मथुरा

महावन। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने कहा कि आज हर समाज प्रगति की ओर है। समाज के हर वर्ग का युवा अपनी पहचान बनाता जा रहा है। क्योंकि उनके पास एकजुटता की ताकत है। अगर स्वर्णकार समाज भी अपनी ताकत को एक कर ले तो निश्चित ही स्वर्णकार समाज का युवा वर्ग प्रगति के पथ की ओर अग्रसर होगा, अपनी एक अलग पहचान बना स्वर्णकार समाज का नाम रोशन करेगा। एकजुटता की ताकत ही स्वर्णकार समाज को उन्नति की ओर ले जाकर प्रदेश में विधायक, मंत्री आदि बनने का मौका देगी।

Read More

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) जिला निर्वाचन (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति से अवगत कराया है कि 17 मई 2015 के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद मथुरा की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावलियों का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु निम्नवत् कार्यक्रम बनाया गया है। नव सृज्जित एवं विद्यमान ग्राम पंचायतों में मतदाताओं का स्थानान्तरण और किसी ग्राम पंचायत के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्यवाही बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आंवटन उन्हे तत्सम्बन्धी जानकारी देना तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपरोक्त दोनों कार्यवाही पृथक 2 तथा समानान्तर चलेगी दिनांक 18 मई से 31 मई तक, बी0एल0ओ0 द्वारा घर 2 जाकर गणना और सर्वेक्षण करने की अवधि है दिनांक 01 जून से 13 जुलाई तक, ड्राफट नामावली कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि दिनांक 14 जुलाई से 07 अगस्त तक, निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन दिनांक 08 अगस्त को, अनन्तिम निर्वाचक नामावली का निरीक्षण दिनांक 08 अगस्त से 10 अगस्त तक, दावे एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 15 अगस्त से 20 अगस्त तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 15 से 20 अगस्त तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथास्थान समाहित करने की कार्यवाही दिनांक 21 से 29 अगस्त तक तथा निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन दिनांक 31 अगस्त होगा। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद मथुरा को निर्देश दिये हैं कि 18 मई 2015 को तत्काल प्रभाव से बी0एल0ओ0 को नियुक्त कर प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किया जा सके। संज्ञान में आया है कि कुछ बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों द्वारा अभी तक अपने पद से सम्बन्धित सामग्री प्राप्त नही की गयी है। ऐसी स्थति में नियुक्त बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि अपने सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अन्तर्गत आने वाले सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय से सम्बन्धित निर्वाचन सामग्री दिनांक 05 जून 2015 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर कार्य समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्ति करें। बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षों के विभागाध्यक्षों को भी निर्देशित किया जाता है  िकवह भी अपने विभाग के कर्मचारियों जो बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त हुये हैं, उनको अपने स्तर से भी कार्य को किये जाने हेतु निर्देशित करें। यदि बी0एल0ओ0 या पर्यवेक्षक द्वारा फिर भी लापरवाही या उदासीनता बरती जाती है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए सम्बन्धित कर्मचारी व विभागाध्यक्ष पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा बेेरोजगार अभ्यर्थियों के पंजीकरण हेतु पोर्टल को विकसित किया गया है जिस पर यूजर गाइड के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए बेरोजगार अभ्यर्थी अपनी समस्म सूचनायें कहीं से भी (अपने घर, साइबर कैफे, जन सुविधा केन्द्र आदि) प्रविष्ट करते हुए समस्त शैक्षिक अभिलेखों एवं प्रमाण पत्रों तथा जाति या निःशक्तता एवं अनुभव प्रमाण पत्र को स्कैन कर बेवपोर्टल पर अपलोड करेंगे। सेवायोजन कार्यालय द्वारा नए बेरोजगार अभ्यर्थियों की प्रविष्टयों का मिलान अपलोडिड स्केन्ड अभिलेखों से करते हुए उनको पंजीयन संख्या उपलब्ध करायी जायेगी जिसको अभ्यर्थी पंजीयन तिथि के 03 कार्यालय दिवस के बाद पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। सेवायोजन कार्यालय पंजीयन प्रक्रिा को 03 कार्य दिवसों में पूर्ण कर अभ्यर्थियों को एक्स 10 (अभिज्ञान पत्र) डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध करा देंगे। पूर्व से पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।  उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों के समान ही सेवायोजकों को भी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। रिक्तियों का अनिवार्य अधिसूचना अधिनियम 1959 के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के सभी व निजी क्षेत्र के जिन नियोजकों के यहां 25 या उससे अधिक कर्मचारी सेवायोजित हैं, उनको अपने संस्थान में होने वाली समस्त रिक्तियों का सेवायोजन कार्यालय में अधिसूचित करना अनिवार्य होगा तथा त्रिमासिक व द्विवार्षिक परिलेख ई0आर0-1 व ई0आर0-11 भी समय पर उपलब्ध कराने होंगे। अब ये सूचनायें आॅनलाइन ही एकत्र की जायेंगी।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में 5-5 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं सत्यापन हेतु अभियान चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया था जिसके दौरान जनपद के थानों द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। आदेश के अनुपालन में उपरोक्त अभियान के सम्बन्ध में जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मय फोर्स सहित अभियान चलाया गया जिसमें 100 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं सत्यापन किया गया। उपरोक्त अभियान से अपराधिक गतिविधयो में कमी आयेगी व अपराधियो पर प्रभाव पडे़गा तथा पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढेगा तथा हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर प्रभाव पडेगा।

Read More

बल्देव। बल्देव में चल रहे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिवदर्शन मेला का समापन हुआ। मेला में 12 ज्योर्तिलिंगम एवं 50 फीट के भोले बाबा, बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफा के दर्शन व नौ देवियों के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन जनसैलाब उमड़ता रहा था। अंतिम दिन भारी संख्या में भक्तों ने इन अलौकिक छवियों के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया। मेले में भजन संध्या एवं राजयोग शिक्षा में बडी संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। सभी को भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया गया।

Read More

गोवर्धन। विगत वर्षों में थाना क्षेत्र में एसओजी टीम द्वारा छापा मार कर नशे के एक बडे करोबार का खुलासा करने के बावजूद यहाँ पर अभी भी नशे का विशाल कारोबार पनप रहा है। इलाका पुलिस के संरक्षण में पिछले कई वर्षो से चल रहा नशा कारोबार पुलिस की छापा मार कार्यवाहीयों को धता वताकर यहां के युवावर्ग को नशे का आदि बनाकर चला जा रहा हैं।  सूत्रो के अनुसार अभी भी इन कारोबारियों की शासन प्रशासन में लेन देन की सेंटिग चल रही हैं। जिसके चलते इस कारोबार कर अंकुश लग पाना मुमकिन नजर नही आता है। एक ओर जहां प्रशासन पान मसालों व गुटखों तक की बिक्री पर रोक लगाने की जुगत में लगा हुआ है। वहीं गोवर्धन क्षेत्र में खुलेआम नशीले पदार्थ की बिक्री जोरों पर है। कस्बे के साथ साथ परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर जतीपुरा में भी बिक्री जोरों पर है। नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले गिरोह के सदस्य अपने जाल में किशोरों व युवाओं को फंसाकर उनकी जिंदगी चैपट करने में लगे हुये हैं। इसे थाना पुलिस की लापरवाही कहें या अनदेखी जिसके चलते क्षेत्र में अफीम, चरस, गांजा की खुलकर बिक्री हो रही है। इस कारण लोग नशेबाजी के आदी होते जा रहे हैं। यह युवा वर्ग नशे के लिये चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। आये दिन यह लोग नशे में धुत होकर अपने परिजनों के साथ अभद्रता करने से भी नहीं चूकते। इसको लेकर कस्बावासियों में आक्रोश बना हुआ है। गोवर्धन क्षेत्रा में बिक्री के अडडे पनप रहे हैं। यहां पर राजस्थान से चरस व गांजा लाकर वहीं इलाका पुलिस की शह पर मादक पदार्थों को खुलेआम बेचा जा रहा है। अगर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह दिन दूर नहीं कि धार्मिक नगरी एक दिन अपराध नगरी के नाम से जानी जायेगी। 

Read More



Mediabharti