मथुरा

नई दिल्ली । नोटबंदी की प्लानिंग को लेकर पीएम मोदी ने काफी गोपनियता बरती थी। दरअसल पीएम मोदी ने नोटबंदी का फैसला लागू करने से पहले 6 अफसरों की एक टीम तैयार की थी। इस टीम मेें रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अढिया भी शामिल थे। 6 अफसरों की यह टीम पीएम मोदी के घर गुप्त रूम से काम कर रही थी। इस टीम में शामिल अफसरों को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई थी।    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस टीम का चुनाव काफी सोच समझकर किया गया था। नोटबंदी पर सारी रिसर्च पीएम मोदी के घर ही हुई थी। साथ ही जिन अफसरों की टीम के जिम्मे यह काम था, उन्हें मामले की पूरी समझ थी। 6 अफसरों की यह टीम पीएम मोदी के घर दो कमरों में काम करते थे।    इन अफसरों की टीम ने एक साल तक इस मामले में रिसर्च की। गौरतलब है कि हसमुख अढिया को को सितंगबर 2015 में रेवेन्यू सेक्रेटरी बनाया गया था। रेवेन्यू सेक्रेटरी बनने के बाद अढिया वित्त मंत्री अरूण जेटली को रिपोर्ट कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अढिया सीधे पीएम मोदी के संपर्क में थे। उनको जब भी किसी मुद्दे की चर्चा करनी होती थी तो ये दोनों गुजराती में बातचीत भी करते थे। नोटबंदी का फैसला लागू करने से पहले पीएम मोदी ने कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई थी। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा था कि अगर नोटबंदी की पॉलिसी फेल हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी। इसके बाद पीएम मोदी 8 नवंबर की रात को 8 बजे नोटबंदी के फैसले का ऐलान किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । तीन दिन पहले गांव सहार निवासी रेशमा की फांसी देकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया था, मगर मृतका के परिजन व ससुरालीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस से शव छीन लिया था और जबरन दफन कर दिया गया था। उस दौरान पुलिस से भी मारपीट की गई थी। बरसाना थाना निरीक्षक उदयप्रताप ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को पत्र लिखा था। एसएसपी ने पत्र पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी नितिन बंसल से इसकी मंजूरी मांगी। गुरूवार को एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला। शव को बाहर  निकालने के बाद पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। 

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि पीएम लोकसभा में आने से डरते हैं वैसे पूरे देश में लंबा चौड़ा भाषण दे रहे हैं। मैं पिछले एक महीने से बहस के लिए तैयार हूं लेकिन सरकार इससे भाग रही है। मैं सिर्फ गरीबों को सच्चाई से रूबरू कराना चाहता हूं। इसके साथ ही राहुल ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। राहुल ने साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर मैं बोलूंगा तो पीएम संसद में बैठ नहीं पाएंगे।    जैसा कि आपको पता है नोटबंदी के मामले को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। बार बार र्कायवाही स्थगित हो रही है। शुक्रवार को संसद की कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई और विपक्षी दलों ने फिर सदन चलने नहीं दिया। राहुल ने नोटबंदी को एक बेकार फैसला बताया और कहा कि केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये फैसला लिया गया।   वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने राज्यसभा में नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है नहीं तो देश के किसानों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वहीं राज्यसभा में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि ये देशद्रोही निर्णय है। ये फैसला भारत के अन्नदाता किसान को तबाह कर रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्वा के डीग मार्ग स्थित गुप्ता लाईट हाउस की दुकान में बीति रात्रि को चोरों ने दुकान की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्राकश में आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहॅुची थाना पुलिस ने बारदात स्थल का निरीक्षण कर असमंजस की स्थिति में पहुॅची हुई है।  थाना व कसबा के डीग मार्ग स्थित गुप्ता लाईट हाउस की दुकान में बीति रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे लाखांे रूपये की नगदी सहित एलईडी, एलसीडी, टीवी आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। और अज्ञात चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से बारदात स्थल से फरार होने में भी सफल हो गये। लेकिन घटना की स्थानीय लोगों सहित पुलिस प्रशासन को कानोंकान भनक तक नही लग सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात्रि को प्रतिदिन की भांति दुकान स्वामी दीपक गुप्ता अपनी दुकान को बंदकर घर गये थे कि रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवाल काटकर गल्ले में रखी नगदी व सामान को चोरी कर ले गये। उक्त घटना की सूचना पडोसियों द्वारा दुकान स्वामी को दी गई। चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे दुकान स्वामी दीपक गुप्ता द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना गोवर्धन पुलिस को दी गई बताई। सूचना पाकर बारदात स्थल पर पहुॅची थाना पुलिस ने बारदात स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। जहाॅ मिले निशानदेही को देख पुलिस कुछ असमंजस की स्थित में पहुॅची है। दुकान स्वामी दीपक गुप्ता के अनुसार दुकान से 8 से दस एलईडी टीवी व 1 लाख साठ हजार रूपये की नगदी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Read More

मथुरा । तीन दिन पहले गांव सहार निवासी रेशमा की फांसी देकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया था, मगर मृतका के परिजन व ससुरालीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस से शव छीन लिया था और जबरन दफन कर दिया गया था। उस दौरान पुलिस से भी मारपीट की गई थी। बरसाना थाना निरीक्षक उदयप्रताप ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को पत्र लिखा था। एसएसपी ने पत्र पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी नितिन बंसल से इसकी मंजूरी मांगी। गुरूवार को एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला। शव को बाहर  निकालने के बाद पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। 

Read More

गोवर्धन । थाना व कस्बा गोवर्धन के नोट बंदी के वाद बैंक कर्मियों की सलिंप्तता लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। बैंक से लेनेदेन न हो पाने पर उपभोक्ता परेशान होकर अपना धैर्य खोकर सडक मार्ग पर जाम लगाने के साथ साथ उपद्रव करने पर मजवूर हो रहे है। कुछ ऐसा ही मामला गुरूवार को कस्बा गोवर्धन में देखने को मिला जहाॅ कस्वा की सिडिंकेट बैंक के गेट पर बैंक में कैश न होने तथा उपभोक्ताओं को पैसे का लेनदेन न किये के नोटिस चस्पा होने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और बैंक कर्मियों के खिलाफ सडक पर आकर जमकर नारेवाजी की न बल्कि सडक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना गोवर्धन पुलिस ने गुस्साये लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। और उपभोक्ताओं ने नायव तहसीलदार अजय कुमार से बैंक प्रबंधकों तथा बैंकों में बैठे दलालों के हस्तक्षेप करने पर नजर रखने की बात कही। प्रहलाद ने बताया कि बैंक प्रवंधक अपने चहेते लोगों के लिये पचास-पचास हजार रूपये दे रहे है और गरीब असहाय मजदूर बर्ग के लोगों को बैंक में कैस न होने की बात कह कर टहला रहे है। कुछ इसी तरह का मामला गोवर्धन की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चल रहा है। जहाॅ गोवर्धन कस्बे का एक व्यापारी सुबह से ही बैंक में जाकर बैठ जाता है और अपने चहेतों के लिये हजारों रूपये का लेनदेन करता बताया गया है।

Read More