शिलान्यास करते माथुर चतुर्वेद समाज के संरक्षक महेश पाठक
चतुर्वेदी समाजवाड़ी का हुआ भूमि पूजन के साथ शिलान्यास
मथुरा। चतुर्वेद समाज को काफी दिनों से एक ऐसे स्थान की जरूरत थी जहां समाज के लोगों के शुभ कार्य संपन्न कराये जा सकें। इसी को ध्यान में रखते युवा अध्यक्ष दिनेश पाठक के अथक प्रयास और संरक्षक महेश पाठक के सहयोग से आज सुबह साढे ग्यारह बजे विधि विधान से भैंस बहोरा स्थित माथुर चतुर्वेद परिषद तथा भैंसेश्वर महादेव व्यायाम समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। महेश पाठक ने इस पवित्र कार्य का धार्मिक विधि विधान से पूजन कर संपन्न कराया। यहां एक भव्य समाजवाड़ी चार हजार वर्गगज जमीन में बनायी जायेगी। समाज में होने वाले सभी उत्सव, शादी-विवाहों के लिए यह स्थान सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के लोगों को तन, मन, धन से इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने भैंसेश्वर व्यायाम समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि समाज के सभी वर्गों को अब शादी व अन्य उत्सव करने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। दिनेश पाठक द्वारा इस कार्य को मेहनत के साथ संपन्न कराने पर संरक्षक द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष दिनेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि देवोत्थान एकादशी पर इसमें शादियां प्रारंभ हों। यह हमारी कोशिश होगी। इस अवसर पर भैंसेश्वर व्यायाम समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी मौहल्लेदार ने सभी का आभार जताया और सहयोग देने को कहा। इस अवसर पर संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गिरधारी लाल पाठक, मुकुन्द लाल चतुर्वेदी बैंक वाले, विनय चतुर्वेदी ठेकेदार, अरविन्द चतुर्वेदी भूरा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एडवोकेट, क्षेत्रपाल चतुर्वेदी, सतीश चतुर्वेदी, पं. ब्रजेश चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, मनोज पाठक, कृष्णकांत चऊअन, राजीव चतुर्वेदी टिंटू, महेश्वरनाथ चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी बैंक वाले, बालकृष्ण पाठक, लालजी शास्त्री, राजू शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
Read More