मथुरा

मथुरा। छाता की पुरानी तहसील स्थित शहीद भगतसिंह पार्क के समीप निवास कर रहे सुलेमान लेखपाल शुक्रवार देरसायं 8 बजे नवाज पढकर अपने घर जा रहे थे। घर के समीप पहुॅचते ही पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गोली उनके पीठ में घुस गई। जिसें परिवारीजनों द्वारा उपचार के लिए नयति हाॅस्पीटल में भर्ती करा दिया गया जहाॅ उनका ईलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार है।  सूत्रो के अनुसार घायल लेखपाल सुलेमान एवं किसी अज्ञात व्यक्ति के बीच किसी विभागीय कार्य को लेकर 2 लाख रूपये के लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है।   क्षेत्राधिकारी छाता योगेश पाठक एवं इस्पेक्टर जी.सी तिवारी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। जो गोपनीय जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा 72 घन्टे के अन्दर कर आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया जायेगा। लेखपाल के हमलावर पकड़ से दूर मथुरा। छाता कस्बे में लेखपाल को गोली मारने के मामले में पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। कस्बे के सरायशाही निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति ने दो लाख रूपये चैथ के रूप में मांग की और मांग पूरी न करने पर तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल सुलेमान खान के पुत्र इरफान खान निवासी मौहल्ला सरायशाही छाता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

लंबित वादों का जल्द हो निस्तारणः भौंसले मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाला साहेब भोसले शनिवार को मथुरा आये। इस दौरान उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर जाकर भगवान द्वारिकाधीश जी के दर्शन किये।  इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहब भौंसले शनिवार मथुरा आये, जहां उनका गार्ड आॅफ आॅनर के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ न्यायाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सभी न्याय अधिकारियों को ईमानदारी और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये और लंबित वादों को जल्द से जल्द निपटाने की व्यवस्था की जाये। आज उनके आगमन को लेकर जनपद न्यायालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान ब्रज प्रेस क्लब, उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं एनयूजे (आई) के पत्रकारों के दल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह पहली बार ब्रज में आये हैं। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है, वह आगे भी आना चाहेंगे। यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में पत्रकारों से चर्चा भी की। इस दौरान गोवर्धन और बरसाना के तीर्थ के महत्व के बारे में उन्हें बताया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला जज व वर्तमान हाईकोर्ट के रजिस्टार दिनेश कुमार सिंह, जिला जज रमेश तिवारी, जिलाधिकारी नितिन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह के अलावा न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों में एनयूजेआई के कार्यकारिणी सदस्य, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, एएस वाजपेयी देशभक्त, नितिन गौतम, डा.विजय आर्य विद्यार्थी, मोहनश्याम शर्मा, योगेश खत्री, प्रवीन शर्मा, मोहनश्याम रावत, कार्तिकेय नाथ द्विवेदी, मनोहर पटेल, पवन पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली अंतर्गत पानीघाट क्षेत्र से उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने हरी किशन पुत्र श्याम निवासी पानीगांव जमुनापार और उसके साथी को मुकेश निवासी नगला फारूख को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बाइक संख्या यूपी 80 3760 अपाचे, हीरो होण्डा संख्या एचआर 29 7849, यामाहा एचआर 26 3307, एस्टीम कार संख्या डीएल 5एस 4590 बरामद हुयी हैं। इस संबंध में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया हरीकिशन वृन्दावन के रामकिशन मिशन कारे बाबू अस्पताल के पास खड़ी बाइकों को चोरी करता था और मुकेश इनके पार्टस निकालकर बाजार में सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों को चोरी की गाड़ियों सहित गिरफ्तार किया है।  

Read More

मथुरा। शराब निषेध क्षेत्र में वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वृन्दावन में शराब का कारोबार खूब चल रहा है। पकड़े गये दोनों शराब तस्करों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे एक महीने में चार बार शराब उतारने वृन्दावन आते हैं और कलुआ व हरीश को शराब देते हैं। हालांकि पुलिस की पकड़ धकड़ में कलुआ फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार भैंसा गोदाम क्षेत्र में स्विफ्ट गाड़ी संख्या एचआर 51 बीई 0650 से शराब लेकर आये प्रदीप पुत्र लक्ष्द्वमीचन्द और टीनू पुत्र ब्रजेन्द्र निवासीगण बल्लभगढ को एक सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से 30 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का और 6 पेटी बीयर की बरामद हुयी हैं। वृन्दावन पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जायेगी। इस गिरफ्तारी से वृन्दावन में नशा बिक्री का खुलासा हो गया है।

Read More

बॉलीवुड के संगीतकार विशाल ददलानी महशूर गायक शान के साथ काम करने की इच्छा है। उनका कहना है कि वह भविष्य में शान के साथ काम करना चाहते है। विशाल का कहना है कि उनके पसंदीदा गायको में से एक है। शान ने ट्विटर पर 2008 में आई फिल्म दोस्ताना के गीत कुछ कम को साझा किया, जिसे गायक ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने यह गीत विशाल-शेखर के लिए गाया था। दोस्ताना के निर्देशक तरुण मनुसुखानी के एक ट्वीट को साझा करते हुए शान ने लिखा, यह गीत विशाल-शेखर के लिए मेरा आखिरी गीत था, लेकिन हमारा यह दोस्ताना आज भी जारी है। तरुण शुक्रिया। इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में विशाल ने लिखा, हम इस अंतर को जल्द ही पाटेंगे शान। मैंने यह हमेशा कहा है और मैं इसे मानता भी हूं। आप मेरे पसंदीदा गायकों में से एक हो। शान को आगामी टेलीविजन गायकी शो द वॉइस सीजन-2 में एक कोच के रूप में देखा जाएगा।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । आज कल पूरा देश बैंक और एटीएम के सामने लाइन में खड़ा है। लेकिन इस बीच कोई भी किसी के प्रति कोई इंसानियत नहीं है। पश्चिम बंगाल में एटीएम की कतार में लगे एक शख्स की दिल का दौरा पडऩे से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, कतार में लगे अन्य लोगों में से किसी ने भी दर्द से तड़प रहे इस शख्स को वक्त पर अस्पताल पहुंचाने या उसकी मदद करने की सोचा तक नहीं। सभी एटीएम से पैसे निकालने के लिए ऐसी जद्दोजहद में लगे थे कि वहां कुछ हुआ ही नहीं।    वहीं सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इन सबके लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।    घटना कोलकाता से 60 किमी दूर बैंडेल में हुई। 53 साल के शख्स का नाम कलोल चौधरी है जो कूचबिहार में लैंड रेवेन्यू ऑफिस में काम करते थे। चौधरी एटीएम के नजदीक आधे घंटे तक दर्द से तड़पते रहे। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी। चौधरी कोलकाता के बेहाला अपने घर जा रहे थे। वह एटीएम की लाइन में लगने के लिए बैंडल स्टेशन के नजदीक रुके। सुबह वह लाइन में लगे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। वह अपनी छाती पकड़े-पकड़े जमीन पर लेट गए। उनके दोस्त ने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। लेकिन किसी ने डॉक्टर बुलाने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। आधे घंटे बाद करीब किसी ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की और चौधरी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।         साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti