मथुरा

राजकुमार गिरि बने कृष्णानगर चैकी प्रभारी मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई चैकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया है। इसके तहत उपनिरीक्षक राजकुमार गिरि को थाना सदर बाजार से कृष्णानगर पुलिस चैकी प्रभारी, विकास कुमार तौमर को कृष्णानगर चैकी से एसएसपी का पीआर ओ, विजय बहादुर सिंह को थाना वृन्दावन से रिपोर्टिंग चैकी प्रभारी बिचपुरी राया, हरभजन सिंह को रिपोर्टिंग चैकी प्रभारी बिचपुरी राया से थाना राया, लक्ष्मण सिंह को केजेएस, एसआईएम से चैकी प्रभारी परखम फरह, चतर सिंह का पुलिस लाइन मथुरा से थाना छाता हुआ तबादला निरस्त करते हुए उन्हें चैकी जैंत, रामविलास सिंह को थाना फरह से केजेएस भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां अंतर्गत सुरवारी पेट्रोल पंप के आगे चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर एक डम्फर लूट लिया। इस संबंध में भीमसेन पुत्र स्व. केशव निवासी अजीजपुर कोसीकलां ने बताया कि चार-पांच बदमाशों ने आकर हथियारों के बल पर उसका डम्फर नंबर यूपी 85 एटी 0798 लूट लिया और विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

Read More

दो लाख और स्विफ्ट न देने पर मार दी विवाहित मथुरा। दहेज उत्पीड़न की अलग-अलग घटनाओं में जहां एक विवाहिता की दहेज लोभियों ने हत्या कर शव का दाह संस्कार कर दिया वहीं दूसरे मामले में विवाहिता का उत्पीड़न दर्ज कराया गया है। थाना कोसीकलां के गांव कामर में ब्याही विवाहिता पिंकी से अतिरिक्त दहेज में दो लाख और स्विफ्ट कार की मांग की गयी और न देने पर ससुरालीजनों ने उसे मार दिया और बिना सूचना के शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका के पिता चरन सिंह पुत्र मुंशी निवासी रेलवे जंक्शन बुलारा मानस पंजाब ने वीरेन्द्र पुत्र परसादी निवासी कामर कोसीकलां आदि पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया है। घटना 29 मई की बतायी गयी है। वहीं बाटी वृन्दावन निवासी मीरा पत्नी मनोज पुत्री लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि मुझसे व मेरी बहिन से ससुरालीजन दहेज में एक आल्टो कार और दो लाख रूपये की मंाग कर रहे हैं। न देने पर ये उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने अपने पति मनोज पुत्र डा. सज्जन सिंह उर्फ सजनी निवासी फतेहा थाना फरह आदि आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। डैम्पियर नगर स्थित एक मकान से नामजद लोगों ने कीमती दस्तावेज चोरी कर लिये और चोरी की गयी चैकबुक के द्वारा फर्जी तरीके से बैक से रूपये भी निकाल लिये। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के डैम्पियर स्थित शांति अपार्टमेंट निवासी पुष्पलता गर्ग पत्नी भगवान अग्रवाल ने रिपोर्ट लिखाई है कि देवेन्द्र कुमार शाह और उसका साथी मेरे फ्लैट से बैंकों की चैकबुक, सोने के आभूषण, चांदी के ठाकुरजी चोरी कर ले गये। इन लोगों ने संेट्रल बैंक से बीस हजार रूपये और सिंध बैंक से 15 हजार रूपये भी फर्जी तरीके से निकाल लिये हैं। महिला ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

सपाई रैली निकालते हुए  नगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अगुवाई में मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अगुवाई में आज शनिवार उनके स्टेट बैंक स्थित निवास से आज बड़ी साइकिल रैली निकाली गयी। समाजवादी पार्टी की रीति-नीतियों और प्रदेश में किये गये विकास कार्यों को जन-जन तक पंहुचाने के लिए गत 5 अगस्त से शुरू हुयी साइकिल रैली का आज तीसरा दिन है। गत पांच अगस्त से जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में यह साइकिल रैलियां निकाली जा रही हैं। आज भी समाजवादी पार्टी के विकास और नीतियों को लेकर महानगर अध्यक्ष की साइकिल रैली में पार्टी की नीतियों के अलावा कराये गये विकास कार्यों का लिखित ब्यौरा भी जनमानस तक वितरित किया गया। इस मौके पर मुलायम सिंह जिंदाबाद, अखिलेश सरकार बढती रहे के नारों के साथ समाजवादी पार्टी के लोग लाल टोपी लगाये साइकिलांे पर पूरे क्षेत्र में घूमे। उद्देश्य सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का था। सुबह से ही समाजवादी पार्टी के लोग अध्यक्ष के निवास पर इकटठे होने लगे और ठीक साढे दस बजे यह रैली निकाली गयी। इस मौके पर डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में निरंतर प्रगति के पथ पर है। प्रदेश में जितने विकास कार्य पार्टी ने कराये हैं, आजतक किसी ने नहीं कराये। अब जनपद के विकास के लिए पार्टी पूरी तरह काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठा. कुशलपाल सिंह, पं. हुकुमचंद तिवारी, पूर्व मंत्री सरदार सिंह, दौलतराम चतुर्वेदी, व्यापारी नेता गुरूमुखदास, तनवीर अहमद, जगदीश बंसल, अरूण दीक्षित, गोपाल यादव, मौ. फारूख सहित महिला कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। आगामी हरियाली तीज पर्व को लेकर वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। बांकेबिहारी मंदिर में समय परिवर्तन किया गया है जिसमें सायं चार बजे से रात्रि बारह बजे तक ठाकुरजी के दर्शन स्वर्ण हिंडोले में होंगे। यह जानकारी मंदिर कमेटी ने दी है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने-जाने के मार्ग भी अलग किये गये हैं। साथ ही कमेटी ने कहा है कि बच्चे और वृद्धों की जेब में पर्ची डालकर रखें जिससे खो जाने पर उनके परिजनों को आवाज लगाकर सूचित किया जा सके। 

Read More



Mediabharti