मथुरा

अपने पति अरबाज खान से रिश्तों में आई तल्खी के बाद मलाइका अरोरा का खुशनुमा व्यवहार बदलता नजर आ रहा है। अब ये रिश्ते में आई दरार का तनाव है या महज संयोग, एक पार्टी में मलाइका ने न सिर्फ बेहद ज्यादा शराब पी ली, उन्होंने सोनम कपूर से रूखा व्यवहार भी कर डाला। वो भी तब जब सोनम उनकी मदद कर रही थी।   दर असल हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का बर्थडे था। इस मौके पर करण जौहर ने एक बहुत ही शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सेलिब्रिटी पहुंची। इनमें मलाइका अरोरा का नाम भी शामिल था। पार्टी के दौरान मलाइका ने जो हरकत की। उसने एकबारगी तो सबको दंग कर दिया।    जानकारी के मुताबिक मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने थोड़ी ज्यादा ही शराब पी ली और लडख़ड़ाने लगीं। ऐसे में उनकी मदद के लिए आगे आई सोनम कपूर। सोनम ने उनकी तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बस इतने में ही मलाइका भडक़ गई। मलाइका ने गुस्से में सोनम से कहा कि मुझसे दूर रहो, मैं खुद को संभाल सकती हूं। अब ऐसा जवाब सुन सोनम उनसे दूर हो गई। इस बीच मनीष मल्होत्रा और करण जौहर तुरंत मलाइका के पास आए और उन्हें अपने साथ ले गए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 400 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। मेहमान टीम के लिए केटान जेनिंग्स (112) और जोस बटलर (76) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) ने भी अहम पारियां खेली। जेनिंग्स इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले आठवें सलामी बल्लेबाज हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक छह विकेट लिए, जबकि रवींद्र जड़ेजा ने चार विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे है।    अपने पहले दिन के स्कोर 288 रनों पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम के खाते में नौ रन ही जुड़े थे कि बेन स्टोक्स (31) को रविचन्द्रन अश्विन ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करा इंग्लैंड की दिन की अच्छी शुरुआत करने के इरादे को विफल कर दिया। यह अश्विन का इस पारी में पांचवां विकेट था। वह 23 पारी में पांच से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है। कपिल के नाम भी 23 पारियों में पांच से ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है। इस मामले में भारतीय गेंदबाजों में अश्विन से आगे हरभजन सिंह (25) और इस समय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले (35) हैं। क्रिस वोक्स (11) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पार्थिव पटेल के दस्तानों में समा गई। वोक्स जब आउट हुए तब मेहमानों का स्कोर 320 था। जडेजा ने इसके बाद 334 के कुल स्कोर पर आदिल राशिद (4) को अपनी एक और बहेतरीन गेंद पर बोल्ड किया। विकेटों के गिरने के सिलसिले के बीच दूसरा छोर संभाले बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 106 गेंदों का सामना किया। उन्हें जैक का अच्छा साथ मिला। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को भोजनकाल से पहले समेटने के भारत के इरादे को पूरा नहीं होने दिया।   इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले दिन पदार्पण मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112) के बेहतरीन शतक, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) की अहम पारियों की मदद से अच्छी शुरुआत की थी और पहले दो सत्र में सिर्फ दो विकेट ही गंवाए थे, लेकिन अश्विन ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई थी। साभार-khaskhabar.com  

नई दिल्ली । नोटबंदी की प्लानिंग को लेकर पीएम मोदी ने काफी गोपनियता बरती थी। दरअसल पीएम मोदी ने नोटबंदी का फैसला लागू करने से पहले 6 अफसरों की एक टीम तैयार की थी। इस टीम मेें रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अढिया भी शामिल थे। 6 अफसरों की यह टीम पीएम मोदी के घर गुप्त रूम से काम कर रही थी। इस टीम में शामिल अफसरों को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई थी।    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस टीम का चुनाव काफी सोच समझकर किया गया था। नोटबंदी पर सारी रिसर्च पीएम मोदी के घर ही हुई थी। साथ ही जिन अफसरों की टीम के जिम्मे यह काम था, उन्हें मामले की पूरी समझ थी। 6 अफसरों की यह टीम पीएम मोदी के घर दो कमरों में काम करते थे।    इन अफसरों की टीम ने एक साल तक इस मामले में रिसर्च की। गौरतलब है कि हसमुख अढिया को को सितंगबर 2015 में रेवेन्यू सेक्रेटरी बनाया गया था। रेवेन्यू सेक्रेटरी बनने के बाद अढिया वित्त मंत्री अरूण जेटली को रिपोर्ट कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अढिया सीधे पीएम मोदी के संपर्क में थे। उनको जब भी किसी मुद्दे की चर्चा करनी होती थी तो ये दोनों गुजराती में बातचीत भी करते थे। नोटबंदी का फैसला लागू करने से पहले पीएम मोदी ने कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई थी। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा था कि अगर नोटबंदी की पॉलिसी फेल हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी। इसके बाद पीएम मोदी 8 नवंबर की रात को 8 बजे नोटबंदी के फैसले का ऐलान किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 400 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। मेहमान टीम के लिए केटान जेनिंग्स (112) और जोस बटलर (76) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) ने भी अहम पारियां खेली। जेनिंग्स इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले आठवें सलामी बल्लेबाज हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक छह विकेट लिए, जबकि रवींद्र जड़ेजा ने चार विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे है।    अपने पहले दिन के स्कोर 288 रनों पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम के खाते में नौ रन ही जुड़े थे कि बेन स्टोक्स (31) को रविचन्द्रन अश्विन ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करा इंग्लैंड की दिन की अच्छी शुरुआत करने के इरादे को विफल कर दिया। यह अश्विन का इस पारी में पांचवां विकेट था। वह 23 पारी में पांच से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है। कपिल के नाम भी 23 पारियों में पांच से ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है। इस मामले में भारतीय गेंदबाजों में अश्विन से आगे हरभजन सिंह (25) और इस समय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले (35) हैं। क्रिस वोक्स (11) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पार्थिव पटेल के दस्तानों में समा गई। वोक्स जब आउट हुए तब मेहमानों का स्कोर 320 था। जडेजा ने इसके बाद 334 के कुल स्कोर पर आदिल राशिद (4) को अपनी एक और बहेतरीन गेंद पर बोल्ड किया। विकेटों के गिरने के सिलसिले के बीच दूसरा छोर संभाले बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 106 गेंदों का सामना किया। उन्हें जैक का अच्छा साथ मिला। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को भोजनकाल से पहले समेटने के भारत के इरादे को पूरा नहीं होने दिया।   इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले दिन पदार्पण मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112) के बेहतरीन शतक, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) की अहम पारियों की मदद से अच्छी शुरुआत की थी और पहले दो सत्र में सिर्फ दो विकेट ही गंवाए थे, लेकिन अश्विन ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि पीएम लोकसभा में आने से डरते हैं वैसे पूरे देश में लंबा चौड़ा भाषण दे रहे हैं। मैं पिछले एक महीने से बहस के लिए तैयार हूं लेकिन सरकार इससे भाग रही है। मैं सिर्फ गरीबों को सच्चाई से रूबरू कराना चाहता हूं। इसके साथ ही राहुल ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। राहुल ने साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर मैं बोलूंगा तो पीएम संसद में बैठ नहीं पाएंगे।    जैसा कि आपको पता है नोटबंदी के मामले को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। बार बार र्कायवाही स्थगित हो रही है। शुक्रवार को संसद की कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई और विपक्षी दलों ने फिर सदन चलने नहीं दिया। राहुल ने नोटबंदी को एक बेकार फैसला बताया और कहा कि केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये फैसला लिया गया।   वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने राज्यसभा में नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है नहीं तो देश के किसानों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वहीं राज्यसभा में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि ये देशद्रोही निर्णय है। ये फैसला भारत के अन्नदाता किसान को तबाह कर रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

Mediabharti