मथुरा

वृन्दावन। नगर में जाम की समस्या एवं परिक्रमा मार्ग में भारी एवं हल्के वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के सम्बन्ध मे पालिकाध्यक्ष ने पुनः जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को पत्र लिखा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे से वृन्दावन व मथुरा जाने वाले सभी भारी एवं हल्के वाहन बस, ट्रक, कार, ट्रैक्टर ट्राली, डम्पर आदि पानी गांव पुल से उतर कर वृन्दावन परिक्रमा से चल रहे हैं। जिसके कारण पैदल तथा दण्डवती परिक्रमा करने वाले भक्तगण आये दिन वाहनों से चुटैल हो जाते हैं। परिक्रमा मार्ग में अधिकांश जाम लगा रहता है। परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा लगाना मुश्किल हो गया है, साथ ही नगर के प्रमुख हरि निकुंज, विद्यापीठ, अटल्ला चुंगी, नगर पालिका चैराहा, सौ फुटा रोड पर यातायात पुलिस न होने से वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती है और भारी जाम के कारण घण्टों तक लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इन वाहनों को पार्किंग स्थलों पर ही खडा किया जाये। जिससे कि जाम की समस्या से बचा जा सके। वृन्दावन नगर के सभी संत महन्त एवं सामाजिक संस्थाओं ने पालिकाध्यक्ष से परिक्रमा मार्ग में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की अपील की है, साथ ही कहा कि नगर में शीघ्र ही परिक्रमा मार्ग में वाहनों के प्रवेश पर रोक न लगी तो जन आन्दोलन पर उतर आयेंगे। उन्होने बताया कि वर्तमान में अधिक मास प्रारम्भ हो गया है, इस मास में दिन रात वृन्दावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगती है। अधिक मास के अंतर्गत परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी मात्रा में बढ़ जाती है। दिन रात लगने वाली पंच कोसीय परिक्रमा अधिक मास में 35 दिन तक लगती है। इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार रविवार एवं पूर्णिमा अमावस्या के दिन बढ़ जाती है। परिक्रमा मार्ग में पैदल चलना दूभर हो जाता है। इसके साथ ही भारी वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रवेश करते हैं, जिससे जाम व दुर्घटना की स्थिति लगातार बनी रहती है। नगर के मुख्य मार्गाें पर अतिक्रमण के कारण भी लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पडता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर के महा मण्डलेश्वर, सन्तों एवं वृन्दावन नगर की जनता ने मुझसे अधिक मास में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए मुलाकात की व समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होने कहा कि इन वाहनों को परिक्रमा मार्ग में से होकर न निकाला जाये। जिससे कि दुर्घटना व जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में एक युवक की करन्ट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव मिर्जापुर निवासी 27 वर्षीय अमरेश घर में विद्युत तार ठीक कर रहा था कि तभी अमरेश विद्युत करन्ट की चपेट में आ गया और देखतें ही देखतें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। आगरा में बदमाशों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पत्नी व बेटी की हत्या किये जाने के विरोध में आज जनपद के अधिवक्ताओं ने भी काम बन्द हड़ताल कर अपना विरोध व्यक्त किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन देकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की माॅग की।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा में विगत दिवस बदमाशों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की तथा घर में मौजूद अधिवक्ता की पत्नी व उसकी बेटी के विरोध करने पर उनकी हत्या किये जाने की घटना के विरोध में जनपद की बार ऐसोसियेशन मथुरा के अध्यक्ष विजयपाल तौमर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने आज सर्वप्रथम कार्य बहिष्कार किया। उसके उपरान्त नारेवाजी करते हुए एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहाॅ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन सौपतें हुए दोषी हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की माॅग की।

Read More

मथुरा। जनपद में दो अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के रामपुर चैराहा के पास आयशर टैक्टर नम्बर एचआर 67 9860 के अज्ञात चालक ने तेजी व लारपरवाही से चलाते हुए कैन्टर में टक्कर मार दी जिससें कैन्टर में सवार चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ चरण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई अमीचन्द्र पुत्र साहब सिंह निवासी चन्तापत नौगाॅव थाना सादाबाद ने अज्ञात टैक्टर चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  दूसरी घटना थाना मर्गोरा क्षेत्र के ग्राम तासिया के पास बाइक संख्या एचआर 2730 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक संख्या यूपी 85 एएम 9649 में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार कोमल सिंह गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ कोमल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई राकेश पुत्र केशव देव निवासी ओल थाना फरह ने अज्ञात बाइक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने क्षेत्र के स्टेट बैंक डीग अड्डा के पास से सोनू पुत्र सुलेमान निवासी पैंठा थाना गोवर्धन को 300 ग्राम नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार किया हैं। उप निरीक्षक रघुराज ने सोनू का चालन कर उसे जेल भेजा हैं। 

Read More

मथुरा। नगर पंचायत गोवर्धन के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी माॅगों को लेकर की जा रही हड़ताल दूसरें दिन भी जारी रही। पंचायत अध्यक्षा ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता करने का प्रयास भी किया लेकिन कोई बात बनती नहीं देख सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहनें की आवाज बुलन्द कर दी। विदित हो कि सफाई कर्मचारियों का गोवर्धन में सफाई करने के दौरान एक दुकानदार से मारपीट होने के बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने से क्षुब्ध हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यवहीं नहीं होने तक वह हड़ताल में जमें रहेगे।

Read More



Mediabharti