मथुरा

मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने निर्देशित किया है कि जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 माॅट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एवं 85 बल्देव (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में समस्त मतदेय स्थलों पर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के माध्यम से भी दिनांक 07 अप्रैल 2015 से दिनांक 30 अप्रैल 2015 तक मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराये जाने हेतु घर घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आवश्यक है कि शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें लीड लेकर कार्य करें।  उन्होंने निर्देशित किया है कि जनपद में शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में है जो स्वयं कम्प्यूटर के प्रयोग अभ्यस्थ है तथा इनके द्वारा स्वयं ही अपने एवं अपने परिवार के मतदाताओं के आधार नम्बर की फीडिंग की कार्यवाही की जा सकती है। राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने विभाग के अधीनस्थ कार्यालयी एवं फील्ड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस कार्य में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करें। कार्यालय के स्तर पर एक दिन नियत करते हूुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के आधार नम्बरों की फीडिंग के लिये एक कैम्प आयोजित करने पर भी विचार किया जायें। अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवार के अन्य सदस्यों के भी निर्वाचक नामावली के डाटा बेस से आधार नम्बर के लिकिंग करने के लिये किया जा सकता है। आधार कार्ड को मतदाता फोटो पहचान पत्र से दो प्रकार से लिंक किया जा सकता है। एस0एम0एस0 द्वारा अपने आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र नम्बर से लिंक करने के लिये मोबाइल के मैसेज बाॅक्स में म्ब्प्स्प्छज्ञ टाइप करें। मतदाता पहचान नम्बर टाइप करें (स्पेस) दें, आधार नम्बर टाइप करें तथा 51969 पर भेज दें। आॅन लाइन करने के लिये आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र नम्बर से आॅन लाइन लिंक करने के लिये वेबसाइड दअेचण्पद पर जायें अथवा बमवनजजंतचतंकमेीण्दपबण्पद पर जाकर छंजपवदंस टवजमतेष् ैमतअपबम च्वतजंस पर जायें फीड योर आधार नम्बर आॅप्शन चुनें अपना नाम आधार नम्बर, मतदाता पहचान पत्र नम्बर, अपना मोबाइल नम्बर अथवा ईमेल आई0डी0 भरकर भेजें।  अधिक जानकारी के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय मथुरा से टोल फ्री नम्बर 0565 1950 एवं मोबाइल नम्बर 9454418023 पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा टोल फ्री नम्बर 1800 180 1950 पर भी की जा सकती है।

Read More

मथुरा। परम संत काष्र्णि गुरू शरणानंद जी महाराज की प्रेरणा व गोवर्धन के संत सियाराम बाबा के आशीर्वाद से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 ने अपने जीर्णोद्वार कार्यो के अन्र्तगत यमुुना के घाटों के किनारे बने प्राचीन कुंओं को साफ करने की पहल शुरू कर दी है।  बुधवार को देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ऐसे कुंओं को चिन्हित किया जो वास्तव में गंदगी के साम्राज्य के कारण अपनी बदहाली पर स्वंय आंसू बहा रहे थे। पूरन कौशिक व खगुल भारद्वाज ने बताया कि मिशन द्वारा चक्रतीर्थ घाट से लेकर सकर कुई व विश्राम घाट तक यमुना के किनारे पडने वाले प्रत्येक कुएं को गंदगी से मुक्त कराने का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के दौरान जीर्णोद्धार टीम कुओं मेें भरी पूजा साम्रगी व मलबे को निकाल रही है। मिशन का उद्ेश्य यमुना के घाटों की सफाई के साथ साथ ब्रज को प्रदूषण मुक्त कराना है। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य में लगी टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्य में लगे श्रमिक भी यमुना भक्तों की तरह ही कार्य में लगे हैं और वे दिन प्रतिदिन क्षमता से अधिक कार्य कर इस मुहिम को आगे बढा रहे हंै। गुरूवार को टीम ने छः कुओं को साफ कर उनका शुद्व जल निकाला और भविष्य में उनमें किसी भी प्रकार की गंदगी समाहित न हो इसके लिए लोहे की जालियां लगवाई। कार्यकर्ताओं ने यमुना भक्तों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गंदगी कुंओं में न डाले जिससे वह प्रदूषित हों। उन्होंने समस्त लोगों से यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 को सफल बनाने में सभी से सहयोग करने की अपील की। टीम में जेके चतुर्वेदी, हरदेवानंद जी महाराज, आनंद बाबा, हरिमोहन, राजीव शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। आर0 कौल ईडी भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लि0 के सौजन्य सें कल्याण करोति मथुरा द्वारा सरस्वती कुन्ड स्थित कल्याण धाम में निःशुल्क विंकलांग सेवा शिविर कृत्रिम अंग एक सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी व सन्त रंगली शरण महाराज तथा बाबा बलराम दास महाराज थे।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वामसी ने कहा कि कल्याणं करोति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ साथ निरन्तर जरूरतमन्द लोगों की सहायता की जा रही है। जिसमें विकलांगों को भी सहारा मिल रहा हैं। ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संस्था द्वारा किया जा रहा है कार्य अत्यन्त परोपकारी हैं। अगर इसी प्रकार अन्य संस्थाए भी जरूरतमन्दों के काम आये तो हम पीडि़तों की अध्कि लाभ पहुंचा सकते हैं। सन्त रंगीली शरण महाराज ने कहा कि जरूरममन्द के काम आये यही हमारी मानवीयता है जिनकी सेवा हो रही है उनको विंकलाग नहीं समझना चाहिए। कार्यक्रम में सन्त बाबा बलराम दास ने कहा कि दीनहीन की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा सेवा कार्य नहीं हैं। कल्याण करोति निरन्तर, इस सेवा में प्रगृित के पथ पर है। सन्त महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि पीडित मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा हैं। सुरेश चन्द्र सुपारी वालों ने कहा कि सूवा ही हमारा परम धर्म है हम इसें तन, मन, और धन किसी भी प्रकार से कर सकते हैं। संस्था के महासचिव सुनील शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लि0 के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में 140 भाईओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 110 को लाभान्वित करतेक हुए 39 ट्राइ साईकिल, 32 जोड़ें वैशाखी, 25 कैरी पर्स, 12 कृत्रिम पैर, 21 श्रवण यंत्र, 16 हैन्ड स्टील, 5 वाॅकर वितरण किये गये। कार्यक्रम में डा. चन्द्रभान गुप्ता, केएस साहा, एसके जैन, एडीजीएम बीएचवइएल, सरीन शोरावालें, जगदीश प्रसाद मित्तल, कृष्णदयाल, चम्पालाल भुवालिका, चैं0 दीनानाथ अग्रवाल, केजी माहेश्वरी, मुकुट मंणि शर्मा, हरीश लामा, रामनिवास सर्राफ, हरवंश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेते एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में नेपाल में आये भूकम्प से प्रभावित लोगों को सहायता राशि या सामिग्री जुटाने के उदद्ेश्य से जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों की एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।  श्री सचान के आव्हान पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों एक जुट होकर इस विपदा की घड़ी में प्रशासन को हर सम्भव सहायता राशि तथा सामिग्री शीघ्र ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा जनपद धार्मिक नगरी है तथा यहॅा बहुत ही दयालू प्रवृति के लोग हमेशा से ही बाहर से आने श्रद्धालूओं की तन मन धन से सेवा करते है इसलिये अधिक से अधिक धनराशि या सामिग्री हमें इकटठा करके शीघ्र ही नेपाल भेजनी है ताकि भूकम्प पीडि़तों को उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खाद्य सामिग्री, दवायें, कपड़े, टेन्ट आदि का सामान तथा अन्य सभी जरूरी चीजें इकटठा करके कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध करादें ताकि शीघ्र ही नेपाल भेजी जा सके। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने भी सभी से दिल खोलकर दान देने की अपील की है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ललित अरोड़ा, भोला यादव सहित सभी चेयरमैन, व्यापरी संगठनों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के राया मथुरा मार्ग पर सैयद के पास मिलें डेहरूआ निवासी मजदूर के शव के मामलें ने पुलिस ने हत्या कांड का खुलासें करते हुए मजदूर की हत्या के मामलें में उसकी पत्नी व उसके जीजा को दोषी मानतें हुए जीजा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव डहरूआ निवासी मजदूर जगदीश की हत्या कर शव को सैयद के पास फैक दिया था। जिसमें मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लेन देन को लेकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपनी जाॅच में जगदीश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर फरार पत्नी की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। बी0एस0ए0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी पुरातन छात्र संगठन दिल्ली एनसीआर चैप्टर द्वारा गत दिवस दिल्ली स्थित स्टार हाइट्स होटल में उद्योग जगत में चुनौतिया विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिल्ली एनसीआर शाखा अध्यक्ष इंजीनियर दलवीर गौतम एवं सचिव इंजीनियर रचित गुप्ता द्वारा माॅ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया गया।  गोष्ठी के दौरान विचार व्यक्त करते हुए इंजीनियर दलवीर गौतम ने कहा कि नवीनतम तकनीकियों के बारे में ज्ञानार्जन करते रहना चाहिए जिससे कि कारपोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप आप कार्य कर सकें। इंजीनियर्स किसी भी उद्योग की रीढ होती है जिसका मानसिक, शारीरिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त होना अति आवश्यक है। विचार गोष्ठी में दर्जनों पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कालेज मथुरा के रोजगार परक शिक्षा वातावरण की सराहना करते हुए अपनी सफलता का श्रेय कालेज मैनेजमैन्ट व शिक्षकों को दिया। बीएसएसीईटी पुरातन छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय दीक्षित एवं सचिव इंजीनियर आशुतोष दुबे ने बताया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में तीन हजार से अधिक पुरातन छात्र संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप  में अपना निरन्तर योगदान देकर इस संगठन को नई दिशा एवं दशा दे रहे हैं तथा राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन मट्टोमल अग्रवाल ने पुरातन छात्र संगठन की निरंतर प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाने पर बल दिया।

Read More

मुंबई। अभी हाल में रायपुर के बिलासपुर में हुए "बिलासा फिल्म फेस्टिवल- २०१५" में आयी फिल्मों का संछिप्त रूप करके एक प्रीमियर शो मुंबई के फर्स्ट लुक प्रीव्यू थिएटर, अंधेरी(वेस्ट) में रक्खा गया था। जिसमे फेस्टिवेल में आयी फिल्मों से जुड़े लोगों को और कुछ अन्य लोगों को  "बिलासा फिल्म फेस्टिवल" के संचालक कविन्द्र निषाद द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें फिल्म धोखा, आई  कैन, सॉल्ट एंड पीपर, खान गली इत्यादि फिल्मों का एडिटेड रूप दिखाया गया। फेस्टिवेल के संचालक कविन्द्र निषाद ने कहते है,"इस  फेस्टिवेल के जरिये हम लोग विलासा देवी को श्रद्धांजलि देते है, जिनके नाम पर विलासपुर का नाम पड़ा है। इतिहास में उनका  काफी योगदान है। तथा इसके जरिये हम अच्छी फिल्मों को बढ़ावा देते है। जिससे लोग समाज का जागृत करने वाली और उद्देश्यपूर्ण फिल्में बनाये।"    इस कार्यक्रम में किन्नरों पर बनी फिल्म,'खान गली' के निर्माता और निर्देशन निक्की बत्रा ,मज़हर खान के सुपुत्र पदमश्री आचार्य अफसर खान, मायकी राणी कौर, निशा तौफीक, रीमा लागू, सनम, चेतन चुडासामा, हिन्द सागर के दिलीप पटेल, हरिश्वचंद्र राय, चतुर्भुजा पाण्डेय, सुरजीत सिंह, जे.नीलम, नीलेश पल इत्यादि को सम्मानित किया गया। और कार्यक्रम को अपने  हुनर से चारचाँद लगाया एंकर नील पाण्डेय और अजय शर्मा ने। सभी ने किन्नरों पर बनी फिल्म,'खान गली' का काफी सराहा।   

Read More

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि से बैरागपुरा के झण्ड़ा चैराहे से ओपी चतुर्वेदी के मकान तक 160 मी0 लम्बी तथा 6 लाख रू0 की लागत वाली सड़क का लोकार्पण किया। स्थानीय निवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुये, सड़क निर्माण पर विधायक प्रदीप माथुर का धन्यवाद दिया तथा बताया कि इस सड़क के निर्माण से उनकी काफी समय से चली आ रही समस्याओं का निराकरण हुआ है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र का इसी तरह से विकास कार्य कराते रहेगें। उनके साथ उपस्थित जनों में सर्व जितेन्द्र मणि, हेमन्त गौतम, कीर्ति कौशिक, अशोक सभासद, तथा रामभरोसी मौजूद थे।

Read More

वेद मंदिर पर हुआ सत्संग का आयोजन मथुरा। वेद मंदिर पर आयोजित सत्संग में वेद मन्दिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने ईशोपनिषद के पहले मंत्र की व्याख्या करते हुये कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि को एक सत्ता संचालित कर रही है, जिसका नाम ओइम् है। ईश्वर कण-कण में समाया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमें यह आभास हो जायेगा कि ईश्वर हमारे अन्दर है तो हम कोई गलत कार्य नहीं करेंगे। श्री आचार्य ने कहा कि हमें अपने अन्दर की आवाज को सुनना चाहिए। जब हम कोई गलत कार्य करते हैं तो अन्दर से उसे न करने की आवाज हमें सुनाई देती है। उस आवाज को केवल संस्कारवान मनुष्य की समझ सकता है। श्री आचार्य ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रत्येक महीने के अन्तिम मंगलवार को वेद मंदिर में सत्संग का आयोजन हुआ करेगा। सत्संग से पूर्व वेद मन्दिर यज्ञशाला में वेद मंत्रों से यज्ञ किया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल से आये श्रद्वालुओं ने आहुति देकर अपने आप को धन्य किया। वेद पाठ गुरूकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन के ब्रम्हचारियों द्वारा किया गया। भजनोपदेशक महाशय देवी सिंह आर्य व कुसमलता आर्या के भजनों के माध्यम से महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुये श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आचार्य हरीप्रकाश, आचार्य शत्रुजीत, आचार्य सत्यप्रिय आर्य, भगतसिंह वर्मा, अमर सिंह पौनियां, हरी सिंह आर्य, प्रेम सिंह जादौन, रामबिहारी आर्य, प्रभूूदयाल आर्य, अतुल पहलवान आदि उपस्थित रहे।

Read More

ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के विद्यार्थियों की एक दिवसीय पिकनिक मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के नन्हें मुन्ने बच्चों के लिये एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया है।  बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ पिकनिक में भाग लिया। कृृष्णापुरम् बिरला मंदिर पर स्थित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के डायरेक्टर डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने बताया कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के उद्देश्य से इस एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों तथा उनके माता पिता ने अमर नाथ विद्या आश्रम में स्थित सभी सुविधाओं से पूर्ण मां चन्द्रावती वाजपेयी तरणताल में तैराकी का आनन्द उठाया। उन्होंने बताया कि तरणताल में छोटे बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों ने जहां तरणताल के पानी में छप छप करके गर्मी को दूर भगाया, वहीं तरणताल के पास ही बने स्कूल पार्क मंे ब्रेक फास्ट व लंच किया। प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार ने कहा कि छोटे बच्चे कोमल फूलों की तरह होते हैं, उनके सर्वांगीण विकास के लिये विद्यालय द्वारा समय समय पर मनोरंजक एवं शैक्षणिक पर्यटन की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने पिकनिक में बच्चों के साथ आने के लिये सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अमर नाथ विद्या आश्रम के तरणताल में पधारे सभी ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के सभी अभिभावकों ने विद्यालय की निदेशिका सोनिका शर्मा द्वारा आयोजित इस पिकनिक की मुक्तकंठ से सराहना की। पिकनिक में ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल निशा इशरानी, स्वीटी, अल्पना, अमृता, प्रियंका, राधिका सहित सभी शिक्षिकायें प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Read More