मामले में मसानी क्षेत्र में एसडीओ द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला हाईवे थाने में दर्ज कराया गया था। वहीं कम्प्यूटर पर काम करने वाले ललित नामक प्राईवेट कर्मचारी की मानें तो इस सारे खेल में एसडीओ का भांजा व जेई का भांजा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। वे ही लोगों से बिल कम कराने के नाम पर पैसे लेते थे। साथ ही सरकारी डाटा को भी नष्ट कराया जाता था। हाईवे पुलिस के शिकंजे में मौजूद ललित की मानें तो उसे तो मामूली तनख्वाह पर काम करना होता था। पूरा माल विभाग के मौजूदा एसडीओ व जेई के कथित रिश्तेदार ही फाडते थे। उसने ये भी बताया कि बहुत बड़े पैमाने पर इस तरह की हेराफेरी सरकारी रिकाॅर्ड से की गयी है। जांच में लाखों रूपये की गड़बड़ी इनके कथित रिश्तेदार करते रहे हैं। मुझे तो केवल बली का बकरा बनाया जा रहा है।

Read More

द्वादश ज्योतिर्लिंग व शिवलिंग के रूद्राभिषेक के मौके पर मौजूद संत महंत व समाजसेवी। मथुरा। धर्मयात्रा महासंघ व तीर्थ पुरोहित महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र की शांति, सदभावना कल्याण हेतु रूद्राभिषेक धर्मानुष्ठान का आयोजन मथुरापुरी के कोतवाल भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर आयोजित किया गया जिसमें भूतेश्वर नाथ, प्राण प्रतिष्ठित द्वादश ज्योतिर्लिंग व 101 शिवलिंग का अभिषेक शास्त्रोक्त विधि से पं. देवदत्त शास्त्री व 21 अन्य वेदपाठी विद्वानों के अचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि से संपन्न हुआ। वर्ण बंधन, आव्हान, पूजनोंपरांत गंगाजल, दूध, भांग से सामूहिक रूप से अभिषेक हुआ। करीब साढे तीन घण्टे चले इस अनुष्ठान के उपरांत नवीन वस्त्र अलंकरण, आरती के उपरांत राजभोग अर्पित किया गया। सायं भव्य फूल बंगला का आयोजन हुआ जिसमें देर रात तक भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया। इस अवसर पर वैष्णावाचार्य संत राजा बाबा, वृन्दावन के फूलडोल बिहारी दास, गोपाल पीठाधीश्वर डा. पुरूषोत्तम लाल महाराज आदि उपस्थित संतों का अभिनंदन प्रेमी बाबा, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सोहन लाल शर्मा व आचार्य बृजेन्द्र नाथ ने किया। इस दौरान पं. अमित भारद्वाज, लालजी शास्त्री, अजय चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, पवन गोयल, त्रिलोकीनाथ बंसल, मदनमोहन अग्रवाल, प्रमोद पचैरी, सुनील कुमार शर्मा, नन्दकिशोर गुंसाई, जयप्रकाश शर्मा, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र केशोरैया, योगेश शर्मा, जमुनादास मित्तल, हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ब्रज के शीर्षस्थ लोक कवि एवं लोक गायक स्वामी मेघश्याम शर्मा का 115 वां जयन्ती समारोह इस वर्ष 22 अगस्त शनिवार को रामकृष्ण लीलाश्रम, वृन्दावन (स्वामी रामस्वरूप शर्मा का लीला पण्डाल) में आयोजित किया जा रहा है। काष्र्णि स्वामी गुरुशरणानन्द महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में साहित्य, संगीत, कला एवं संस्कृति क्षेत्र के विद्वानों का सम्मान एवं अभिनन्दन किया जायेगा। समारोह संरक्षक है यदुहरि डालमिया तथा डा. आरएस पारीक, संयोजक अनूप शर्मा हैं। वृन्दावन नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश सारस्वत, महेन्द्र शर्मा, सुरेश बौहरे, सुवंश झा तथा पं. नरेन्द्र की स्वागत समिति का गठन किया गया है। समारोह समिति के प्रवक्ता ने बताया कि राधा जी की सखी रंग देवी के गँाव कमई ;बरसानाद्ध में जन्मे स्वामी मेघश्याम को कविता और संगीत की प्रतिभा दैवीय शक्ति के रूप में प्राप्त हुई थी। उन्होंनंे रसिया और रासलीलाओं में गाये जाने वाले पदों आदि काव्य विधाओं में उत्कृष्ट रचनाएँ कीं। उनके द्वारा लिखित रसिया आज लोकगीतों के रूप में ब्रज में ही नहीं अनेक प्रदेषों में भाषान्तर के साथ गाये जाते हैं। मोहन स्वरूप भाटिया ने बताया कि कमई जैसे छोटे गाँव में जन्म लेने के कारण वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके किन्तु उनके द्वारा रचित ‘श्याम भ्रमर’ एमए के पाठ्यक्रम में स्वीकृत है। उन्होनें आगे बताया कि स्वामी मेघश्याम शर्मा को विद्या और वाणी दोनों का ही वरदान प्राप्त था। 

Read More



Mediabharti