मथुरा

पूर्व विधायक ने की किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज में न जमा करने पर भत्र्सना मथुरा। कस्बा राया में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने मथुरा कोल्ड स्टोरेज स्वामियों द्वारा किसानों का आलू कोल्ड में जमा न किये जाने पर कड़े शव्दों में भत्र्सना की है पूर्व विधायक पोइया ने कहा की जिलाधिकारी मथुरा को तत्काल हस्तक्षेप करके किसानों का आलू कोल्ड में जमा किये जाने की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है, कोल्ड स्वामी जानबूझ कर किसानों के आलू को जमा न करने की योजना बना चुके हैं, अभी आलू किसानों का कोल्ड में जमा नहीं हुआ है और हाउस फुल का बोर्ड कैसे लग गया है। किसान दैवीय आपदा का शिकार हुआ है फसल का भी उत्पादन कम हुआ है तो आलू ज्यादा कहाँ से हो गया। पूर्व विधायक ने आगे कहा की यदि किसानों का शोषण किया गया और उनका उत्पीड़न हुआ तो भारतीय जनता पार्टी किसानों को लुटने पिटने नहीं देगी। पूर्व विधायक ने आज अपने साथ मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल राया देहात अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, हरिकिशन, सुनील चैधरी, मुकेश पाठक, वीरी सिंह मुखिया आदि कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया तथा आलू किसानों की समस्याओं से रूवरू हुए।    

Read More

लोक निर्माण विभाग मंत्री का स्वागत करते आयोजकगण लखनऊ। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है उसे धर्म और राजनीति साथ साथ करनी चाहिए। लोगो को समय समय पर अपनी पुरानी परम्पराओ जैसे कथा, भागवत के आयोजन समय समय पर करने चाहिए इससे लोगों के मन को शान्ति मिलती है जिस समाज द्वारा इन पुरानी परम्पओं को अपनाया नहीं जाता है वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता है। उक्त उद्गार लोक निर्माण, सिंचाई जल संसाधन सहकारिता, राजस्व विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने योग एवं भगवताचार्य स्वामी परमानन्द ही द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के समापन पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि के कारण फसल को हुए नुकसान को गभ्भीरता से लिया गया है और पीडि़त किसानो एवं उनके परिवारो को राज्य आकस्मिकता निधि से 200 करोड़ रू0 राहत पहुचाने के लिए पहले ही जारी किये गये हैं। उन्होने बताया कि किसान की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार, आश्रितो को 5 लाख रु० की धनराशि तत्काल मुहैया कराई जा रही है साथ मुख्य राजस्व देयों की वसूली तत्काल प्रभाव से रोकने और वसूली में किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर भी रोक लगाई गई है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और अपने सीमित संसाधनो  से हर सभ्भव मदद कर रही है। बैमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि होने के कारण किसानो को हुए नुकसान से राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार से भी पैकेज मांगा गया है। उन्होने किसानो से कहा कि वे दुखी न हो उनकी फसल केा हुए नुकसान की भरपायी के लिए हर सभ्भव मदद की जायेगी। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग, धर्म जाति के लोगो को बिना भेदभाव के उनका हक दिया गया है। छात्रों, विधवाओ, वृद्धो, विकलांगो को पेंशन की धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। मंत्री जी ने कहा कि इस वर्ष आलू की पैदावार अच्छी हुई है केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण किसानो ंको उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है यदि आलू, गेहूं, चीनी का निर्यात होने लगे तो किसानो को उनकी उपज का उचित लाभ मिल सकता है। उन्हाने कहा कि बरनाहल डार्क क्षेत्र घोषित है इस क्षेत्र में सिंचाई हेतु दो रजवाये निकलवाये गये है उन पर काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होने लोगो से कहा कि सभी आपस में मिलजुलकर क्षेत्र के विकास के कार्यो में सहयोग करें ताकि क्षेत्र के विकास को और गति मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आलोक शाक्य, एमएलसी सुभाष यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह, विधायक जसराना रामवीर सिंह, उप जिलाधिकारी करहल, किशनी, विजय प्रताप सिंह, विमल कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। ठा0 राधाकृष्ण मन्दिर एवं सैनी धर्मशाला जनरल गंज के चुनाव अधिकारी मोहनलाल सैनी की सूचनानुसार धर्मशाला व मन्दिर समिति क अध्यक्ष का चुनाव पूर्व में लिये गये निर्णय अनुसार 19 अप्रेल को होगा। जिसमें 12 अप्रेंल को प्रातः 11 बजे 4 बजे तक प्रत्याशियों के नामोंकन, 14 अप्रेंल को नाम वापसी, 12 बजे से 4 बजे तक, 19 अप्रेंल को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान होगा तथा सांय 5 बजे से मतों की गणना के पश्चात परिणाम घोषित किया जायेगा। 26 अप्रेल को दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कार्यक्रम सैनी धर्मशाला राजा वलि टीला जनरल गंज पर सम्पन्न होगे।

Read More

गुलाब बाड़ी में बनारस की चैती - ब्रज की धमार - वर्शा की रिमझिम में कजरी  चैत्र के चटकीले महीने में चहकते - महकते गुलाब की सुरभि के साथ वाराणसी और पूर्वी अंचल में संगीत - गोश्ठी ’गुलाब बाड़ी’ से ब्रज क्षेत्र को परिचित कराने के उद्देष्य से उत्तर प्रदेष संस्कृति विभाग के प्रकल्प जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान के निदेषक डा0 रत्नेष वर्मा के सौजन्य से संस्थान एवं सांस्कृतिक संस्था ’स्वास्तिक’ के संयुक्त तत्त्वावधान में गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती परिसर में सम्पन्न ’गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम ने अपनी प्रभावषीलता से उन श्रोताओं को भी मंत्रमुग्ध कर दिया जो षास्त्रीय संगीत से कम परिचित रहे हैं। असम की मूल निवासी और पद्मभूशण श्रीमती गिरिजा देवी की सुयोग्य षिश्या डाॅ0 रीता देव ने अपनी एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियों द्वारा ऐसा समा बाँंधा कि लोग बार - बार तालियाँ बजाते नहीं थक रहे थे। उन्होंने अपने गायन का प्रारम्भ षिव - स्तुति जय - जय हे षिव और फिर राग मिश्र देस व दीपचन्दी ताल में निबद्ध ठुमरी ’सँावरिया’ को ’देखे बिना नाहिं चैन’ से किया। इसके पष्चात् उन्होंने चैती - ’चैत मास बोले रे कोयलिया हो राम’ा दीपचन्दी में प्रस्तुत की जिसके बाद में कहरवा ताल में बदलते के साथ ही दर्षक झूमने को विवष हो गये। फिर उन्होने होली ’रंग डारुँगी नंद के लालन पै रंग डारुँगी’ सुनाकर वातावरण में फाग की मस्ती घोल दी। कार्यक्रम के मध्य वर्शा होने पर जनता के विषेश अनुरोध पर उन्हांेने कजरी ’कहरवा मानो हो राधारानी’ तथा दादरा ’साँवरिया प्यारा रे मोरी गुइयाँ’ और हमरी अटरिया पै आवौ मोहन , देखा देखी बलम हुई जावे’ की प्रस्तुतियाँ कर विभिन्न गायन षैलियों पर अपनी दक्षता का परिचय दिया। उनके गायन में बोल - बनाव, हाव - भाव प्रदर्षन, स्वरों का नूतन प्रयोग एवं उपज का काम देखते ही बन रहा था। डाॅ0 रीता देव से पूर्व ब्रज के सुप्रसिद्ध सारंगी वादक तथा हवेली संगीत के रस सिद्ध गायक हरि बाबू कौषिक ने सारंगी वादन करते हुए ही राग काफी और दीपचन्दी व कहरवा ताल में निबद्ध सूरदास की होली की धमार का पद - ’औरन ते खेलै धमार लाल मोते मुखहूँ न बोलै’ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में उन्होंने परमानन्द दास जी का पद ’तेरौ लाल मेरौ माखन खायौ यषोदा मैया’ भी प्रस्तुत किया। उनके साथ गायन में सहयोग मयूर कौषिक ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में तबला पर उस्ताद गुलाम साबिर एवं हारमोनियम पर राधेष्याम षर्मा ने कुषल संगत देकर चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन विधायक पूरन प्रकाष, जन जाति एवं लोक कला संस्कृति के निदेषक डा0 रत्नेष वर्मा , स्वास्तिक के अध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया , नरेष मलहोत्रा डा0 राजेन्द्र कृश्ण अग्रवाल , डा0 रीता देव तथा हरि बाबू कौषिक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान के निदेषक डाॅ0 रत्नेष वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम लोक कला उन्नयन एवं प्रसार श्रृंखला के अन्र्तगत स्वास्तिक के सहयोग से किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि ’गुलाब बाड़ी’ षब्द का प्रचलन पष्चिम बंगााल से हुआ है। समारोह का संचालन करते हुए डाॅ0 राजेन्द्र कृश्ण अग्रवाल ने कहा कि ’गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम के अन्तर्गत चैत्र मास में इस प्रकार के कार्यक्रम पूर्वी बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेष के वाराणसी आदि नगरों में प्रायः सम्पन्न होते हंै। उन्होंने बताया कि ’चैती’ षब्द ’चैत्री’ का अपभ्रंष रूप है, इसका अर्थ चैत्र पूर्णिमा से होता है। चैती ऋतु - गीत है और ’हो रामा’ की तुक इन गीतों की पहचान कराती है। स्वास्तिक के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेष संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि ’गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम पूर्वी अंचल एवं ब्रज अंचल के मध्य परिचयात्मक प्रयास है। श्रोताओं ने जिस प्रकार इस कार्यक्रम को सराहा है उससे निष्चय ही भविश्य में ’गुलाब बाड़ी’ की महक से श्रोता महकते रहेंगे। षास्त्रीय गायक नरेष मल्होत्रा ने इस प्रकार के आयोजनों की आवष्यकता पर बल देते हुए हवेली संगीत के संबंध में भी कुछ करने का डाॅ0 वर्मा से अनुरोध किया।  इस अवसर पर आचार्य अषोक कुमार जोषी, एच0 आर0 सगर, डा0 ओम जी, अंजू सूद, अमृत खंडेलवाल, डा0 बड़े ठाकुर, दिनेष बिन्दल, मयूर कौषिक, जगदीष अस्थाना, नन्द किषोर अग्रवाल, नवनीत, एस0 एस0 जौहरी, किषन गोपाल अग्रवाल, गोपाल प्रसाद प्रेस वाले, कृश्ण मुरारी खंडेलवाल, के0 जी0 माहेष्वरी, डा0 कन्हैया लाल ’रसिक’, अनिल अग्रवाल, मोहित श्रीवास्तव, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कुँवर नरेन्द्र सिंह, ओम प्रकाष डागुर, प्रमोद षर्मा, प्रिया षर्मा, प्रेमचन्द गुप्ता, आषीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल षोरावाला, ष्याम श्रोत्रिय, विजय बहादुर सिंह, विजय केलकर, सुनील आचार्य, नीलेष षर्मा, रमेष चन्द्र मिŸाल, निधि भाटिया, रवीन्द्र तिवारी, कासिम खान, अखिलेष कुलश्रेश्ठ, मुरारी लाल जोषी, प्रदीप अग्रवाल, मफतलाल अग्रवाल, सी0 के0 उपमन्यु, राहुल गोपाल यादव, अंजू सूद, तरुणेष नागर, झनक नागर, षकुन्तला गुप्ता, विनय गोस्वामी, विषन कान्त मिलिन्द, प्रीति भाटिया, जगदीष लाल धींगरा, रूप किषोर षर्मा, आषीश भाटिया आदि सहित जनपद तथा आगरा एवं दिल्ली के संगीतज्ञ और प्रमुख नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम के अन्त में विधायक पूरन प्रकाष ने डा0 रीता देव, हरि बाबू कौषिक, गुलाम साबिर तथा राधेष्याम षर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Read More

मथुरा। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा मथुरा सहित जिले से अभिसूचना विभाग में होने वाली नियुक्तियों के सम्बन्ध में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने हेतु प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पाण्डा को भेजी शिकायत पर जांच शुरू हो गयी है। लेकिन जहां यह शिकायत डीआईजी अभिसूचना के खिलाफ थी, वहीं इसकी जांच डिप्टी एसपी अभिसूचना रश्मि मिश्रा द्वारा कराई जा रही है।  श्री ठाकुर ने शिकायत में 123 आरक्षी के तीन तीन बार अभिसूचना से जिला पुलिस और वापसी के उदहारण देते हुए अभिसूचना विभाग की नियुक्तियों में भारी अनियमितता, पैसे नहीं देने पर एक आरक्षी पति पत्नी को उत्पीडि़त करने और डीआईजी अभिसूचना द्वारा कथित यौन शोषण के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इस मामले की जांच विभाग की ही डिप्टी एसपी स्तर की कनिष्ठ अधिकारी से कराई जा रही है जिसके सम्बन्ध में श्री ठाकुर ने आपत्ति जताते हुए मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की मांग की है।

Read More

मथुरा। मथुरा में गुरूवार को एक इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में बीते दिन चेयरमैन, विभागाध्यक्ष व दो प्रवक्ताओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज होने के बाद काॅलेज के लगभग एक हजार छात्रों ने कैण्डेल मार्च निकालकर काॅलेज प्रबंधन के विरुद्ध गहरा आक्रोश व्यक्त किया।  गौरतलब है कि गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र उत्पल यादव (20) ने टेªन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। काॅलेज के छात्र इस घटना से उबर भी न पाए थे कि उसी रात हाॅस्टल में रह रहे महाराज गंज के एक अन्य छात्र धीरज कुमार ने भी चैथी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास किया। इन दोनों घटनाओं ने काॅलेज के छात्रों पर गहरा प्रभाव डाला है। वे स्वयं भी इस मामले में नामजद किए गए चेयरमैन व अध्यापकों से काफी खफा नजर आ रहे थे। काॅलेज के निकट से शहर के प्रमुख बाजारों से होकर विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाले गए पांच किमी लंबे मौन जुलूस में छात्र हाथों में ‘हमें न्याय चाहिए’, ‘छात्रों का उत्पीड़न बंद करो’, ‘वी वाॅन्ट जस्टिस’, ‘यू कैन किल माई बाॅडी, नाॅट माई वाॅयस’, ‘सेव आॅवर फ्यूचर’ जैसे नारे लिखे बैनर तथा तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस की समाप्ति पर सभी छात्र छात्राओं ने मृत छात्र उत्पल यादव के चित्र के समक्ष एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि की तथा ईश्वर से कामना की कि वह उत्पल के परिजनों को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर उत्पल के दुखी पिता सुरेश यादव उर्फ धीरेंद्र सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने एक मात्र बच्चे को खोकर आज जिस स्थिति में वह हैं इस स्थिति में किसी और अभिभावक को न आना पडे़, वे इसीलिए इन छात्रों के साथ न्याय की मांग बुलंद करने के लिए खडे़ हुए हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से शासन एवं प्रशासन से ऐसे काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Read More



Mediabharti