मथुरा

मथुरा। राधाकुण्ड में अष्टसखी कुण्ड के नाम से निर्माण को लेकर अखबारों में आये दिन एक स्थानीय भूमाफिया द्वारा प्रशासन को गुमराह करने वाली खबरें छपवाकर प्रभावित किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि आबादी क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अष्टसखी कुण्ड से इस जमीन का कोई मतलब नहीं है। केवल निर्माणकर्ताओं से धन वसूलने का यह पुराना धंधा एक भूमाफिया का है जिसे राधाकुण्ड के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, राजस्व टीम सभी ने इस संबंध में जांच आख्यायें दी हैं। उनके आधार पर भी स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य आबादी के खसरा नंबर 58 पर किया जा रहा है जबकि सफेदपोश नेता विवादित भाग को निर्माण में दिखा रहे हैं, जो पूर्णतः गलत है, विवादित भाग में कोई निर्माण नहीं हो रहा है। जिस निर्माण के बारे में शिकायत की गयी है वह निर्माण माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल सर्वे व नक्शा से बाहर है।  अष्टसखी कुण्ड जैसा विवाद किसी भी न्यायालय में नहीं चल रहा है। सिर्फ एक तालाब से संबंधित विवाद है जोकि खसरा नंबर 30, 20, 41 का है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने गत 13 मई को जिलाधिकारी को सभी तथ्यों का उल्लेख कर दिया गया। 30 मई को लेखपाल राधाकुण्ड की आख्या के आधार पर तथा राजस्व निरीक्षक गोवर्धन के आख्या के आधार पर निरस्त कर दिया जिससे चिढ़कर शिकायतकर्ता निर्माणकर्ताओं से द्वेष मानने लगे और शासन-प्रशासन और समाचारपत्रों को गुमराह कर पूरा प्रकरण अष्टसखी कुण्ड पर केन्द्रित कर दिया गया है ताकि ब्रजवासियों की भावनायें उद्वेलित हांे।  निर्माणकर्ता पर ही नहीं शिकायतकर्ता ने तो विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाये हैं, जिससे उसकी मानसिकता का पता लगता है। आज इस संबंध में बाबा केशवदास निवासी राधाकुण्ड ने अवगत कराया है कि यह सब भूमाफिया का खेल है और वह प्रशासन और जनमानस को गुमराह कर रहा है। 

Read More

मथुरा। नगर पालिका द्वारा जमुनापार क्षेत्र में लगाये कूड़ा प्राॅसेसिंग प्लांट की वजह से आसपास के क्षेत्र में गंदगी का आलम है। भयंकर दुर्गन्ध के कारण आसपास का वातवरण प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में जमुनापार के व्यापारियांे की बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने चेयरमैन और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते कहा कि शहर से लगभग पचास से अधिक ट्रैक्टरों द्वारा कूड़ा रोजाना यमुनापार स्थित कूड़ा प्लांट व सड़क के किनारे डाला जा रहा है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है जिससे बीमारियां पैदा हो सकती हैं। इस प्लांट के पास ही पांच स्कूल भी हैं जहां बच्चे पढते हैं। न तो यहां दवाई का छिड़काव होता है और न पालिका के लोग देखते हैं। चेयरमैन कई बार आश्वासन दे चुकी हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया क्षेत्र अंतर्गत गृहक्लेश के चलते सेना के एक रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां से डाॅक्टरों ने उसे आर्मी अस्पताल रैफर कर दिया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। उसकी दशा गंभीर बतायी जाती है। बताते हैं कि उसकी कमर में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दस वर्ष पूर्व सेना से रिटायर फौजी रंधीर निवासी सादाबाद सुन्दरपुरी ने आज गृहक्लेश के बाद अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीमा में गोली मार दी जिसके बाद गंभीर अवस्था में विवाहिता को जिला अस्पताल में लाया गया जहां से डाॅक्टरों ने उसे आर्मी अस्पताल में रैफर कर दिया है। विवाहिता की बहिन गुडडी ने बताया कि रिटायर फौजी रंधीर नशे का आदी था और सुबह से ही शराब पीकर मारपीट करता था। वह आये दिन पैसे की मांग करता रहता था जो न देने पर वह मारपीट करता था। आज सुबह नशे की हालत में क्लेश इतना बढ गया कि रंधीर ने सीमा में गोली मार दी और खेतों के रास्ते खुद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।

Read More

प्रेसवार्ता में सपा की पांच अगस्त को निकलने वाली रैली के बारे में जानकारी देते सपा के पदाधिकारी गण  मथुरा। विधानसभा चुनावों से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 3 वर्ष 6 माह के कार्यकाल में गरीब, पीडि़त सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के बीच चलायी गयी जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पंहुचाने हेतु पूरे प्रदेश के कोने-कोने में पांच अगस्त से साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यालय पर आयोजित विशाल बैठक में बोलते हुए मथुरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील करते कहा कि प्रदेश में अब तक किसान से लेकर नौजवान को अपना रोजगार दिलाने के लिए जो अहम कदम उठाये हैं उन्हें प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है। दीपक गुप्ता ने कहा कि विरोधी दलों के कुत्सित प्रचार का जबाव देने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता तथा सपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस कर विरोधी दलों की चुनौती स्वीकार की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव ने कहा कि पांच से लेकर 13 अगस्त तक मथुरा जनपद के कोने-कोने में सपा के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी देकर विरोधी दलों के झूठे प्रचार का पर्दाफाश करेंगे। इस अवसर पर शबीना बेगम, दीपक वर्मा, श्याम, रमेश, दिनेश, रामू, राजू, बच्चू, राजन, आशीष वर्मा, आशू शर्मा, शंकर सेठ, प्रमोद सारस्वत, विष्णु वर्मा, पोले चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल आज एक पत्रकार वार्ता में बातया कि ने 5 अगस्त से शुरू होने वाली साइकिल रैली को जन-जन तक पंहुचाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे इस रैली में बढ चढकर हिस्सा लें। यह रैली पांच अगस्त को आजाद मार्केट से सुबह दस बजे प्रारंभ होगी और दोपहर तीन बजे तक चलेगी। यह विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी तथा गांव-गांव पंहुचकर समाजवादी पार्टी द्वारा किये गये विकास कायो और जनहितकारी योजनाओं के बोर में लोगों को अवगत करायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने साढे तीन वर्ष के कार्यकाल में जो विकास कार्य किये हैं वह किसी पार्टी द्वारा नहीं किये गये हैं।

Read More

मथुरा। चैकी जैंत क्षेत्र अंतर्गत चैमुहा के पास आज एक अज्ञात शव मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और मृतक की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। बताते हैं कि जैंत चैकी अंतर्गत जीएलए काॅलेज के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली के गांव सकराया में शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग से लाखों रूपये के नुकसान की संभावना है। बताया गया कि सकराया गांव निवासी फत्ते पुत्र चेता के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी। आज सुबह करीब छह बजे हुयी इस घटना से अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीण का कहना है कि उसके घर में रखा फ्रिज, टीवी, डबल बैड, कम्प्यूटर आदि कीमती सामान जलकर खाक हो गया। लाखों रूपये की क्षति का दावा किया जा रहा है। 

Read More

नटवर नगर के वाशिन्दें ट्रांसफार्मर हटावाए जाने को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन एवं मांग करते हुए  मथुरा। नटवर नगर के वाशिंदों ने आज डीएम कार्यालय पर पंहुचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नटरवर नगर क्षेत्र सी ब्लाक मेन गली के मोड़ से ट्रांसफार्मर हटवाकर दूसर जगह लगवाया जाये। कहना है कि सड़क की चैड़ाई मात्र 18 से 20 फीट है जिसमें गहरे नाले का निर्माण किये जाने से चैड़ाई घटकर 10 से 12 फीट हो गयी है जिससे रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है। जिस चैराहे पर ट्रांसफार्मर स्थापित है उससे संपूर्ण नटवर नगर कालोनी व मोतीकुंज के लिए रास्ता है। पूरी कालोनी के लोगों को यातायात में भारी परेशानी होती है। ट्रांसफार्मर के पास तीन विद्यालय हैं। छोटे-छोटे बच्चों का विद्युत करंट से खतरा है। बच्चों का निकलने का रास्ता भी वहीं है। कालोनीवासियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए पूर्व में प्रार्थनापत्र दिया गया था और विद्युत अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर हटवाने के आदेश भी दिये थे लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं हटवाया गया है। इस दौरान योगेश पचैरी, पवन कुमार, कन्हैया सैनी, रामभरोसी सैनी, राजेश, उदयवीर सिंह, मनोज, मोहन सैनी, रामचन्द्र बृजवासी, सोनू सैनी, सुरेश आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज मंगलवार मथुरा आयेगे। वह महासम्पर्क अभियान को गति देने के लिए सम्पर्क सेक्टर टोली प्रमुखो की बैठक लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्यों के महासम्पर्क अभियान के बाद बूथ स्तरीय महासम्पर्क अभियान को गति देने की योजना बना ली है इसके लिए 10-12 बूथों को या एक न्याय पंचायत को सेक्टर माना है। प्रत्येक सेक्टर का टोली सम्पर्क प्रमुख वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बनाया गया है ऐसे लगभग 200 सेक्टर प्रमुखो व वरिष्ठ कनिष्ठ नेताओं की एक बैठक कल 3 बजे खंडेलवाल सेवासदन गोवर्धन रोड पर आयोजित की गई है। इस बैठक को सम्बोधित करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव महासम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।  भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, जिला महामन्त्री रविन्द्र पाण्डेय, अजय कुमार पोईया, रघुवर तोमर, मीडिया प्रमुख रामकिशन पाठक ने सभी सेक्टर प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष, सदस्यता, सम्पर्क प्रमुख, वरिष्ठ नेताओं से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Read More

विधायक के निजी प्रयासों से मथुरा हुयी थी जेनर्म में शामिल मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन ने एक संयुक्त बयान में मथुरा के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का तनिक भी ज्ञान नहीं है।  उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप माथुर ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से मथुरा को जेनर्म शहर की सूचि में शामिल कराया था। उन्होंने सोनिया गांधी से हस्तक्षेप से मथुरा को जेनर्म शहरों की सूची में डलवा कर 1800 करोड़ की परियोजना बनवाई थी तथा यूपीए सरकार ने उसे स्वीकृत किया था।  आबिद हुसैन ने कहा कि सपा सरकारों ने  280 करोड़ रूपये के अतिरिक्त 1800 रूपये करोड़ की अवशेष धनराशि की डीपीआर समय पर बना कर यूपीए सरकार के पास नहीं भेजी जिससे यह योजना स्वीकृत नहीं हो पाई।  बिहारी कान्त तिवारी ने कहा कि विधायक ने जेनर्म में हो रहें गलत कार्य के बारे में बहुत बार संबंधित मंत्री व सचिवों से शिकायतें की तथा विधान सभा में इन मुद्दों को उठाया। सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि मथुरा के भाजपा नेताओं को विधायक माथुर व सांसद हेमा मालिनी के बीच हुई वार्ता को लेकर क्यों तकलीफ है। बैठक में उप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणवीर पांडव, सचिव महेश रावत,  मलिक अरोड़ा, बिहारी कान्त तिवारी, अब्दुल जब्बार, विनोद शर्मा, एमएम शर्मा, युवा अध्यक्ष यतीन्द्र मुक्कदम, महिला अध्यक्ष कमलेश चैधरी व नीलम कुलश्रेष्ठ व मुकेश धनगर ने कहा कि मथुरा भाजपा अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि जब उनके चार-चार मंत्री मथुरा में रहें तब उन्होंने क्या किया तथा दोनो नगर पालिका हैं तो वो क्या कर रहें है। दोनों शहर गंदगी के अंबारों से परे पड़े है। 

Read More

मथुरा। स्पोट्र्स मार्शल आर्ट ऐकेडमी के सानिध्य में सूरत नाइट मैराथन के तत्वावधान में दौड़ का आयोजन किया गया जिसमं अरूण कुमार शर्मा ने 42.195 किमी ;मैराथन 4 घंटा 53 मिनट 2 सैकेण्ड में पूर्ण की। विशिष्ट अनुमति के पश्चात कम उम्र में 10 किमी प्रतियोगिता में विष्णु कुमार 49 मिनट 4 सेकेण्ड, राजो ने 1 घंटा 2 मिनट 55 सेकेण्ड के अलावा रोहित कुमार, प्रवीन कुमार, रामप्रकाश, बालिग वर्ग में 10 किमी प्रतियोगिता में बिरेन्द्र सिंह 56 मिनट 18 सेकेण्ड, रतन सिंह, रवि सिंह, बलवीर सिंह, अनेकपाल ंिसह, महीपाल सिंह, टीकम सिंह, रवि सिंह, सत्यवीर सिंह, शिवम चैहान, हरेन्दर सिंह, पुरूषोत्तम, चोब सिंह, सुनील कुमार, रामचरन ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। धावकों का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ धावक अरूण कुमार सिंह आर्य ने 2 घंटा 24 मिनट 39 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। ब्लैक स्टोन की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह, रवि शर्मा, प्रबंधन एवं सभी खेल संस्थानों ने सभी खिलाडि़यों की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है।

Read More