मथुरा

मथुरा। आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं की मूल भूत समस्याओं को लेकर एक 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है। जिसमें कार्यकत्रियों सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने तथा ग्रेड 3-4 के कर्मचारी की तरह सुविधाएं देने तथा न्यूनतम वेतन कानून में संशोधन करते ग्यारह हजार प्रतिमाह निर्धारित करने एवं पेंशन, बोनस फंड आदि देने तथा बीमा व मेडीकलेम प्रदान करने तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराने, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था करने एवं ग्रीष्म कालीन शीत कालीन समयों में और विद्यालयों की तरह छुट्टी प्रदान करने की मांग की है। वहीं एक और पत्र जिलाधिकारी को दिया गया है। जिसमें पुष्पा शर्मा, मंजुला, गायत्री, मधु, तारावती, मीना, सुनीता, राजरानी तथा शशी प्रभा, ऊषा शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को गर्मी की छुट्टियों में और विद्यालय की तरह अवकाश देने की मांग की है।

Read More

रग बिरंगी पंतगों से आसमान हुआ गुलजार खूब लड़े पेच मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के निदेशक मंडल के तत्वाधान में छटीकरा के निकट पंतग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे ंविनोद अनामिका अग्रवाल विेजेता रहे। कार्यक्रम में गर्मी से राहत पाने हेतु बच्चों ने स्वीमिंग पुल में खूूब आंनद लिया। इस अवसर पर विशेष पंतग हाउजी का आयोजन हुआ। जिसमें निकेता तायल, स्वाति अग्रवाल, जितेन्द्र गर्ग, दिलीप गर्ग, विनेाद अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, पारूल अग्रवाल विजेयी रहे। कार्यक्रम में अजय कान्त गर्ग, राहुल अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राधा अग्रवाल, विकास गोयल ने प्रतियोगिता में विजयी सदस्यों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशीष अग्रवाल, अभय बंसल, विजय अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, मोहन, पारूल, अतुल गोयल, कनिका गोयल, सौरभ, दीपिका, रवि, प्रिया, सुमित, प्रियंका, प्रदीप, प्रीति, गौरव, दिनेश, अभिषेक, पूनम, नरेन्द्र, चिराग सर्राफ, दिलीप गर्ग, प्रवीण, विभोर, निकिता, चिराग अग्रवाल, सुशील गर्ग आदि उपस्थित थे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अशोक व राधा अग्रवाल एवं राहुल व अमृता अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।

Read More

सरकार की नितियों को आमंजन तक पहंुचाना ही पहली प्रथमिकता नवागत सूचनाधिकारी एल0बी0 सिंह मथुरा। मथुरा के नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी एल0बी0 सिह ने मथुरा का चार्ज ग्रहण कर विभाग के कर्मचारियों को सरकार की योजनायों के प्रचार प्रसार में कोई लापरवाही न बरतने के आदेश दिये। विदित हो कि मथुरा में पिछले दो वर्ष से सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग के जिला सूचना अधिकारी के पद पर कोई तैनाती न होने के कारण मथुरा के सूचना विभाग में अव्यस्थ्ताओं का आलम था। पदभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त सूचना अधिकारी एल0बी0 सिह ने बताया कि वे मूल रूप से जौनपूर के रहने वाले है और 1990 से सूचना विभाग में विभिन्न पदों पर रहें है। दो साल हरदोई में अपर सूचना अधिकारी के पद पर, एक साल लालितपुर, तीन साल इलाहाबाद, 11 साल लखनऊ और 8 साल मुख्यंमंत्री कार्यालय में तैनात रहें है। सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से अंजाम दिया है। उनका सेवा काल अब मात्र एक वर्ष रह गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियो को आम जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पत्रकारों के साथ हमेशा मधुर व्यवहार रहा है और यहां भी रहेंगा। उनकी नियुक्ति से विभाग के कर्मचारी भी खुश है।

Read More

'एड्स'पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करवाने के चक्कर में दो वर्षों से सरकारी ऑफिसों के चक्कर काट रहा है फिल्म निर्माता मुंबई। हर युवा वर्ग को मार्गदर्शन करने वाली एड्स, सेक्स एजुकेशन और धारा ३७७ के पीछे छुपी सच्चाई को उजागर करने वाली दुनिया की शिक्षा प्रधान हिंदी फीचर फिल्म,'द इंटर नेशनल प्रॉब्लम' पिछले दो वर्षों से ज्यादा समय से 'टैक्स फ्री' करने के चक्कर में सेंसर होने के बावजूद रिलीज़ नहीं हो पा रही है। जोकि श्री एजुकेशन  फिल्म्स के बैनर तले बनी है और जिसके लेखक- निर्माता- निर्देशक डॉ. जगदीश वाघेला है और फिल्म को टैक्स फ्री कराने के चक्कर में रेवन्यू डिपाटमेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट, हेल्थ एड्स डिपार्टमेंट के चक्कर दो वर्षों से काट रहे है। जब की फिल्म को 'यू' सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड़ ने दिया है। जिसके लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा था और उन्होने हेल्थ डिपार्टमेंट को इसे देखने को लिखा है। अब निर्माता-निर्देशक डॉ. जगदीश वाघेला को लगता है कि जल्द ही फिल्म टैक्स फ्री होगी। उनका मकसद सिर्फ इतना था कि टैक्स फ्री होने पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश पहुंच सके। उन्होने यहाँ तक लिख कर दिया है कि फिल्म से जो भी फायदा होगा वह एड्स पीड़ितों को दिया जायेगा।    इस बारे में निर्माता-निर्देशक डॉ.जगदीश वाघेला कहते है,"आज एड्स पीड़ित अपनी बीमारी से नहीं मरता है बल्कि समाज और परिवार के दहशत से मर जाता है। मैं एक मरीज को देखा था जो कि १५ वर्षों से ज्यादा समय से एड्स से पीड़ित होने के बावजूद जिन्दा है और लोग ज़िंदा रह सकते है बस उनके परिवारवाले और यार दोस्त सपोर्ट करे। मैं रेवन्यू डिपाटमेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट, हेल्थ एड्स डिपार्टमेंट के चक्कर काट काट कर थक गया और अब देखना है राष्ट्रपति के लेटर के बाद क्या होता है? यह फिल्म हेल्थ डिपार्टमेंट, एड्स डिपार्टमेंट सभी को पसंद आई है लेकिन लोग और रेवन्यू डिपाटमेंट वाले पता नहीं क्यों कार्यवाही नहीं कर रहे है। एक डिपार्टमेंट का लेटर दूसरे डिपार्टमेंट को पता नहीं क्यों मिलता ही नहीं ?मुझे लगता है कि समाज के भले के बारे में सोचने की मुझे सजा मिल रही है। मैं केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करता हूँ कि वे इस पर उचित कार्यवाही करे।

Read More

मुम्बई। निर्माता धार्मिक बी बोदरा और निर्देशक अरमान ज़ाहिदी की हिंदी फीचर फिल्म, "लाइफ इन मुंबई" के लिए सोमवार २५ मई २०१५ को अंधेरी(वेस्ट) में स्थित सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में चौथा गाना रिकॉर्ड किया गया।इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर दिलीप पटेल है, जिन्होने प्रोजेक्ट को डिज़ाइन किया है। लोगों में जोश भरनेवाला गीत ' सक्सेसफुल होंगे हम तो.......' को गायिका सलोनी की मधुर आवाज़ में संगीतकार राजा अली के संगीत में रिकॉर्ड किया गया। जिसके गीतकार सनी असलम है। जिसे सभी ने पसंद किया।

Read More

मथुरा। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (IMA) की मथुरा जिला कमेटी के तत्वावधान में 31 मई को "सामाजिक विकास में पत्रकारों की  भूमिका" विषय पर वृहद विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एनएच-2 आगरा-दिल्ली बाईपास पर  "चंद्रलेखा कैम्पस" में होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न भागो से वरिष्ठ पत्रकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक अखिल बख्शी करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर "भड़ास4मीडिया" के सम्पादक यशवंत सिंह,  विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार वेद व्रत गुप्ता व ईसान टाइम्स के सम्पादक संजय राय के भाग लेने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी  है। इनके अतिरिक्त राजीव रंजन श्रीवास्तव, सम्पादक देशबन्धु; केसी विशनोई, सम्पादक खरी कसौटी; वरिष्ठ पत्रकार/लेखक जयप्रकाश  त्रिपाठी, राजीव शर्मा, राजीव दधीच, मनमोहन सिंह, शिवकुमार तिवारी, ममता राय, भानु प्रताप सिंह,संतोष गंगवार, आईएमए की  राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, नियन्त्रण समिति अध्यक्ष विनय समीर, शालिनी शुक्ला, अनूप गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, राजीव दीक्षित,  एसके सिंह, आईएमए प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, के आलावा उड़ीसा, हरियाणा, झारखण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, बिहार  सहित कई प्रदेशों से पत्रकार भाग ले रहे हैं। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र एम चतुर्वेदी की सूचना के अनुसार इस कार्यक्रम में नेपाली फिल्मों  की सुपर स्टार अभिनेत्री एव समाजसेविका विपना थापा भी पधार रही हैं। विचार गोष्ठी के साथ-साथ समारोह में पत्रिकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 11 पत्रकारों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं  के लिए आभार व्यक्त किया जाना प्रस्तावित है। स्वागताध्यक्ष के रूप में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी परिहार समरोह को सम्बोधित करेंगे। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन जिला अध्यक्ष चौ. दलवीर सिंह "विद्रोही" द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम पत्रकारों के मान- सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ-साथ पत्रिकारिता के सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक बढ़ा कदम है। आठ सदस्यीय आयोजन समिति  में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एव जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि समलित है।  

Read More

केन्द्र की पिछली सरकारों और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार के गलियारों में से अब दलालों की भूमिका खत्म- नरेन्द्र मोदी बुरा करने वालों के अब और भी बुरे दिन आयेगे- नरेन्द्र मोदी दीनदयाल धाम फरह में आयोजित जनकल्याण रैली को सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनकल्यालण रैली में उमड़ा भाजपाईयों का सैलाब  -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक प्रशंसक उनके रंग में रंगा हुआ भीषण गर्मी में पानी को दौड़ते भागते रहे सुरक्षाकर्मी रैली में पहुंचे भाजपाई भगवा टोपी और गालों पर भाजपा के चिन्ह के साथ  फरह/मथुरा। केन्द्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आज सरकार की उपलब्धियां गिनाने को यहां आयोजित जनकल्याण रैली में मोदी ने अपने एक वर्ष के काम काज का ब्यौरा दिया साथ ही उन्होंने जमकर पिछली सरकारों व प्रदेश सरकार पर निशाने साधते हुए उन पर जमकर हमला बोला। बृज की पावन धरती को कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण की भूमि कहने के साथ आरम्भ किये अपने भाषण में मोदी सरकार ने गरीब, किसान और गरीबी की बात करते हुए जनता से कई बार पूछा कि बताओ बुरे दिन चले गये या नहीं लेकिन अच्छे दिनों की बात उन्होंने अपने भाषण में आगे जाकर कही। उन्होने कहा कि सरकार के एक वर्ष के पूरे होने पर होने वाली ये रैली कहीं किसी राजधानी किसी बड़े शहर में हो सकती थी लेकिन कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण मैने एकात्मवाद के प्रणेता पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जन्म भूमि का इस रैली के लिये प्रस्ताव रखा जिससे मैं यहां आकर उनकी छोटी सी झोंपड़ी को नमन कर सकंू।  अपने निर्धारित समय पर हैलीकाॅप्टर द्वारा पं0 दीन दयाल धाम फरह स्थित हैलीपैड पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर पहले पं0 दीनदयाल धाम स्मारक में दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे सीधे मंच पर गये जहां भाजपाईयों ने उन्हें 365 कमल के फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। मंच पर बिना किसी अन्य वक्ता को कोई समय दिये बिना ही सीधे सीधे नरेन्द्र मोदी का भाषण आरम्भ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि केंद्र में उनके नेतृत्व में सरकार आने के बाद से दलालों की भूमिका खत्म हो चुकी है और बुरा करने वालों के बुरे दिन आ गये हैं। राजग सरकार की पहली सालगिरह पर मथुरा में आयोजित इस रैली में नरेन्द्र मोदी ने संप्रग सरकार पर सवाल उठाते हुए उसे घोटालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान भारत की धाक पूरी दुनिया में बढ़ी है और भ्रष्टाचार में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के शासन काल में किसी तरह के घोटाले की खबर नहीं आई जबकि संप्रग सरकार के दौरान यह आम बात थी। कांग्रेस को परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर परिवारवाद की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले तीस वर्षों में जितनी बिजली पैदा हुई उतनी राजग सरकार के एक वर्ष के शासन में ही पैदा हो गयी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब आदि सभी की चिंता करते हुए योजनाएं पेश कीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले केंद्र से एक रुपया राज्य तक जाते जाते कुछ पैसे ही रह जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से चला एक एक पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब पर 2022 तक अपना मकान होग। कैन्द्र की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए है और वह देश से गरीबों को दूर करने के लिए गरीबों को साथ लेकर ही दूर करेगे। उन्होंने कहा कि वह एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी दिन चैन से नहीं बैठे है और इसी का परिणाम है कि देश अब आगे बढ़ रहा है। मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गन्दगी से 7 हजार करोड़ लोग बीमार होते है इस लिए देश को गन्दगी से मुक्ति कर स्वच्छ भारत बनाना हैं। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना दोनो ही मेरी माॅ है और इन दोनो नदियों में स्वच्छ पानी देना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है इसके सरकार ने कार्य शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में पर्यटक आयेगा तो मथुरा का विकास होगा। प्रधानमंत्री ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहती तो एक वर्ष पूरा होने का जश्न किसी भी दिल्ली जैसे बड़े शहर में कर सकती थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मथुरा को चुना। उन्होंने केंद्र की सरकार को गरीबों की सरकार बताया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गांधी और लोहिया को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और इन्ही तीन महापुरूषों का भारतीय समाज और वर्तमान राजनीति पर पूरा प्रभाव बताया। इस दौरान स्थानीय सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा इकाई प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्य प्रभारी ओपी माथुर और राष्ट्रीय महासचिव रामलाल भी मौजूद थे।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम वार्ड नं0 16 में इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया। इस अवसर पर पं0 छैलबिहारी शर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। नगर पालिका परिषद वृन्दावन की राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से वार्ड नं0 16 सारंग वाटिका से लेकर भजन कुटी तक एवं चन्द्रमोली भवन से सारंग वाटिका तक इंटरलाॅकिंग सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश-विदेश लाखों श्रद्वालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही हमारा कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का पूर्णतः प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा, जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्वालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद ब्रजवाला गौड, संजय सैनी, पुरूषोत्तम सैनी, घनश्याम चैधरी, रविन्द्र यादव, सौरभ गौड, हितबल्लभ गोस्वामी, नरेन्द्र उपाध्याय, रामबल्लभ शर्मा, भीकचन्द रवि शर्मा, अशोक शर्मा, बलराम शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, राजवीर, घनश्याम शर्मा, राधा गोपाल मिश्र, मनमोहन पाठक, पवन शर्मा, विवेक आचार्य, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के हाथरस राया मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भाग लेने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससें बस में सवार करीब चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं बस को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।  मिली जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर जिले के खुर्जा विधान सभा अन्तर्गत साबिरगढ़ क्षेत्र से आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भाग लेने के लिए बस संख्या पीबी 93 2151 से फरह आ रहे थे कि राया क्षेत्र के ग्राम विचपुरी चैकी के पास अचानक बस का टायर पन्चर हो गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससें बस में चीख पुकार मच गयी। घटना को देख आसपास के लोग घटना सथल पर पहुंच गये और बचाव कार्य में जुट गये इसी दौरान सूचना पर थाना राया पुलिस भी पहुंेच गई पुलिस व ग्रामीणों ने सयुक्त रूप से बस में फंसें लोगों को वाहर निकाला और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार करीब चार दर्जन सभी सवारिया घायल थी जिसमें से करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

Read More

मथुरा। श्रीराधा रानी गौ सेवा धर्माथ समिति की आवश्यक बैठक ब्रजधाम वृन्दावन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें मथुरा जनपद में लावारिश रूप से घूमनें व उनके द्वारा कागज, पालीथिन आदि गन्दगी को भोजन के रूप में लेने व उन दूषित रसायन ग्रस्त सामग्री से बीमार होने व मृत होने की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। तथा जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की माॅग की गई। समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मथुरा नगरी की पहचान भगवान श्रीकृष्ण एवं गाॅयों की वजह से हे। विश्व स्तर पर एक अनूठी पहचान बनायी हैं। आज इसी मथुरा नगरी में गायों को लावारिस रूप से छोड़ दिया जाना और उनके लिये कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं किया जाना चिन्ता का विषय हैं। बैठक का संचालन करते हुए प्रबन्धक राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा जनपद में लावारिस घूमनें वाली गायों को गौशाला में पालनें व समुचित रख रखाव की अध्यक्षता पर ठोस एजेन्डा तैयार कर जिला प्रशासन से सहयोग लेते हुए अमली जामा पहनाया जायेगा। गौशाला के संचालन व समस्त व्यवस्थाओं पर विचार व्यक्त करते हुए समिति के श्रीमती चचंल शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा, गोबिन्द वर्मा, आदि सदस्यागणों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी।

Read More