बेंगलुरू । भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने यहां फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर विश्व बिलियड्र्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। आडवाणी ने कई विश्व चैंपियनशिप के विजेता गिलक्रिस्ट को 6-3 से हराया। यह 31 वर्षीय आडवाणी का 16वां विश्व खिताब है। सोमवार सुबह सेमीफाइनल में म्यांमा के अंगु हते को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाले आडवाणी ने सिंगापुर में बसे ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी गिलक्रिस्ट को खिताबी मुकाबले में आसानी से हरा दिया। आडवाणी ने गत विजेता गिलक्रिस्ट को 151-33, 150-95, 124-150, 101-150, 150-89, 150-50, 152-37, 86-150, 151-104, 150-15 से मात दी। आडवाणी ने काफी मजबूत शुरुआत की और पहले दो गेम आसानी से जीत लिए। इसके बाद गिलक्रिस्ट ने वापसी की और अगले दोनों गेम जीते। हालांकि इसके बाद आडवाणी ने जोरदार खेल दिखाया और खिताब पर कब्जा जमाकर ही दम लिया। आडवाणी ने 2015 में आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। साभार-khaskhabar.com
Read More




