मथुरा

 जिला अस्पताल में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर सीएमएस का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता  दुष्कर्म पीडि़ता लड़की का मामला मथुरा। गत दिनों जिला अस्पताल में बालिका के साथ हुयी दुराचार की घटना तूल पकड़ती जा रही है। इसी सब को लेकर आज मंगलवार युवा राष्ट्रीय लोकदल ने सीएमएस का घेराव किया और ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर व स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने की मांग की।  लोकदल कार्यकर्ता डाॅक्टर लाल को बर्खास्त करने के नारे लगा रहे थे। रविन्द्र नरवार ने सीएमएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस घटना में जो लिप्त हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। यदि इन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो रालोद को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जांच चल रही है, तब तक डाॅक्टर लाल को ड्यूटी से हटाया जाये तथा स्टाफ नर्स और बार्ड व्याॅय जो घटना के दौरान डयूटी पर थे उन्हें भी निलंबित किया जाये। इस संबंध में सीएमएस केपी गर्ग ने बताया कि उन्होंने डाॅक्टर लाल और स्टाफ नर्स के खिलाफ शासन को लिख दिया गया है। वहां से जो भी कार्यवाही होगी उसके अनुसार ही निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बार्ड व्याॅय और स्वीपर को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, नसीद सिंह, चतुर्भुज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।  

Read More

दुष्कर्म पीडि़ता लड़की के मामले में एडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। मथुरा। जिला अस्पताल में दस वर्षीय बालिका के साथ हुयी घटना ने समाज को झकझोर दिया है। समाज में आक्रोश का वातावरण है। कांग्रेस के लोगों ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि हमने घटना की वास्तविक जानकारी ली और महसूस किया कि अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा न होना व नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण घटना हुयी है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिला अस्पताल में एक पुलिस चैकी की स्थापना कराई जाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटना घटित न हो। इस अवसर पर युवक कांग्रेस मथुरा- वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम, सभासद करनवीर सिंह, गिर्राज धरण, कृष्णवीर चैधरी, दीपक वर्मा, सागर चतुर्वेदी, नेत्रपाल प्रजापति, मनोज सक्सैना, सलमान, सोहन चैधरी, पप्पू गोला, आशीष पाठक सहित कांग्रेसी मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने महर्षि दयानन्द जिला अस्पताल का निरीक्षण किया एवं दुष्कर्म पीडि़त लड़की का हाल जाना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की। डाॅ. अग्रवाल ने एक राजनीति दल के सदस्यों द्वारा सीएमएस से किये गये दुव्र्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यह उचित नहीं है एवम राजनीति दलों की गरिमा के विपरीत है। डाॅ. अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुरोध पर पीडि़त बालिका की प्लास्टिक सर्जरी कराने एवं समस्त खर्चा उठाने  का आश्वासन दिया। सपा पिछड़ा वर्ग के सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर स्टाफ की कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान नगर महासचिव अरूण दीक्षित, भगवती चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, नीटू शर्मा, रूपकिशोर यादव, मौ. जाहिद, योगेश शर्मा, छैलबिहारी त्रिपाठी, किशोरी श्याम जादौन, अभिषेक पिंटू, गोविन्द शर्मा, मनमोहन गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, राजीव जौहरी, जितेन्द्र सेंगर, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

होलीगेट चैराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आहूत बैठक के दौरान कांग्रेसीजन अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव नसीब सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए    मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर आज बुधवार जिला स्तर पर किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ और वायदा निभाओ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।  आज बुधवार शहर के होलीगेट चैराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव नसीब सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल जो आगरा मण्डल प्रभारी हैं, ने आज मंगलवार जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुयी कहीं। राष्ट्रीय महासचिव नसीब सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। भूमि अधिग्रहण बिल जो किसानों के हित में नहंी है, उसे केन्द्र सरकार ला रही है जिससे किसानों का दोहन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानांे के दोहन को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मिटाओ की बात कही थी लेकिन भ्रष्टाचार पूरी तरह से बना हुआ है। सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में नाकामयाब साबित हुयी है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जनता से वायदे किये थे उन वायदों को वह अभी तक पूरा नहीं कर पाये हैं। भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं है। इससे किसानों का शोषण होगा।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया, रणवीर पाण्डव, मलिक अरोड़ा, ब्रजमोहन वाल्मीकि, रमेश दत्त शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, रमेश पंडित, मनोज गौड़, मास्टर प्रताप सिंह, महीपाल शर्मा, मानपाल शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, कुश कुमार, पूरन सिंह, प्रकाश भण्डारी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित जतीपुरा कस्बा स्थित जंगलों में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद गोवर्धन पुलिस को भी सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली के डैम्पियर नगर इलाके में एक मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे जेवर, बर्तन, चुरा लिये। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपेार्ट दर्ज हुयी है। घटना क्रम के अनुसार बिनिया सिंह पत्नी श्यामवीर निवासी डेम्पियर के मकान का ताला तोड़कर दुर्गाप्रसाद पुत्र स्व. रघुवीर सिंह आदि चार लोग घर में घुस गये और अलमारी में रखे चांदी के पायजेब दो, दो जोड़ी बिछुआ, बर्तन साड़ी आदि चुरा ले गये। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। थाना गोविंद नगर अंतर्गत अर्जुन पुरा इलाके में कार-टैम्पो की टक्कर को लेकर विवाद में एक सटोरिये ने दो युवकों की जबरदस्त पिटाई कर उन्हें बंधक बना लिया। इसकी खबर लगते ही इलाका पुलिस भी पंहुच गयी और एक आरोपी शाहिद पुत्र रसीद निवासी अर्जुनपुरा आदि चार लोगों को हिरासत में लेकर बंधक बनाये दोनों युवकों को मुक्त करा दिया। इस संबंध में नरायण पुत्र गिर्राज निवासी बाजना ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मोबाइल और नगदी लूट की रिपोर्ट थाना गोविंद नगर में दर्ज कराई है।

Read More

घटिया पाइप लाइन की शिकायत पर होगी जांच मथुरा। प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी किशन सिंह अटोरिया ने लोहिया ग्राम महोली में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी तथा विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अटोरिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों को साथ लेकर ग्राम महोली में चैपाल लगाकर ग्रामीणाों से सीधी वार्ता कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अन्य विकास कार्यों में आ रही उनको समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का निराकरण उन्हें अवगत करायें। ग्राम महोली में बन रहे शौचालयों, सीसी रोड, नाली खड़जा, हैन्डपम्प, पेयजल पाइप लाइन, ग्रामीण विद्युतीकरण के साथ-साथ वृद्धावस्थ, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति वितरण, मिड-डे-मील, राशन वितरण,सौर ऊर्जा आदि का सत्यापन का कार्य ग्रामीणों से पूछ-पूछ कर किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कोई भी पात्र यदि पेंशन पाने से वंचित रह गया है तो वे अपना नाम गठित कमेटी को नोट करादें ताकि उसको पेंशन स्वीकृत की जा सके। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत जल निगम द्वारा घटिया पाइप का प्रयोग किया गया है जिससे बड़े पैमाने पर लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है पर उन्होंने कहा कि किसी अन्य दूसरी तकनीकी एजेन्सी द्वारा जाॅच करायी जाये और अगर घटिया सामिग्री का प्रयोग हुआ है तो जल निगम के सम्बन्धित से उसकी रिकवरी करायी जायेगी। उन्होंने गाॅव में पैदल घुमकर किये जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।  मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा ने अपने सम्बोधन में ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जर्जर विद्युत तार तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनों को बदलकर ठीक कराया जायेगा तथा वे स्वयं ही इन सभी कार्यों पर सीधी निगरानी रखेंगे तथा सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जायेंगे। 

Read More

मथुरा। सपा नगर अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मण्डल ने प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया को बीएसए इंजीनियरिंग कालेज से राधिका बिहार होते हुए तथा सौंख रोड से नौगांव तक, हाईवे से महोली गांव मासूम नगर होते, तारसी से हाईवे, एटीवी कालोनी तक, भरतपुर हाईवे से धनगांव तक, चंदनवन और रूक्मणि बिहार कालोनी में सड़क एवम नालियों का निर्माण, बाल्मीकि समाज के कब्रिस्तान की चाहरदीवारी और भोलाशाह कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के निर्माण जल्द कराने की मांग की।   

Read More

फैल ए आम कालेज में स्कूल प्रबंधन को अपनी शिकायतें बताते छात्र।  एंट्रेंस परीक्षा के बाद भी नहीं लिया छात्रों का एडमिशन मथुरा। फैज ए आम डिग्री कालेज के छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने पर आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डिग्री कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फैज ए आम डिग्री काॅलेज में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। काॅलेज के दस छात्रों को एडमिशन कार्ड नहीं दिये गये हैं। छात्रों का परीक्षा का समय नजदीक आ गया तो छात्र अपने एडमिट कार्ड लेने काॅलेज गए तो काॅलेज प्रवन्धक ने कहा कि आपका एडमिशन ही नहीं हुआ और आपका आगरा यूनिवर्सटी ने फार्म रिजेक्ट कर दिया है। वहीं छात्रांे का कहना है की इसमे सबसे ज्यादा लापरवाही काॅलेज प्रशासन की है। इनका इतना ढीला रवैया रहता है कि साफ-साफ हमारे परीक्षा में नहीं बैठाया गया। छात्राओ ने ये भी आरोप लगाया की हमारी स्काॅलरशिप भी हमें नहीं दी गयी हे। हमारे बैंक खाते में भी स्काॅलरशिप नहीं आ रही है। बैंक में हमसे पहले ही फार्मो पर हस्ताक्षर करा लेते है। वहीं फैज ए आम डिग्री कालेज के चेयरमैन हाजी अबदुल रहमान साहनी का कहना है कि काॅलेज प्रसासन की तरफ से कोई गलती नहीं है। आगरा यूनिवर्सटी की तरफ से एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। हमारी तरफ से कोर्ट में मामला पहुँचा दिया गया है। जो भी कोर्ट निर्णय लेगा वैसा ही हम लोग आदेशो का पालन करेंगे उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने इन छात्रों के आॅनलाइन फाॅर्म स्वीकृत किये थे। इन बच्चों का पहले एडमीशन रिजेक्ट नहीं किया गया, यहां तक कि बच्चों ने एंट्रेंस परीक्षा भी पास की लेकिन बाद में पता लगा कि बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठाया जायेगा। 

Read More