मथुरा

मथुरा। बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोरों की निशानदेही पर पांच बाइक बरामद कीं हैं। जबकि गैंगलीडर फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दविशें दे रही है।  पुलिस पानीगांव पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी हीरो होंडा स्पेंडर पर दो युवक पानीगांव की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर युवकों ने बाइक को पुल के नीचे खेत में उतार दिया और बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए पानीगांव निवासी मुकेश और हरीकिशन के कब्जे से मिली बाइक के कागजात सही न होने पर पुलिस को उनपर शक हो गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दोनों ने कई बाइक चोरी किए जाने की घटनाओं को कबूल लिया। पुलिस ने मुकेश की दुकान और हरीकिशन के घर से चार बाइक और बरामद कीं। पुलिस के अनुसार हरीकिशन बाइक चोरी करता था और मुकेश अपनी दुकान पर इसके पुर्जे अलग अलग कर बेच देता। पुलिस के अनुसार इनका गैंगलीडर मथुरा निवासी कल्लू उर्फ कलुआ है।   

Read More

मथुरा। थाना फरह अंतर्गत फतेहा पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक गाड़ी में सवार बदमाशों द्वारा आगरा निवासी गाड़ी सवार की गाड़ी रूकवाकर उससे लैपटाॅप, पर्स और गाड़ी की चाबी छीनकर ले गये। घटना के बाद थाने पंहुचे पीड़ित व्यक्ति ने चार गाड़ी सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। बताया गया कि नारायण रावत पुत्र प्रताप सिंह निवासी एमआईजी आवास सिकंदरा आगरा अपनी गाड़ी आल्टो कार संख्या यूपी 85 एडी 7317 से आगरा आ रहा था तभी गाड़ी संख्या एचआर 51 एफ 6695 होण्डा सिटी में सवार चार बदमाशों ने उसकी आल्टो कार रूकवाकर चाबी छीन ली और गाड़ी में रखा लैपटाॅप और पर्स छीनकर ले गये। हाईवे क्षेत्र में बदमाशों का खौफ सर्दी शुरू होते ही शुरू हो गया है। बदमाश बेखोफ घटनाओं को अंजाम देकर वहां से निकल जाते हैं।

Read More

मथुरा। कोसीकलां थाना रोड पर बने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के एटीएम गार्ड पर अपने करीबियों और रिस्तेदारों के रूपये निकलवाने तथा लोगो से बदसुलूकी करने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है।   प्रातः करीब 12 बजे आई.सी.आई.सी.आई बैंक के एटीएम के बाहर खडे सैकडों की संख्या में लोगो ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने का कारण जब उनसे पूछा गया तो उपभोक्ताओं ने बताया कि एटीएम गार्ड प्रातः 10.30 बजे आया और आते ही उसने बताया कि 65 हजार का कैश एटीएम में है। तत्पश्चात उसने एक घंटे के लिए एटीएम बन्द कर उसके अन्दर ही रहा। करीब 11.30 बजे जब वह बाहर निकला तो कहने लगा कि एटीएम में अब 20 हजार ही कैश है। लांेगों ने आरोप लगाया कि वह अपने चहेतों के एटीएम कार्ड ले आया है और अन्दर उसने उन लोगों के कैश निकाले है। इसके बाद लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। इधर एटीएम गार्ड ने बताया कि मशीन खराब हो गयी थी तो उसे सही करने में समय लग गया। लोगों ने गार्ड की कारगुजारी को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। समचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी और हंगामा होता रहा। 

Read More

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हाल ही में रिलीज फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती और शायरी से सबको दीवाना कर दिया। लेकिन अब खबरें आ रही है कि ऐश्वर्या राय जल्दी ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। ऐश्वर्या के छोटे पर्दे पर डेब्यू करने के उनके फैसले को आलोचक काम की कमी से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन ने भी छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति शो किया था। जिसमे अमिताभ को आपार सफलता मिली थी। बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तरह ऐश भी छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो करती नजर आएंगी। लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या ऐश्वर्या अमिताभ की तरह सफलता हासिल कर पाएंगी या नहीं। फिलहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा। आई खबर के अनुसार टीवी चैनल स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया रिएलिटी शो दिल है हिन्दुस्तानी लॉन्च हो रहा है। जिसमें ऐश्वर्या जज की भूमिका निभाएंगी। ऐश के अलावा इस शो में करन जौहर, शालमली खोलगड़े और शेखर रवजियानी जैसे सिंगर भी नजर आएंगे। हालांकि शो के विषय में यह विश्वसनीय जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह किस तरह का शो होगा।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। थाना फरह अंतर्गत फतेहा पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक गाड़ी में सवार बदमाशों द्वारा आगरा निवासी गाड़ी सवार की गाड़ी रूकवाकर उससे लैपटाॅप, पर्स और गाड़ी की चाबी छीनकर ले गये। घटना के बाद थाने पंहुचे पीड़ित व्यक्ति ने चार गाड़ी सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। बताया गया कि नारायण रावत पुत्र प्रताप सिंह निवासी एमआईजी आवास सिकंदरा आगरा अपनी गाड़ी आल्टो कार संख्या यूपी 85 एडी 7317 से आगरा आ रहा था तभी गाड़ी संख्या एचआर 51 एफ 6695 होण्डा सिटी में सवार चार बदमाशों ने उसकी आल्टो कार रूकवाकर चाबी छीन ली और गाड़ी में रखा लैपटाॅप और पर्स छीनकर ले गये। हाईवे क्षेत्र में बदमाशों का खौफ सर्दी शुरू होते ही शुरू हो गया है। बदमाश बेखोफ घटनाओं को अंजाम देकर वहां से निकल जाते हैं।

Read More

नई दिल्ली । क्रिकेट में विकेटकीपर का रोल काफी अहम होता है। विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर की राय को कोई भी कप्तान हल्के में नहीं लेता। भारतीय इतिहास में कई ऐसे विकेटकीपर रहे हैं जिन्होंने खेल पर अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा है। इनमें सबसे पहला नाम भारत की मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आता है।    धोनी ने क्रिकेट को धर्म माने जाने वाले इस देश में विकेटकीपिंग की नई परिभाषा लिखी। उन्होंने विकेटकीपर के लिए बल्ले के अलावा अपने बल्ले से इस पद की योग्यता को और बढ़ा दिया। धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर माना जाता है और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।    2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी ने कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं और 256 कैच के साथ 38 स्टंपिंग की हैं जोकि किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा किए गए सबसे ज्यादा शिकार हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर हैं। उन्होंने टेस्ट में 38.09 की औसत से कुल 8,249 रन बनाए हैं जोकि भारतीय टेस्ट विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन हैं। टेस्ट में धोनी ने कुल छह शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी के बाद 1983 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सैय्यद किरमानी का नाम आता है। आंकड़ों के लिहाज से वे टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। किरमानी ने भारत के लिए 88 मैच खेले हैं और 160 कैच तथा 38 स्टंपिंग की हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक भी दर्ज हैं। किरमानी ने 27.04 की औसत से 2,759 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 102 रन हैं। किरमानी के बाद किरन मोरे का नाम तीसरे नंबर पर आता है। किरन मोरे ने भारत के लिए कुल 49 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 130 शिकार किए हैं जिसमें 110 कैच और 20 स्टंपिंग शामिल हैं। हालांकि मोरे टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 73 है। उन्होंने 25.70 की औसत से कुल 1285 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं।  किरन मोरे के बाद नयन मोंगिया को भारत का चौथे नंबर का सबसे सफल विकेटकीपर माना जाता है। मोंगिया ने अपने देश के लिए कुल 44 टेस्ट मैच खेले हैं और 99 कैचों के साथ आठ स्टंपिंग से कुल 107 शिकार किए हैं। मोरे की छांव में रहे मोंगिया के नाम टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 152 रन है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti