मथुरा

मथुरा। थाना जमुनापार स्थित सैय्यद मोड़ राया रोड में ब्याही विवाहिता प्रियंका के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताडि़त कर रहे हैं और उल्टे-सीधे कृत्य कर रहे हैं। विवाहिता प्रियंका पिता मायाराम पुत्र हजारीराम निवासी सोन मगोर्रा ने इस संबंध में दिनेश पुत्र अमर सिंह निवासी सैययद के पास राया रोड जमुनापार आदि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं माधवी पुत्र रूपमपाल निवासी पुष्पांजलि द्वारिका थाना हाईवे ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज न देने पर उसके ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे हैं। गले में फांसी का फंदा डालकर उन्होंने मारने की कोशिश की। इस संबंध में आशीष गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम निवासी सर्वोदय नगर सेलर कम्पाउण्ड मुंबई आदि चार लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा ने भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में कैण्ट स्थित बडे़ बिजली घर पर फूँका अखिलेश सरकार का प्रतिकात्मक पुतला व जनता की समस्याओं को लेकर व जनता की समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अभियन्ता को अवगत कराया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार अपने प्रत्येक र्मोचे पर नाकामयाब सिद्ध हो रही है उसी प्रकार विद्युत आपूर्ति को लेकर जनता को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर कर दिया है। 24 में से 16-16 घण्टों की कटौती की जा रही है। इस मौके पर भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा, आशीष उपाध्याय, नगर मंत्री श्रीकान्त भण्डारी, मीडिया प्रभारी कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, सुरेश अग्रवाल, अंकित चतुर्वेदी, सुनील सैनी, धर्मेश नौहवार, दीपक कुमार, हिमान्शू, विवेक बंसल, विशाल चतुर्वेदी, गौरव दीक्षित, पवन सारस्वत, निजाम सैफी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। छाता-पैगांव, विशंभरा मार्ग अभी तक नहीं बन पाया है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छाता से पैगांव बिशम्भरा आदि गांव को जाने वाला पैगांव रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना में चयनित हुआ था जिसका कई वर्ष पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में पैसा भी आ चुका है तथा कई इसकी टेन्डर प्रक्रिया भी शुरू हुयी थी लेकिन आज तक इस मार्ग पर कार्य शुरू नही हुआ है। रोड पुरी तरह क्षतिग्रस्त है। मजबूरी में पैगांव आदि गांव के लोग तहसील आने जाने के लिये या तो बीस किलो मीटर चलकर कोसी शेरगढ से आते जाते है। ठेकेदारी की मनमानी एवं विभागीय अधिकारी की लापरवाही से छाता पैगांव रोड नही बन पा रहा है। ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। इस समंबध मंे पूर्व चेयरमेन भाजपा नेता चैधरी जगपाल सिंह ने जिलाधिकारी से रोड शीघ्र बनाये जाने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। जसवंत सिंह भदौरिया इस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी में नये सत्र का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान सरस्वती पूजन के साथ हवन यज्ञ किया गया। उपस्थित अध्यापकगण व छात्रों-छात्राओ द्वारा हवन में आहुति दी गयी। इस अवसर पर चेयरमैन डाॅ. हरि कृष्ण भदौरिया द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी और मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. आशीष मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को परिश्रम और गहन अध्ययन के लिए उत्साहवर्धन किया गया। डायरेक्टर अरविन्द गौर ने सभी छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिया। दूरदराज के छात्रों-छात्राओ की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस वर्ष अच्छे परीक्षा परिणाम अर्जित करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सेमेस्टर सिस्टम के लागू होने पर प्रबन्धन द्वारा यह व्यक्त किया गया कि आगामी परीक्षा परिणाम भी सर्वश्रेष्ठ रहने की पूरी उम्मीद है।

Read More

मथुरा। नौहझील क्षेत्र में जर्जर पड़े मार्गों को दुरूस्त करने की स्वीकृति मिल गयी है। कस्बा नौहझील क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न गावों को एक-दूसरे जोडने वाले मार्ग जर्जर हालत में पड़े हैं। जिला पंचायत विभाग के सडक पुनः निरीक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी ने इन मार्गों को दुरस्त कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिनमें कस्बा नौहझील से मरहला मुक्खा मार्ग दूरी 2 किमी, षेरगढ-नौहझील रोड से देदना दूरी 3 किमी, हनुमान मदिंर इनायतगढ रोड दूरी 1 किमी, रायपुर रोड से इनायतगढ दूरी 3 किमी, सल्ल से सददीकपुर दूरी 1 किमी, विजयागढी से कोलाहर दूरी 2 किमी, तिलकागढी से नानकपुर मार्ग दूरी 2 किमी मार्गों की मरम्मत करवाने की स्वीकृति षासन से मिल चुकी है। जल्द ही इन मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चै. योगेन्द्र सिंह, एलडीबी बैंक के चेयरमैन चै. भगवती प्रसाद, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित चैधरी, भूरी सिंह, राजपाल सरपंच, हरनाम सरपंच, जसमत प्रधान, मुन्ना सिंह आदि ने जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी के प्रयासों की सराहना की है।

Read More

मथुरा। श्री रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भगवती रोड स्थित कोसीकलां नगर की आदि देवी राज राजेश्वरी मां भगवती मन्दिर पर किये गये दुग्धाभिषेक के साथ ही रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया। दुंग्धाभिषेक संस्थान के मेला आचार्य द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा कराया गया इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिग, एवं सभ्रान्त लोग मौजूद रहे। रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवती रोड स्थित नगर की आदि देवी राज राजेश्वरी मां भगवती मन्दिर पर दुग्धाभिषेक किया। मेला आचार्य नन्नूमल शास्त्री ने विधिवत मत्रोच्चार द्वारा मां भगवती का दुग्धाभिषेक कराया। संस्थान के अध्यक्ष आशीष ठाकुर एंव मत्री जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही दुग्धाभिषेक की परम्परा को आज मां भगवती मन्दिर पर पूरी की गयी है इसी के साथ ही नगर में हर वर्ष होने वाली रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। दुग्धाभिषेक में रामलीला महोत्सव के निर्देशक सत्यनारायण शर्मा, जगदीश शर्मा ने कहा सैकडो वर्षों से चला आ रहे रामलीला महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केन्द्र कोसीकलां का विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक भरतमिलाप व नौवी के दिन निकलने वाली मां काली की रौद्र रूप की झांकी के साथ अबकी बार रामलीला को और आधुनिक तरीके से मंचन किया जाऐगा। दुग्धाभिषेक में पूर्व अध्यक्ष अजय गोयन्का, केके अग्रवाल, ठा. कृष्णपाल सिह, सुरेश पडित, राधेश्याम, भगवत श्रगारी, सौरभ जैन, दीपक वडगुर्जर, हरकेश, मौनू जैन, नीरज शेरगढिया, मनोज त्यागी, दिग्विजय सिह, लोकेश त्यागी, आदि सैकडो लोग मौजूद थे।

Read More

फरह। महुअन टोल पर कर्मचारियों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। टोल पर्ची न कटाने पर चालक को बुरी तरह धुना वरन पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी कार का शीशा भी तोड दिया। बेचारा कर्मचारियों के सामने रिरियाता रहा। हाइवे पेट्रोलिंग की जीप मथुरा की ओर से आगरा की जा रही थी। उसके पीछे हरियाणा नम्बर की कार आ रही थी। जैसे ही जीप ने टोल पार किया। उसके पीछे से उक्त कार ने भी बिनाटोल चुकाए टोल पार कर दिया। पेट्रोल जीप केा पता लगा तो उसने उस कार को रोकने के लिए ब्रेक लिए । इतने में पीछे से आ रही कार जीप में ठुक गई। उसकी स्टेपनी आदि टूट गई। इसके बाद फिर क्या था। टोल कर्मियों का कहर वाहन वालों पर जमकर टूटा। हालांकि वाहन चालकों ने शराब पी रखी था। टोल कर्मियों ने उनकी कार के  शीशेतोड दिए। आगे का बम्पर भी धराशाई कर दिया। दोनों को जमकर धुना। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। चालक के साथी एटा के पवन कुमार यादव ने बताया कि उसकी मां की मौत हो गई थी। जल्दी में थे। इस वजह से हाईवे पेट्रोलिंग की जीप में चालक की लापरवाही से वाहन टकरा गया लेकिन इसकी सजा उनको कड़ी दी गई। 

Read More

परिवार नियोजन के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय।  मथुरा। कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी जिसमे जिलाधिकारी जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा है कि किसी भी दशा में डिलेवरी के सिजेरियम को वापस न किया जाय। बैठक में परिवार नियोजन पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय और गरीब जनता को मोटीवेट कर उनको समझाया जाय ताकि वे प्रतिवर्ष बच्चे पैदा न करें। क्योंकि जानकारी के अभाव में प्रतिवर्ष बच्चों के पैदा होने से जच्चा व बच्चा दोनों कुपोषण के शिकार हो जाते है। यह स्थिति ठीक नहीं है। टीकाकरण कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगले महीने प्रगति रिपोर्ट में सुधार लाया जाय। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा के साथ बैठक करके जहां पर टीकाकरण कम हो वहंा की स्थिति में सुधार लाया जाय। उन्होंने कहा कि माॅनीटरिंग न करने के कारण प्रगति धीमी है। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक डिलेवरी के बाद महिलाओं को मानक के अनुसार भोजन दिया जाय तथा डिलेवरी से पूर्व लाने तथा डिलेवरी के बाद पहुॅचाने की समुचित व्यवस्था भी की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक ए.एन.एम. से प्रत्येक सप्ताह इस आशय का प्रमाण-पत्र लिया जाय कि डिलेवरी के दौरान कोई मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि नसबन्दी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर सीएचसी व पीएचसी स्तर पर तिथि निर्धारित कर नसबन्दी शिविर का आयोजन किया जाय और गाॅवों में जो सरकारी कर्मी तैनात है उनकी भरपूर मदद ली जाय और उन्हें यह भी हिदायत दी जाय  िकवे कम से कम एक नसबन्दी केस अवश्य लायें। सरकारी अस्पतालों में अंधता निवारण में अत्यन्त धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण माॅगे जाने के निर्देश दिये। आशाओं के भुगतान में किसी भी दशा में देरी न किये जाने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कंमार वर्मा, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह, पुरूष व महिला जिला चिकित्सालयों के अधीक्षक तथा सभी पी.एच.सी. व सी.एच.सी. के चिकित्सक उपस्थित थे।

Read More

कांग्रेसजन पुतला दहन करते हुए  25 सांसदों के अलौकतांत्रिक तरीके से निलम्बित किए जाने के विरोध में  मथुरा। जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 25 सांसदों को अलौकतांत्रिक तरीके से निलंबित किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा मोदी व सुमित्रा महाजन का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि आज जो सदन में गरीब किसान और व्यापम घोटाले में 50 लोगों की जान चली गई और शिवराज से इस्तीफा मांग की। हजारों किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। इस पर भाजपा कहती है कि किसानों का आत्महत्या करने के अनेक कारण है। भाजपा की सरकार के दबाव में सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को अलौकतांत्रिक तरीके से अपनी हिटलरशाही दिखाते हुए निष्कासित कर दिया। जिसका युवक कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 3 अगस्त को काला दिवस के रूप में याद रखेगा क्योंकि यह सरकार पूर्ण बहुमत में इसलिए विपक्षी आवाज दबाई जा रही है। प्रदर्शन व पुतलादहन करने वालों में हाजी साबुद्दीन, डा. जमुना प्रसाद, अशोक शर्मा, मनोज गौड़, जगतनरायन अग्रवाल, हरप्रसाद शर्मा, पंकज पाठक, अनामधन्य तिवारी, केके शास्त्री, राधाकांत शर्मा, अजय कुमार, दीपक करोतिया आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। पूर्व सैनिक सघ की वैठक वरिष्ठ उपाघ्यक्ष देवी चरन शर्मा की अघ्यक्षता में हुई। जिसमें वन रैक वन पेंशन की लक्ष्य प्राप्ति के लिए जन्तर मन्तर के साथ साथ देश के विभिन्न भागों में चल रही भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में खेमचन्द्र शर्मा नगेश ने स्टायक वन द्वारा गोल्डन जुवली के अवसर पर नौ अगस्त को मथुरा में पूर्व सैनिक सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सम्मेलन में मथुरा, हाथर, व अलीगढ़ जनपदों के हजारों पूर्व सैनिक व वीरागंनाए भाग लेगे। इसके लिए रजिस्टेªशन की पक्रिया अपनाई जा रही हैं। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों को ऐजी व्रान्च व अधिकारियों द्वारा हितार्थ जानकारियां दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उक्त आन्दोलन को लेकर कुछ लोगों द्वारा भा्रन्तिया फैलाई जा रही हैं। पूर्व सैनिक इससे भ्रमित न हो। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मा0 कौर कमांन्डर द्वारा विकलांग पूर्व सैनिकों को आॅटों ट्राइसाइ्रकिल प्रदान की जायेगी तथा वरिष्ठ पुर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रैली व सम्मेलन में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों व वीरागंनाओं के हितार्थ सुविधा शिविर, चिकित्सा शिविर उपलब्ध रहेगे। जिनमें पीसीडीए पेशन वैंक, जीवन प्रमाण आधार कार्ड, व्यक्तिगत शिकायत व सुझाव  डेस्क के अलावा दन्त चिकित्सा मेडीकल, सर्जीकर्ल विशेषज्ञ उपलब्ध रहनें के साथ साथ कैटीन भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों व वीरागंनाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया हैं। बैठक में कैप्टन निरंजन प्रसाद, शीशपाल सिंी, जगदीश सिंही, वीपी सिंह, जवाहर लाल, भवंर सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, चन्दन सिंह, सुरेश गौतम, एसपी शर्मा, रामेश्वर, रंजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद, वेदप्रकाश, मदनलाल शर्मा, आरवी शर्मा आदि उपस्थित थे। 

Read More