बलदेव। कस्बा के समीपवर्ती गाॅव बन्दी में माॅ बन्दी, आनन्दी, मनोवान्छाॅ देवी मन्दिर पर परम्परागत मेला 3 अप्रैल को आयोजित होगा। वहीं 2 बजे से कुश्ती दंगल व प्रातः 6 बजे से भगवती जागरण का आयोजन होगा।
Read More
बलदेव। कस्बा के समीपवर्ती गाॅव बन्दी में माॅ बन्दी, आनन्दी, मनोवान्छाॅ देवी मन्दिर पर परम्परागत मेला 3 अप्रैल को आयोजित होगा। वहीं 2 बजे से कुश्ती दंगल व प्रातः 6 बजे से भगवती जागरण का आयोजन होगा।
Read More
बलदेव। गली पथवारी स्थित देवी मन्दिर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा माॅ भगवती का गुणगान किया गया। इस अवसर पर सत्यदेव पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, महेश, चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा, संजीव गोयल, जवाहर उपाध्याय, हेमन्त पाण्डेय, ओ0 पी0 पाण्डेय, बलराम प्रजापति आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
Read More
गोवर्धन। विद्यालय में परीक्षा घोषित होने के अवसर पर बाबा कढ़ेरा सिंह विद्यालय मन्दिर अक्खा के छात्र छात्राओं ने बुद्धि और वाणी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने सामुहिक पूजा कर हवन किया। विद्यालय के चेयरमेन सुरेश सिंह व प्रबन्ध निदेशक हरीचन्द सिंह ने बच्चों को माॅं सरस्वती की महत्ता बताते हुए कहा कि माॅं सरस्वती राक्षसी और निरंकुश प्रवृत्तियों का दमन कर विनय प्रदान करती हैं। प्राचार्य के0एल0 गोस्वामी ने माॅं सरस्वती को पवित्रता और उज्ज्वलता का प्रतीक बताया तथा इन गुणों को ग्रहण करने पर बल दिया। शिक्षा निदेशक एस0बी0 सिंह ने छात्र छात्राओं को ज्ञान के साथ विनय का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर प्रशासक सगुन सिंह, सुग्रीव सिंह तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शिक्षक आशीष चतुर्वेदी के आचार्यत्व में पूजा सम्पन्न हुई।
Read More
अधिकारी व सिपाही सब ले रहे माहवारी, स्थानीय लोगों ने लगायी डीएम से गुहार वृन्दावन। करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र वृन्दावन में कहनें को तो मांस मदिरा से लेकर तमाम तरीके के प्रतिबन्ध लागू है और शासन द्वारा वृन्दावन की धार्मिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखतें हुए उसे वृन्दावन में मद्य व मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा रखा हैं। लेकिन वृन्दावन आज के परिदृश्य में उक्त सभी वस्तुओं की विख्यात मंडी बन चुका हैं। इसमें ऐसा नहीं है कि यह सब शासन प्रशासन के बिना संज्ञान के यह अवैध कारोबार हो रहा हो। बल्कि हकीकत जानों तो आप आश्चर्य में पड़ जायेगे क्योंकि सूत्रों के अनुसार वृन्दावन में जितनें भी अवैध शराब के कार्य हो रहें है उनमें प्रशासन से लेकर आबकारी विभाग के सिपाही तक पूर्ण रूप से संलिप्त है और यही कारण है कि वृन्दावन में उक्त अवैध धन्धें को करने वाले बेखौफ अवैध धन्धें को संचालित कर रहे हैं और उन्हें किसी का भी भय नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि वृन्दावन में अगर एक मात्र शराब गांजा, व चरस आदि की बिक्री को ही देखा जाये तो खुद एक शराब माफिया ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि वह उक्त कारोबार को करने के लिए एक मुश्त मोटी धनराशि प्रशासन से लेकर आवकारी व पुलिस के सिपाही तक बन्दरवांट करते हैं। जिसमें अगर अकेले आबकारी विभाग को ही ले लो तो प्रति शराब माफिया द्वारा आबकारी विभाग के मुख्य अधिकारी को 25 हजार, स्थानीय अधिकारी को 10 हजार, व प्रति सिपाही को एक एक हजार रूपये के हिसाब से देते है कुल मिलाकर आबकारी विभाग को ही 45 हजार रूपयें माह की धनराशि का बन्दरबाट किया जाता हैं। इस नजरिये से देखा जाये तो वृन्दावन में करीब दर्जन भर से अधिक शराब माफिया मोटे पैमाने पर कार्य कर रहे है और औसतन इनका आकंलन किया जाये तो आबकारी विभाग को इन से लगभग छह लाख रूपयें से भी अधिक की माहवारी मिलती है। अब सोचनेीय विषय यह है कि इतनी मोटी धनराशि को आखिर कोई अधिकारी कैसे नजर अन्दाज कर सकता हैं और यही कारण है कि वृन्दावन में यह शराब माफिया बे रोक टोक इस कार्य को अन्जाम दे रहे हैं। यही नहीं कई बार स्थानीय लोगों द्वारा इस अवैध धन्धें की शिकायत स्वयं आबकारी विभाग से लेकर प्रशासन के अधिकारियों तक की गई है लेकिन आबकारी अधिकारी उनको हर बार एक भरोसे की लोलीपाॅप देकर टरका देते हैं। वहीं प्रशासन के बड़ें अधिकारियों को स्थानीय पुलिस गुमराह कर वह भी अपनी जेबे भरने में लगी रहती हैं। अब स्थानीय लोगों को जनपद के ईमानदारी जिलाधिकारी से ही उम्मीद है कि वह वृन्दावन जैसे धार्मिक स्थल पर शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगवायेगे और आबकारी विभाग में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही करेगे।
Read More
मथुरा। अखिल भारतीय सविता फाउन्डेशन के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान के जीवन को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें शोषण मुक्त भारत का निर्माण करने वाला बताते हुए याद किया गया। इस अवसर पर लुकेश कुमार राही ने कहा कि सम्राट अशोक ने संसार के श्रेष्ठ शासक एवं भारत को सोने की चिडि़या बनाने वाले मानव जाति के कल्याण हेतु छायादार वृक्ष अस्पतालों, स्तूपो, मार्गो, के प्रगतिशील बनाने हेतु नियमों की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्राट अशोक के स्मृति चिन्ह आज भी भारत के स्मृति चिन्ह माने जाते हैं। जिनसे संसार में और मानवीय इतिहास में उनका योगदान स्पष्ट होता हैं। हमे उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। गोष्ठी में महेन्द्र पाल सिंह, लुकेश कुमार राही, जितेन्द्र सिंह, चैखे लाल प्रधान, थान सिंह, का0 ब्रजलाल, भीकम सिंह, महावीर सिंह, धर्मेन्द्र, सन्दीप, दीपक आदि थे।
Read More
मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बृज के सर्वांगीण विकास हेतु उत्तर प्रदेश बृज नियोजन और विकास बोर्ड विधेयक 2015 के 26 मार्च बृहस्पतिवार को विधान सभा में पारित करने पर तथा मथुरा जनपद हेतुं 1000 करोड़ रू0 सड़कों और पुलों के लिये स्वीकृति किये जाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बृज नियोजन और विकास बोर्ड बनने के बाद बृज क्षेत्र के एतिहासिक एवं पौराणिक महत्व का संरक्षण होगा वहीं यहाॅ इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क, लाइट, पेयजल एवं सौन्दर्यीकरण पुराने मंदिर एवं पुरातत्व महत्व के भवनों का सरक्षण भी हो सकेगा जिससे भगवान कृष्ण की जन्म एवं क्रीडा स्थली मथुरा, जो कि पूरी दुनिया मंे जाना जाता है को एक नया आयाम मिल सकेगा। विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि उन्होंने विधेयक पारित होने के समय विधान सभा मंे ही मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा प्रेेषित तमाम उन सड़कों के स्वीकृत करने पर धन्यवाद दिया, जिसकी स्वीकृति का मथुरा वृन्दावन के लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं में डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज, छाता गोवर्धन मार्ग पर स0 543 रेलवे ओवर ब्रिज, छाता बरसाना स0 544 रेलवे ओवर ब्रिज शामिल करने पर भी बधाई दी। उन्होेंने आगे बताया कि इन 3 पुलों को बनवाने के लिये वे पिछले 1 वर्ष से प्रयासरत् थे और उन्होेंने स्थानीय विधायक तेजपाल सिंह को विश्वास में लेते हुए क्षेत्र के रेलवे ब्रिज का एस्टीमेट उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम के अधिकारियों से बनवाकर शासन को भेजा और मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव से इसे स्वीकृत कराने की माॅग की। उन्होंने बताया कि उनकी संस्तुति पर मुख्यमंत्री तथा सांसद राम गोपाल द्वारा गोवर्धन का बाई पास, कोसी से नंदगाॅव, काॅमा बरसाना गोवर्धन तक एवं सौंख मथुरा मार्ग का भी निर्माण चैड़ीकरण एवं डिवाइडर के निर्माण की स्वीकृति पर बधाई दी। इसके साथ साथ यमनुा एक्सप्रेस वे, वृन्दावन कट से यमुना पुल होते हुए, वृन्दावन मार्ग तक की सड़क का चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, मथुरा से यमुना एक्सप्रेस वे कट तक 4 लेनिंग, मथुरा गोवर्धन रोड़ का 4 लेनिंग और नालों का निर्माण, गोवर्धन चैराहे से कृष्णा नगर होते हुए भूतेश्वर तिराहे चैड़ीकरण एवं डिवाइडर तक का मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग गोकुल रैस्टोरंेट होते हुए मसानी तक 4 लेनिंग का मार्ग एवं डिवाइडर, छटीकरा से वृन्दावन मार्ग को चैड़ीकरण मरम्मत एवं साईकिल ट्रैक का निर्माण की तथा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के चारो ओर बाह्य परिक्रमा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति का स्वागत किया। श्री माथुर ने मथुरा शहर एवं देहात की प्रमुख सड़कों के निर्माण की माॅग भी को शासन को प्रेषित की हैं, जिसके लिये धन शीघ्र ही आवंटित हो जायेगा तथा उनका निर्माण शीघ्र हो पायेगा। विधायक प्रदीप माथुर ने विधान सभा में अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री को बृज क्षेत्र के विकास की ओर पूरा ध्यान देने के लिये बृज क्षेत्र के लोगोें तथा अपने क्षेत्र के निवासियों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।
Read More
मथुरा। थाना बरसाना के गाॅव जिरावली में नामजद युवक ने पडौसी के घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भोग गया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पति ने नामजद युवक के विरूद्व दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया पुत्र धर्म सिंह निवासी जिरावली थाना बरसाना ने अपने पडौसी युवक फत्ते पुत्र गिर्राज निवासी जिरावली थाना बरसाना मथुरा ने उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा, पीडि़ता द्वारा जब इसका विरोध किया तो नामजद युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैंे।
Read More
देवी मंन्दिरों में हुई पूजा अर्चना, घर घर पूजें गये कन्या-लागुंरा मथुरा। बसन्त नवरात्रों के आज अन्तिम दिन देवी भक्तों का शहर के प्रमुख देवी मन्दिरों पर ताता लगा रहा। प्रातः काल से ही लोगों ने सर्वप्रथम माॅ की पूजा अर्चना की तत्पश्चात भक्तों ने मा के प्रिय कन्या और लागुराओं को भोजन कराकेर उन्हें उपहार स्वरूप अपनी श्रद्धा अनुसार भेट दी गई। जिससें छोटे छोटे बच्चें आज पूरे दिन प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। वहीं देवी मन्दिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये गये तथा नवरात्री के अन्तिम दिन हवन यज्ञ किये गये तथा इसकेे पश्चात मन्दिरों में सैकडों की संख्या में कन्या लागंुरा बैठाकर उन्हें भोजन कराया गया तत्पश्चात उन्हें भेट स्वरूप वस्त्र, खेल खिलोने, व वर्तन आदि दिये गये। जिन्हें पाकर बच्चें फूलें नहीं समां रहें थे। देर सांय भी मन्दिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गये हैं। शहर के चामुंण्डा मन्दिर पर भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया है वहीं बगुला मुखी देवी मन्दिर पर माॅ का विशेष श्रंगार किया गया। इसके साथ ही काली देवी मन्दिर पर भव्य बंगला व छप्पन भोग के साथ साथ रात्रि में विशाल माॅ भगवती जागरण का आयोजन किया गया हैं। देर रात्रि तक देवी मन्दिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा हैं।
Read More
मथुरा। सांसद आदर्श गांव रावल के रमनलाल शोरावाला इटरनेशनल स्कूल में नेहरू युवा कंेन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र सिडिंकेट बैंक के सलाहकारों ने किसान भाईयों को जन धन योजना केसीसी व अन्य नई ऋण व जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने उपरिथत रहकर किसानों को बैंकों की जानकारी दी व उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इससे पहले नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक ओम करन पाण्डेय ने कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुकेश दीक्षित, राम खिलाडी शर्मा, दीपक गोस्वामी मौजूद रहे।
Read More
मथुरा। जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र विजय सिंह, हाकिम सिंह, नरेश सिंह, हेमन्त सिंह, विनोद सिंह, मोहन श्याम सिंह ने जिलाधिकारी मथुरा को लिखे पत्र में जमुना प्रसाद श्रीराम इन्टर कालेज प्रबन्धतंत्र पर अवैधानिक रूप से चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नियुक्त करने का आरोप लगाया हैं। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि उपरोक्त लोगों ने जमुना प्रसाद श्रीराम इन्टर कालेज मथुरा द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु प्रकाशित कराये गये विज्ञापन के अनुरूप वह नियत समय पर विद्यालय पहुंचे थे लेकिन साय तक कोई भी प्रबन्धतंत्र व प्रधानाचार्य का पदाधिकारी दिये गये समय उपस्थित नहीं थे। इसके बावजूद प्रार्थीगणों ने इसकी शिकायत शपथ पत्र देकर जिला विद्यालय निरीक्षक से भी की लेकिन शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। प्रार्थीगणों ने जिलाधिकारी से विद्यालय में अवैध रूप से की गई नियुक्ती को रददृ करने की माॅग की हैं।
Read More