नई दिल्ली । सोनम गुप्ता की बेवफाई एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सोनम गुप्ता कौन है, इसका तो पता नहीं चल पाया है लेकिन सोनम गुप्ता इतनी प्रसिद्ध हो गई कि वह 2016 की गूगल सर्च में टॉप ट्रेंडिग में शामिल हो गई है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद अचानक से 10 रुपए के एक नोट की तस्वीर वायरल हो गई। इस नोट पर लिखा था कि सोनम गुप्ता बेवफा है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सोनम गुप्ता पर जोक्स बनने लगे। इतना ही नहीं लोग सोनम गुप्ता के बारे में जानने को इतने आतुर हुए कि सोनम गुप्ता गूगल द्वारा जारी 2016 में सर्च की गई टॉप ट्रेंडिंग 10 पर्सनैलिटी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई। पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के बाद इतने चर्चित हुए लेकिन उनका नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। वहीं सोनम गुप्ता की बेवफाई वाले 10 रुपए के नोट की तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने सोनम गुप्ता बनकर बेवफाई के आरोप पर अपने जवाब भी दिए। सोनम गुप्ता को लेकर गाने बने, वीडियो भी बनाए गए। गूगल सर्च की सूची को गूगल ने बुधवार को जारी किया। स सूची में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नंबर वन हैं। दूसरे स्थान पर रियो ओलिम्पिक 2016 में भारत के लिए मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु का नाम है तो सोनम गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर जिमनास्ट दीपा कर्मकार हैं। वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी और रियो ओलिम्पिक 2016 में मेडल जीतने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक भी इस सूची में शामिल हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More




