मथुरा

अस्पताल में घटना की जानकारी लेते हुए सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी दिनदहाड़े सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के समीप अज्ञात बदमाश ने टैम्पो लूटने के प्रयास में चालक को गोली मार दी और टैम्पो लेकर फरार हो गये। गंभीर अवस्था में घायल टैम्पो चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुयी इस  घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार गोरई कूबरा इगलास अलीगढ का रहने वाला गोपाल (30) पुत्र हेतराम लोहवन में किराये का मकान लेकर अपने परिवार सहित रहता था और टैम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।  आज दोपहर कुछ लोग उसके पास आये और उसके टैम्पो को भाड़े पर ले जाने की बात कहने लगे। गोपाल भाड़े पर टैम्पो ले जाने को राजी हो गया और उनके साथ चल दिया। इसी दौरान कल्याणपुर के समीप सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने गोपाल को मार दी और पास ही के खेत में उसे डालकर टैम्पो संख्या यूपी 85 एटी 3608 लूटकर फरार हो गये। घायल अवस्था में गोपाल को खेत में पड़ा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और गोपाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में ले आई लेकिन अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पंहुच गये। परिवार की महिलायें और बच्चे जिला अस्पताल में ही विलाप कर रहे थे। बताते हैं कि मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर बिजली का बिल जमा करने गये एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 23 हजार रूपये लूट लिये और फरार हो गये।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाजा बदायूं का रहने वाला जितेन्द्र पुत्र धनपाल वृन्दावन के अटल्ला चुंगी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में चैकीदारी का कार्य करता है। आज सुबह संस्था के व्यवस्थापक मनोहर लाल पाठक ने जितेन्द्र को बिजली का बिल जमा करने के लिए 23 हजार दिये। रूपये लेकर जितेन्द्र बिजलीघर जा रहा था तभी रास्ते में रामकिशन मिशनल अस्पताल के पास प्लेटिना बाइक पर सवार तीन लोग आये और उसकी जेब से 23 हजार रूपये लूटकर ले गये। दिनदहाड़े हुयी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने जितेन्द्र को पूछताछ के लिए ले गयी। पुलिस द्वारा जितेन्द्र से पूछताछ की जा रही है और घटना के बारे में पुलिस उससे विस्तृत जानकारी ले रही है।

Read More

मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत जाजम पटटी के पास सड़क पार करते समय एक युवक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक 35 वर्षीय हरवीर सिंह पुत्र हरख्याल सिंह निवासी तोड़ीगढी थाना इगलास अलीगढ है जो नोएडा से अपनी बहिन के ससुराल रारेह जा रहा था। इसी दौरान जाजम पटटी के निकट सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी।

Read More

जनपद में बढ़ रहे अपराधों को लेकर बसपाई एसएसपी कार्यालय के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए  मथुरा। बहुजन समाज पार्टी ने आज शनिवार जनपद में बढ रहे अपराधों को लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया। चार दर्जन के लगभग बसपाईयों ने आज कलैक्ट्रेट से एसएसपी आॅफिस तक प्रदर्शन किया और बढते अपराधों के खिलाफ नारेबाजी की लेकिन उस समय न तो एसएसपी मौजूद थे और न कोई और अधिकारी।  नारेबाजी कर बसपाईयों ने वहां मौजूद एसपी क्राइम को यह ज्ञापन सौंप दिया जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसान, मजदूर, कमजोर वर्ग और व्यापारियों पर अत्याचार हो रहे हैं। चोरी-डकैती, लूट, अपहरण की घटनायें रूक नहीं रही हैं जिसका बसपा विरोध करती है। ज्ञापन में कहा गया है कि सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर गत दिन राष्ट्रीय स्तर के तलवारबाज होशियार सिंह, जो जमुनापार में रहता था, उसे सिपाहियों ने अवैध वसूली का विरोध करने पर रेल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।  बसपा नेताओं ने खिलाड़ी की मृत्यु पर उसके सारे लाभ परिवार को देने और शहीद खिलाड़ी के नाम पर राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का नाम रखने की मांग की है और खिलाड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और परिजनों को पचास लाख रूपये तथा हत्यारे सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग की है। बबूरी रिफाइनरी में दबंगों द्वारा दलित के घर में आग लगाने पर आज तक कार्यवाही न होने की निंदा की गयी। दघैंटा, बल्देव में हुयी लूट और गैस एजेंसी राया पर लूट, पडरारी में सामूहिक बलात्कार, बल्देव मैन बाजार में सर्राफा व्यापारी से लूट जैसे मामले सुलझाने की मांग बसपाईयों ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, विधायक राजकुमार रावत, वरिष्ठ नेता योगेश द्विवेदी, राजकुमार शर्मा इंजीनियर आदि मौजूद थे। औपचारिक रहा प्रदर्शन फोटो खिंचाने तक सीमित रहे नेता मथुरा। बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज बढते अपराधों को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम मात्र औपचारिक लगा। चार दर्जन के करीब नेता और कार्यकर्ता केवल फोटो खिंचाने और नाम चमकाने की फिराक में रहे। जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद नहीं थे तो प्रदर्शन का औचित्य क्या था? वहीं नारेबाजी के बाद नेता अपनी-अपनी गाडि़यों में बैठकर रफूचक्कर हो गये। दस-पांच छोटे कार्यकर्ता जरूर मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। छत्ता बाजार स्थित मां अन्नपूर्ण देवी मंदिर में 106 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह भण्डारे का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा माँ को शाम के समय छप्पन भोग का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष सर्वेश महरोत्रा, सचिव एनएन कपूर, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित, मनीष चतुर्वेदी, विशाल ठाकुर, रवि सरीन आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा फरह के गांव फतिहा मे कुछ दबंगो द्वारा टीटीएस पंप एवं पानी की टंकी और ग्राम पंचयात द्वारा लगाये गए खड़ंजे को उखाड़ कर बाॅउंड्रीवाल कर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है तथा आमजन को पानी की टँकी व खड़ंजे के उपभिग से वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा उक्त दबंगो द्वारा करीब सौ साल पुराने गांव के आम रास्ता को अवैध निर्माण कर रोक दिया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों मे उक्त दबंगो के खिलाफ आक्रोश है जिससे कभी भी गांव फातिहा मे भंयकर बबाल होने की संभावना है। इस सम्बन्ध मे ग्राम प्रधान पति द्वारा उच्चाधिकारियो से अतिक्रमणकारी हरेन्द्र सिंह, श्याम सिंह आदि द्वारा किये जा रहे अवैध अतिक्रमण की लिखित शिकायत की गई है और कहा है कि इस ओर कार्यवाही नहीं की गीय तो गांव में कभी भी बबाल हो सकता है।

Read More

मथुरा। छाता नगर के सिंडीकेट बैंक दौताना में शनिवार को ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बैक द्वारा ग्राहकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारेे मे जानकारी दी गयी। अध्यक्षता जाहिद अली लम्बरदार ने की संचालन रिचा शर्मा ने किया। बैक मैनेजर वैभव पोरवाल ने ग्राहकों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान चन्द्रभान वषिष्ठ पूर्व बीडीसी चै. लालचन्द, पप्पी चैधरी, कालीचरन, कृष्णगेापाल, जगदीश प्रधान रामहंस प्रधान रिषभ खैमचन्द शर्मा तेजपाल हसन खां हरिओम सिह आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। शहर के चित्रकूट में सात दिवसीय मोहन नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे  करीब 22 प्रदेशों की लड़कियों ने भाग लिया है कार्यक्रम में पहले दिन  सात प्रदेशों की करीब 70 बालिकाओं ने अपनी  नृत्य कला का प्रदर्शन विभिन्न मुद्राओं और कलाओं को प्रदर्शित किया और  सभी  तरह लीलाओं को प्रदर्शित  किया जिनमे बृज की लीला और कत्थक नृत्य  मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे तथा ओडिसी और बेंगोली विधाओं पर आधरित नृत्य के आलावा  भर्तुनाट्यम  कुच्ची कुड़ी नृत्य का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम में का उद्धघाट्न मुख्य अतिथि विपिन वर्मा उपाध्यक्ष बृज प्रदेश बीजेपी और डॉ देबेन्द्र शर्मा वरिष्ठ नेता बीजेपी ने दीप   प्रज्लित कर किया कार्यक्रम की  अध्यक्षता नन्दकिशोर अग्रवाल प्रधानमंत्री रामलीला सभा ने किया और स्वागत  ममता सिंह ने सभी को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिखर मोहन सिंह, अनुराग पांडेय, अमोलक सिंह, प्रबल चैहान,  बीजेपी नेता संजय शर्मा, यशसिंह   एम् पी सिंह आदि उपस्थित थे । 

Read More

मथुरा। छाता बार सभागार में शनिवार को सांय 5ः00 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम में सिविल जज योगेश दुवे एवं यशपाल सिंह लोधी व जिला विधिक प्राधिकरण सचिव पवन कुमार ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण को देना सभी का परम कर्तव्य है। कानून के अभाव में गाॅव के लोग कानून को अपने हाथों में लेकर गलत काम कर देते हैं, जिसे न्यायालय सजा सुनाता है। कानून के अभाव में ग्राामीण लोग जेलों में सजा काट रहे हैं। तहसीलदार राजितराम यादव ने नकल खतौनी एवं तहसील से सम्बन्धित सभी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर बार अध्यक्ष महीपाल सिंह सिसौदिया, सचिव गोपेश्वर पाराशर , भगत सिंह जादौंन , लेखराज गौड, हीरेन्द्र सारस्वत , हन्नान मौहम्मद, अजयंिसह , रियाज अली, शिशुपाल सिंह सिसौदिया, पूरनसिंह , अजय सिह, जगदीश गर्ग , रामकिशन शर्मा, शिव सिंह आदि अधिवक्तागण व ग्रामीण मौजूद थे। 

Read More

लोगों के समझाने पर हुये सात फेरे बिना दुल्हन के वापिस लौटा दूल्हा मथुरा। थाना व कस्बा फरह में बीतीरात आयी एक बारात में हो रही हर्ष फायरिंग में चली गोली से हुयी दूल्हे के ताऊ को लग गयी जिसके बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया। अस्पताल ले जाते समय रस्ते मे ही घायल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार कल रात गांव मेघपुर मे मौहर सिंह की बेटी की शादी थी तय कार्यक्रम के अनुसार आगरा के धनोली निवासी ऐदलसिंह अपने पुत्र अमित की बारात लेकर शाम को मेघपुर आ गए और देर सांय धूमधाम के साथ बारात चढ़ने लगी। बारात मे हर्ष फायरिंग की जा रही थी और उसी समय दूल्हा के सगे ताऊ उदयभान के सीने मे एक गोली लग गयी। गोली लगते ही बारात मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। तभी घायल को आनन फानन मे आगरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते मे ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र हरेन्द्र सिंह ने थाना फरह मे दी तहरीर मे लिखा है कि पिगरी निवासी पप्पू प्रधान और धंतोली निवासी ऐदलसिंह व रामगोपाल हर्ष फायरिंग के लिये तमंचे की छिना झपटी कर रहे थे और उसी समय पप्पू प्रधान ने तमंचे से फायरिंग कर दिया जिसकी गोली उसके पिता उदयभान के सीने मे लगी जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र द्वारा उक्त तीनो लोगो के खिलाफ तहरीर थाना फरह मे दी गई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने दूल्हा के भाई को को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष फायरिंग मे दूल्हा के सगे ताऊ की मौत के बाद पूरा खुशी का माहोल मातम मे तब्दील हो गया और दूल्हे के पिता ने बेटे की शादी करने से मन कर दिया उसका आरोप था की लड़की पक्ष के व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मरी गई है लेकिन देर रात को पुलिस की मौजूदगी कुछ समझदार लोगो ने समझाबुझकर दूल्हा दुल्हन के फेरे डलवाये लेकिन सुबह उक्त मौत की घटना के बाद दुल्हन की विदाई नही हो सकी और दूल्हा बिना दुल्हन के वापिस हो गया।

Read More