मथुरा

गोवर्धन। आखिर हमारे समाज और आस पास के इस पुरूष प्रधान माहौल मंे ऐसा क्या हैं जो लडकियां अपने आप को आरम्भ से ही बेहद कमजोर महसूस करती है। लड़कियों मंे लोगो को ऐसी कौन सी कमी नजर आती है जो उन्हें लड़को में नहीं दिखाई देती। वे लड़कों को क्यों इतना अग्रणी और लड़कियों को क्यों पिछड़ा हुआ समझते है। ये उदगार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल अभिप्रेरण शिविर में एक छात्रा ने स्वतः स्फूर्त भावना के साथ व्यक्त किये।  इसी विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा करिश्मा कुन्तल का मानना है कि हमारे समाज के कुछ माँ बाप लड़कियों को पढना लिखना अच्छा नहीं समझते वहीं कुछ माँ बाप पढ़ाई में भेदभाव भी करते है। वे लड़के को तो अंग्रेजी माध्यम के बड़े स्कूल में दाखिला दिलाते है और लड़की को बगैर खर्चे वाले सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाएंगे। वहीं उनके लिये कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का चाहे किसी भी कक्षा में कितनी ही बार फेल हो जाये उसे दोबारा भर्ती करा ही दिया जाता है वहीं यदि लड़की किसी कक्षा में फेल हो गयी तो उसका स्कूल जाना ही बन्द करा देते है। छात्रा के अनुसार वे मां बाप कुछ ऐसा समझते है कि लड़के को तो उन्होंने स्वयं जन्म दिया है जबकि लड़की को वे किसी कूड़ेदान से उठाकर लाये है। लड़की की शादी भी करेंगे शादी तक एक भारी बोझ बतौर उसके साथ घर में बर्ताव किया जाता है वहीं शादी करने के बाद मां बाप एक ही बात दुहराते है कि बेटी हमने तेरी शादी में बहुत पैसा खर्च किया है। छात्रा ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जो मां बाप अपने बेटे को तो अपनी पूरी सम्पति का मालिक बना देते है लेकिन उन्ही माँ बाप की नजरो में उस बेटी का उतना भी हक नहीं है जितना उसकी शादी की खर्च होता है। जितना वे मां बाप अपने बेटे का मानते है उतने जीने का अधिकार अपनी बेटी को क्यो नहीं देते है। ये भेदभाव का नजरिया लड़कियो के प्रति कब तक बनाए रखेंगे। लडकियां को चाहिये कि वे मजबूती के साथ आगे आकर इसका एक विशेष अभियान चला कर लोगो को जागरूक करे और उन्हें बतायें कि बेटी है तो कल है नही ंतो कुछ भी नहीं है।

Read More

गोवर्धन। आखिर हमारे समाज और आस पास के इस पुरूष प्रधान माहौल मंे ऐसा क्या हैं जो लडकियां अपने आप को आरम्भ से ही बेहद कमजोर महसूस करती है। लड़कियों मंे लोगो को ऐसी कौन सी कमी नजर आती है जो उन्हें लड़को में नहीं दिखाई देती। वे लड़कों को क्यों इतना अग्रणी और लड़कियों को क्यों पिछड़ा हुआ समझते है। ये उदगार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल अभिप्रेरण शिविर में एक छात्रा ने स्वतः स्फूर्त भावना के साथ व्यक्त किये।  इसी विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा करिश्मा कुन्तल का मानना है कि हमारे समाज के कुछ माँ बाप लड़कियों को पढना लिखना अच्छा नहीं समझते वहीं कुछ माँ बाप पढ़ाई में भेदभाव भी करते है। वे लड़के को तो अंग्रेजी माध्यम के बड़े स्कूल में दाखिला दिलाते है और लड़की को बगैर खर्चे वाले सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाएंगे। वहीं उनके लिये कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का चाहे किसी भी कक्षा में कितनी ही बार फेल हो जाये उसे दोबारा भर्ती करा ही दिया जाता है वहीं यदि लड़की किसी कक्षा में फेल हो गयी तो उसका स्कूल जाना ही बन्द करा देते है। छात्रा के अनुसार वे मां बाप कुछ ऐसा समझते है कि लड़के को तो उन्होंने स्वयं जन्म दिया है जबकि लड़की को वे किसी कूड़ेदान से उठाकर लाये है। लड़की की शादी भी करेंगे शादी तक एक भारी बोझ बतौर उसके साथ घर में बर्ताव किया जाता है वहीं शादी करने के बाद मां बाप एक ही बात दुहराते है कि बेटी हमने तेरी शादी में बहुत पैसा खर्च किया है। छात्रा ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जो मां बाप अपने बेटे को तो अपनी पूरी सम्पति का मालिक बना देते है लेकिन उन्ही माँ बाप की नजरो में उस बेटी का उतना भी हक नहीं है जितना उसकी शादी की खर्च होता है। जितना वे मां बाप अपने बेटे का मानते है उतने जीने का अधिकार अपनी बेटी को क्यो नहीं देते है। ये भेदभाव का नजरिया लड़कियो के प्रति कब तक बनाए रखेंगे। लडकियां को चाहिये कि वे मजबूती के साथ आगे आकर इसका एक विशेष अभियान चला कर लोगो को जागरूक करे और उन्हें बतायें कि बेटी है तो कल है नही ंतो कुछ भी नहीं है।

Read More

मथुरा। नवरात्र में देवी माँ की जगह जगह पूजा होती है। कोई फल फूल से पूजन करता है तो कोई मिठाई का भोग लगता है, लेकिन मथुरा में एक जगह ऐसी है जहाँ देवी का पूजन लाठियों से किया जाता है। मथुरा के नरी सेंमरी गाँव में नवरात्र मेले के आखिरी दिन देवी की यह विशेष लाठी पूजा होती है और इस विशेष पूजा को देखने के लिए दूर दूर से भक्तगण यहाँ पहुंचाते है। घोडे पर सवार होकर हाथ में लाठी डंडे लेकर दौड़ते ये लोग किसी से लड़ने नहीं जाते बल्कि ये देवी माँ का पूजन करने जाते है।  दरअसल मथुरा के नरी सेंमरी गाँव में केला देवी का बेहद प्राचीन मंदिर है, इस मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता है। इसीलिए हर साल यहाँ नवरात्र के मौके पर बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है। इस मेले के आखिरी दिन यानि नवमी को यहाँ देवी माँ की लाठियों से पूजा की जाती है। सैकडो साल से मंदिर में यही परंपरा चली आ रही है। लाठियों से ये पूजन भक्तो की देवी माँ से लडाई नहीं है बल्कि देवी माँ के पूजन के लिए भक्तो की आपसी लडाई है। आज से लगभग साढे सात सौ साल पहले जब यहाँ रहने वाले ठाकुर समुदाय के दो पक्ष सूर्यवंशी और चंद्रवंशी देवी माँ के पूजन को लेकर बहस करने लगे तो देवी माँ ने दोनों पक्षों से कहा था कि जो पक्ष लाठियों से जीत जायेगा, वही मेरी पहले पूजा करेगा। लेकिन जब लड़ते लड़ते पूजन का वक्त निकल गया तब देवी माँ ने दोनों पक्षों से हर साल इसी तरह अपना पूजन करने की बात कही और तब से लेकर आज तक यही परंपरा चली आ रही है। आज भी ठाकुर समुदाय के दोनों पक्ष घोडे पर सवार होकर हाथ में लाठियाँ लिए मंदिर जाते है और देवी माँ की चैखट पर लाठियाँ मरते है। इस विशेष पूजा को देखने के लिए दूर दूर से भक्तगण यहाँ आते है। इस मंदिर की परंपरा के अनुसार नवरात्र मेले के समापन के मौके पर आखिरी दिन होने वाली नवमी की इस लट्ठ पूजा का विशेष महत्त्व होता है, और इसीलिए इस विशेष पूजा में शामिल होने के लिये ठाकुर समुदाय के दोनों पक्षों को साल भर इस दिन का बड़ी बेसब्र से इंतजार रहता है।

Read More

गिरिराज परिक्रमा मार्ग में हुआ मानवाधिकार जगरूकता सेमीनार का आयोजन उद्धव कुण्ड पर आयोजित मानवाधिकार सेमीनार में जिला जज डीके सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते करते नन्द किशोर शर्मा गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित उद्धवकुण्ड पर डीएसएच आरडी मानवाधिकार के तत्वाधान में मानवाधिकार जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। श्ाििवर में बतौर मुख्यातिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के जज न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला जज डी0के0 सिंह ने शिरकत कर मानवाधिकारों की रक्षा हेतु लोगों को जागरूक किया।  मुख्यातिथि न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह यादव इस मौके पर कहा कि मानवाधिकार जन्म के आरम्भ से अंत तक होते है। व्यक्ति को रोटी, कपड़ा व मकान मिल जाये तो करीब 70 प्रतिशत उसके मानवाधिकार स्वतः ही पूरे हो जाएगे। हमारे संविधान में मानवाधिकार को दृष्टिगत रखते हुए कानून बनाये गये हैं। सभी कानूनों में मानवाधिकार उल्लंघन पर उसी अनुरूप सजा तय की गई है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीने के लिए शुद्ध हवा आॅक्सीजन और खाने पीने की व्यवस्था में भी अवरोध हो रहा है। तो कानून को मदद अवश्य लें। हमारी व्यवस्था में सरकारी फाॅर्म बने हुए है। मानवाधिकार से जुड़े संगठनों को तत्काल प्रभाव से गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। लोगों को तुरंत अस्पताल पहुॅचाना चाहिए। यहाॅ उनका इलाज निःशुल्क हो सके। सम्मान जनक जीवन में रह कर जी सकते हंै। उनका भी मानवाधिकार है। मानवाधिकार संगठनों को निःशुल्क शिक्षा व निःशुल्क इलाज पर काम करना चाहिए। व्यवस्था के लिए सामाजिक मुद्दो पर जमीनी स्थर पर कार्य करना चाहिए यहाॅ भी मानवाधिकार के हवन पर अन्याय के प्रति अवाज उठाऐंगे। तो जनमत भी मिलेगा और व्यवस्था भी सुधर जायेगी। मथुरा जनपद के न्यायधीश डी0के0 सिंह ने कहा कि न्याय सस्ता होना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज रविन्द्र सिंह यादव एवं जिला जज डी0के0 सिंह का आयोजकों ने जोरदार स्वागत सत्कार किया। आयोजन समिति के युवा समाज सेवी केशव देव सैंनी शीतल प्रसाद सैंनी भोला दुवे आदि ने सभी आगन्तुकों का जोरदार स्वागत सत्कार किया। डा0 विष्णु रावत, रमेश झालानी, दिनेश शंकर मिठाई वाला, अनिल सेठ, जीएस शर्मा आदि मौके पर मौजूद थे। वहीं श्री बाबू लाल महाविद्यालय के निदेशक नन्द किशोर शर्मा ने भी न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

Read More

मथुरा। हाईवें क्षेत्र के माल गोदाम रोड़ गोपाल नगर में नामजदों ने एक अधेड़ व्यक्ति को घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी तथा उसके पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरें को आग से क्षत विक्षत कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुनहरी कालोनी सदर बाजार मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिरजू पुत्र राम स्वरूप निवासी कुमार मौहल्ला सदर बाजार मथुरा ने अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से उसके पिता को घर से बुलाकर ले गये और उन्हें एकान्त में लेजाकर उनके साथ मारपीट कर हत्या कर दी तथा शिनाख्त छिपाने के उदेश्य से चेहरें पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के बाद शव को माल गोदाम रोड़ पर फैक दिया। पुलिस ने शव को अज्ञात में बरामद किया लेकिन बाद में मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने कपड़ों से कर घटना की रिपोर्ट हत्या किये जाने की नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव में दहेज से पीडि़त विवाहिता के पिता ने दहेज लोभी दामाद सहित उसके पाॅच अन्य परिजनों के विरूद्व न्यायालय के आदेश से दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ गाली गलोज कर जान से मारने की नियत से आग लगाकर  हत्या करने का प्रयास किया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रमेशचन्द्र पुत्र लालाराम निवासी गढ़ी नगली थाना बलदेव ने न्यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री पूनम की शादी वेद प्रकाश पुत्र विजय सिंह निवासी छदगर थाना सादाबाद हाथरस के साथ किया था। शादी के बाद से ही वेद प्रकाश ने दहेज की माॅग को लेकर पूनम को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। कई बार समझा बुझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आये और इसी के तहत वेद प्रकाश ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। जिसें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

गोवर्धन। थाने के सामने खडी श्रद्धालुओं की सैट्रों का का शीसा तोडकर अज्ञात चोर गाडी में रखे पर्स व जरूरी कागजात चुरा कर पफरार हो गये। बही चोरी की लिखित शिकायत पीडित श्रद्धालु ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गोवर्धन थाने में की है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीव 3 बजे मनीष कुमार नागर परिवार के साथ सैन्ट्रो कार से गोवर्धन गिर्राज महाराज के दर्शन करने के लिये दिल्ली से गोवर्धन आये और थाने के ठीक सामने सड़क किनारे अपनी गाडी खडी कर दानघाटी मंदिर के दर्शन करने के लिये गये लेकिन दर्शन करने के 10 मिनट बाद जब श्रद्वालु मनीष नागर अपनी गाडी़ पर गया तो गाडी का एक कांच टूटा हुआ था और गाडी में रखा वेग भी गायव हो गया वेग में करीव तीन हजार रूपये एटीएम कार्ड पेनकार्ड आदि जरूरी कागजात भी बताये गये है। जिस घटना की सूचना पीडित श्रद्वालु द्वारा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुॅच गई। लेकिन चोरो का पुलिस कोई पता नही लगा सकी। वही पीडित श्रद्वालुओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोवर्धन में सव पुलिस की मिलीभगत के चलते चोर श्रद्वालु के साथ चोरी लूट की घटनाओं के शिकार होते है। जब पुलिस स्टेशन के सामने खडे़ बाहन सुरक्षित नही रहते तो पिफर परिक्रमार्थी श्रद्वालु कहाॅ सुरक्षित रह सकेगें।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के विश्व लक्ष्मी नगर में आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल कर लाखों रूपयें कीमत का सामान को लूट कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंचेक एसपी सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू करने के आदेश दिये हें।  मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवें क्षेत्र की विश्व लक्ष्मी नगरा कालौनी निवासी विनोद चैधरी के मकान पर दिन दहाड़ें हथियार बन्द बदमाशों ने हमला वोल दिया बदमाशों ने घर के लोगों को असलाहा के बल पर कब्जें में कर वहाॅ रखें सोने चाॅदॅी के आभूषण व नगदी को लूट कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार मय फोर्स पहुंच गये जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के लाला राम मार्ग मौहल्लें में एक 19 वर्षीय युवती की सदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव को अन्तिम सस्कार की तैयारी शुरू कर दी लेकिन पडोसियों ने इसकीर सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहीना है कि परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव का अन्तिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने पुलिस से घटना की जाॅच कर कार्यवाही की माॅग की हैं।

Read More

बच्चों को शिक्षित करने के लिए लगाई जाएंगी निःशुल्क कक्षाएं मथुरा। यमुना को शुद्ध कराने के लिए संकल्पित यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा नवरात्र पर्व के समापन के अवसर पर 108 कन्या लागुुंराओं को प्रसाद वितरित कर उनका पूजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनसे आशीर्वाद लेकर इस मिशन की सफलता की कामना की। प्रसाद वितरण के समय बच्चों की उमंग व उत्साह देखने लायक था। दोपहर को श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित इस प्रसाद में आस पास के बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिणा व बांटी गई खाद्य सामिग्री को पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि आज के दिन से ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मिशन के माध्यम से ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का बीडा उठाया जा रहा है जो किन्हीं कारणवश स्वंय लिखने व पढने में असमर्थ है। इस दौरान बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ साथ उन्हें वे सारी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी जो उनके शिक्षित होने के लिए अति आवश्यक हंै। इस मुहिम का मुख्य उदे्श्य यह है कि इसके द्वारा शिक्षित बच्चे अन्य लोगों को यमुना की दुर्दशा से अवगत कराने में मिशन का सहयोग करने योग्य बन जायें। उनका कहना था कि बच्चे भी इसके प्रति पूर्ण समर्पित हो इसके लिए अल्पाहार के रूप में दूध, चाय, बिस्किट, नमकीन व भोजन के अलावा किताब काॅपियां व मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति आदि की व्यवस्था भी मिशन के द्वारा की जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा यमुना भक्तों को जागरूक करने के लिए आगे भी इसी तरह जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पं0 अनिल शर्मा ने अपील कि है कि पतित पावनी मां यमुना सभी की मां है, और सभी का यह दायित्व बनता है कि वे इस कार्य में आकर अपना तन मन व अपने संसाधनों के माध्यम से सहयोग प्रदान करें। मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, केशव चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, त्रिलोकी पंडित आदि की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि मथुरा के घाटों की सफाई व उन्हें प्राचीन रूप प्रदान करने के बाद करीब 10 प्रांतों व 20 जिलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम दिल्ली में चल रहे कार्य में सहयोग प्रदान करेगी। उनका मानना है कि इस कार्य में अदृश्य शक्तियां भी मदद कर यही संकेत दे रही हैं कि यह मिशन जल्द ही उच्चता के शिखर पर पहुंचेगा। इस दौरान बब्बू पंडित, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, भोला पंडित, दीपक राज, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, दीपक, गुड्डू गौतम, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे।

Read More