मथुरा

हिंदी फीचर फिल्म, "लाइफ इन मुंबई" मुंबई। आज मुंबई में लोग बड़े -बड़े सपने लेकर मुंबई आते है, लेकिन बहुत कम लोगों का सपना पूरा होता है। लोग यहाँ बनने कुछ और आते है और कुछ और बन जाते है। और इस माया नगरी में आने के बाद इस तरह फंस जाते की चाह कर भी यहाँ से नहीं जा पाते है। इसी पर निर्माता धार्मिक बी बोदरा और निर्देशक अरमान ज़ाहिदी एक हिंदी फीचर फिल्म, "लाइफ इन मुंबई" लेकर आ रहे है जोकि ८० प्रतिशत पूरी होगी है और यह फिल्म अगस्त २०१५ में रिलीज़ होगी। फिल्म के सह- निर्माता वी बी ग्रुप है और इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर दिलीप पटेल है, जिन्होने प्रोजेक्ट को डिज़ाइन किया है।   फिल्म ने निर्माता धार्मिक बी बोदरा इससे पहले रीमिक्स गाने के वीडियो का निर्माण करते थे। बतौर निर्माता उनकी यह पहली फिल्म है। वे कहते है," इसका सब्जेट बहुत अच्छा है और इसमे मसाला फिल्मों के सारे रंग है। इसे लोग जरूर पसंद करेंगे। " फिल्म के निर्देशक अरमान ज़ाहिदी इससे पहले विजय आनंद, चन्द्रा बारोट, मेहुल कुमार जैसे दिग्गज निर्देशकों के सहायक निर्देशक रह चुके है और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। निर्देशक अरमान ज़ाहिदी कहते है, "मुंबई की लाइफ और यहाँ आने के बाद लोग क्या बनने आते हैं और क्या बन जाते है? इसीके को दर्शाती है हमारी फिल्म। आज मुंबई की लाइफ इतनी फ़ास्ट है कि किसी को किसी के बारे में सोचने की फुर्सत नहीं और लोग किस तरह लोग अपने सपने यहाँ पर बनते बिगड़ते देखते है। यह फिल्म लोगों के दिल को छू लेगी। "    फिल्म, "लाइफ इन मुंबई" के आर्ट डायरेक्टर चेतन चुडासमा है। इसमें कैमरावर्क अमरकांत का, संगीत प्रखर शर्मा का, प्रोडक्शन कंट्रोल वजाहत खान 'समी' का,निर्माता धार्मिक बी बोदरा और निर्देशक अरमान ज़ाहिदी का,फिल्म के सह- निर्माता वी बी ग्रुप है और इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर दिलीप पटेल है। इसके मुख्या कलाकार सना खान, हीर खान, रोशी डी' क्कुन्हा, फ़िरदौस खान, अजय शर्मा, सदफ, अली खान, मुस्ताक खान, अनिल धवन, अनंत जोग ,चेतन शेट्टी और शिवा इत्यादि लोग है।                   Sanjay Sharma Raj(P.R.O.)

Read More

मुस्लिम मंडी स्थित घर के समीप तैनात पुलिस बल ,    कस्बा सौंख में किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी युवक के घर पर पसरा सन्नाटा,  अनहोनी की आशंका से पुलिस बल तैनात सौख समाचार। एक संप्रदाय के युवक द्वारा दूसरे संप्रदाय की लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले ने कस्बा में स्थिति तनाव पूर्ण कर दी है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से शांति व्यवस्था बनाये रखने में जुटा है।   जानकारी के अनुसार कस्बा सौख मुस्लिम मंडी निवासी नईम उर्फ सुद्दी उम्र करीब 20 वर्ष शनिवार की देर रात्रि सहजुआ थोक निवासी जाट समाज की एक किशोरी को बहला -फुसलाकर भगा ले गया। इससे कस्बा का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जाट बिरादरी के लोग सुबह ही थाने पहुंच गये और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। रिपोर्ट किशोरी के भाई रंधीर सिंह ने दर्ज करायी है। युवक के परिजन भी घटना से घबराकर घर छोडकर चले गये हैं। पुलिस ने युवक के घर के पास पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। फिलहाल कस्बा में स्थिति सामान्य बनी हुई है। रविवार को पूरे दिन सीओ राजेश कुमार सोनकर ने स्थानीय पुलिस चैकी पर ही कैम्प कर स्थिति को संभाले रखा। पुलिस ने शक आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। 

Read More

मीणा वाली धर्मशाला की बैठक एकत्रित हुए सपाई गोवर्धन। समाजवादी युवजन सभा गोवर्धन के कार्यकर्ताओ की एक बैठक मीणा वाली धर्मशाला पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गिरधर गोपाल ने की। बैठक मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दिये जाने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ सपाईयों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ब्रज के विकास के लिये किये गए विशेष प्रावधानों के कदमों की भरसक सराहना की गयी। इस मौके पर अमजद खान महामन्त्री विधान सभा, मोहित कुमार, अख्तर हुसैन, मोहन श्याम, दीनू खाँ, केसव देव, अद्धार खाॅ, शहजाद खाॅ, बल्ली खाॅ, संजू, तोता राम आदि उपस्थित थे।

Read More

जतीपुरा में परशुराम शोभायात्रा का शुभारम्भ करते पूरन कौशिक एवं अन्य ब्राम्हण नेता गोवर्धन। गिरिराज धाम के गांव जतीपुरा में भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा बैण्ड बाजों के बीच बडे ही धूम धाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सर्व ब्राम्हण महासभा के जिला अध्यक्ष पूूरन प्रकाश कौशिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खगुल भारद्वाज ने भगवान परशुराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा में अनेकों प्रकार की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। इस मौके पर दाऊ दयाल शर्मा, दीपक, नवल, भरत, दिनेश, भरत, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, विष्णु प्रिया, भानु प्रिया, डा संजीव कौशल, रामपुरोहित, ब्रहमदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, गणेश पहलवान आदि उपस्थित थे

Read More

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियत्रंक नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि नागरिक सुरक्षा निदेशालाय उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देंशो के क्रम में दिनांक 25 व 26 अप्रैल 2015 को नेपाल के साथ भारत के कुछ राज्यों में आये भूकम्प की विभीषिका के दृष्टिगत भूकम्प के पूर्व भूकम्प के समय तथा भूकम्प के बाद की स्थिति के सम्बन्ध में स्कूल काॅलेजों के छात्र छात्राओं एवं जन सामान्य को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये गये हैं। तत्क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल 2015 को अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी आपदा प्रबन्धन व नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, मथुरा के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा के स्वंय सेवकों एंव जे0डी0 सिंह, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक ने माउण्ट हिल एकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल अजय नगर बल्देव रोड, मथुरा में भूकम्प से बचाव का बृहद प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में धीरेन्द्र कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने बच्चों को बताया कि आपदाएॅं किस प्रकार की होती हैं। भूकम्प जैसी आपदा जिसकी पूर्व सूचना दे पाना संभव नहीं है किन्तु आपदा के दौरान आप धैर्य न खोऐं बाहर खुले स्थान पर आ जाऐं किसी भी बिल्डिंग की ऊॅचाई से डेढ गुना दूरी बनाकर ही शरण लें यदि तुरन्त बाहर निकल पाना संभव न हो तो दीवार के किनारे किनारे लाइन बनाकर खडे हो जाऐं अथवा टेबिल या तखत के नीचे अपने को छूपा ले।  नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने अपने संबोधन में इतने अच्छे आयोजन के लिए प्रबन्धक समिति की। बरखा एंव विशाल वर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा, मथुरा के चीफ एवं डिप्टी चीफ वार्डेन कल्याण दास अग्रवाल की सक्रियता के कारण ही यहा यह सेवा अधिक सक्रिय व जिम्मेदार हैं। इनकी देखरेख में नागरिक सुरक्षा संगठन के डिवीजल वार्डेन चन्द्रशेखर, आईसीओ भारत भूषण तिवारी, स्टाफ अधिकारी गणेश पाल, दीपेश कुमार, रोहित कुमार, जगदीश सिंह आदि ने अपने साथियों के साथ अल्प समय में ही विद्यालय के इण्टर मीडियट के छात्र छात्राओं को बचाव की आपदा कालीन बिधियों से प्रशिक्षित किया और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में फॅसें घायल व्यक्तियों को चेयरनाट की विधि से नीचे उतारा जा सके। साथ ही नगर मजिस्टेªट ने बच्चों को यह भी बताया कि पूर्व भूकम्प के समय एंव भूकम्प के बाद की स्थिति में लिफट का प्रयोग न करें, बिजली के स्विच आॅन या आॅफ न करें। धैर्य बनाएॅ रखें और यदि कोई व्यक्ति कार या कोई अन्य वाहन चला रहे हैं तो सडक के बाई और वाहन को खडा कर दें और सुरक्षित स्थान पर शरण ले लें। इस कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य ने किया और इस अवसर पर शम्भू दयाल, विनय गौड, देवेन्द्र भारद्वाज, योगेश शर्मा, नारायण सिंह, डा0 ललित यादव, राजेश कुमार शुक्ला, दीप्ती अग्रवाल, रिचा शर्मा, कामना चैधरी, गौरव शर्मा, मुकेश शर्मा, डोरी सिंह, अशोक यादव, रामेश्वर सिंह सहित लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Read More

मथुरा। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम द्वारा बताया है कि जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि सोलर पम्प लेने हेतु इच्छुक कृषकों के आवेदन दिनांक 15 मई 2015 को सांय 5ः00 बजे तक अधोहस्क्षारी कार्यालय में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे, और किसान भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 15 मई 2015 की सांय 5ः00 बजे तक कार्यालय में आवेदन जमा करायें साथ ही कृषक बन्धुओं ने अपने आवेदन कार्यालय में जमा करा दिये हैं वे कृषक दिनांक 05 मई 2015 तक बैंक ड्राफ्ट अधोहस्क्षारी कार्यालय में जमा करार्यें।

Read More



Mediabharti