मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा धनगर समाज को जाति प्रमाण प्रमाण पत्र दिये जाने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साहब सिंह धनगर ने कहा कि उक्त क्रम में 7 जुलाई को एडीएम प्रशासन, तहसीलदार महावन क्षेत्राधिकारी महावन की उपस्थित में जनता के समक्ष जाति प्रमाण पत्र जारी करने की सहमति बनी थी। इसके वावजूद एक माह गुजर जाने के बाद भी धनगर समाज को जाति प्रमाण नहीं दिये जा रहें हैं। इससे पता चलता है कि तहसीलदार महावन व जिला प्रशासन समाज की माॅगों लेकर नकारात्मक रवैया अपनाये हुए हैं। 

Read More

सभा को संम्बोधित करते भाजपा नेता पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन। 2017 विधानसभा चुनावो में छाता से खिलेगा कमल का फूल छाता ब्यूरो। तहसील छाता के गांव सहार में रामलीला मैदान में भाजपा की एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा की नीति रीतियो के बारे में ग्रामीणो को विस्तार पूर्वक समझाया गया और निवेदन किया गया की आगामी 2017 के चुनाव मंे भाजपा उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतो से जिताकर विधानसभा में भेजे। मुख्य अतिथि भाजपा संासद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछली बार पिछडे वर्ग ने प्रदेश में वसपा की सरकार बनवाई थी। एवं सन,1991 मंे पिछडे वर्ग की बदौलत केन्द्र में 223 संासद चुने गये थे और वर्तमान में पिछडे वर्ग के 73 सांसद है। प्रदेश मंे आगामी विधानसभा चुनावो में भाजपा की सरकार बनेगी। जिसमें छाता विधानसभा क्षेत्र से कमल का फूल खिलने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री भाजपा नेता चैधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि छाता विधानसभा क्षेत्र की जनता का कार्य वह बिना किसी लोभ लालच के करते रहेगे और जनता व पार्टी ने आर्शीवाद दिया तो फिर से जनता की सेवा करूंगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, विधायक प्रतिनिधि नरदेव चैधरी, सरमन प्रधान गौहारी, पूर्व मंत्री रविकान्तगर्ग, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, भगवत स्वरूप पांडेय, प्रताप चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख छाता महेन्द्र चैधरी, रूपचन्द चैधरी, सत्यपाल चैधरी, धर्मवीर शर्मा, चन्द्रप्रकाश वाष्र्येण आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Read More

गोवर्धन में सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निकाली गई साइकिल रैली का सौंख अड्डा पर शुभारंभ करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप चैधरी व अन्य  साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने 2017 की जीत के लिए भरी हुंकार  मथुरा। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि वर्तमान में सपा कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश में विकास की चहुमुखी गंगा बह रही है। प्रदेश सरकार ब्रज विकास के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि यहां सिर्फ योजनाओं की घोषणा ही नहीं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी किया गया है। स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोवर्धन में आकर सभी विकास की योजनाओं को पूरी करने का आश्वासन दिया है। उन योजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से लम्बित पड़ी गोवर्धन तहसील की मांग पूरी हो गई है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग शासन की योजना पर कराये गये कार्यों में पूरे परिक्रमा मार्ग में लगाये गये साउंड सिस्टम, खूफिया कैमरे, कम ऊर्जा की खपत की एलईडी लाइट, वैकल्पिक ऊर्जा की सौर ऊर्जा लाइट से परिक्रमार्थी सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं। समाजवादी आरओ पानी प्लांट योजना में गोवर्धन कस्बा की जनता के लिए आरओ प्लांट शुरू करा दिया गया है। हमारी पहली प्राथमिकता यहां की सड़कों की दशा सुधारने की है। आज इसी सरकार के कार्यकाल में गोवर्धन से सौंख, गोवर्धन से राल-छटीकरा, गोवर्धन से राजस्थान सीमा को जोडने वाले गांठौली-बहज, गोवर्धन से हाइवे को जोडने वाले बरसाना-कोसी मार्ग का नवीनीकरण करा दिया गया है। विद्युतीकरण योजना में इंसुलेटैड तारों को बदला जा रहा है। यह सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। जब किसानों की गेहुं की फसल नष्ट हो गई तो सरकार ने सौ प्रतिशत नुकसान के साथ मुआवजा दिया। जल्द ही गांव-गांव में विकास की योजनाएं अमल में लाई जायेंगी। मथुरा जनपद व गोवर्धन क्षेत्र में जो भी समस्यायें व्याप्त हैं। उन समस्याओं के लिए कार्यकर्ता उन्हें अवगत करायें। वहीं इस मौके पर प्रदेश सपा नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा व जनपद के जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच झंडी-टोपी पहनकर, हरे व लाल रंग में रंगकर साइकिल रैली सौंख अड्डा से शुरू होकर दानघाटी, आन्यौर, जतीपुरा, राधाकुंड, नगला सांखी आदि देहात क्षेत्रों में निकाली गई। रैली का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए वर्ष 2017 में सपा की जीत के संकल्प के साथ नारे लगा रहे थे। इस मौके पर प्रदीप चैधरी प्रदेश सचिव, छात्र सभा अध्यक्ष दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी चैधरी वीरभान सिंह, चैधरी नंदलाल, राजू प्रधान, अतर सिंह प्रधान सौंख देहात, प्रदीप, नीरज रंगपुरा, रासबिहारी, राजकुमार चैधरी, महेन्द्र चैधरी, मनोज चैधरी जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, राम पुरोहित, निरोत्तम लाल सैनी आदि उपस्थित थे।  

Read More

घोडों के टाप की टक टक टक टक की आवाज अब मथुरा-वृन्‍दावन की सडकों पर सुनाई नही देती है अब यह वीते जमाने की वात बन कर रह गई है बच्‍चे भी कितावों में ही टमटम घोडा गाडी देखेंगे। एक जमाना था जब मथुरा शहर के चौक बाजार के गुडहाई बाजार से घोडा गाडी वृन्‍दावन और स्‍टेशन के लिये जाया करते थे। व्‍यस्‍त सडकों के बीच से होकर यह घोडा गाडी चला करती थी। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री, पर्यटक, इन घोडा गाडी में बेठ कर सेर करने निकल जाते थे वृन्‍दावन के रास्‍ते में ठन्‍डी ठन्‍डी हबा का आनन्‍द भी और वृन्‍दावन-मथुरा के बीच हरियाली का आनन्‍द भी लेते थे। यही व्‍यवस्‍था वृन्‍दावन के तांगा अडडा पत्‍थर पुरा में और रंगजी मंदिर के सामने से तांगे चला करते थे। यह तांगे की सबारी कर लोग मथुरा, वृन्‍दावन, गोकुल, महावन दाउजी, गोवर्धन, बरसाना, नन्‍दगांव तक जाया करते थे। एक समय था जब मथुरा के अंग्रेज कलेक्‍टर भी घोडा गाडी में ही चला करते थे। कई जगह इसका वर्णन भी मिलता है। मुगलकाल में भी घोडा गाडी का चलन था शासक घोडा गाडी में ही शहर का भ्रमण करते थे। घोडा गाडी का चलन मथुरा में बग्‍घी के रूप में भी हुआ पहले शहर के रहीशों के यहां घोडा गाडी यानी बग्‍घी के रूप में थी। जिसमें बेठकर नगर के गण्‍मान्‍य सेठ लोग अपने मील कारखाने या किसी आयोजन में जाया आया करते थे। कुछ घराने ऐसे भी थे जिनके बच्‍चे भी स्‍कूल बग्‍घी में बैठ कर जाते थे उस समय की शान शौकत का हिस्‍सा थी बग्‍घी लोगों की हैसियत भी घोडा बग्‍घी से ही होती थी। समय के साथ मोटर कार ने यह जगह ले ली। फिर यह बग्‍घी तो शादी बिवाह में चलने लगी दुल्‍हा को लाने के काम में आने लगी अब बग्‍घी भी दर्शनीय हो गयी है। मगर घोडा गाडी आम आदमी के आवागमन का साधन बन गयी पहले शान से घोडा-गाडी में बैठा करते थे। लेकिन साबन भादों के महिने में मथुरा-वृन्‍दावन में गांव से भी घोडा गाडियों के आ जाने के कारण यहां चारों तरुफ घोडा गाडी दिखाई देती थी। शहर में घोडा गाडी चलाने वालों को बडा ही हेय दृष्टि से देखा जाता था भींड वाले इलाके में जाते समय गालियां खानी पडती थी कभी कभी तो टकराने की स्थिति में पिटाई भी कर देते थे। महंगाई की मार ने अब घोडा गाडी को भी आम आदमी के व्‍यवहार से दूर कर दिया है यदा कदा कोई घोडा गाडी दिखाई दे जाती है लेकिन अब इनकी सबारी कोई करता नहीं है। लेकिन मथुरा-वृन्‍दावन में घोडा गाडी की कभी यात्रा कर चुके यात्री आज भी मथुरा वृन्‍दावन आकर घोडा गाडी को ढूंडते हैं और मिलने पर उसकी सबारी भी मजे से अपने परिवार के साथ करते हैं। घोडा गाडी रखने वालों का कहना हैं कि अब हर चीज के इतने दाम हो गये हैं कि इन्‍हें रखना और इनका रख रखाव काफी महंगा हो गया है उपर से पशु क्रूरता अधिनियम का डर, घोडे को खिलाना उसकी देख रेख करना जगह का अभाव हारी बीमारी अलग से है। इस लिये इस धन्‍धे को छोड कर किसी और काम में लग गये हैं। अब केबल शगुन के लिये वारात चढाने के लिये केबल घोडा ही रखते हैं। दुल्‍हे की वारात की चढाई के लिये काम में आ रहे हैं घोडे गाडियों का अब पता नही। एक समय ऐसा भी था जब आगरा से मथुरा नरी सेमरी तक घोडा गाडियों की दौड. हुआ करती थी। जिसमें बडी रकम का सटटा तक होता था। प्रशासन ने घोडा गाडी दौड. को बन्‍द करा दिया। पुलिस भी मेले आदि में घोडे से निगरानी रखती थी अब यह व्‍यवस्‍था भी धीरे धीरे समाप्ति के कगार पर है। एतिहासिकता को बनाये रखने के लिये घोडा गाडी को हेरीटेज प्‍लान में शामिल किया जाना चाहिये।

Read More

मथुरा। जनपद में देहात के चैकी थानों पर फरियादियों की फरियादें नहीं सुनी जा रही है। जनपद की जनता इस पुलिस की कार्यशैली से नाराज है। फरियादी के अनुसार थाना जमुनापार की चैकी लक्ष्मी नगर के क्षेत्र में चिरंजी का नगला गोला कुंआ निवासी गुड्डू सैनी पुत्र मूलचंद सैनी का कहना है कि विगत 29 जुलाई बुधवार की रात्रि उसके मकान पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने धाबा बोल दिया तथा पिस्टल से गोलियां चलाई तथा मकान में मौजूद परिजनों से मारपीट की। जिसकी सूचना गुड्डू सैनी ने 100 नम्बर पर सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेकिन पुलिस की हिटलरशाही के आगे किसी की चली है जो पीडि़त की चलेगी। गांव के अन्य ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने गोलीकांड की घटना को नजरांदाज करते हुए उलटे पीडि़त को ही चैकी लक्ष्मीनगर पर ले जाकर बैठा दिया। और धारा 151 में पीडि़त का ही चालान कर दिया। गांव के ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है। पुलिस की इस कार्यशैली से अपराधियों के हौंसले तो बुलंद होते ही है, लेकिन जनता का विश्वास भी पुलिस से उठ जाता है। ग्रामीणों ने पीडि़त पक्ष के लिए न्याय की गुहार की है। 

Read More

काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिले दोनो  मथुरा। आज यमुनापार पुल पर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गयी जब किसी ने बताया कि एक लड़की और लड़का दोनों ने यमुना में छलांग लगा दी है। प्रेमी युगल द्वारा छलांग लगाये जाने की खबर पर यमुना के आसपास लोगों की भीड़ जुड़ने लगी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लड़की ने हरे रंग का सूट पहने हुए था और लड़का जींस और शर्ट पहने था। दोनों ने एक साथ पुल से यमुना में छलांग लगाई है।  इस खबर के बाद मौके पर पुलिस के दो सिपाही भी पंहुचे लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी। लोग अपने-अपने कयास जरूर लगा रहे थे कि गोकुल बैराज के फाटक खुले होने के कारण पानी में बहाव है और हो सकता है कि दोनों उस बहाव में बहकर आगे निकल गये हों। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और लोग दोनों की तलाश में थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह लेकर चल रहे तीन बाइक सवार बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गये शातिरों की जामा तलाशी में हाईवे पुलिस के अनुसार तीनों से तीन तमंचे 315 बोर व छह कारतूसों के साथ तीन चोरी की बाइक पल्सर, डिस्कवर व स्पलेण्डर के अलावा सैमसंग मोबाइल फोन, व 20 सिम कार्ड जो विभिन्न कंपनियों के हैं, बरामद हुए हैं। घटनाक्रम के अनुसार एसओ हाईवे सुबोध यादव, उपनिरीक्षक छत्रपाल और पुलिस टीम के साथ बाजना पुल के निकट चैकिंग कर रहेथे तभी संदेह होने पर पुलिस ने लक्की उर्फ सौरव पुत्र अर्जुन सिंह सिंसौदिया निवासी किशोरीकुंज थाना हाईवे, विजय गोस्वामी पुत्र कुंवरपाल निवासी पीपरी थाना अतरौली, अलीगढ हाल निवासी ओम नगर कोतवाली व चन्दा पुत्र खेमा निवासी नरीपुर थाना किरावली आगरा हाल निवासी किशोरीकुंज हाईवे को पकड़ लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने सब कुछ कबूल लिया।

Read More

सावन के प्रथम सोमवार को रंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब  मथुरा। श्रावण मास के आज प्रथम सोमवार पर ब्रज के शिव मंदिरों पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई पडत्री। भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया की जन्मस्थली में आज श्रावण मास का प्रथम सोमवार अपूर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। शिवालयों पर प्रातःकाल से शिवभक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना और आस्था के साथ मंदिरों पर मौजूद थी।  आज से श्रावण मास के सोमवारों का व्रत भी महिलायें और पुरूष करते हैं। श्रावण मास को पवित्र महीना माना जाता है और श्रावण के सोमवार का महत्व भी अलग है। मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव, गर्तेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव, गोकुरणनाथ, रंगेश्वर के अलावा सभी छोटे-बड़े शिवालयों पर आज भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु पूजा और जलाभिषेक करते देखे गये। शिव मंदिरों पर सायंकाल के समय आकर्षक रोशनी और सजावट भी की गयी। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रावण के इस प्रथम सोमवार पर संपूर्ण ब्रजमण्डल में पूजा-अर्चना, व्रत का कार्यक्रम चलता रहा। गोकुल, दाऊजी, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, वृन्दावन, राधाकुण्ड सहित ब्रज के सभी तीर्थस्थलों पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं का तांता था। गोवर्धन के चकलेश्वर मंदिर पर भी आज सुबह से ही भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।  वहीं वृन्दावन के मंदिरों में भक्तों ने अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की। मंदिरों में महिला व पुरूषों व बच्चों का सुबह से ही तांता लगा रहा। दोपहर तक मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती देखी गयी। लाभ अर्जित करेंगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में फूल बंगले आदि का आयोजन भी किया गया है। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, विल्व पत्त चढ़ाकर भगवान की पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक किया। सुबह से ही शहर के छोटे बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले लोगों की भीड़ देखी गयी। शहर रंगेश्वर मंदिर पर आज सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।

Read More

मथुरा। राधाकुण्ड में अष्टसखी कुण्ड के नाम से निर्माण को लेकर अखबारों में आये दिन एक स्थानीय भूमाफिया द्वारा प्रशासन को गुमराह करने वाली खबरें छपवाकर प्रभावित किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि आबादी क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अष्टसखी कुण्ड से इस जमीन का कोई मतलब नहीं है। केवल निर्माणकर्ताओं से धन वसूलने का यह पुराना धंधा एक भूमाफिया का है जिसे राधाकुण्ड के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, राजस्व टीम सभी ने इस संबंध में जांच आख्यायें दी हैं। उनके आधार पर भी स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य आबादी के खसरा नंबर 58 पर किया जा रहा है जबकि सफेदपोश नेता विवादित भाग को निर्माण में दिखा रहे हैं, जो पूर्णतः गलत है, विवादित भाग में कोई निर्माण नहीं हो रहा है। जिस निर्माण के बारे में शिकायत की गयी है वह निर्माण माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल सर्वे व नक्शा से बाहर है।  अष्टसखी कुण्ड जैसा विवाद किसी भी न्यायालय में नहीं चल रहा है। सिर्फ एक तालाब से संबंधित विवाद है जोकि खसरा नंबर 30, 20, 41 का है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने गत 13 मई को जिलाधिकारी को सभी तथ्यों का उल्लेख कर दिया गया। 30 मई को लेखपाल राधाकुण्ड की आख्या के आधार पर तथा राजस्व निरीक्षक गोवर्धन के आख्या के आधार पर निरस्त कर दिया जिससे चिढ़कर शिकायतकर्ता निर्माणकर्ताओं से द्वेष मानने लगे और शासन-प्रशासन और समाचारपत्रों को गुमराह कर पूरा प्रकरण अष्टसखी कुण्ड पर केन्द्रित कर दिया गया है ताकि ब्रजवासियों की भावनायें उद्वेलित हांे।  निर्माणकर्ता पर ही नहीं शिकायतकर्ता ने तो विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाये हैं, जिससे उसकी मानसिकता का पता लगता है। आज इस संबंध में बाबा केशवदास निवासी राधाकुण्ड ने अवगत कराया है कि यह सब भूमाफिया का खेल है और वह प्रशासन और जनमानस को गुमराह कर रहा है। 

Read More

मथुरा। नगर पालिका द्वारा जमुनापार क्षेत्र में लगाये कूड़ा प्राॅसेसिंग प्लांट की वजह से आसपास के क्षेत्र में गंदगी का आलम है। भयंकर दुर्गन्ध के कारण आसपास का वातवरण प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में जमुनापार के व्यापारियांे की बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने चेयरमैन और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते कहा कि शहर से लगभग पचास से अधिक ट्रैक्टरों द्वारा कूड़ा रोजाना यमुनापार स्थित कूड़ा प्लांट व सड़क के किनारे डाला जा रहा है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है जिससे बीमारियां पैदा हो सकती हैं। इस प्लांट के पास ही पांच स्कूल भी हैं जहां बच्चे पढते हैं। न तो यहां दवाई का छिड़काव होता है और न पालिका के लोग देखते हैं। चेयरमैन कई बार आश्वासन दे चुकी हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी है।

Read More