मथुरा

मथुरा। आगरा रोड स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में आज फिल्म सुपरस्टार राजेश खन्ना की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर बोलते हुए गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि अपने जीवनकाल में राजेश खन्ना ने खूब नाम कमाया और कई सुपरहिट फिल्में देकर लोगों में अपनी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने राजेश खन्ना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपकार सिंह, सतनाम सिंह, गुरूचरन सिंह, काशीनाथ मशीन वाले, त्रिलोचन सिंह, किशोर कुमार, जितेन्द्रमणि मौजूद थे।

Read More

 अफवाह या हकीकत लेकिन कुछ तो है सिल-बट्टों पर आए ये निशानों का राज  मथुरा। एक अृदश्य आत्मा की दहशत आजकल अखबार और सोशल मीडिया के अलावा जनमानस में चर्चा का विषय बनी हुयी है। स्थिति यह है कि यह अदृश्य आत्मा घर में रखे सिल-बट्टों को आकर खट-खट की आवाज से गंुजायमान कर देती है। पुराने लोग बताते हैं कि जैसे सिल को ‘खोंटा’ जाता है वैसी ही आवाज रात में आती है। अफवहा है कि कोई भी इस आत्मा को टोकता है तो वह पत्थर बन जाता है। यह आत्मा रात में सिल बटटों को खोंटती है, यह बात गले नहीं उतरती। कैसे एक अदृश्य आत्मा सिल पर खुटाई का काम करती है? लोग इसे अफवाह मान रहे हैं तो तमाम लोग इसे सुनकर भयभीत हैं। कोई इसे चुड़ैल बताता है तो कोई अदृश्य आत्मा। जगह-जगह इसकी अफवाहें फैलती रहती हैं। अभी टाउनशिप स्थित गिर्राज वाटिका में इसकी अफवाह फैली तो पिछले तीन दिन से नया नगला, बहादुरपुरा क्षेत्र में अफवाहें तेज हुयीं। दामोदरपुरा औरंगाबाद, बल्देवपुरम, आजमपुर इन सभी क्षेत्रों में आजकल यह अफवाह जोर पकड़ रही है। वैसे तो पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा है। अफवाहों का बाजार गर्म है। भयभीत लोग घरों के बाहर मुख्य द्वार पर हल्की और मेंहदी के थापे लगाकर आत्मा से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं ने तो छोटे बच्चे और लड़कियों को ‘महावर’ लगा दी है ताकि उन पर काइेई गलत छाया का असर न पड़े। घर-घर चुड़ैल के आने की चर्चा जोर पकड़ रही है। लोगों का दहशत से बुरा हाल है। ऐसा नहीं है कि शहर में ही इसकी चर्चा हो। पूरे प्रदेश में जगह-जगह इसकी खबरें सोशल मीडिया में देखी जा रही हैं तो मीडियाकर्मी भी इससे अछूते नहीं हैं। दहशत से लोगों का बुरा हाल है लेकिन हकीकत यह है कि सब अफवाहंे हैं और इनमें कतई कोई आधार नहीं है।  नकबजन और उठाईगीरों की हरकत अदृश्य आत्मा और चुड़ैल की खबर को अधिकांश लोग सिरे से खारिज कर देते हैं। गांव ऊतरी निवासी शिशुपाल चैधरी कहते हैं कि यह चोर और उठाईगीरों की हरकत है। रात में नकब लगाने वाले ठोका-पीटी करते हैं। इसकी आवाज सुनकर लोग घरों में छिप जायें और चोर माल साफ कर ले जायें, इसी कारण यह अफवाहंे फैलायी जा रही हैं। इनमें कतई दम नहीं है। बल्देवपुरम निवासी अनिल शर्मा भी इसे उठाईगीरों की हरकत मानते हैं तो अंतापाड़ा निवासी सत्यप्रकाश शर्मा कहते हैं कि यह सब बकवास है। वैज्ञानिक युग में अदृश्य आत्मा का क्या काम? जब एक बिल्डिंग में दो सौ घर बस रहे हैं ऐसे में ऐसी आत्माएं केवल अफवाह के अलावा कुछ नहीं हैं। कोई बता रहा है जहरीला कीड़ा रातों रात सिलबट्टा और चकिया के अपने आप टंकने की अपवाहों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है। व्हाॅटसएप पर हर ग्रुप पर यह खबर देखने को मिल रही है। हर शहर और ग्रामों में सिलवटटा और चकिया के टंकने से लोग काफी दहशत में हैं लेकिन एक पत्थर पर बैठे कीड़े ने ऐसी अपवाहों पर विराम लगा दिया, सोशल मीडिया पर खबर है कि चकिया और सिल को एक बरसाती कीड़ा टाँक रहा है। इस कीड़े के मुँह में इतने ताकतवर दाँत होते हैं कि पत्थरों पर निशान बना जाता है। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक कीड़े को टक-टक करते देखा जैसे कीड़ा आगे जाता है वैसे वह पीछे टाँके जैसे निशान छोड़ता जा रहा था। काफी देर देखने के पश्चात पूरे पत्थर पर बने निशान दिखाई देते हैं। बताते हैं कि यह कीड़ा पत्थर को खाता है जिसके चलते यह निशान बन जाते हैं।

Read More

जामा मस्जिद ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग    नमाज के बाद सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा एवं ठाकुर चन्दन सिंह एवं विधायक पूरन प्रकाश नमाजियों को मुबारकबाद देते हुए  मथुरा। आज ईद-उल-फितर की नमाज देश की खुशहाली और तरक्की की दुआओं के साथ अपूर्व उल्लास और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां देने के साथ संपन्न हुयी। सुबह से ही आज डीगगेट स्थित ईदगाह पर नमाजियों का आना जारी था। जनपदभर से नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधु छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर रंग बिरंगी टोपियां धारण कर ईदगाह की ओर पंहुच रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा ईद के मौके पर जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी वहीं साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डीगगेट चैकी पर जमे रहे। नगर पालिका की चेयरमैन सफाई व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए वहां मौजूद थीं। जैसे ही ईदगाह के प्रधान मुफ्ती लुत्फुल्ला खां ने माइक पर ऐलान किया, सभी नमाजी नमाज के लिए तैयार हो गये।   मुस्लिम भाईयों ने आज के दिन देश की खुशहाली की अल्लाह से कामना की। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देने का मौका शुरू हुआ। जनपद के राजनैतिक दलों के नेता सुबह से ही आज ईदगाह के आसपास मंडराते नजर आये। मुस्लिम भाईयों को बधाई देने और सियासती माहौल बरकरार रखने के लिए ये नेता मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर बधाई देते नजर आये। आज ईद के मौके पर प्रशासन द्वारा चारों ओर से ईदगाह के आसपास वाले रास्ते बंद कर दिये थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाये। ईद के मौके पर आज मुस्लिम भाईयों को बधाई देने वालों में मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर, बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश प्रदीप माथुर, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा,  योगेश द्विवेदी, आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, यूनिस गाजी, सपा नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्यामसंुदर उपाध्याय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, तनवीर अहमद, प्रहलाद यादव,  रामबाबू पंडा, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शैलेष पांडे, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कोतवाली चन्द्रभान सिंह, एसओ गोविन्द नगर हरीश वर्धन सिंह आदि मौजूद थे। देहातों में भी धूमधाम से मनाई ईद मथुरा। आज जनपदभर में ईद का त्यौहार अपूर्व उल्लास के साथ मुस्लिम भाईयों द्वारा मनाया गया। इस मुबारक मौके पर हिंदू भाईयों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर आज ईद की नमाज शांति-सदभाव और देश की खुशहाली की दुआओं के साथ मनायी गयी। ईदगाह पर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग इकटठे होने लगे। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने वालों में कांग्रेस के नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह, सपा विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार, बाबूलाल विद्यालय के प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा सहित गोवर्धन नगर पंचायत के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी। मुस्लिम समाज इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद था। हमारे वृन्दावन प्रतिनिधि ने बताया कि वृन्दावन में ईद की नमाज पूरे सदभाव के साथ संपन्न हुयी। बहुजन समाज पार्टी की नेता योगेश द्विवेदी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इस मौके पर मौजूद रहे। वहीं महावन, नौहझील, सुरीर, मांट, राया, क्षेत्र में भी ईद की नमाज शांतिप्रिय ढंग से संपन्न होने की खबर है।  छाता में ईद की नमाज शांति पूर्वक समपन्न  मथुरा। शनिवार को सुबह 9 बजे ईदगाह पर छाता नगर एवं देहात के मुसलिम एकत्रित हुये जिसमे बडी संख्या में बुर्जोग एवं बच्चे व युवाओ ने ईदउल फितर की नमाज अता की। हाजी फजरूददीन ने सभी को नमाज अता करायी और अमन चेन की दुआ मांगी। इस मौके पर चेयरमेन प्रतिनिधि एवं चेयरमेन संघ के जिला महासचिव चैधरी जगपाल सिंह, तहसीलदार राजितराम यादव, नायव तहसीलदार जयप्रकाश, कानूनगो कालीचरन, ईओ अशोक गोयल, पूर्व चेयरमेन राजपाल सिंह, डालचन्द शर्मा, बादशाह खान, सब्बीर खान, तनवीर आलम , सलीम पठान, आसिफ कुरैशी, युशूफ कुरैशी, नबाव, लोकमंणी कांत जादौन, बोबी भइया, प्रेमपाल सिंह, हरिओम सिंह , औसाफ कुरैशी, गुडडन, कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र दीखित , हरवेन्द्र मिश्रा, प्रताप सिंह ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद नगर में विधायक ठा. तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायन, कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह, उमेश पंडित ने मुसलिमो के घर जाकर ईद की गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके अलावा दौताना नौगांव अहुुरी आदि गांव में भी ईद शांति से मनाई गयी।

Read More

आगामी 26 जुलाई से होने वाले भाजयुमो के कार्यक्रम की जानकारी देते प्रदेश मंत्री। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर युवाओं की बैठक को संबोधित करते कहा कि भाजपा द्वारा यूथ फाॅरम कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसकी शुरूआत 26 जुलाई को फिरोजाबाद से की जायेगी। इसमें युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से कैसे जोड़ा जाये इस पर रणनीति तैयार की गयी है। जब तक युवा भारतीय जनता पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार नहीं करेगा तब तक पार्टी मजबूत कैसे हो पायेगी? 2017 के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है और यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। मथुरा जनपद में भी इस कार्यक्रम की तिथि के बारे में युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम तय किये जाने हैं। उसी के अनुरूप यह कार्य चलेगा। इस अवसर पर भूपेन्द्र चैधरी, सत्यपाल, पवन हिंडोल, श्याम सिंघल, दीवान सिंह, अंकित निषाद, सोनू ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मुकुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Read More

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस से मुलाकात करते हुए साथ में हैं भाजपाई  भाजयुमो ने भी की सीएमएस से मुलाकात मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह ने आज जिला अस्पताल में सीएमएस से मुलाकात कर दुराचार की शिकार लावारिस बालिका के बारे में उचित उपचार दिलाने की बात कही।  उनके साथ चै. भूपेन्द्र सिंह, हरीओम चैधरी, सत्यपाल सिंह मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल में मासूम बच्ची के साथ हुयी दुष्कर्म की घटना को लेकर आज नारी रक्षा आर्गनाइजेशन की टीम ने जिला अस्पताल में सीएमएस का घेराव किया। टीम के लोगों ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश के अंदर महिलायें कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। नारी रक्षा आॅर्गेनाइजेशन टीम ने आज पीडि़त बच्ची का हालचाल जाना और उसको न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बनालिया है। रोहित चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीडि़त बच्ची को मुआवजा दिया जाये। अगर पन्द्रह दिन के अंदर जिला प्रशासन ने इन बिन्दुओं पर कार्य नहीं किया तो टीम जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाधित होगी। इस दौरान मनीष शर्मा, कु. किरन सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, कु. पूजा शर्मा, नीतू गनवानी, अन्जू अग्रवाल, मधू खण्डेलवाल, अनीता यादव, ममता गुप्ता, कनिष्का अग्रवाल, प्रफुल पारिक आदि मौजूद थे।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन का शुभारंभ करने के अवसर पर स्किल इंडिया के बारे में अपना विजन व्यक्त किया।  यह जोर देते हुए कि उनकी सरकार ने गरीबी के विरुद्ध युद्ध घोषित किया है और इसमें जीत के लिए प्रतिबद्ध है, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गरीब और वंचित युवा इस युद्ध में एक सिपाही है। यह देखते हुए कि अगले दशक में भारत में 4-5 करोड़ से भी अधिक मानव शक्ति की अतिरिक्त उपलब्धता होगी, प्रधानमंत्री ने इस युवा मानव शक्ति को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कौशल और योग्यता उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया और इस बारे में सावधान किया कि ऐसा न होने पर यह जनसांख्यिकीय लाभ अपने आप में एक चुनौती बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर 20वीं सदी ने भारत के अग्रणीय तकनीकी संस्थानों- आईआईटी को वैश्विक नाम अर्जित करते देखा है तो 21वीं शताब्दी के लिए यह अपेक्षित है कि आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) गुणवत्ता युक्त कुशल मानव शक्ति तैयार करने के लिए वैश्विक मान्यता अर्जित करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व के लिए कुशल कार्यबल उपलब्ध कराने वाला विश्व का सबसे बड़ा देश बन सकता है। ऐसा करने के लिए उन्होंने कहा कि न केलव भारत में बल्कि पूरे विश्व में मानव शक्ति की जरूरतों का पता लगाने की आवश्यकता है।  प्रधानमंत्री ने युवाओं को नवीनतम प्रौद्योगिकी और उद्योग वातावरण की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों को लगातार अद्यतन करने का भी आह्वान किया।  प्रधानमंत्री ने स्किल लोगो का अनावरण, किया राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन का शुभारंभ किया और कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए राष्ट्रीय नीति- 2015 जारी की। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और कौशल ऋण योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने विश्व कौशल ओशिनिया प्रतियोगिता के छह भारतीय मेडल विजेताओं को बधाई दी।  इस अवसर पर अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर, राजीव प्रताप रूड़ी, सुरेश प्रभु, अनंत कुमार, जेपी नड्डा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अनंत गीते, पीयूष गोयल और थावर चन्द गहलोत भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Read More



Mediabharti