मथुरा

बिजली काटे जाने के विरोध में रिफाइनरी स्थित कांशीराम आवासीय काॅलौनी के वाशिन्दें जाम लगाते हुए  -मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जा सका जाम  मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र की काशीराम नगर कॉलोनी की दो दिनों पूर्व लाइट काटे जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय वाशिंदे सड़कों पर उतर आए। लोगों ने टाउनशिप पर हाईवे को जाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन को देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बिजली चालू किये जाने के बाद ही लोगों ने जाम को खोला।  रिफाइनरी नगर के समीप स्थित काशीराम नगर कॉलोनी के सामने कॉलोनी के दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए। लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेवाली कर रहे थे। लोगों के इस प्रदर्शन के चलते करीव आधा घंटे तक मार्ग बाधित रहा। उधर जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी छोटेलाल यादव मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग बिजली की लाइन शुरु किये जाने की मांग पर अढ़े थे। इसके बाद सीओ रिफाइनरी आर.के. गौतम मौके पर पहुंच गये और लोगों की मांग को ध्यान से सुना। लोगों ने सीओ रिफाइनरी को बताया कि दो दिन पूर्व उनकी लाइट काट दी गई है जिसके चलते उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई वार अधिकारियों को इससे अवगत कराया लेकिन किसी ने भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और बिजली को चालू भी नहीं किया। उधर विद्युत विभाग का कहना था कि काफी लम्बे समय से बिजली के बिल नहीं भरे गये हैं। उधर लोगों ने सीओ को आश्वासन दिया कि वे बिल भरने को तैयार हैं, इसके लिए कैम्प लगवाए जांऐ। लोगों के आश्वासन पर क्षेत्र की लाइन जोड़ दी गई,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम को खोल दिया।

Read More

मथुरा। पूर्व राज्यमंत्री स्व. दयालकृष्ण के कार्यकाल में बहादुरपुरा, झीगुरपुरा व नया नगला वार्ड सं. 11 को स्व. प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरागांधी के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत इस क्षेत्र को मलिनबस्ती पर्यावरण योजना के अंतर्गत मलिन बस्तियों मेें घोषित किया गया था, क्योंकि इस क्षेत्र की 90 प्रतिशत आबादी दलित, पिछडे व अल्पसंख्यक समाज की है। वर्तमान में यह क्षेत्र नगरपालिका व जिला प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। जिसमें बहादुरपुरा स्थित नलकूप की बैकल्पिक व्यवस्थाओं में क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने, भूमिगत विद्युत लाइन डालने हेतु खोदी गई, गलियों को ठीक कराने तथा नया नगला स्थित महिला सार्वजनिक शौचालय जिसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा एलपी नागर रोड से ढलावघर हटाने की मांग की। इस संबंध में स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों में जिनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह,मान सिंह, शंकर लाल बघेल, भाजपा के गोविन्द बंसल, संतोष भारद्वाज, योगेश पंकज, महेश चंद अग्रवाल, व टीटू अग्रवाल आदि ने क्षेत्रीय सभासद राजरानी निमेष के माध्यम से पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता को ज्ञापन दिया है।

Read More

मथुरा। रोटरी कलब मथुरा सैन्ट्रल में वृक्षोरापण माह के अन्तर्गत शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई प्रांगण वृन्दावन रोड पर बड़ी मात्रा में वृक्षोरापण किया। इस काय्रक्रम में क्लब के सदस्य व रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रोटरी कलब मथुरा सैन्ट्रल से अध्यक्ष रोटरी प्रशांत महोश्वरी, महामंत्री दीपक गोयल ,जेके कटारा,नीलेश टैंटीवाल,राधापट टैंटीवाल, हेमंत शर्मा,उमेश अग्रवाल,के.एम. खण्डेलवाल,कृपराग शर्मा व एनी रितिका गोयल आदि ने सहयोग किया।

Read More

मथुरा। सुरीर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिरों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और कार बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को थाना सुरीर पुलिस बाहन और संदिग्धों को लेकर चैेंकिग में जुटी थी। इसी दौरान एचआर 30-ई-5994 नंबर की सफेद मारूती कार वहां से होकर गुजरी तो पुलिस ने उसे भी रोक लिया। पुलिस ने जब कार में सवार दोनों लोगों की तलासी ली तो उनके पास से पुलिस ने 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय आधा दर्जन कारतूस के बरामद की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवकों ने अपने नाम ताराचंद पुत्र जलवीर और रोहताश पुत्र राजबीर निवासी मुइनुद्दीनपुर थाना सुरीर बताया। पुलिस पकड़े गये शातिरों से पूछताछ में जुटी है।

Read More

मथुरा। रविवार की दोपहर को एक युवक अपनी बहन के घर त्यौहार का सामान लेकर जा रहा था और रास्ते में सुरीर क्षेत्र में नहरपुल के समीप तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल के साथ बाइक लूट ले गये। पीडि़त ने थाने पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकरी दी। कस्बा मांट से नौहझील जाने वाले मार्ग पर बदमाशों का कहर पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि दिन दहाड़े बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दर चुनौती दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात तो रात दिन में भी इस क्षेत्र से होकर गुजरना दूभर हो गया। ऐसी ही एक वारदात रविवार को घटी जब थाना मांट के गांव पाराशर निवासी लव पुत्र महेश अपनी बहन के घर डडीसरा सुरीर त्यौहार का सामान सैंबई चाबल लेकर जा रहा था। वह थाना सुरीर क्षेत्र के कराहरी राजागढ़ी नहरपुल के समीप पहुंचा ही था कि हीरो हॉण्डा सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद एन्ड्राइड फोन, प्लेटिना बाइक, नकदी और त्यौहार के सामान को भी लूट कर फरार हो गये। पीडि़त ने किसी प्रकार अपने परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Read More

पांच हजार का इनामी है योगेन्द्र मथुरा। थाना नौहझील के गांव रायपुर में दरोगा से पिस्टल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नौहझील के गांव रायपुर में गत दिनों ड्यूटी पर तैनात दरोगा धर्मेश यादव से सरकारी पिस्टल लूटने और पुलिस पर फायरिंग करने वाले योगेन्द्र उर्फ योगेश पुत्र शंकर लाल निवासी बादई कटैलिया की तलाश में कल रात नौहझील पुलिस ने दबिश दी। योगेन्द्र को पकड़ने क ेलिए तीन टीमें गठित की गयी थीं। पुलिस ने दबिश के बाद योगेेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के तमंचे, कारतूस, दो किलो गंाजा, बिना नम्बर की पल्सर बाइक भी बरामद की है। बताते हैं कि योगेन्द्र पांच हजार का इनामी बदमाश था।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत गोवर्धन पैलेस के सामने तेज गति से आते टैम्पों द्वारा राहगीर में टककर मार देने से वह बुरी तरह घायल हो गया, उसे उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया गया टैम्पो सं. यूपी 85 9344 ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते सड़क पर खड़े 48 वर्षीय हरे मोहन में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र विपिन निवासी नारायण पुरी ने टैम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Read More

ग्रामीणों ने एच आर मैनेजर का साफा बांधकर किया स्वागत मथुरा। अशर एग्रो कंम्पनी द्वारा छाता तहसील क्षेत्र की विकास से पिछडी ग्राम पंचायतों मे स्वास्थय, शिक्षा एवं चिकित्सा की दृष्टि से विकास कार्य कराये जायेगें। इसके लिये कम्पनी के प्रबन्ध तंत्र द्वारा गठित टीम प्रत्येक शनिवार को गांव-गांव जाकर स्थानीय लोगों के साथ उनकी सहमति से बैठक कर विकास एवं सहयोग कार्य कराये जाने का निर्णय ले रही है। इसी क्रम मे शनिवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे ग्राम कोटवन मे सैकडों लोगों की उपस्थिती मे चैपाल पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम कोटवन मे आयोजित इस बैठक मे ग्रामीणों ने कंम्पनी की टीम के सामने कई प्रस्ताव रखें जिनमें से हर्तिया बाली चैपाल बनाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ। ग्रामीणों के प्रस्ताव और मांग के अनुसार अशर एग्रों कंम्पनी ने चैपाल के लिये 2 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की। जिसकी औपचारिक घोषणा कंम्पनी के एचआर मैनेजर जयदीप सिंह ने की। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ कंम्पनी के डायरेक्टर मनोज पाठक के प्रतिनिधी के रूप मे ग्राम कोटवन आये है। श्री पाठक का ही निर्णय है कि छाता क्षेत्र के पिछडे गांवों मे अपने निजी खर्चे पर विकास एवं सहयोग कार्यो मे अंशदान किया जाना चाहियें। उसी क्रम मे कंम्पनी की एक टीम पिछडे गांवों मे जाकर ग्रामीणों से निर्धारित बजट के अनुसार विकास एवं सहयोग कार्यो के ब्यौंरा ले रही है और सर्वसम्मति बाले कार्यो को कराने पर बल दे रही है। ग्राम कोटवन मे भी चैपाल निर्माण कार्य सभी ग्रामीणों की एक राय और सहमति के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होनें कहाकि विकास एवं सहयोग कार्यो मे स्वास्थय, शिक्षा एवं चिकित्सा पर बल दिया जायेगा। ग्राम प्रधान जबरसिंह ने ग्राम कोटवन के विकास मे सहयोग करने पर अशर एग्रो कंम्पनी का आभार व्यक्त करते हुये कंम्पनी के निर्णय की सराहना की एवं इस कार्य मे सहयोग बनाये रखने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर ग्राम कोटवन की सरदारी ने कंम्पनी के एचआर प्रबन्धक जयदीप सिंह का साफा बांधकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर चै सुम्मेर सिंह, चै ऊधम सिंह, हरेकिशन, वीर बहादुर सिंह, विनीत चैधरी, गिरधारी पाठक, हेमन्त शर्मा, दीपक पाण्डेय, बंशीलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा कोसीकलां क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बरका में दो पक्षों में खेत को लेकर झगडा हो गया। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट थाना कोसीकलां में दर्ज कराई गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बरका निवासी महेश पुत्र शेरपाल ने थाना कोसीकलां में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके आज प्रातः जब वो अपने भाई दाउदयाल, ओमप्रकाश तथा चाचा गजराज के साथ खेत पर कार्य कर रहा था कि तथी गांव के ही ब्रजेश, राकेश, कल्लू, उमेश पुत्रगण तुरसी, तुरसी पुत्र छिद्दी वहां पर आ गये और गाली गलौच करते हुये उन पर हमला कर दिया। जिसमें गजराज, ओमप्रकाश तथा दाउदयाल के सिर में गम्भीर चोंटे आई है। उनके शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग वहां आये और उन्हें बचाया। पीडित महेश ने ब्रजेश, राकेश, कल्लू, उमेश व तुरसी के खिलाफ थाना कोसीकलां में रिपोर्ट दर्ज कर उसके परिवार की जान व माल की रक्षा करने गुहार लगाई है। 

Read More

मथुरा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ मथुरा की एक आवश्यक बैठक 5 अगस्त को दोपहर 1 बजे जवाहर इन्टर कालेज मथुरा में आयोजित की जा रही है। जिसमें आगामी 10 अगस्त को होने वाले डी.आई.ओ.एस आफिस पर धरने की रणनीति तय की जायेगी। बैठक में मूल्याकंन बहिष्कार के समय हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एंव संघ की सहमति पर अब तक कोई शांसनादेश जारी न किये जाने के बाद संघ द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में पूरे उत्तर प्रदेश में डी.आई.ओ.एस आफिसों पर धरने का फैसला लिया गया है। तथा धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन तथा पेंन्शन के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री एक नाम से प्रेषित एक ज्ञापन दिया जायेगा। सघं के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रतापसिंह ने अधिक से अधिक संख्या में 5 अगस्त को उपस्थित होने की अपील की है। 

Read More