मथुरा

बीएलओ कार्य में डयूटी लगने से परेशान है आंगनबाडी बीएलओ कार्य से गुस्सायीं आंगनबाडी कार्यकर्ती सोंख अडडा पर जाम लगाती गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन क्षेत्र की सैंकडों आंगनबाडी कार्यकर्तियों ने अपनी मांगों को लेकर कस्वा के सोंख अडडा स्थित वीआरसी कार्यालय के सामने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी कर सडक मार्ग पर जाम लगा दिया। वही जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची स्थानीय पुलिस ने मीडिया कर्मियों के सहयोग से जाम खुलवाया।  विकास खण्ड गोवर्धन क्षेत्र की आॅगनबाडी कार्यकर्तियों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्तियों की डयूटी बीएलओ कार्य में लगाई है जिसे सीघ्र हटायी जाये। आंगनबाडीं कार्यकत्रियों को बाल बिकास परियोजना कार्य के अलावा अन्य किसी बिभाग का कार्य नही सौपा जाये। मानदेय बढाये जाने के साथ ही राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये। बही आंगनबाडी कार्यकर्ती रेखा ने वताया कि आगनवाडी का कार्य वाल विकास विभाग से जुडा हुआ है जिसे आगनवाडी कार्यकर्ति कर्म और निष्ठा के साथ निर्वाहन कर रही है लेकिन जिला  प्रशासन द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्तियों का शोषण किया जा रहा है और अब बीएलओ कार्य कराने को मजवूर कर दिया है। जिला प्रशासन के तुगलकी फरमानो से परेशान हो आंगनवाडी कार्यकर्ति अपनी मंाग एवं वी एल ओ कार्य को लेकर सडक पर आने को मजवूर होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सडक मार्ग पर जाम लगा दिया। इस मौके पर अंजना ,गीता, साबित्री, ममता, गीता, गीता शर्मा, प्रेमा शर्मा, सुमनलता, शशि जोशी अंजना संकुन्तला, रेखा, शारदा, इन्द्रा, तस्वीरी, कृष्णा, गीता देवी, राधा, उर्मिला, उषा, सुनीता, रेखा, सुनीता देवी, सुनीता राजपूत अनारदेवी शीला देवी राजकुमारी, मीरा बर्मा, पुष्पा देवी, सीमा देवी, श्यामबती, कुसुम सबिता आदि उपस्थित थी।

Read More

बच्ची में टक्कर मारने वाले गाडी ड्राईवर को पुलिस के सामने मारपीट करते स्थानीय लोग गोवर्धन। कस्वा के सोंख अडडे चैराहे पर पुलिस लापरबाही के चलते सड़क मार्ग के बीचों बीच खडे रहते डग्गेमार बाहनों के कारण बुधबार की दोपहर कस्वा की ही एक नाबालिक बच्ची स्विफ्ट कार गाडी संख्या आरजे 05 सीए 8580 ने टक्कर मार दी। गाडी की टक्कर से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। जिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुॅच गई जहाॅ घटना स्थल पर पुलिस संरक्षण में गाडी ड्राईवर को स्थानीय लोगों द्वारा बुरी तरह मारापीटा गया। मारपीट करने के बाद स्थानीय पुलिस गाडी ड्राईबर को थाने ले गई और घायल बच्ची को स्थानीय लोगों की मदत से कस्वा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में किया जाये। श्री वामसी आज यहां सदर तहसील ब्लाॅक के सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। सदर तहसील में आज कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हंे मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को सौंप दिये और सख्त निर्देश दिये हैं कि परीक्षणोपरान्त शिकयातों का निस्तारण एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होने यह भी निर्देश दिये हंै कि शिकायतों के निस्तारण के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत भी कराया जाये। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, एस0पी0सिटी0 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार आर0के0 यादव, परियोजना निदेशक ए0के0 बाजपेयी, बी0एस0ए0 सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा जंक्शन ररेलवे स्टेशन से गुजरती गतिमान एक्सप्रेस मथुरा। दिल्ली आगरा के बीच चलने वाली पहली ‘सेमी हाई स्पीड’ ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस विगत रोज मथुरा से होकर गुजरी। इस ट्रेन को देखने के लिए मथुरा जंक्शन पर लोगों में उत्सुकता देखी गयी। देश की बहुप्रतीक्षित सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस विगत रोज दोपहर 11ः15 बजे मथुरा स्टेशन से होकर गुजरी। फाइनल ट्रायल में पूर्व में किये गये दावों के अनुसार यह ट्रेन अपने तय समय 90 मिनट से 15 मिनट देरी पर दिल्ली से आगरा पंहुची। करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में गतिमान एक्सप्रेस को 115 मिनट का समय लगा। यानि भोपाल शताब्दी से महज 11 मिनट कम समय लिया। जिस ट्रेन को प्रधानमंत्री चंद दिनों के बाद हरी झंडी दिखाने वाले हैं उसके फाइनल ट्रायल पर आगरा में रेलवे के उच्च अधिकारी मौजूद नहीं थे। सेमी हाई स्पीड ट्रेन सुबह 11ः15 बजे नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। 80 मिनट में 12ः35 पर मथुरा स्टेशन से गुजरी। इसके बाद 1ः10 बजे आगरा पहुंची। आगरा में 50 मिनट रुकने के बाद ट्रेन की वापसी दोपहर 2ः20 बजे हुई। आगरा रेल मंडल की पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन का कहना है कि यह मेंटेनेंस ट्रायल था। अधिकतम स्पीड पर दौड़ाई।

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ़ में एक महिला ने मामली विवाद होने पर अपनी पडौसिन महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया जिससें वह गंभीर रूप सें घायल हो गयी। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल श्रीमती जसोदा पत्नी कुशल सिंह निवासी नगला चैहान थाना शेरगढ़ मथुरा ने आरोपी महिला राध पत्नी भगवान सिंह निवासी नगला चैहान सहित दो अन्य के विरूद्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

वृन्दावन श्री नृसिंग सेवा संस्थान सिद्ध परिवार द्वारा द्वारा नगर में पधारने वाले श्रद्धालुओं एवं बृजवासियांे की सुविधार्थ राधा निवास स्थित बस स्टैण्ड के पास शीतल पेयजल हेतु आरो प्याऊ मशीन लगवाई गई, जिसका कि लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि इस शीतल पेयजल की आरो मशीन के लगने से वृन्दावन नगर में बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं एवं नगर वासियों को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी साथ ही संस्था द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। इस जनहित के कार्य के लिये संस्था का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर तारा किशोर शर्मा ने कहा कि वृन्दावन धाम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं नगर के वासियों की सुविधार्थ इस आरो मशीन को लगवाया गया है, साथ ही भविष्य मंे वृन्दावन नगर के और भी कई स्थानों पर उनकी संस्था द्वारा इसी तरह की आरो मशीन व प्याऊ का निर्माण जनहित के लिये किया जायेगा, हमारी संस्था बृज वृन्दावन के विकास के लिये हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर कुंज बिहारी सिद्ध, नन्नू महाराज, श्याम बिहारी सिद्ध, सभासद जितेन्द्र वाष्र्णेय रोनू, विष्णु सिद्ध, शिवम मनोज, नकुल शर्मा, भरत शर्मा पण्डित, दिनेश ठेकेदार, आनन्द शर्मा, संजय, विनोद कुमार, आचार्य अजय गोस्वामी, चरनदास, माधव सिंह, आदित्य आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। मान मन्दिर बरसाना के सन्त रमेश बाबा के निर्देशन में चलाये जा रहें यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान में एक कड़ी और जुड़ गई हैं। सुभाष सैनी के नेतृत्व में आर्दश योगीराज मंच भी जुड़ गया हैं। आज कार्यकर्ताओं ने इसी अभियान में भागीदारी करते हुए गोपाल पीठाधीश्वर पुरूषोत्तम दास चतुर्वेदी के निर्देश पर महेश चतुर्वेदी लड्डू पेडा ने दूध की धार के साथ यमुना महारानी की पूजा अर्चना के बाद मथुरा की परिक्रमा की। जिसमें कार्यकर्ता ढोलक वाधन के साथ हरि कीर्तिन करते चल रहें थे। कार्यकर्ताओं में पूरन बाबा, जमुना प्रसाद, हरीशंकर, सुभाष सैनी, चेतन, भीम, दुष्यन्त, डोरीलाल, दुर्गेश कुमार, आदि थे।

Read More

मुम्बई। सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' द्वारा मंगलवार २ जून २०१५ को मालाड (वेस्ट) में स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के पीछे 'हनुमान चालीसा' पाठ का आयोजन किया गया था, जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के अलावा सभी देवी देवताओं पर आधारित भक्ति गीत, भजन का भी लोगों ने आनंद उठाया। सभी लोग भक्ति भाव में लीन हो गये। उसके बाद हनुमानजी की आरती हुई और सभी को प्रसाद दे कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इसका आयोजन 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने किया था।  

Read More

नई दिल्ली : विशेष रूप से किसानों को समर्पित दूरदर्शन के चैनल 'डीडी किसान' की लांचिंग के अवसर पर नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 'तहसील' को कृषि नियोजन एवं विकास की इकाई बनाने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्यान्‍न की उत्‍पादकता को प्रति हेक्‍टेयर दो टन से बढ़ाकर तीन टन करने की जरूरत को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर देश को आगे ले जाना है तो गांवों में तरक्‍की सुनिश्चित करनी होगी और अगर गांवों में तरक्‍की सुनिश्चित करनी है तो ऐसे में कृषि क्षेत्र का विकास निहायत ही जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि एक समय कृषि सबसे पसंदीदा पेशा थी, लेकिन आगे चलकर इसका आकर्षण घटकर तलहटी पर आ गया। उन्‍होंने यह भी कहा कि उपर्युक्‍त प्रोत्साहन देकर और समुचित कदम उठाकर इस रुख को पूरी तरह पलटा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डीडी किसान चैनल को हमेशा सजग रहते हुए मौसम, वैश्विक बाजारों इत्यादि में होने वाले बदलावों से किसानों को अवगत कराते रहना चाहिए, ताकि किसान पहले से ही उपयुक्‍त योजनाएं बना सकें और समय पर सही निर्णय ले सकें। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण युवाओं को बड़े पैमाने पर कृषि से पुन: जोड़ने का आहवान किया। उन्‍होंने कहा कि डीडी किसान चैनल प्रगतिशील किसानों के प्रयासों को सभी लोगों के सामने लाने का काम भी कर सकता है, ताकि उनके अभिनव कदमों को देश भर में आजमाया जा सके। प्रधानमंत्री ने किसानों से कृषि क्षेत्र के लिए त्रिआयामी अवधारणा अपनाने को कहा जिनमें संतुलित खेती, पशुपालन और वृक्षारोपण शामिल हैं। डीडी किसान चैनल की लांचिंग के अवसर पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह किसानों के लिए एक स्‍वर्णिम क्षण है क्‍योंकि यह चैनल नई शोध तकनीकों को 'प्रयोगशाला से खेतों में' ले जाने में मददगार साबित होगा। किसान चैनल कृषि क्षेत्र में उठाए गए नीतिगत कदमों से जुड़ी सूचनाएं भी किसानों को सुलभ कराएगा। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन राठौर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ही विजन था जिसने 'किसान चैनल' की लांचिंग के लिए प्रेरित किया। इस प्‍लेटफॉर्म से तकनीकों के लाभ अब किसानों को भी मिलेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह चैनल खेती-बाड़ी के क्षेत्र में होने वाले नवीनतम बदलावों से सातों दिन चौबीस घंटे (24x7) किसानों को अवगत कराएगा। राठौर ने कहा कि विशेष रूप से किसानों को समर्पित 24 घंटे चलने वाले चैनल का शुभारंभ किसी सार्वजनिक प्रसारक की इस तरह की प्रथम पहल है। प्रसार भारती के चेयरमैन डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने समापन सम्‍बोधन में कहा कि किसान चैनल से गैर-हिन्‍दी भाषी कृषक समुदाय भी लाभान्वित होगा क्‍योंकि विभिन्‍न कार्यक्रम अन्‍य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्‍ध होंगे। 24x7 किसान चैनल अपने लक्षित दर्शकों के हित में कृषि एवं संबंधित विषयों पर नवीनतम सूचनाएं प्रसारित करेगा, जिनमें पशुपालन से जुड़े लोग, पोल्ट्री मालिक, मैकेनिक, कारीगर इत्‍यादि शामिल हैं। यह चैनल मौसम में होने वाले बदलावों के बारे में किसानों को पहले ही समुचित जानकारी दे देगा। इसके अलावा, इस तरह की परिस्थितियों में फसलों को बचाने/उत्‍पादन बढ़ाने के किफायती उपायों से भी किसानों को अवगत कराया जायेगा। मौसम एवं कृषि वैज्ञानिकों की सलाह समय-समय पर किसानों के लिए प्रसारित की जाएगी ताकि उन्‍हें फसलों को होने वाली बीमारियों, विभिन्‍न बीमारियों से फसलों को बचाने के तरीकों और उत्‍पादकता बढ़ाने के तरीकों से वाकिफ कराया जा सके। यही नहीं, किसान चैनल विश्‍व भर में अपनाए जाने वाले कृषि के नवीनतम तौर-तरीकों और विश्‍व भर में कृषि क्षेत्र में अनुसंधान व विकास से जुड़ी सूचनाओं से भी किसानों को अवगत कराएगा। इस चैनल ने आईएमडी, आईएआरआई, कृषि विश्‍वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्‍द्रों इत्‍यादि से गठबंधन किया है। किसानों को समर्पित भारत का पहला टीवी चैनल 'डीडी किसान' हुआ लॉन्चनई दिल्ली : विशेष रूप से किसानों को समर्पित दूरदर्शन के चैनल 'डीडी किसान' की लांचिंग के अवसर पर नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 'तहसील' को कृषि नियोजन एवं विकास की इकाई बनाने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्यान्‍न की उत्‍पादकता को प्रति हेक्‍टेयर दो टन से बढ़ाकर तीन टन करने की जरूरत को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर देश को आगे ले जाना है तो गांवों में तरक्‍की सुनिश्चित करनी होगी और अगर गांवों में तरक्‍की सुनिश्चित करनी है तो ऐसे में कृषि क्षेत्र का विकास निहायत ही जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि एक समय कृषि सबसे पसंदीदा पेशा थी, लेकिन आगे चलकर इसका आकर्षण घटकर तलहटी पर आ गया। उन्‍होंने यह भी कहा कि उपर्युक्‍त प्रोत्साहन देकर और समुचित कदम उठाकर इस रुख को पूरी तरह पलटा जा सकता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि डीडी किसान चैनल को हमेशा सजग रहते हुए मौसम, वैश्विक बाजारों इत्यादि में होने वाले बदलावों से किसानों को अवगत कराते रहना चाहिए, ताकि किसान पहले से ही उपयुक्‍त योजनाएं बना सकें और समय पर सही निर्णय ले सकें।प्रधानमंत्री ने ग्रामीण युवाओं को बड़े पैमाने पर कृषि से पुन: जोड़ने का आहवान किया। उन्‍होंने कहा कि डीडी किसान चैनल प्रगतिशील किसानों के प्रयासों को सभी लोगों के सामने लाने का काम भी कर सकता है, ताकि उनके अभिनव कदमों को देश भर में आजमाया जा सके। प्रधानमंत्री ने किसानों से कृषि क्षेत्र के लिए त्रिआयामी अवधारणा अपनाने को कहा जिनमें संतुलित खेती, पशुपालन और वृक्षारोपण शामिल हैं।डीडी किसान चैनल की लांचिंग के अवसर पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह किसानों के लिए एक स्‍वर्णिम क्षण है क्‍योंकि यह चैनल नई शोध तकनीकों को 'प्रयोगशाला से खेतों में' ले जाने में मददगार साबित होगा। किसान चैनल कृषि क्षेत्र में उठाए गए नीतिगत कदमों से जुड़ी सूचनाएं भी किसानों को सुलभ कराएगा।इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन राठौर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ही विजन था जिसने 'किसान चैनल' की लांचिंग के लिए प्रेरित किया। इस प्‍लेटफॉर्म से तकनीकों के लाभ अब किसानों को भी मिलेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह चैनल खेती-बाड़ी के क्षेत्र में होने वाले नवीनतम बदलावों से सातों दिन चौबीस घंटे (24x7) किसानों को अवगत कराएगा। राठौर ने कहा कि विशेष रूप से किसानों को समर्पित 24 घंटे चलने वाले चैनल का शुभारंभ किसी सार्वजनिक प्रसारक की इस तरह की प्रथम पहल है। प्रसार भारती के चेयरमैन डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने समापन सम्‍बोधन में कहा कि किसान चैनल से गैर-हिन्‍दी भाषी कृषक समुदाय भी लाभान्वित होगा क्‍योंकि विभिन्‍न कार्यक्रम अन्‍य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्‍ध होंगे।24x7 किसान चैनल अपने लक्षित दर्शकों के हित में कृषि एवं संबंधित विषयों पर नवीनतम सूचनाएं प्रसारित करेगा, जिनमें पशुपालन से जुड़े लोग, पोल्ट्री मालिक, मैकेनिक, कारीगर इत्‍यादि शामिल हैं। यह चैनल मौसम में होने वाले बदलावों के बारे में किसानों को पहले ही समुचित जानकारी दे देगा। इसके अलावा, इस तरह की परिस्थितियों में फसलों को बचाने/उत्‍पादन बढ़ाने के किफायती उपायों से भी किसानों को अवगत कराया जायेगा। मौसम एवं कृषि वैज्ञानिकों की सलाह समय-समय पर किसानों के लिए प्रसारित की जाएगी ताकि उन्‍हें फसलों को होने वाली बीमारियों, विभिन्‍न बीमारियों से फसलों को बचाने के तरीकों और उत्‍पादकता बढ़ाने के तरीकों से वाकिफ कराया जा सके। यही नहीं, किसान चैनल विश्‍व भर में अपनाए जाने वाले कृषि के नवीनतम तौर-तरीकों और विश्‍व भर में कृषि क्षेत्र में अनुसंधान व विकास से जुड़ी सूचनाओं से भी किसानों को अवगत कराएगा। इस चैनल ने आईएमडी, आईएआरआई, कृषि विश्‍वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्‍द्रों इत्‍यादि से गठबंधन किया है।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कुछ दिन पूर्व राष्ट्रपति के नाम भेजे गए पत्र का संज्ञान मिशन को प्राप्त हुआ है। इस पत्र में देश के राष्ट्रपति ने अपनी शुभकामनाएं मिशन को प्रेषित की हैं। ज्ञात रहे कि इस पत्र के माध्यम से मिशन ने उनसे स्वतः स्फूर्त, पवित्रीकरण, सौंदर्यीकरण के कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया था। उक्त जानकारी राष्ट्रपति के निजी सचिव प्रदीप गुप्ता ने पत्र के माध्यम से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 को दी है। आवश्यक कार्यवाही के लिए उन्होंने इसकी एक प्रति अवर सचिव पी राष्ट्रीय सचिवालय को भी प्रेषित की है। इस सम्बन्ध में मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने इस मामले पर गंभीरता दिखाने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मुद्दे को अपने संज्ञान में लाकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे भी यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के इस कार्य के प्रति कटिबद्ध है और उनकी इस निष्ठा व आस्था के द्वारा शीघ्र ही यमुना शुद्ध और पवित्र होगी। इस पत्र के प्राप्त होते ही समस्त यमुना भक्तों में जोश की लहर दौड गई और वे पूर्व से अधिक तीव्रता से इस कार्य में लग गए हैं।

Read More