मथुरा

शोशल मीडिया पर आ रही खबरों से अधिकारी भी घबराने लगे हैं। मथुरा में पत्रकार दिवस पर पत्रकारों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को समर्पित संस्था इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसियेशन (आईएमए) ने सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी ‘‘सामाजिक विकास में पत्रकारों की भूमिका’’ का आयोजन चन्द्रलेखा कैम्पस निकट एटीवी, एनएच 2 पर किया जिसमें बड़ी संख्या में जनपद के पत्रकार उपस्थित थे। विचार गोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में भड़ास 4 मीडिया के सम्पादक यशवंत सिंह, ने कहा कि आज मीडिया में नीचे से भृष्टाचार नही है वल्कि भृष्टाचार उपर से है बडे़ बडे़ मीडिया घराने बडे़ पेमाने पर भृष्टाचार में डूबे हुए हैं मजीठिया आयोग की शिफारिशों को आज तक इन मीडिया घरानों ने लागू नही किया है। जिसका कारण है कि मीडिया में काम करने वाले कर्मचारियों को उचित वेतन नहीं मिल पा रहा हैं। सच्चाई की पत्रकारिता की राह में कठिनाईयां अधिक हैं। फिर भी हमें समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुये कार्य करना होगा। समाज में कुरीतियों को दूर करने तथा आम आदमी की परेशानियों को आम जनता तक पहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता का दायरा बड़ा हो गया है आज हर घर हर मौबाइल से पत्रकारिता हो रही है युवाओं में भी आसपास कुछ भी गलत हो रहा है उसकों तुरन्त लोगों तक पहुंचाने की ललक शुरू हुई है। शोशल मीडिया ने अब परम्परागत मीडिया को पीछे छोड़ दिया है अब अधिकारी भी शोशल मीडिया पर आ रही खबरों से घबराने लगे हैं। इसका दायरा और बढ़ना चाहिये।  विशिष्ठ वक्ता दिल्ली ईसान टाइम्स ग्रुप के सम्पादक संजय राय ने कहा कि पत्रकारों के सामने अनेक मजबूरियां हैं उनको मजबूत बनाने की आवश्यकता है तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा की जानी चाहिये इसमें सरकारों और पत्रकारों को मिलकर पत्रकारों के हित के लिये योजना बना कर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। जसवंत नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेदव्रत गुप्ता ने कहा पत्रकार समाज का आईना है पत्रकार सामाजिक रूप से समाज के प्रति प्रतिवद्ध होते हैं, लेकिन उनके लेखन को अखवारों के मालिक दवा देते हैं, इससे पत्रकार हतोत्साहित होता है तथा समाज में यह सन्देश जाता है कि समाज के प्रति पत्रकार की उदासीनता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के वेतनमानों में विसंगतियां है अखवारों के मालिक पत्रकारों का शोषण करते हैं। अखवारों के मालिकों के खिलाफ मौर्चा खड़ा करनें की जरूरत है।  रामनगर से पत्रकार मंशा राय ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार के.के. वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पत्रकारों को अपने ज्ञान को बढाना चाहिये तथा अधिक से अधिक अध्ययन करना चाहिये और आज आई टी क्षेत्र में भी अपने ज्ञान को बढाना चाहिये तथा नयी सुबिधाओं को अपने कार्य से जोडकर ही आज की पत्रकारिता की उंचाईयों पाया जा सकता है। चंदौसी से वरिष्ठ पत्रकार विनय समीर ने कहा कि पत्रकारों की आर्थिक स्थिति हमेशा से खराव है तथा इसी कारण बह अपने बच्चों की परवरिश ठीक से नही कर पाते है अधिकाशं पत्रकार बीमार होते है जो अच्छा इलाज भी नही करा सकते हैं इसके लिये सरकार की ओर से पत्रकारों को अच्छी स्वास्थ्य सेवायें मिलनी चाहिये।  सिंगापुर से एनआरआई विनय राय ने भारत में आकर और मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली में अपने आप को धन्य मानता हूँ उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी भी क्राईम को ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर नहीं छापना चाहिये बल्कि अच्छे कार्यों को बढावा देना चाहिये। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।  आईएमए की राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्जू वाष्र्णेय, अध्यक्ष नियन्त्रण समिति विनय समीर, प्रदेश अध्यक्ष अनूप गुप्ता, दैनिक कल्पतरू एक्सप्रेस आगरा से राजीव दधीच, दैनिक कल्पतरू एक्सप्रेस आगरा से भानुप्रताप सिंह, सम्पादक दैनिक अग्रभारत आगरा से धमेन्द्र सिंह, जसवीर मलिक, सन्तोष गंगवार, डा0 इन्द्रा राय, विशेष आमन्त्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्यारह पत्रकारों का सम्मान किया ग्वालियर से राजेश चतुर्वेदी को संस्कृत में समाचार पत्र निकालने पर, कृषि समस्याओं लेख आदि के प्रकाशन पर दिलीप यादव को, अलवर के पत्रकार स्व0 मुरारी लाल अग्रवाल को सम्मानित किया गया उनके सम्मान को उनके भतीजे डा0 धनेश अग्रवाल को दिया गया तथा मथुरा बलदेव के स्व0गोविन्द बल्लभ पाठक को सम्मानित किया गया उनके पुत्र राजेश पाठक ने सम्मान ग्रहण किया। विचार गोष्ठी में जनपद के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया, डा0 अशोक बंसल, एडवोकेट प्रदीप राजपूत, आईएमए के संस्थापक नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी, डा0 सी.के.उपमन्यु, सुनील शर्मा, विवेकदत्त मथुरिया, अमरेन्द्र गुप्ता एपीएन न्यूज दिल्ली, डा0 धनेश अग्रवाल, मफत लाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, विनोद अग्रवाल, पं0 ओमप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार पाठक, कुन्ज बिहारी शर्मा, जितेन्द्र भारद्वाज, राजेश कुमार बब्बू मिथलेश कुमार, रशिक बल्लभ, सुबीर सेन, चन्द्र प्रकाश पान्डेय, कुशल प्रताप सिंह, मोहनवीर सिंह, शशिकान्त, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे। आयोजन के स्वागताध्यक्ष संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.पी.सिंह परिहार थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल वक्शी ने की। सभी वक्ताओं का स्वागत आईएमए के जिलाध्यक्ष चै. दलवीर सिंह विद्रोही ने किया। विचार गोष्ठी का संचालन दीपक गोस्वामी ने किया।    

Read More

श्रमजीवी पत्रकारों राष्ट्रीय संगोष्ठी में पत्रकारों के साथ जुटे प्रशासनिक अधिकारी मथुरा। आजादी के साथ हुए बदलावों के साथ पत्रकारिता में भी बदलाव हुए है और आज की पत्रकारिता पुरानी पत्रकारिता को काफी पीछे छोड़ कई मायनों में आगे निकल आयी है। लेकिन इसके बावजूद पूर्व के पत्रकार और पत्रकारिता आज के लिये प्रेरणा श्रोत बने हुए है। उक्त विचार मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन का दर्जा प्राप्त प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त अरविन्द कुमार बिष्ट जी ने आज यहां उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यातिथिता करते हुए व्यक्त किये।  शहर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैने भी लम्बे समय तक पत्रकारिता में कार्य कर समाज की सेवा की है और आज मैं राज्य सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए चाहता हूँ कि अपने समाज के लिये कुछ बेहतर कर सकूँ। उन्होंने कहा कि पत्रकार शब्दों का शिल्पी है और शब्द ज्ञान का प्रतीक है। ईश्वर शब्द की व्याख्या मंे उन्होंने बताया कि ईश का अर्थ भगवान से और श्वर का अर्थ शब्द से है। शब्दों के शिल्पी पत्रकार कहीं न कहीं ईश्वर को समक्ष रख कार्य करते है। साथ ही उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के कुछ खटटे मीठे अनुभव संगोष्ठी मंे पत्रकारों के बीच साझा किये।  इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि सूचना आयुक्त अरविन्द बिष्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिददकी, इण्डियन फैडरेशन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्रा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव एस0बी0 सिंह, दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रभु झींगरन, वरिष्ठ पत्रकार अनन्त स्वरूप देशभक्त, एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय, एसपी अपराध अशोक राय, एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, छाता विधान सभा के विधायक ठा0 तेजपाल सिंह एवं समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे पधारे सभी अगन्तुक अतिथियों का संगठन के मण्डल समन्वयक एवं स्पष्ट आवाज के एनेक्सी संवाददाता सन्तोष चतुर्वेदी ने दुपटटा ओढ़ा कर स्वागत सत्कार किया। इस मौक पर सभी आगन्तुक अतिथियों को हिन्दुस्तान एक्सप्रेस के श्याम जोशी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।  सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिददकी ने कहा कि हम सिर्फ पत्रकारिता की बात नहीं करते बल्कि उन्हें प्रशिक्षित भी करते है एवं उन्हें विदेश भेजकर बाहर की संस्कृति से अवगत कराते है जिससे प्रशिक्षित पत्रकार जब कार्य करता है तो वो समाज की बेहतरी के कार्य ठीक से कर पाता है। वरिष्ठ पत्रकार अनन्त स्वरूप देशभक्त ने कहा कि हमें अपने ही लोटे का पानी साफ रखने की जरूरत है समुद्र के पानी को साफ करने का प्रयास निरर्थक है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि लोकतन्त्र का महत्वपूर्ण अंग अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता है और पत्रकार हर वर्ग के बीच की दशा और दिशा को समाज के सामने समाचार के रूप में पेश करता है और समाज और उसके लाखो लोग लाभान्वित होते है। बुलेट से से समाज बिखरता है और कलम से समाज बेहतर होता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मीडिया शासन प्रशासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करता है और शोषित व शोषक दोनों की बात उजागर करता है। दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रभु झींगरन ने पत्रकारिता के मूल्यों को समझकर कार्य करने पर बल दिया। विकास प्राधिकरण सचिव एस0बी0 सिंह ने पत्रकारिता को सूचनाओं के आदान प्रदान की रोशनी बताया। एडीएम वित्त राजस्व जयशंकर मिश्रा ने पत्रकारों कोशा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात की। एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय ने समाज को सुदृढ़ता को पत्रकारों के सकारात्मक प्रयास जरूरी बताये। एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार जी ने पत्रकारिता का आईना अच्छे लोगों को कम और जो अच्छे नहीं है उन्हे अधिक देखना चाहिये। एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी ने पत्रकारिता के साथ सभी के दायित्व निर्वहन पर बल दिया। एसपी अपराध अशोक राय ने कहा कि पत्रकार कलम के सिपाही है और उनकी कलम कभी भी रूकनी नहीं चाहिये। छाता के विधायक ठा0 तेजपाल सिंह ने कहा कि समाज भी पत्रकारों को सहयोग देने में आगे रहा है। सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने पत्रकारिता समाज को दिशा प्रदान करने वाला सशक्त माध्यम बताया। अन्त में सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापन आई एफ डब्लू जे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रश्मि शर्मा ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में  रहीश कुरैशी, मुकुल गौतम, अनिल सारस्वत, हरवेन्द्र चतुर्वेदी, ए0 अनु, दिनेश शर्मा, पंकल गुप्ता आगरा, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, निरंजन प्रसाद धुरन्धर, गोपाल शर्मा, रूपेश कुमार, विकास शर्मा झांसी, हेमन्त शर्मा, दिनेश आचार्य, मधुसूदन शर्मा, उमर कुरैशी, दिनेश पंकज, मनोहर पटेल, विजय नागपाल, अली अब्बास, अमित भार्गव, मदन सारस्वत, विनोद चैधरी, रिजवान अहमद, अन्नू शर्मा, खलील अहमद, हरिकिशन राजपूत, मनोज शर्मा, जगजीत तिवारी, प्रवेश चतुर्वेदी, ब्रजेश चैधरी, जाहिद सैयद, मनोज श्रीवास्तव, धाराजीत सारस्वत, सुनील शर्मा, विपिन शर्मा, सुरेश सैनी, खेमचन्द्र पटेल, रियाजुददीन फिरोजाबाद, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, गजेन्द्र सिंह, राम शर्मा, सुभाष सैनी, खलील अहमद, हरीश माहौर, मुकेश कुशवाह, ब्रजबिहारी शर्मा, पंकज शर्मा, तेजपाल सिंह, सचिन शर्मा, हरेकृष्ण कुम्हेरिया, वीरनारायण शर्मा, सौरभ कटारा, कमल यदुवंशी, राधाबल्लभ, शिवराम जी, मुकेश कौशिक, सपा नगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, सौरभ चैधरी, पूरन प्रकाश कौशिक, मुकेश सिकरवार, मोहन शर्मा सन्जू लाला, नन्द किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन। कोतवाली में तैनात एक उप निरीक्षक के मोबाइल नम्बर के आधार पर महिला ने हलवाई का भुगतान कराने के दबाव के चलते एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय से शिकायत की है। शिकायत करने वाली महिला राजेश पत्नी राजू निवासी मदन मोहन घेरा वृन्दावन का आरोप है कि उसकी पुत्री खुशबू की शादी 4 नवम्बर 2014 को हुयी थी। वहीं स्थानीय रामबाबू हलवाई को शादी में दावत बनाने की जिम्मेदारी दी गयी थी। साथ ही एडवांस में दस हजार रूपये भी दिये गये थे लेकिन हलवाई की लापरवाही के चलते घर पर आयी बारात के लोगों ने खाना नहीं खाया। खाना ठीक न होने के तानों के चलते उसकी पुत्री भी प्रताडि़त की गयी। पीडि़ता ने कोतवाली में दरोगा के नम्बर के आधार पर एसपी सिटी को आपबीती बताई। महिला का कहना है कि दरोगा उसे भुगतान न करने की स्थिति मंे जेल भेजने की बोल रहा है।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने लखनऊ में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा की गयी बैठक के बाद संवाददाता को बताया कि जिला कार्यकारिणी की सूची प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दी गयी है। उनके द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी वर्ग के कर्मठ, ईमानदार और पार्टी में निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सन 2017 में होने वाले चुनावों के लिए जुट जाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सपा नीतियों को जन जन तक पंहुचायें।

Read More

मथुरा। जनपद के डाॅ0 राकेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा आपसी विवादो से सम्बन्धित अपराधो की रोकथाम हेतु बीट सूचनायें अकिंत कराकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु तथा थाना क्षेत्रो में अतिक्रमण करने वालो के विरूद्व अभियान चलाकर धारा 34 पुलिस एक्ट में चालान की कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियो को आदेशित किया गया था। अभियान के दौरान थाना प्रभारियो द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही की गई। जनपद के थानो में अभियान के सम्बन्ध में आपसी विवाद से सम्बन्ध्ति 67 बीट सूचनाये अकिंत करायी गई। जिसमें पुलिस द्वारा आपसी विवाद में होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु जाॅच के उपरान्त निरोधात्मक कार्यवाही की गई तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध जनपद में कुल 246 चालान अन्र्तगत धारा 34 पुलिस अधिनियम में किये गये है। इस प्रकार की कार्यवाही मथुरा पुलिस द्वारा भविष्य में भी की जाती रहेगी।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के कार्यकर्ताओं ने दशहरा पर्व की संध्या पर 1100 दीपकों के माध्यम से दीपदान कर घाटों वाली यमुना के सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशमय बना दिया। यमुना के चारों ओर जगमगाते दीप वातावरण को भव्यता प्रदान कर रहे थे। इस दौरान प्रातः काल के समय जहां मथुरा युवक कांग्रेस के मथुरा वृंदावन विधानसभा के अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्म ने अपने युवा साथियों राहुल मुकद्म, यथार्थ यादव, सागर चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, मिन्नी, सभासद धर्मेन्द्र चैधरी आदि के साथ मां यमुना का पूजन व आरती कर पर्व की तैयारियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वहीं सांय के समय आयोजित दीप दान के मध्य सपा के जिलाध्यक्ष ने अपनी पार्टी के चेयरमैन बल्देव रामकृष्ण वर्मा, भारत शर्मा, कुंवर नकुल सिंह राजावत, रचित शर्मा, प्रहलाद यादव, इंजी वीरभान सिंह, राजेन्द्र राजपूत आदि के साथ यमुना मां की आरती उतारी और लोगों को आश्वस्त किया कि वे आवश्यकता पड़ने पर सपा सरकार से इस कार्य में सहयोग करने का अनुरोध करेंगे। इस अवसर पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा व मुकेश ठाकुर ने उक्त नेताओं का माल्र्यापण व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर यतेन्द्र मुकद्म ने कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए वे हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के बाद ही यमुना को साफ व स्वच्छ किया जा सकता है। उन्होंने यमुना शुद्धि संकल्प मिशन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इन भक्तों द्वारा यमुना को शुद्व कराने का जो बीडा उठाया गया है इसके पूर्ण होने से जहां एक ओर यमुना को गंदगी से मुक्ति मिलेगी वहीं दूसरी ओर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की जो भावनाओं पर कुठाराघात होता है वह नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि मिशन द्धारा बिना चंदा लिए यह कार्य किया जा रहा है यह वाकई में प्रशंसनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे आवश्यकता पडने पर तन मन धन से मिशन का सहयोग करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि मिशन के माध्यम से उन्हें आज मां यमुना की आरती करने का यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा किया जा रहा यह पावन कार्य आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अपील की है कि यमुना जी को शुद्ध व पवित्र करने लिए सभी धर्मो व राजनीतिज्ञ लोगों को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए और संकल्प लेना चाहिये कि वे मां यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन द्वारा बिना किसी आर्थिक सहयोग के द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत ही पुनीत है। मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना ब्रजवासियों के लिए मां के समान है और यह प्रत्येक ब्रजवासी का कर्तव्य है कि वे अपनी मां की रक्षा के लिए इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान वाले, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Read More

राधाकुण्ड के देवी जागरण में सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते कृष्णमुरारी साथ अन्य गोवर्धन। कस्बा राधाकुण्ड के प्रमुख देवी मन्दिर पर आयोजित देवी जगारण में देवी के भजनों ने पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। चेयरमैन श्रीमती प्रेमवती देवी व उनके पति दाऊजी ठेकेदार के द्वारा कस्बे में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में रातभर श्रद्धालु देवी के गीतों पर झूमे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। देवी जागरण परिसर में चहुओर झिलमिलाती रोषनी और फूलों से श्रंगार कराया गया। मा दुर्गा की आकर्षक झांकी सजाई र्गईं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आये सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष तुलसीराम षर्मा का चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार सपुत्र कृष्णा मुरारी ने राधाकृष्ण की छवी भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं विषिष्ट अतिथि पं. खेमचन्द्र षर्मा का दुपट्टा म एंव माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम कृष्णमुरारी के सपुत्र के कुआ पूजन पर भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। देवी जागरण में बाहर से आए देवी कलाकारों ने माता रानी के दरवार को राजमहल की सजाया गया। देवी माता के जागरण में षिव पार्वती,विष्णु लक्ष्मी, गणेषजी, आदि देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। जिन्हें देख देवी जागरण परिसर में बैठे श्रद्वालु भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुरारी लाल, नानक ठेकेदार, घनष्याम, बबबू, अमर खान, डा. हरस्वारूप सिंह यदुवंषी, श्रीबाबूलाल महाविद्याल काॅलेज के संस्थापक प. खेमचन्द्र षर्मा, अजीत ठेकेदार, श्रीचन्द्र ठेकेदार, बालकिषन वर्मा, डब्बू चैधरी, जयनाराण षर्मा, राधाबल्भब गनेष, मुन्ना ठाकुर, कन्हैया, प्रताप पहलवान,नितेस विनोद ठेेकेदार भरत ठाकुर मनोज ठाकुर आदि मौके पर मौजूद थे।  

Read More

सर्किट हाउस हेतु भूमि उपलब्ध कराने को कहा मथुरा। उप्र कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा मथुरा वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि लखनऊ में उन्होंने लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव से भंेट की और उनसे कहा कि गत 3 वर्षों में मथुरा वृन्दावन में कुछ प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य नही हुआ है। इस पर शिवपाल यादव ने तत्काल प्रमुख सचिव लोक निर्माण अटोरिया को मथुरा शहर की 5 सड़कों की पत्रावली धन आवंटन हेतु उनके समक्ष प्रस्तुत किये जाने के आदेश दूरभाष पर दिये। इन प्रमुख सड़कों में एनएच 2 से नये बस स्टैण्ड तक महोली रोड, डीगगेट से भरतपुर गेट होते हुये जनरल गंज तिराहे तक, बीएसए इंजीनियरिगं काॅलेज से राधिका बिहार होते हुये एनएच 2 तक, सौंख अड्डे से म्युजियम तक, पुराने क्वालिटी होटल से म्यूजियम होते हुये केआर डिग्री काॅलेज के टी पाॅइन्ट तक आदि शामिल हैं। इसके उपरान्त विधायक माथुर ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण से वार्ता की और बताया कि इन पत्रावलियों को सभी औपचारिकतायें हो चुकी है तथा इन पत्रावलियों को मंत्री को भेजने के लिये कहा। विधायक माथुर ने शिवपाल यादव से कहा कि मथुरा में एक सर्किट हाउस की नितांत आवश्यकता है। यहाॅ पर पीडब्लूडी गैस्ट हाउस बहुत छोटा है और देश विदेश के तमाम सरकारी अधिकारियांे, वीआईपी आते हैं। इस पर लोक निर्माण मंत्री ने सहमति जताई तथा जिलाधिकारी मथुरा से सर्किट हाउस हेतु 5-10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिये कहा जिससे सर्किट हाउस का निर्माण हो सकेगा। लखनऊ प्रवास के दौरान विधायक माथुर ने मुख्य सचिव आलोक रंजन से भेंट की और उनसे मथुरा में किसानों को प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिये जाने की बात भी कही, उन्होंने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत किसानों को अभी तक मुआवजा नही मिला है।

Read More

लापरवाह हवालात प्रभारी व पुलिसकर्मी किये निलम्बित  मथुरा। विगत रोज पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल मथुरा से पेशी पर न्यायालय आये फरार हुए कैदी की बरामदगी को एसएसपी ने 5000 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। वहीं लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी आज प्रेस नोट जारी कर एसएसपी मथुरा ने समाचार पत्र को दी है। मिली जानकारी के अनुसार विगत रोज जिला कारागार मथुरा से पेशी के लिये जिला न्यायालय आये अभियुक्त नाजिम उर्फ कल्लू पुत्र नाजीर निवासी नैना वाली पोखर भोजपुरा थाना कोतवाली जनपद अलीगढ़ अन्य अभियुक्त के साथ हवालात गाडी से सदर हवालात पर आया था। सदर हवालात से अभियुक्त नाजिम उपरोक्त को का0 रामकिशन व होमगार्ड शिवराम सम्बन्धित मु0अ0सं0 364/13 धारा 395, 397, 120बी, 412 भादवि चालानी थाना फरह को न्यायालय एसीजीएम द्वितीय के यहाॅ पेशी हेतु लेकर गये थे। पेशी के बाद न्यायालय से लौटते समय 15ः30 बजे अभियुक्त नाजिम उपरोक्त हथकडी से हाथ निकाल कर डयूटी पर लगे उपरोक्त पुलिस कर्मियो की लापरवाही के कारण पहले से खडे़ लाल रंग की एक्टिवा पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बैठकर भाग गया। उक्त अभियुक्त की पेशी में हवालात प्रभारी व अन्य दोषी पुलिस कर्मियो द्वारा लापरवाही बरते जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही अभियुक्त नाजिम की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश सिंह द्वारा 5000 हजार रूपये का इनाम घोशित किया गया है। भागे अभियुक्त व उसके अज्ञात साथी के वि थाना सदर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिफ्तारी हेतु टीम गठित कर दबिष हेतु भेजी गयी है।

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा स्थानीय विश्राम घाट पर 150 मीटर की क्षमता वालें वाटर कूलर के साथ 500 लीटर टंकी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर का कनेक्शन बड़ें जनरेटर सो किया गया है जिससें यहाॅ आने वाले यात्रियों को हर समय मीठा व शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, ईओं केपी सिंह, अवर अभियन्ता वीके गोयल, लेखाकार विकास गर्ग, राजस्व हरीकृष्ण शर्मा, मुख्य एवं सफाई निरीक्षक नरेश बाबू, हैड जमादार विनोद शर्मा स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह, आनन्द, विजय कुमार, होशियार सिंह, महेश काजू, सुशील कुमार, अमित चततुर्वेदी, मधुकर यादव आदि उपस्थित थे।

Read More