मथुरा

मथुरा। स्टेप अप डांस क्लासेज 2 द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता निष्ठा का सेमीफाइनल राउण्ड डैम्पियर नगर स्थित हीरा सेलीब्रेशन में हुआ जिसमें प्रतिभगियों ने डांस की विभिन्न शैलियां दिखाते हुए हुनर का परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका सुरजीत चंचल, गजेन्द्र गुप्ता तथा अनुज कश्यप ने निभाई। ऋषि गौड़ ने बताया कि जिन बच्चों ने सेमीफाइनल राउण्ड पास करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है उन बच्चों में बहुत अच्छा टैलेंट है। कार्यक्रम में जाॅय अग्रवाल, नवीन चैधरी, कुश अग्रवाल, पवन यादव, आशीष अग्रवाल, रोहित सिंह, अरूण सिंसौदिया आदि मौद थे।

Read More

मथुरा। उप्र. सरकार प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन विश्राम सिंह यादव के मथुरा आगमन पर डैम्पीयर नगर स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा पर सपाईयों ने जोशीला स्वागत किया तथा इस दौरान राज्य सभा सदस्य अरविन्द सिंह तथा विधान परिषद सदस्य रामवृृक्ष यादव के नवनियुक्त कर मनोनीत करने पर उनका भी स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी मथुरा जनपद के संस्थापक सदस्य प्रहलाद यादव जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन जगदीश नौहवार, जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष रामधन गुर्जर, पूर्व प्रदेश सचिव डा. यशपाल बघेल आदि ने फूलमाला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर विशेष चर्चा की।

Read More

 छाता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर को किसानो से संबधित ज्ञापन पत्र देते भाजपा के पदाधिकारी गण।  प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार, सपा बसपा से ऊबी जनता: विजयपाल मथुरा। रविवार को साय 3 बजे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर का मेरठ से मथुरा वृंदावन दर्शन करने जाते समय छाता कस्बे की कृष्णा कालोनी में ठा. चन्द्रपाल सिंह एड. के आवास पर फूल माला दुपटटा एवं पगडी बांध कर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया तथा किसानो संबंधित 8 सूत्रीय ज्ञापन दिया। पत्रकार वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमन ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावो में भाजपा स्पष्ट वहुमत से उप्र में सरकार बनायेगी। सपा बसपा से प्रदेश की जनता ऊब चूकी है।  इस मौके पर ठा. चन्द्रपाल सिंह यदुवंशी, ठा. कारिंदा सिंह, ठा. भानुप्रताप सिंह, तरूण सेठ, देवेन्द्र शर्मा, भगवत स्वरूप पांडेय, भीम सैन शर्मा, गिर्राज सिंह, पूर्व चेयरमेन चैधरी जगपाल सिंह, चैधरी दिगम्बर सिंह, नवाव खां, ठा. चरन सिंह जादौन, हरिओम सिंह, रिषी गुप्ता आदि सेकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 8 सूत्रीय ज्ञापन की मुख्य मांगे  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर को किसानो की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन पत्र में मुख्य रूप से किसानो को ओलावृष्टि व सूखा राहत का मुआवजा शीघ्र दिलाये जान, फसल का लाभकारी मुल्य दिलवाने, खरीद कराने की व्यवस्था, फसल बीमा पाॅल्सी में बदलाव किये जाने, बैंको में केसीसी लोन व्यवस्था आॅनलाईन किये जाने, किसानो को खाद डीजल पर मिलने वाली सब्जिडी सीधी किसानो खातो में डालने, व्याज मुक्त लोन दिये जाने जरजर सडको की मरमत कराने एवं जनपद में युवाओ को रोजगार दिलाये जाने का ज्ञापन दिया। 

Read More

 छाता तहसील में एसडीएम आवास पर एसडीएम रामअरज यादव को  ज्ञापन  देते कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ कुरैशी व अन्य कार्यकर्ता।  मथुरा। छाता नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर में व्याप्त समस्याओं लेकर रविवार को एसडीएम आवास पर प्रदर्शन कर एसडीएम छाता को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं निदान नही किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में एसडीएम रामअरज यादव को दिये ज्ञापन में पैगांव रोड पब्लिक स्कूल, इस्लामिया मदरसा, दो बगीची वा आबादी होने बाबजूद आम रास्ते की हालत खराब है। आवागमन में बच्चो व आम लोगो को भारी परेशानिया हो रही है। नाली खरंजा बनाने की मांग की है। वही बिजली कटौती को बंद करने, डाक बंगला के सामने पडी गंदगी को हटबाने आदि समस्याओ का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालो में मीडिया प्रभारी जितेन्द्र भारतीय, छिददी सिंह, प्रेमसिंह, किशन सिंह, जालिम सिंह, सावित्री सिंह, साहिद कुरैशी, हेम कुमार गुप्ता, हाजी फजरूददीन, सुरेन्द्र सिंह, असलम आदि थे।

Read More

दौताना गांव में पौधा रोपित करते एनएसएस के एलपी शर्मा, जाहिदअली लम्वरदार आदि ग्रामीण।  मथुरा। छाता के गांव दौताना के घडी माली में कब्रिस्तान, श्मशान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी एलपी शर्मा,  ने नीम, कंजी, टगर, डिगनवेरिया, ईमली, सहतूत आदि के दो सौ पौधे रोपित किये गये। असफाक, कुसुम लाता शर्मा, गिरधर सैनी, धर्मपाल सैनी, हरीचन्द सैनी, पप्पल सैनी, राधाचरन, सोनू आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। छाता नगर के क्षेत्रीय सहकारी समीति के हुये चुनावो में 29 सितम्बर14 में चुनाव अधिकारी एवं समीति सचिव ने घोषित संचालक भोजपाल पुत्र सुन्दर पाल ंिनवासी शेरनगर को संचालक चुनने के उपरांत भी 29 सितम्बर2014 को सभापति उपसभापति और अन्य संस्थाओ को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियो के चुनाव की मतदाता सूची में शामील नही किया। भोजपाल ने सहकारी समीति अधिनियम के तहत समीति निर्वाचन को चुनोती देते हुये वाद दायर किया। जिलाधिकारी ने उक्त वाद की सुनवायी हेतु एसडीएम को नामीत कर दिया। एसडीएम ने दोनो पक्षो को सम्मन तामील कर सुनवायी की। अधिवक्ताओ की बहस और साक्षो के आधार पर क्षेत्रीय सहकारी समीति के चुनाव को दोष पुर्ण एवं अनियमित मानते हुये 30 सितम्बर14 को चुनाव को निरस्त कर दिया गया।  

Read More

  मां को बचाने के प्रयास में तीनों आए चपेट में  मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव दीवानाकलां में खुदकशी के लिए रेलवे टेªक पर बैठी मां को बचाने गए दो बेटे भी टेªन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों के ही परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों का तांता लग गया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने तीनों ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इनमें मृत एक युवक सेना में नौकरी करता बताया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात मथुरा-राया मार्ग स्थित गांव दीवानाकलां में महेन्द्र सिंह के दो बेटों 25 वर्षीय अजीत व 32 वर्षीय हवा सिंह का किसी बात को लेकर अपनी मां 52 वर्षीय शीला देवी से झगड़ा हो गया। बात बढ़ने के बाद शीला देवी रात करीब साढ़े 11 बजे गांव से ही गुजर रही मथुरा-हाथरस रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने के इरादे से निकल गई। बेटे अजीत व हवा सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो वो दोनों भाई मां को वापस घर लाने के लिए दौड़ पड़े। जब वह रेलवे टेªक पर पहुंचे तो शीलादेवी पटरी के बीचोबीच बैठी दिखाई दी। दोनों भाईयों ने मां शीला को खींचने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान टेªन के आ जाने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच चीख-पुकार सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ लिये। घटनास्थल का नजारा देख किसी ग्रामीण ने थाना जमुनापार पुलिस को मोबाइल फोन से घटना की सूचना दी। तो मौके पर पहुंची इलाका  पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया गया है कि मृतक अजीत सेना में नौकरी करता था तथा छुट्टी पर घर आया हुआ था। 

Read More

प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते पंकज बाबा महाराज एवं अन्य पदाधिकारी  मथुरा। जयगुरूदेव आश्रम के संत पंकज बाबा महाराज ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर के मुख्य मार्गों व सड़कों में हो रहे गहरे जानलेवा गड्ढों को गुरू पूर्णिमा पर्व से पहले भरवाया जाए, जिससे जलभराव व दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। देश-विदेश के श्रद्धालु कल 29 जुलाई से दो अगस्त तक आश्रम में मनाए जाने वाले गुरूपूर्णिमा पर्व पर बड़ी संख्या में यहां आएंगे और ये श्रद्धालु ब्रज से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यहां की अच्छी सड़कें और सफाई उन्हें आकर्षित करें, यह आवश्यक है। यह बात पंकज महाराज ने आज मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से कही। पंकज महाराज गुरूपूर्णिमा पर्व में आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं इस पर्व के बारे में बात कर रहे थे। उनका कहना है कि बगैर गुरू के मनुष्य के जीवन का उद्धार नहीं होता। भवसागर से गुरू ही आम आदमी को उबारता है। इस मौके पर उन्होंने शहर की क्षतिग्रस्त व गड्ढायुक्त सड़कों पर चिंता जताने के साथ ही जगह-जगह होने वाले जलभराव पर भी दुख व्यक्त किया। उनका कहना था कि देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेश से आने वाले श्रद्धालु ब्रज की सुंदर छवि अपने साथ लेकर जाएं। इसके लिए जिला प्रशासन पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत कराएं। गुरू महाराज की दया-दुआ, आर्शीवाद पाने का यह महान अवसर है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा भारत वर्ष में मनाई जाती है। गुरू का स्थान सर्वोपति होता है। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि सत्संग प्रतिदिन प्रातः साढे पांच बजे व सायं पांच बजे तथा गुरू पूर्णिमा का पूजन 31 जुलाई को होगा। सत्संग में आत्मा, परमात्मका के गूढ रहस्यों, गुरू महिला, शाकाहार, सदाचार, वैचारिक शुचिता, चरित्र निर्माण, देशभक्ति आदि विषयों पर विशेष संदेश होंगे। मेला प्रबंधक सन्तराम चैधरी ने बताया कि मेला परिसर को 38 सैक्टरों में विभाजित कर 34 विभाग स्थापित करके जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनुभाई डी पटेल, डा. करूणाकान्त मिश्रा, विनय कुमार सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डा. राजबहादुर चैधरी, बाबूराम यादव, संजय शर्मा, मृत्युंजय झा, बुधराम यादव, भास्कर एम पटेल, आनन्द बहादुर सक्सेना, रोहिताश गुप्ता, नानक भाई, विजय बहादुर दोहरे, अनिल ठाकुर, डीडी शुक्ला आदि मौजूद थे।

Read More

पंजाब में हुये आतंकवादी हमले के बाद मथुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। हाई अलर्ट के बाद एसएसपी डा. राकेश सिंह ने आज स्वयं मथुरा जंक्शन पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने यात्रियों के सामनों की चैकिंग की। डाॅग स्कवायड भी पुलिस टीम के साथ था। मथुरा। पंजाब में थाने पर हुई आतंकी घटना के बाद जनपद में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। आज एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने मंदिरों, बस स्टैण्ड, जंक्शन एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े करने तथा रिफाइनरी में विशेष सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने रेलवे जंक्शन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध लोगों की चैकिंग कराई। इस दौरान डाॅग स्क्वाइड एवं फाॅरन्सिक टीम सहित बम निरोधी दस्ता चैकिंग की।  पंजाब के गुरूदासपुर में थाने में हुए आतंकी हमले के बाद मथुरा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह स्वयं आज इस घटना के सुनने के बाद पुलिस चैकसी के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पंहुचे। वहीं शहर कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और चैकस कर दिया गया है। हर धार्मिक स्थल पर चैकसी रखी जा रही है। अलर्ट को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश एसएसपी द्वारा दिये गये हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मंदिर द्वारिकाधीश और वृन्दावन के बांकेबिहारी, इस्काॅन तथा गोवर्धन के दानघाटी मंदिर सहित मथुरा रिफाइनरी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष चैकसी बनाये हुए हैं और सभी प्रमुख स्थलों पर निगरानी पुलिस फोर्स कर रहा है। किसी भी संभावित घटना से जूझने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार नजर आयी। जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरा फोर्स अलर्ट कर दिया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्डों पर चैकिंग अभियान भी जारी रहा। ज्ञात रहे कि पिछले साल यूपी के 34 जिले आतंकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील बताए जा चुके हैं। एक बार फिर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी के इन जिलों में आतंकी हमले की आशंका जताई है। काशी, मथुरा और अयोध्या प्रमुख रूप से आतंकियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी सरकार को आगाह करते हुए तीनों शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने की हिदायत दी जा चुकी है। यहां पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है। यही वजह है कि आतंकी दहशत फैलाने के लिए तीनों शहरों को अपने रडार पर लिए रहते हैं। मथुरा में अलर्ट जारी किया गया है इसके बाद सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।    ड्यूटी में लापरवाही पर दस सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति  पंजाब में थाने पर बड़े हमले के बाद भी मथुरा पुलिस चैन की नींद सो रही है। शायद उसे किसी हमले से या तो डर नहीं है या फिर वो किसी घटना के इंतजार में है। इसी का परिणाम था कि जनपद के थाना कोसीकलां क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन बार्डर स्थित हरियाणा की सीमा के निकट लगाई गई पुलिस पिकैट के दस सिपाही जांच चैकिंग व पाॅइंट पर ड्यूटी करने के बजाए चैकी में आराम फरमा रहे थे। एसपी आरए ने इन सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति की है। जांच को पहुंचे एसपी देहात अजय कुमार आईपीएस ने जब राजमार्ग स्थित सीमा पर पुलिस पिकैट नदारद देखी तो वो चैकी की ओर मुड़ गए, वहां सभी 10 सिपाही जिनमें एक हैड कांस्टेबिल शामिल है, आराम फरमा रहे थे। एसपी देहात अजय कुमार ने एसएसपी को पत्र लिखकर ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में इन सभी सिपाहियों को निलंबन की संस्तुति की है।   

Read More

 राया में अधजली लाश के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्त में लेकर प्रेसवार्ता में बोलते एसपी ग्रामीण  मथुरा। गत 30 जून को राया के नीमागंव तलिया जाने वाले मार्ग पर मिली महिला की अधजली लाश से पर्दा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी ने उठा दिया। राया पुलिस ने महिला हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि निशा पत्नी योगेन्द्र निवासी ग्राम पल्सेड़ा थाना पिसवा जनपद अलीगढ की रहनेवाली थी। उसकी अपने पिता से बात नहीं बनती थी इसी कारण वह अपने पति की बहिन योगेन्द्री के साथ उसके उदिया गढी थाना नौहझील स्थित घर पर रहती थी। व्यापार के सम्बन्ध में योगेन्द्री के घर आने-जाने वाले राजू निवासी मांट से निशा संपर्क में आयी। वहां से राजू अपने मित्र भून के भाई दारा सिंह निवासी राल, जिसकी पत्नी की मौत हेा गयी थी। उससे शादी कराने के आशय से निशा को राल ले आया लेकिन दारा सिंह के विवाहित होने तथा अधिक आयु और मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण निशा ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया और वापिस घर जाने को कहा। इस पर राजू व भूपन ने योजनाबद्ध तरीके से निशा को उसके पति की बहिन योगेन्द्री के घर उदयगढी नौहझील छोड़ने के बहारे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया और मांट नीमगांव रोड पर गांव तलिया के पास सड़क किनारे खेत में साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके वस्त्रों और उसके शव केा बाइक से पेट्रोल निकालकर उसका चेहरा जला दिया। इस संबंध में राया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों राजू पुत्र लटूर सिंह जाट निवाीस मांट मूला तथा भूपसिंह उर्फ भूपन पुत्र शिवराम सिंह ठाकुर निवासी राल को गिरफ्तार किया जिन्होंने अपने जुर्म को कुबूल लिया।

Read More