मथुरा

मथुरा। समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने डीएम को दिये ज्ञापन में कहा है कि रमजान माह में मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 12 सुखदेव नगर, मनोहरपुरा, मटिया गेट, भरतपुर गेट, डीग गेट, राधेश्याम कालोनी, खारी कुआ, बाग काजियान, नवनीत नगर आदि क्षेत्रों में भारी असुविधा हो रही है। यहां नियमित सफाई नहीं होती। बिजली विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है। नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस अवसर पर विभोर गौतम, भारत भूषण शर्मा, नकुल सिंह राजावत आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। प्रदेश के पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने बिजली नियामक आयोग पर बिजली कंपनियों से सांठगांठ कर उपभोक्ताओं पर विद्युत वृद्धि का भार लगा दिया है जिसकी उन्होंने निंदा की है। उन्होंने आयोग पर शहर और ग्रामीण उपभोक्ताओं के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते कहा कि जिस आयोग का गठन उपभोक्ताओं के हितों के लिए किया गया उसने बिजली कंपनियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली चोरी, फिजूलखर्ची, कार्य के प्रति लापरवाही और हर स्तर पर व्याप्त अकर्मण्यता को नजर अंदाज कर उल्टे बिजली कंपनियों को ही लाभ पंहुचाने के लिए विद्युत दर वृद्धि का निर्णय लिया है। पूर्व मंत्री ने आयोग पर कंपनियों से सांठगांठ का आरोप लगाते सवाल किया कि जब उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा विद्युत नियामक आयोग के समक्ष घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अधिकतक विद्युत मूल्य 5.75 रूपये प्रति यूनिट प्रस्तावित किया गया था तो फिर आयोग द्वारा उपभोक्ताओं की अनदेखी करके अपनी ओर से .45 पैसे यूनिट की अतिरिक्त वृद्धि का औचित्य क्या था? उन्होनंे विद्युत दर वृद्धि वापिस लेने और कारणों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

Read More

जिलाधिकारी ने पोषण मिशन योजना की समीक्षा बैठक में दिये दिशा निर्देश  कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य   मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पोषण मिशन योजना की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि धनगाॅव, महोली, पलसों सहित जिन गाॅवों में बच्चों को चिकित्सा की आवश्यकता है वहॅा टीम भेजकर शीघ्र ही बच्चों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पोषाहार वितरण में किसी ीाी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें वे स्वयं गाॅव तथा केन्द्रों पर जाकर अपनी निगरानी पोषाहार का वितरण करायें, यदि किसी कुपोषित बच्चे को अतिरक्त पुष्टाहार की जरूरत हो तो उसे अतिरिक्त पुष्टाहार भी दिया जाये। इस कार्य को अपने अधीनस्थों पर न छोड़कर स्वयं अपनी निगरानी में कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण करायेें। उन्होंने बच्चों का लगातार वजन आदि कराने के भी निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने लड़कों की अपेक्षा कुपोषित लड़कियों की संख्या अधिक पाये जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अविभावको से स्वयं सम्पर्क कर उनको चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए अच्छी गुणवत्ता वाला पुष्टाहार लड़कियों सहित अन्य बच्चों को भी उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आॅगनवाड़ी कार्यकत्री,सी0डी0पी0ओ0 तथा पोषण मिशन में लगे हुए अन्य सभी अधिकारी अपने सभी दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के सााि निर्वहन करें पर्याप्त मात्रा में उन्हेंने पुष्टाहार दिया जायें ताकि शीघ्र से शीघ्र कुपोषण का उन्मूलन किया जा सके। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबन्धन की एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित विभागीय कार्य योजना बनाकर मय सी0डी0 के बनाकर तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि कार्य योजना तैयार करते समय अपने विभाग से सम्बन्धित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का नाम, पदनाम, मोबाइल नं0, वाहन तथा अन्य संसाधनों की उपलब्धता आदि की जानकारी अवश्य दी जाये ताकि आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र सम्पर्क किया जा सके और पीडि़त को शीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने एमवीडीए, पीडब्लूडी तथा अन्य ठेकेदारों के पास उपलब्ध रहने वाली जेसीबी मशीनों का विवरण भी कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी कहा है कि नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्य कर्ताओं की सूची, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की सूची बनाकर उनको भी आपदा प्रबन्ध के कार्य से जोड़ते हुए लेखपालों, ग्राम प्रधानों, सैक्ेट्ररी, बीएलओ तथा ग्राम चैकीदारों को जोड़ते हुए उनके सम्पर्क नम्बर भी सम्मिलित किये जाये ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनको आपदा प्रबन्धन सहायता कार्य में लगाया जा सके। इसी प्रकार सभी तहसीलदारों को भी निर्देशित किया गया है कि यमुना किनारे रहने वाले नाविकों तथा उनकी नावों की संख्या सहित सूची उपलब्ध करायें। स्थानीय सक्रिय लोगों को भी आपदा प्रबन्धन सहायता जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जोड़कर उनका सहयोग लिया जाये। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन की नियमित बैठकें कराते हुए योजनाओं की तैयारियों पर विशेष सतर्क निगाह रखने पर बल दिया। समय समय पर माॅकड्रिल करायसा जाये। अस्पतालों तथा चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी मय सम्पर्क नं0 के उपलब्ध करायी जाये, अग्निशमन व्यवस्था सहित संचार व्यवस्था एवं परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाये ताकि आवश्यकता पड़ने पर पीडि़त को सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाया जा सके। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट विजय कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें पुलिस ने क्षेत्र के गोवर्धन चैराह से दो युवकों को जहर खुरानी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने दोनो का चालन कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवर्धन चैराहा से थाने पर तैनात उप निरीक्षक ने रेलवें व बस अड्डों पर लोगों को नशीहला पदार्थ खिलाकर उनसें लुटपाट करने वो दो बदमाश युनिस पुत्र सानू, कमल पुत्र मानिक चन्द्र निवासी अमर कालौनी थाना हाईवें को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें सें 600 ग्राम टोडापाम बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में दोनो बदमाशों ने जनपद में जनपद के आस पास के जनपद भरतपुर, आगरा, अलीगढ. हरियाणा आदि बस स्टैण्ड व रेलवें स्टेशनों पर यात्रियों से लूटपाट करना स्वीकार किया हैं। पकड़ें गये बदमाशों पर जनपद में करीब दर्जन भर मुकदमें दर्ज कराये हैं।

Read More

विद्युत विभाग द्वारा डाली गई केबिल के गड्डे जगह जगह धंसे मथुरा। जनपद में हुई पहली वर्षा के साथ ही पुरा शहर ताल तलैया हो गया  शहर में जगह जगह जल भराव हुआ जिसके कारण लोगों को घरों से निकला दुश्वार हो गया वहीं विद्युत विभाग द्वारा डाली गई केबिल के गड्डों को भरने के बाद जगह जगह से गडडों की मिट्टी धंस गई। जिसें बजह से कई वाहन गड्डों में फंस कर रह गये। शहर के भैंस बहोरा क्षेत्र में एक ट्रक ट्रक के दवाव के चलते सड़क में धंस गया जिसकी बजह से सड़क पर जाम लग गया। आने जाने वालें वाहनों को निकलनें में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं क्रेन द्वारा ट्रक को निकालें जाने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका।  शहर में आज प्रातः काल 5 बजें करीब जैसे ही रिमझिम बर्षा शुरू हुई तो शहर का मौसम सुहाना होने लगा। शहर में कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन 5 बजे शुरू हुई वर्षा दोपहर 12 बजे तक लगातार वर्षा होती रही। जिसकी बजह से शहर के होलीगेट, अन्तापाड़ा, स्वामीघाट, छत्ता वाजार, कोतवाली रोड, चैक बाजार, जनरल गंज, पुराने बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से जहाॅ व्यापारियों को दुकानों पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वाजार भी देरी से खुला। बाजार खुलनें के बाद भी दुकानों पर ग्राहकों के दर्शन नहीं थे। वहीं बाजारों में जलभराव की वजह से लोगों की दुकेानों में भी पानी दुकानों के अन्दर घुस गया। जिसकी बजह से व्यापारियों का हजारों रूपयें का नुकसान हो गया। वहीं व्यापारियों का कहना था कि पालिका ने नालों व नालियों की समय से सफाई नहीं कराई गई जिसकी वजह से शहर पहली वर्षा में ताल तलैया हो गया। अगर पालिका समय रहतें नालें नालियों की सफाई करा लेती तो व्यापारियों का नुकसान नहीं हो होता। अब पालिका की वजह से व्यापारियों का वर्षात से हुआ जल भराव से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई आखिर कौन करेगा।

Read More



Mediabharti