मथुरा

15 दिसम्बर को विराट महिला सम्मेलन का आयोजन मथुरा। मथुरा में बेटी बचाओ अभियान को धार देने तथा महिलाओं में अपनी पैंठ मजबूत करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को भाजपा का महिला सम्मेलन खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा। महिला सम्मेलन के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।  सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मोतीकुंज में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने परिवर्तन महारैली के बाद अब महिलाओं को पार्टी की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देने को सम्मेलन का निर्णय लिया है। इसमें उन्हें पार्टी की रीति-नीति भी बताई जाएंगी। डा.हीरा अतेंद्र ने कहा कि जिला व ग्रामीण संयुक्त सम्मेलन में जिले से हजारों महिलाओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए नीलम पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद महिलाओं के लिए क्या किया है, इसे बताने की जरूरत नहीं है। सार्थक चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बेटी बचाओ अभियान को धार देने के लिए आगामी 15 दिसम्बर को विराट महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सरोज वर्मा, डा.मिनाक्षी श्रीवास्तव, सीमा चैहान, नरेंद्र कुमारी, सुनीता देवी, बाति देवी,चंद्रावती, गीता सैनी, पुष्पा, गुड्डी, ग्रेसी शाह, ललिता, रजनी देवी, शीला गौतम, आशा शर्मा, कंचन देवी, लवलीना शाह, विद्या देवी, नीलाम पांडेय, मंजू देवी, रामवती, नीता देवी आदि मौजूद रहीं।   

Read More

मथुरा। वृन्दावन पुलिस द्वारा राधा निवास और उल्लूबाग में शराब करोबारी के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ के सदर थाना क्षेत्र निवासी दीनू पुत्र ब्रजेंद्र और प्रदीप पुत्र लक्ष्मीचंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब माफिया कलुआ मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से सिफ्ट गाड़ी संख्या एचआर 51 बीई 0650 से हरियाणा ब्रांड 20 पेटी देशी अंग्रेजी शराब के साथ 7 पेटी बीयर बरामद की है। कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र सिंह के अनुसार प्रदेश में हरियाणा ब्रांड की शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बाद भी तस्कर यहां हरियाणा की शराब बेच रहे हैं। यह लोग पिछले कई महिनों से यहां शराब की तस्करी कर रहे थे, जिसे स्थानीय शराब माफिया बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों और फरार आरोपी पर गैंगस्टर में कार्यवाही की जाएगी। 

Read More

थाना व कस्बा सौंख में मथुरा से मंडी करके लौटते समय हुए टेम्पो पलट जाने से घायल हुए युवक की आगरा में उपचार के दौरान बीतीरात मृत्यु हो गयी। युवक की मौत से कस्बा सौंख में गमगीन माहौल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा सौंख निवासी दीनदयाल रोज अपने पिता के लिए मथुरा मंडी बेचने के लिए फल खरीद कर लाता था। शनिवार को भी वह फल व सब्जी खरीदकर ला रहा था। मथुरा-सौंख रोड पर नगला माना के पास टेम्पो पलट गया। इससे युवक दीनदयाल बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तुंरत मथुरा ले जाया गया। बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गयी।

Read More

मथुरा। बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोरों की निशानदेही पर पांच बाइक बरामद कीं हैं। जबकि गैंगलीडर फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दविशें दे रही है।  पुलिस पानीगांव पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी हीरो होंडा स्पेंडर पर दो युवक पानीगांव की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर युवकों ने बाइक को पुल के नीचे खेत में उतार दिया और बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए पानीगांव निवासी मुकेश और हरीकिशन के कब्जे से मिली बाइक के कागजात सही न होने पर पुलिस को उनपर शक हो गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दोनों ने कई बाइक चोरी किए जाने की घटनाओं को कबूल लिया। पुलिस ने मुकेश की दुकान और हरीकिशन के घर से चार बाइक और बरामद कीं। पुलिस के अनुसार हरीकिशन बाइक चोरी करता था और मुकेश अपनी दुकान पर इसके पुर्जे अलग अलग कर बेच देता। पुलिस के अनुसार इनका गैंगलीडर मथुरा निवासी कल्लू उर्फ कलुआ है।   

Read More

मथुरा। वृन्दावन पुलिस द्वारा राधा निवास और उल्लूबाग में शराब करोबारी के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ के सदर थाना क्षेत्र निवासी दीनू पुत्र ब्रजेंद्र और प्रदीप पुत्र लक्ष्मीचंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब माफिया कलुआ मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से सिफ्ट गाड़ी संख्या एचआर 51 बीई 0650 से हरियाणा ब्रांड 20 पेटी देशी अंग्रेजी शराब के साथ 7 पेटी बीयर बरामद की है। कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र सिंह के अनुसार प्रदेश में हरियाणा ब्रांड की शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बाद भी तस्कर यहां हरियाणा की शराब बेच रहे हैं। यह लोग पिछले कई महिनों से यहां शराब की तस्करी कर रहे थे, जिसे स्थानीय शराब माफिया बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों और फरार आरोपी पर गैंगस्टर में कार्यवाही की जाएगी। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां थाना रोड पर बने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के एटीएम गार्ड पर अपने करीबियों और रिस्तेदारों के रूपये निकलवाने तथा लोगो से बदसुलूकी करने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है।   प्रातः करीब 12 बजे आई.सी.आई.सी.आई बैंक के एटीएम के बाहर खडे सैकडों की संख्या में लोगो ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने का कारण जब उनसे पूछा गया तो उपभोक्ताओं ने बताया कि एटीएम गार्ड प्रातः 10.30 बजे आया और आते ही उसने बताया कि 65 हजार का कैश एटीएम में है। तत्पश्चात उसने एक घंटे के लिए एटीएम बन्द कर उसके अन्दर ही रहा। करीब 11.30 बजे जब वह बाहर निकला तो कहने लगा कि एटीएम में अब 20 हजार ही कैश है। लांेगों ने आरोप लगाया कि वह अपने चहेतों के एटीएम कार्ड ले आया है और अन्दर उसने उन लोगों के कैश निकाले है। इसके बाद लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। इधर एटीएम गार्ड ने बताया कि मशीन खराब हो गयी थी तो उसे सही करने में समय लग गया। लोगों ने गार्ड की कारगुजारी को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। समचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी और हंगामा होता रहा। 

Read More



Mediabharti