मथुरा

मथुरा। थाना हाईवें पुलिस ने क्षेत्र के गोवर्धन चैराह से दो युवकों को जहर खुरानी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने दोनो का चालन कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवर्धन चैराहा से थाने पर तैनात उप निरीक्षक ने रेलवें व बस अड्डों पर लोगों को नशीहला पदार्थ खिलाकर उनसें लुटपाट करने वो दो बदमाश युनिस पुत्र सानू, कमल पुत्र मानिक चन्द्र निवासी अमर कालौनी थाना हाईवें को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें सें 600 ग्राम टोडापाम बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में दोनो बदमाशों ने जनपद में जनपद के आस पास के जनपद भरतपुर, आगरा, अलीगढ. हरियाणा आदि बस स्टैण्ड व रेलवें स्टेशनों पर यात्रियों से लूटपाट करना स्वीकार किया हैं। पकड़ें गये बदमाशों पर जनपद में करीब दर्जन भर मुकदमें दर्ज कराये हैं।

Read More

विद्युत विभाग द्वारा डाली गई केबिल के गड्डे जगह जगह धंसे मथुरा। जनपद में हुई पहली वर्षा के साथ ही पुरा शहर ताल तलैया हो गया  शहर में जगह जगह जल भराव हुआ जिसके कारण लोगों को घरों से निकला दुश्वार हो गया वहीं विद्युत विभाग द्वारा डाली गई केबिल के गड्डों को भरने के बाद जगह जगह से गडडों की मिट्टी धंस गई। जिसें बजह से कई वाहन गड्डों में फंस कर रह गये। शहर के भैंस बहोरा क्षेत्र में एक ट्रक ट्रक के दवाव के चलते सड़क में धंस गया जिसकी बजह से सड़क पर जाम लग गया। आने जाने वालें वाहनों को निकलनें में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं क्रेन द्वारा ट्रक को निकालें जाने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका।  शहर में आज प्रातः काल 5 बजें करीब जैसे ही रिमझिम बर्षा शुरू हुई तो शहर का मौसम सुहाना होने लगा। शहर में कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन 5 बजे शुरू हुई वर्षा दोपहर 12 बजे तक लगातार वर्षा होती रही। जिसकी बजह से शहर के होलीगेट, अन्तापाड़ा, स्वामीघाट, छत्ता वाजार, कोतवाली रोड, चैक बाजार, जनरल गंज, पुराने बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से जहाॅ व्यापारियों को दुकानों पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वाजार भी देरी से खुला। बाजार खुलनें के बाद भी दुकानों पर ग्राहकों के दर्शन नहीं थे। वहीं बाजारों में जलभराव की वजह से लोगों की दुकेानों में भी पानी दुकानों के अन्दर घुस गया। जिसकी बजह से व्यापारियों का हजारों रूपयें का नुकसान हो गया। वहीं व्यापारियों का कहना था कि पालिका ने नालों व नालियों की समय से सफाई नहीं कराई गई जिसकी वजह से शहर पहली वर्षा में ताल तलैया हो गया। अगर पालिका समय रहतें नालें नालियों की सफाई करा लेती तो व्यापारियों का नुकसान नहीं हो होता। अब पालिका की वजह से व्यापारियों का वर्षात से हुआ जल भराव से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई आखिर कौन करेगा।

Read More

मथुरा। वृन्दावन में दहेज लोभी ससुरालीजनों से पीडि़त विवाहिता ने अपने पति सहित नौ अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती अमिणा पत्नी खलील पुत्री नन्हें खाॅ निवासी तेली पाड़ा किशोर पुरा वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति खलील पुत्र मेहदी हसन निवासी कमलापुर थाना गान्धी पार्क अलीगढ़ ने अपने नौ अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की नीयत से फांसी पर लटका दिया जिससें वाल वाल बच जाने पर मार पीट कर घर से निकाल दिया तथा स्त्री धन हडप लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

जर्जर भवनों को गिराये जाने के दिये निर्देश मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छाता का सीडीओ मथुरा ने शाय 5 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी छाता को जर्जर भवनो को गिराये जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा सीडीओ ने लेवर रूम, स्टोक रूम, जच्चा बच्चा रूम, बैक्सीन रूम, अटेंडनेन्स रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया इस मौके पर डा0 करीम अक्ता कुरैशी, संजीव यादव, राहुल यादव हेमंत प्रताप सिंह, शिवकुमार, आषा सेगर, जूगल किशोर, चंदे्रश, राजकुमारी, स्टाफ नर्स कल्पना, अंजनी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। चैमुंहा ब्लाक के गांव दलौता में मंगलवार को एक सात वर्षीय बालिका बरसात के लिए तप करने बैठ गई है। बालिका ने खाना पीना तक छोड़ दिया है। उसका कहना है कि जब तक बरसात नहीं हो जाएगी, तब तक वह तप करती रहेगी। गांव के शिवराम की पुत्री ममता मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर बरसात के लिए तप पर बैठ गई। शाम को परिवारीजनों ने उसे कापफी समझाया, पर उसने एक नहीं सुनी। बालिका के आसपास ग्रामीणों का मेला सा लग गया है। लोग एकत्रित होकर संकीर्तन कर रहे हैं।

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर पालिका और पुलिस के सहयोग से आज वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। काफी दिनों से प्रशासन के पास शिकायतें आ रही थीं कि परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों के लिए रास्ता निकलना मुश्किल हो रहा है। श्रद्धालु परेशान हैं। अनेक शिकायतों के बाद नगर पालिका वृन्दावन के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में पुलिस के सहयोग के साथ अटल्ला चुंगी क्षेत्र और पूरे परिक्रमा मार्ग में बुलडोजर चलावाया गया। इस दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के अतिक्रमण को सख्ती के साथ ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। नगर पालिका वृन्दावन के कर्मचारी और पुलिस के सहयोग से यह अभियान चला। वृन्दावन के नागरिकों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने नगर पालिका और पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान की प्रशंसा की है।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने अधिक मास एवं श्रावण भादौं मेला में सफाई व्यवस्था को सुदृढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव एवं स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत समेत समस्त सफाई नायकों को परिक्रमा मार्ग में निरीक्षण के दौरान कडे निर्देश दिये, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अधिक मास बृज वृन्दावन का एक प्रमुख मेला है जिसमें कि देश विदेश से वृन्दावन में लाखों की संख्या में पर्यटक, श्रद्वालु एवं परिक्रमार्थी श्रीधाम वृन्दावन में रहकर अधिक मास मेला का आनन्द ले रहें है एवं श्रीधाम वृन्दावन की प्रतिदिन परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने परिक्रमा मार्ग में जगह जगह कूडे फैकने के लिए कूडेदान रखवायें है, साथ ही सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में टैंकरों द्वारा छिडकाव कराया गया है एवं गोविन्द घाट से लेकर चीर घाट तक श्रद्धालुओं के लिए बालू डलवायी गई है। जिससे कि परिक्रमार्थियों को परिक्रमा देने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

Read More

मथुरा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक डाॅं0 जेपी शर्मा ने यहां कहा कि किसानों को खरीफ की फसलों, उनकी किस्मों तथा बुवाई के समय आदि का निर्धारण मानसूनी वर्षा में कमी के पूर्वानुमानों को देखते हुए करना चाहिए। उन्होंने कहाकि यदि किसानों ने खेती के पुराने ढर्रे छोड़कर खेती की आधुनिक तकनीकि अपनाई तो वे अल्पसिंचित एवं वर्षा आधारित क्षेत्रों में अक्सर होने वाली कम पानी की समस्या से भी आसानी से निपट सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसानों को उन्नतशील तरीके अपनाने होंगे। उन्होंने बताया कि आइएआरआई ने अब तक कई फसलों की ऐसी किस्में विकसित कर ली हैं जिनका उपयोग विषम परिस्थितियों में आसानी से किया जा सकता है। इसीलिए किसानों को विशेष शिविर लगाकर इन किस्मों की जानकारी दी जा रही है। वे उत्तर प्रदेश बीज उत्पादक संघ के सहयोग से मथुरा के एक सीमावर्ती गांव भूरेका में आयोजित एक विशेष किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ आइएआरआइ के अलग अलग विभागों के विशेषज्ञों का एक दल भी किसानों को जानकारी देने के लिए यहां पहंुचा था। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में शिविर लगाकर किसानों को सूखे की स्थिति से निपटने की तकनीकि का प्रशिक्षण दिए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत सोमवार को मथुरा के भूरेका गांव में पहला शिविर लगाकर शुरूआत की गई। डाॅ0 शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पलवल, बुधवार को अलवर तथा गुरूवार को मुजफ्फर नगर में शिविर लगाए जांएगे। मेवात व पटौदी में भी स्थानीय कृषि विकास कंेद्रों के माध्यम से ऐेसे शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा डीडी किसान चैनल, अनुसंधान संस्थान की वेबसाइट, किसान पोर्टल आदि अन्य अनेक माध्यमों से भी किसानों को संबंधित जानकारी मुहैया कराई जा रही है। फिर भी कोई किसान चाहे तो निःशुल्क टोल नंबरों पर फोन कर अपने सवाल का जवाब प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि भले ही मौसम विभाग के प्रारंभिक आंकलन मंे 10 से 12 प्रतिशत कम वर्षा होने का अनुमान लगाया गया हो, फिर भी कृषि वैज्ञानिक सभी प्रकार की संभावनाओं का आंकलन कर आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को भी लगातार उसी के अनुसार सूचनाएं देने का कार्यक्रम तय किया गया है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि आइएआरआइ जून में इस प्रकार के 7-8 शिविर आयोजित करने के पश्चात जुलाई में भी ऐसे शिविर आयोजित करेगी। वैज्ञानिकों के दल में आए संस्थान के आनुवांशिकी विभाग के प्रभारी एवं धान की कई उन्नतशील किस्में विकसित करने वाले डाॅ. एके सिंह ने कम पानी में होने वाली खरीफ की फसलों तथा उनकी किस्में की जानकारी दी।

Read More

वृन्दावन। नगर में जाम की समस्या एवं परिक्रमा मार्ग में भारी एवं हल्के वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के सम्बन्ध मे पालिकाध्यक्ष ने पुनः जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को पत्र लिखा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे से वृन्दावन व मथुरा जाने वाले सभी भारी एवं हल्के वाहन बस, ट्रक, कार, ट्रैक्टर ट्राली, डम्पर आदि पानी गांव पुल से उतर कर वृन्दावन परिक्रमा से चल रहे हैं। जिसके कारण पैदल तथा दण्डवती परिक्रमा करने वाले भक्तगण आये दिन वाहनों से चुटैल हो जाते हैं। परिक्रमा मार्ग में अधिकांश जाम लगा रहता है। परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा लगाना मुश्किल हो गया है, साथ ही नगर के प्रमुख हरि निकुंज, विद्यापीठ, अटल्ला चुंगी, नगर पालिका चैराहा, सौ फुटा रोड पर यातायात पुलिस न होने से वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती है और भारी जाम के कारण घण्टों तक लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इन वाहनों को पार्किंग स्थलों पर ही खडा किया जाये। जिससे कि जाम की समस्या से बचा जा सके। वृन्दावन नगर के सभी संत महन्त एवं सामाजिक संस्थाओं ने पालिकाध्यक्ष से परिक्रमा मार्ग में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की अपील की है, साथ ही कहा कि नगर में शीघ्र ही परिक्रमा मार्ग में वाहनों के प्रवेश पर रोक न लगी तो जन आन्दोलन पर उतर आयेंगे। उन्होने बताया कि वर्तमान में अधिक मास प्रारम्भ हो गया है, इस मास में दिन रात वृन्दावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगती है। अधिक मास के अंतर्गत परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी मात्रा में बढ़ जाती है। दिन रात लगने वाली पंच कोसीय परिक्रमा अधिक मास में 35 दिन तक लगती है। इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार रविवार एवं पूर्णिमा अमावस्या के दिन बढ़ जाती है। परिक्रमा मार्ग में पैदल चलना दूभर हो जाता है। इसके साथ ही भारी वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रवेश करते हैं, जिससे जाम व दुर्घटना की स्थिति लगातार बनी रहती है। नगर के मुख्य मार्गाें पर अतिक्रमण के कारण भी लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पडता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर के महा मण्डलेश्वर, सन्तों एवं वृन्दावन नगर की जनता ने मुझसे अधिक मास में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए मुलाकात की व समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होने कहा कि इन वाहनों को परिक्रमा मार्ग में से होकर न निकाला जाये। जिससे कि दुर्घटना व जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में एक युवक की करन्ट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव मिर्जापुर निवासी 27 वर्षीय अमरेश घर में विद्युत तार ठीक कर रहा था कि तभी अमरेश विद्युत करन्ट की चपेट में आ गया और देखतें ही देखतें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More