मथुरा

कांग्रेसजन पुतला दहन करते हुए  25 सांसदों के अलौकतांत्रिक तरीके से निलम्बित किए जाने के विरोध में  मथुरा। जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 25 सांसदों को अलौकतांत्रिक तरीके से निलंबित किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा मोदी व सुमित्रा महाजन का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि आज जो सदन में गरीब किसान और व्यापम घोटाले में 50 लोगों की जान चली गई और शिवराज से इस्तीफा मांग की। हजारों किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। इस पर भाजपा कहती है कि किसानों का आत्महत्या करने के अनेक कारण है। भाजपा की सरकार के दबाव में सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को अलौकतांत्रिक तरीके से अपनी हिटलरशाही दिखाते हुए निष्कासित कर दिया। जिसका युवक कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 3 अगस्त को काला दिवस के रूप में याद रखेगा क्योंकि यह सरकार पूर्ण बहुमत में इसलिए विपक्षी आवाज दबाई जा रही है। प्रदर्शन व पुतलादहन करने वालों में हाजी साबुद्दीन, डा. जमुना प्रसाद, अशोक शर्मा, मनोज गौड़, जगतनरायन अग्रवाल, हरप्रसाद शर्मा, पंकज पाठक, अनामधन्य तिवारी, केके शास्त्री, राधाकांत शर्मा, अजय कुमार, दीपक करोतिया आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। पूर्व सैनिक सघ की वैठक वरिष्ठ उपाघ्यक्ष देवी चरन शर्मा की अघ्यक्षता में हुई। जिसमें वन रैक वन पेंशन की लक्ष्य प्राप्ति के लिए जन्तर मन्तर के साथ साथ देश के विभिन्न भागों में चल रही भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में खेमचन्द्र शर्मा नगेश ने स्टायक वन द्वारा गोल्डन जुवली के अवसर पर नौ अगस्त को मथुरा में पूर्व सैनिक सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सम्मेलन में मथुरा, हाथर, व अलीगढ़ जनपदों के हजारों पूर्व सैनिक व वीरागंनाए भाग लेगे। इसके लिए रजिस्टेªशन की पक्रिया अपनाई जा रही हैं। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों को ऐजी व्रान्च व अधिकारियों द्वारा हितार्थ जानकारियां दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उक्त आन्दोलन को लेकर कुछ लोगों द्वारा भा्रन्तिया फैलाई जा रही हैं। पूर्व सैनिक इससे भ्रमित न हो। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मा0 कौर कमांन्डर द्वारा विकलांग पूर्व सैनिकों को आॅटों ट्राइसाइ्रकिल प्रदान की जायेगी तथा वरिष्ठ पुर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रैली व सम्मेलन में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों व वीरागंनाओं के हितार्थ सुविधा शिविर, चिकित्सा शिविर उपलब्ध रहेगे। जिनमें पीसीडीए पेशन वैंक, जीवन प्रमाण आधार कार्ड, व्यक्तिगत शिकायत व सुझाव  डेस्क के अलावा दन्त चिकित्सा मेडीकल, सर्जीकर्ल विशेषज्ञ उपलब्ध रहनें के साथ साथ कैटीन भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों व वीरागंनाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया हैं। बैठक में कैप्टन निरंजन प्रसाद, शीशपाल सिंी, जगदीश सिंही, वीपी सिंह, जवाहर लाल, भवंर सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, चन्दन सिंह, सुरेश गौतम, एसपी शर्मा, रामेश्वर, रंजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद, वेदप्रकाश, मदनलाल शर्मा, आरवी शर्मा आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा धनगर समाज को जाति प्रमाण प्रमाण पत्र दिये जाने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साहब सिंह धनगर ने कहा कि उक्त क्रम में 7 जुलाई को एडीएम प्रशासन, तहसीलदार महावन क्षेत्राधिकारी महावन की उपस्थित में जनता के समक्ष जाति प्रमाण पत्र जारी करने की सहमति बनी थी। इसके वावजूद एक माह गुजर जाने के बाद भी धनगर समाज को जाति प्रमाण नहीं दिये जा रहें हैं। इससे पता चलता है कि तहसीलदार महावन व जिला प्रशासन समाज की माॅगों लेकर नकारात्मक रवैया अपनाये हुए हैं। 

Read More

सभा को संम्बोधित करते भाजपा नेता पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन। 2017 विधानसभा चुनावो में छाता से खिलेगा कमल का फूल छाता ब्यूरो। तहसील छाता के गांव सहार में रामलीला मैदान में भाजपा की एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा की नीति रीतियो के बारे में ग्रामीणो को विस्तार पूर्वक समझाया गया और निवेदन किया गया की आगामी 2017 के चुनाव मंे भाजपा उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतो से जिताकर विधानसभा में भेजे। मुख्य अतिथि भाजपा संासद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछली बार पिछडे वर्ग ने प्रदेश में वसपा की सरकार बनवाई थी। एवं सन,1991 मंे पिछडे वर्ग की बदौलत केन्द्र में 223 संासद चुने गये थे और वर्तमान में पिछडे वर्ग के 73 सांसद है। प्रदेश मंे आगामी विधानसभा चुनावो में भाजपा की सरकार बनेगी। जिसमें छाता विधानसभा क्षेत्र से कमल का फूल खिलने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री भाजपा नेता चैधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि छाता विधानसभा क्षेत्र की जनता का कार्य वह बिना किसी लोभ लालच के करते रहेगे और जनता व पार्टी ने आर्शीवाद दिया तो फिर से जनता की सेवा करूंगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, विधायक प्रतिनिधि नरदेव चैधरी, सरमन प्रधान गौहारी, पूर्व मंत्री रविकान्तगर्ग, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, भगवत स्वरूप पांडेय, प्रताप चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख छाता महेन्द्र चैधरी, रूपचन्द चैधरी, सत्यपाल चैधरी, धर्मवीर शर्मा, चन्द्रप्रकाश वाष्र्येण आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Read More

गोवर्धन में सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निकाली गई साइकिल रैली का सौंख अड्डा पर शुभारंभ करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप चैधरी व अन्य  साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने 2017 की जीत के लिए भरी हुंकार  मथुरा। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि वर्तमान में सपा कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश में विकास की चहुमुखी गंगा बह रही है। प्रदेश सरकार ब्रज विकास के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि यहां सिर्फ योजनाओं की घोषणा ही नहीं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी किया गया है। स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोवर्धन में आकर सभी विकास की योजनाओं को पूरी करने का आश्वासन दिया है। उन योजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से लम्बित पड़ी गोवर्धन तहसील की मांग पूरी हो गई है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग शासन की योजना पर कराये गये कार्यों में पूरे परिक्रमा मार्ग में लगाये गये साउंड सिस्टम, खूफिया कैमरे, कम ऊर्जा की खपत की एलईडी लाइट, वैकल्पिक ऊर्जा की सौर ऊर्जा लाइट से परिक्रमार्थी सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं। समाजवादी आरओ पानी प्लांट योजना में गोवर्धन कस्बा की जनता के लिए आरओ प्लांट शुरू करा दिया गया है। हमारी पहली प्राथमिकता यहां की सड़कों की दशा सुधारने की है। आज इसी सरकार के कार्यकाल में गोवर्धन से सौंख, गोवर्धन से राल-छटीकरा, गोवर्धन से राजस्थान सीमा को जोडने वाले गांठौली-बहज, गोवर्धन से हाइवे को जोडने वाले बरसाना-कोसी मार्ग का नवीनीकरण करा दिया गया है। विद्युतीकरण योजना में इंसुलेटैड तारों को बदला जा रहा है। यह सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। जब किसानों की गेहुं की फसल नष्ट हो गई तो सरकार ने सौ प्रतिशत नुकसान के साथ मुआवजा दिया। जल्द ही गांव-गांव में विकास की योजनाएं अमल में लाई जायेंगी। मथुरा जनपद व गोवर्धन क्षेत्र में जो भी समस्यायें व्याप्त हैं। उन समस्याओं के लिए कार्यकर्ता उन्हें अवगत करायें। वहीं इस मौके पर प्रदेश सपा नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा व जनपद के जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच झंडी-टोपी पहनकर, हरे व लाल रंग में रंगकर साइकिल रैली सौंख अड्डा से शुरू होकर दानघाटी, आन्यौर, जतीपुरा, राधाकुंड, नगला सांखी आदि देहात क्षेत्रों में निकाली गई। रैली का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए वर्ष 2017 में सपा की जीत के संकल्प के साथ नारे लगा रहे थे। इस मौके पर प्रदीप चैधरी प्रदेश सचिव, छात्र सभा अध्यक्ष दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी चैधरी वीरभान सिंह, चैधरी नंदलाल, राजू प्रधान, अतर सिंह प्रधान सौंख देहात, प्रदीप, नीरज रंगपुरा, रासबिहारी, राजकुमार चैधरी, महेन्द्र चैधरी, मनोज चैधरी जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, राम पुरोहित, निरोत्तम लाल सैनी आदि उपस्थित थे।  

Read More

घोडों के टाप की टक टक टक टक की आवाज अब मथुरा-वृन्‍दावन की सडकों पर सुनाई नही देती है अब यह वीते जमाने की वात बन कर रह गई है बच्‍चे भी कितावों में ही टमटम घोडा गाडी देखेंगे। एक जमाना था जब मथुरा शहर के चौक बाजार के गुडहाई बाजार से घोडा गाडी वृन्‍दावन और स्‍टेशन के लिये जाया करते थे। व्‍यस्‍त सडकों के बीच से होकर यह घोडा गाडी चला करती थी। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री, पर्यटक, इन घोडा गाडी में बेठ कर सेर करने निकल जाते थे वृन्‍दावन के रास्‍ते में ठन्‍डी ठन्‍डी हबा का आनन्‍द भी और वृन्‍दावन-मथुरा के बीच हरियाली का आनन्‍द भी लेते थे। यही व्‍यवस्‍था वृन्‍दावन के तांगा अडडा पत्‍थर पुरा में और रंगजी मंदिर के सामने से तांगे चला करते थे। यह तांगे की सबारी कर लोग मथुरा, वृन्‍दावन, गोकुल, महावन दाउजी, गोवर्धन, बरसाना, नन्‍दगांव तक जाया करते थे। एक समय था जब मथुरा के अंग्रेज कलेक्‍टर भी घोडा गाडी में ही चला करते थे। कई जगह इसका वर्णन भी मिलता है। मुगलकाल में भी घोडा गाडी का चलन था शासक घोडा गाडी में ही शहर का भ्रमण करते थे। घोडा गाडी का चलन मथुरा में बग्‍घी के रूप में भी हुआ पहले शहर के रहीशों के यहां घोडा गाडी यानी बग्‍घी के रूप में थी। जिसमें बेठकर नगर के गण्‍मान्‍य सेठ लोग अपने मील कारखाने या किसी आयोजन में जाया आया करते थे। कुछ घराने ऐसे भी थे जिनके बच्‍चे भी स्‍कूल बग्‍घी में बैठ कर जाते थे उस समय की शान शौकत का हिस्‍सा थी बग्‍घी लोगों की हैसियत भी घोडा बग्‍घी से ही होती थी। समय के साथ मोटर कार ने यह जगह ले ली। फिर यह बग्‍घी तो शादी बिवाह में चलने लगी दुल्‍हा को लाने के काम में आने लगी अब बग्‍घी भी दर्शनीय हो गयी है। मगर घोडा गाडी आम आदमी के आवागमन का साधन बन गयी पहले शान से घोडा-गाडी में बैठा करते थे। लेकिन साबन भादों के महिने में मथुरा-वृन्‍दावन में गांव से भी घोडा गाडियों के आ जाने के कारण यहां चारों तरुफ घोडा गाडी दिखाई देती थी। शहर में घोडा गाडी चलाने वालों को बडा ही हेय दृष्टि से देखा जाता था भींड वाले इलाके में जाते समय गालियां खानी पडती थी कभी कभी तो टकराने की स्थिति में पिटाई भी कर देते थे। महंगाई की मार ने अब घोडा गाडी को भी आम आदमी के व्‍यवहार से दूर कर दिया है यदा कदा कोई घोडा गाडी दिखाई दे जाती है लेकिन अब इनकी सबारी कोई करता नहीं है। लेकिन मथुरा-वृन्‍दावन में घोडा गाडी की कभी यात्रा कर चुके यात्री आज भी मथुरा वृन्‍दावन आकर घोडा गाडी को ढूंडते हैं और मिलने पर उसकी सबारी भी मजे से अपने परिवार के साथ करते हैं। घोडा गाडी रखने वालों का कहना हैं कि अब हर चीज के इतने दाम हो गये हैं कि इन्‍हें रखना और इनका रख रखाव काफी महंगा हो गया है उपर से पशु क्रूरता अधिनियम का डर, घोडे को खिलाना उसकी देख रेख करना जगह का अभाव हारी बीमारी अलग से है। इस लिये इस धन्‍धे को छोड कर किसी और काम में लग गये हैं। अब केबल शगुन के लिये वारात चढाने के लिये केबल घोडा ही रखते हैं। दुल्‍हे की वारात की चढाई के लिये काम में आ रहे हैं घोडे गाडियों का अब पता नही। एक समय ऐसा भी था जब आगरा से मथुरा नरी सेमरी तक घोडा गाडियों की दौड. हुआ करती थी। जिसमें बडी रकम का सटटा तक होता था। प्रशासन ने घोडा गाडी दौड. को बन्‍द करा दिया। पुलिस भी मेले आदि में घोडे से निगरानी रखती थी अब यह व्‍यवस्‍था भी धीरे धीरे समाप्ति के कगार पर है। एतिहासिकता को बनाये रखने के लिये घोडा गाडी को हेरीटेज प्‍लान में शामिल किया जाना चाहिये।

Read More



Mediabharti