मथुरा

श्री दाऊजी महाराज आज से धरण करेंगें विशेष प्रकार से बनी रजाई  बलदेव। जनपद मुख्यालय से करीब बीस किलो मीटर दूर योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के अग्रज ब्रजराज ठा.श्री दाऊजी महाराज की नगरी में प्रतिवर्ष लगने वाला अगहन पूर्णिमा मेला प्रशासनिक सुविधओं के अभाव में आज मंगलवार से प्रारंभ हो जायेगा। अगहन पूर्णिमा मेला अब ब्रज में लक्खी मेला के नाम से ब्रज प्रसिद्व हो गया है। श्रीदाऊजी महाराज के भक्त व ब्रजवासी अगहन पूर्णिमा मेला को श्रीदाऊजी महाराज के नवीन मन्दिर की स्थापना के समय से जोर-शोर से मनाते चले आ रहे है। अगहन पूर्णिमा को गद्दल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन ठाकुर को विशेष रजाई उढ़ाई जाती है। इस बार मेला 13 दिसम्बर मंगलवार अगहन पूर्णिमा से प्रारंभ होकर पूरे एक माह तक चलेगा। जिसकी तैयारियाँ नगर पंचायत के द्वारा कछुआ गति से प्रारम्भ कर दी गई। बलदेव में लगने वाला मेला आगरा मंडल के साथ दूर दराज के जनपदों में भी कापफी ख्याति प्राप्त कर चुका है। परन्तु प्रशासनिक उपेक्षा के चलते मेला में जिला प्रशासन की ओर से प्रदर्शनी, रंगमंचीय कार्यक्रम न कोई शिविर लगाया जाता है। जो पूर्ण रूपेण ग्रामीण परिवेश से जुड़ा हुआ है। मेला में लोहे के बक्सा, पत्थर की सील, बटना, लकड़ी की मथानी व रोजाना प्रयोग में आने वाली ज्यादातर वस्तुयें मेला में अध्कि मात्रा में बिकती है, साथ ही मनोरंजन के लिये नौटंकी, ड्रास पाटी, काला जादू, मौत का कुआ, झूला, काला जादू आदि अनेक शो मेला में आते है। परन्तु प्रशासनिक सुविध न मिलने से नगरवासिओं के साथ बाहरी दुकानदारों में आक्रोश रहता है। बलदेव में लगने वाला मेला ठा.श्री दाऊजी महाराज के नवीन मन्दिर की स्थापना के समय से लग रहा है। परन्तु आज तक जनप्रतिनिध्ओिं की बेरूखी के कारण मेला के साथ ही बलदेव का विकास पिछड़ा हुआ है। मेला ठेकेदार कमल कुमार पाण्डेय ने कहा कि मेला का शुभारभ्भ आज दोपहर एक बजे से किया जायेगा।    मेला में होंगें सांस्कृतिक कार्यक्रम    बलदेव नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि ब्रज के राजा ठा.श्री दाऊजी महाराज बलदेव के 436 वे प्राकट्य महोत्सव के अबसर पर नगर पंचायत द्वारा इस बार मेला में  राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें। साथ ही दुकानदार को बिजली,पानी,अलाव के साथ मिट्टी के तेल की भी व्यवस्था इस बार कराई जायेगी। मन्दिर में भी अगहन पूर्णिमा के अवसर पर श्री ठाकुर जी को विशेष श्रृगांर धरण कराये जायेंगे।  

Read More

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस मुस्लिम भाईयों में हर्ष की लहर  मथुरा। पैगंबर मौहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार पूरे शहर में शान से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर राजनैतिक नेताओं ने भी शिरकत की। जुलूस के अध्यक्ष मकसूद अली ने पैगम्बर मौहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जुलूसे मौहम्मदी निकालने के पीछे पैगम्बर साहब के बारे में बातते हुए कहा कि उन्होंने पूूरे देश में अमन-चैन को कायम करने के लिए यह जुलूस निकाल संदेश लोगों को दिया। जनपद में जुलूस के माध्यम से हम मुस्लिम भाई पूरे देश में अमन चैन का संदेश देते हुए यह जुलूस मस्जिद जेवा मनोहरपुरा से शुरू हुआ जो शहर के प्रमुख भरतपुर गेट, खारी कुंआ, घीयामण्डी, चैक बाजार, मण्डी रामदास होता हुआ डीगगेट, दरेसी रोड पर देश के अमन और चैन की दुआ मांगी गई। सद्भावना से यह संदेश दिया कि भाई चारा जनपद में कायम रहे। मथुरा में जन्मभूमि और शाही ईदगाह एक मिसाल कायम है भाई चारे की, जो हिन्दू मुस्लिम में आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता रहा है। इस दौरान जुलूस में पैगंबर मोहम्मद के इंकलाबी नारे लगाए गए। अमन-चैन की दुआएं मांगी गई। जुलूस को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। यातायात प्रभावित न हो इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए। पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर शहरी व देहात ग्रामीण इलाकों में जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज की मौजूदगी में निकला जुलूस नगर के बाजारों में होता हुआ वापिस दरेसी रोड पहुंचा। जुलूस में बच्चों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर राजनैतिक दलों में से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियों के साथ इस जुलूस का सपफल बनाया है, अच्छे इंतजाम देखने को हमें मिले है, वहीं सपफाई व्यवस्था के लिए पालिकाध्यक्षा का भी ध्न्यवाद देता है, जिन्होंने मुस्लिम भाईयों के हित के लिए आज सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा है। जिला प्रशासन एवं पालिका प्रशासन को समाजवादी पार्टी की ओर से ध्न्यवाद देता है। वहीं कांग्रेस विधन मंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि यह पर्व अमन चैन एवं शांति सद्भावना को कायम रखता है, आपसी प्रेम हमारे जनपद में सदा इसी प्रकार बना रहे यह मैं कामना करता है। राजनैतिक दलों के नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को मुबारकवाद दी। सोमवार सुबह से ही मौहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में तैयारियां की गयीं और दोपहर नमाज के बाद नवी के जुलूस का आरंभ दरेसी मनोहरपुरा से किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि आज के दिन मौहम्मद साहब ने मुसलमानों को जो संदेश दिया उनके आदर्शों पर हमें चलना चाहिये और गरीबों की मदद करनी चाहिये। कोसीकलां में मीलाद का मौसम आया है, आदि नारों के साथ नाचते गाते झूमते हुए शहर में घोडा, ऊंट, टैªक्टर, ट्राली अनेकों वाहनो में सवार होकर हजरत मुहम्मद पैगम्वर के जन्म दिन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया जिसमें समाज के हजारों की संख्या में लोगांे व मदरसों के वच्चों ने हिस्सा लिया।   वहीं वृन्दावन में पैगम्बर हजरत मौहम्मद के पैदाईश की खुशी का मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सुबह से ही समाज के बच्चे व बुजुर्गों में ईद मिलादु उल नबी का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में बच्चें व युवा सुबह से ही शाही जामा मस्जिद पर निकाले जाने वाले जुलूस की तैयारियों में जुटे रहें। जश्न ईद मिलादु उल नबी-हुजूर की पैदाईश के मौके पर सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया।   

Read More

 उदघाटन के बाद जनसभा को करेंगी सम्बोध्ति कोसीकलां। सांसद बनने के तीन वर्ष बाद कोसी आ रही सांसद हेमा मालिनी वर्षो से क्षतिग्रस्त पड़ी गोपाल बाग-शेरगढ रोड की आधर शिला रखेंगी। इस रोड को प्रधनमंत्राी ग्राम सड़क योजना से तहत बनवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।  भाजपा नेता तरूण सेठ ने बताया कि बुध्वार 14 दिसम्बर को सांसद हेमामालिनी कोसी आ रही हैं। श्री सेठ ने कहा कि कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पडी गोपाल बाग-शेरगढ रोड प्रधनमंत्राी ग्राम सड़क योजना के तहत 22 करोड़ की लागत से बनने वाली साढे़ 5 मीटर चैड़ी सड़क की टेण्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सांसद हेमामालिनी बुध्वार को एक बजे उसका शिलान्यास करेंगी। इस रोड में महती भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता तरूण सेठ ने कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और बताया कि सांसद के अथक प्रयासों से इस रोड को प्रधनमंत्राी ग्राम सडक योजना में शामिल किया गया है, उन्होंने बताया कि सांसद सडक की आधरशिला रखने के बाद गोपालबाग पर लाॅर्ड कृष्णा काॅलौनी में एक विशाल जनसभा को सम्बोध्ति करेंगी। इसकी तैयारियां भाजपाईयों द्वारा पूर्ण कर ली गयी हैं। वहीं ध्रने पर बैठे मूलचन्द तौमर ने प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्राी राजनाथ सिंह, सांसद हेमा मालिनी और तरूण सेठ का ध्न्यवाद देते हुये कहा कि इन सभी के अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया है। बैठक में मुख्य रूप से रावत पाल के अध्यक्ष पदम बाबू जी, जगदीश प्रधन, नन्दराम मास्टर, लटूर सिंह, चेतराम नेता, किशन प्रधन, जयपाल दरोगा, हुकम चन्द अग्रवाल, कपिल खण्डेलवाल, अतर सिंह पफौजी, राजेन्द्र चैध्री आदि थे।

Read More

राया। राया थाना क्षेत्रा अंतर्गत भोलेश्वर कालोनी में स्थित एक मकान से रविवार रात्रि अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। घटना के संबंध् में पुलिस को तहरीर दे दी है।  कस्बा राया की भोलेश्वर कालोनी निवासी रमेश चन्द्र पुत्रा मुरलीध्र के मकान में रविवार रात्रि को अज्ञात चोर पीछे से दीवार पफांद कर घुस गए और कमरा में प्रवेश करने के बाद वहां अलमारी का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व दो हजार रूपये और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मकान स्वामी को सुबह हुई। लूट की तहरीर मकान स्वामी द्वारा थाना राया में दे दी गई है। सर्दी का मौसम आते ही चोर बदमाश पिफर सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्राीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि के दौरान गश्त की मांग की है। 

Read More

राया। राया क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम सरदारगढ़ में राशन डीलर के चुनाव को लेकर मारपीट हो गयी। मारपीट के बाद पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया है। घटना के संबंध् में देर सांय तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुयी है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम सरदारगढ़ में गैयरा के राशन डीलर को लेकर सोमवार को चुनाव होना था। वहां सुबह विकास खंड राया के एडीओ पंचायत जेपी शर्मा और ग्राम पंचायत सचिव सहित ग्राम के लोग पहुंच गए। राशन डीलर के लिए शिवदेवी और गुड्डी देवी ने नामाकंन किया। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते जमकर लाठी डंडा चले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध् में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।  

Read More

आमिर खान की एक्टिंग के जौहर तो हम अच्छे से जानते हैं। उनके फैंस उनकी अदाकारी के लिए ही उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं पर अब आमिर एक बार फिर से सुरों से दंगल करते नजर आएंगे। जी हां, 18 साल बाद एक बार फिर आमिर अपनी आवाज को गाने के काम में लेंगे। आने वाली फिल्म दंगल में आमिर ने एक गीत को अपनी आवाज दी।   आमिर की आगामी फिल्म दंगल के अब तक तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। इनमें से दूसरा गाना धाकड़ दर्शकों को खासा पसंद भी आ रहा है। इस गाने में आमिर ने भी अपनी आवाज दी है। आमिर ने धाकड़ गाने को रिकार्ड किया है। जानकारी के मुताबिक आमिर ने इस गाने के लिए वीडियो शूट भी किया जो लक्स गोल्डेन रोज पुरस्कार समारोह के दौरान पहली बार दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण 18 दिसम्बर को जी टीवी पर होगा।   इससे पहले साल 1998 में आई फिल्म गुलाम के एक गीत को आमिर ने रिकार्ड किया था। आती क्या खंडाला गाने में आमिर की आवाज सुनने को मिली थी। इस गाने को काफी पसंद भी किया गया था। जहां तक बात गाने की है, गाने धाकड़ को मूल रूप से रैपर रफ्तार ने गाया है। इससे पहले हानिकारक बापू गाना भी रिलीज किया जा चुका है। इसे भी काफी पसंद कियाजा रहा है।  आमिर की आगामी फिल्म दंगल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti