मथुरा

मथुरा। प्रदेश के होमगार्ड एंव प्रान्तीय रक्षक दल मंत्री उ0प्र0 दिनांक 02 फरवरी 2015 को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार वे एक फरवरी को पटना कोटा एक्सप्रेस द्वारा चलकर 02 फरवरी को प्रातः मथुरा रेलवे स्टेशन पर उतरकर लो0नि0वि0 के निरीक्षण गृह पहुॅचेगें तत्पश्चात 11ः00 बजे से निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगें तथा बैठक के पश्चात 13ः30 बजे बाबा सियाराम जी के वृन्दावन स्थित आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होगें। मा0 मंत्री जी उसी दिन रात्रि को कोटा पटना एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें।

Read More

थाने में खडी टाटा सफारी से एलईडी टीवी भी हो चुकी चोरी, हैड मुन्सी को भनक तक नही गोवर्धन। थाना पुलिस मर्डर हत्या डकैती लूट के वाहन चोरों को आज तक पकड तो न सकी लेकिन शुक्रवार की सुबह थाने के आॅफिस में बैठा मुल्जिम हैड मुन्सी से सांठ गांठ कर थाने में से पुलिस की हिरासत से फरार जरूर करा दिया। जिसकी तलास में थाना पुलिस चक्कर घिन्नी हो खोजवीन करने में जुटी है। आपने अव तक पुलिस द्वारा पकडे गये मुल्जिमों को हवालात में बन्द होते देखा होगा लेकिन गोवर्धन थाने का मामला तो कुछ अलग ही देखने मिल रहा है जहाॅ सांठ-गांठ करने के लिये मुल्जिमों को चार-चार दिन तक बिठा लिया जाता है। और मुल्जिमों पर गोवर्धन थाने के मुन्सी तरस खाते है बही मुल्जिमों को हवालात में बन्द करने की बजय आॅफिस में बिठाकर मुल्जिमों से धन कमाने की सैंटिग करने में लगे रहते है। पुलिस द्वारा मुल्जिम को थाने पकड कर लाने के बाद मुल्जिम को थाने के आॅफिस में मुन्सी के हवाले कर दिया जाता है। जहाॅ मुन्सी अपने कार्य को छोड धन की सांठ गाॅठ करने में लग जाते है और मुल्जिम मौका पाकर थाने से फरार हो जाते है। ऐसा ही बाक्या शुक्रबार को देखने को मिला जहाॅ थाना पुलिस द्वारा गोवर्धन स्थित गौशाला से मारपीट के मामले में मध्यप्रदेश निवासी रामअवतार को पकडकर थाने लाकर आॅफिस में बिठा दिया। जहाॅ मुन्सी की संलिप्ता के चलते मुल्जिम रामअवतार निगाह छिपाकर थाने से फरार हो गया। मुल्जिम के थाने से फरार हो जाने की जानकारी होते ही थाना पुलिस के होस फाख्ता हो गये।जिसे खोजने के लिये गोवर्धन पुलिस गिरिराज पर्वत पर चढकर खोजवीन की। लेकिन मुल्जिम का कोई सुराग नही लग सका। हेड मुन्सी की संलिप्त्ता के चलते गतमाह पूर्व भी थाना गोवर्धन में खडी बिबादित टाटा सफारी गाडी से एक एलईडी टीवी व सीडी चोरी हो गई जिसकी शिकायत गाडी मालिक मुक्को प्रहलबान के पुत्र ने थाना प्रभारी निरिक्षक राजा सिंह से की तो थाना प्रभारी निरिक्षक उन्है पाठ पढाते हुए कहा कि भाई किसी थाने में देखलों सभी जगह की यही स्थिति है। इससे आप अन्दाजा लगा सकते है कि गोवर्धन थाना पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में कितनी सक्ष्म है। बही थाना पुलिस आज तक मर्डर डकेती लूट आदि के मुल्जिमों को पकड तो न सकी लेकिन थाने में बेठे हुए मुल्जिम को भगा जुरूर दिया।

Read More

गिरिराज तलहटी में बीएसएस कालेज मथुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में रंगोली सजाती छात्राएं गोवर्धन। बीएसए कालेज मथुरा के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में छात्राओं ने प्राकृतिक हरियाली के बीच रंगोली सजाकर अनूठा संदेश दिया। इस मौके पर छात्राओं ने विशेष सफाई करते हुए जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में व्यायाम, प्रार्थना, राष्ट्रगान एवं सूक्तिवाचन हुआ। स्वयं सेवियों के बीच योग की पृष्ठ भूमि में जीवन के चार आवश्यक तत्वों में प्राणतत्व, आहार, विचार एवं विश्राम की व्याख्या की गई। तीन प्रकार के बल में शारीरिक, मानसिक एवं आत्मबल के बारे में बताया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने परिक्रमा मार्ग में सफाई करते हुए विशेष जागरूकता का अभियान चलाया। रंगोली प्रतियोगिता में गिरिराज जी की तलहटी के समक्ष राष्ट्रीय पक्षी मोर बनाने में प्रथम पुरस्कार छात्रा दिव्यांशी ग्रुप, कमल के फूल में द्वितीय पुरस्कार भारती गु्रप व रंगोली में तृतीय पुरस्कार प्रियंका चैधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ0 डीआर द्विवेदी एवं डॉ0 एसके राय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर सोंनू शर्मा, राधाचरण शर्मा आदि थे।

Read More

    लक्खी मेला में दूर-दूर से प्रसाद ग्रहण करने आएंगे श्रद्धालु स्थानीय पुलिस ने भी किए इंतजाम गोवर्धन हनुमान बाग स्थित हनुमान जी का मंदिर हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास जी  हनुमान बाग आश्रम पर भंडार में बनता प्रसाद   गोवर्धन। डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक हनुमान जी के भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भंडारे का आयोजन 1 फरवरी रविवार से शुरू होगा। भंडारे में तलहटी के आसपास के गांवों के अलावा राजस्थान व अन्य प्रांतों से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। समूचे ब्रज में हनुमान जी के प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दे दिया है। वहीं भंडारे के प्रसाद के लिए शुद्ध देशी घी से कई दर्जन कारीगर प्रसाद सामग्री तैयार कर रहे हैं। भंडारे के आयोजक हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास महाराज ने बताया कि भंडारा 1 फरवरी से शुरू होकर तीन दिन तक 3 फरवरी तक चलेगा। भंडारे में  पहले दिन से ही तलहटी एवं ब्रज के साधु संतों व ब्राह्मणों के अलावा सैकड़ों गांवों के भक्त टैक्टर टॉली व अन्य वाहनों से प्रसाद ग्रहण करने आएंगे। भंडारे के दूसरे दिन कई दर्जन स्कूल कालेजों के विद्यार्थी प्रसाद ग्रहण करने आएंगे। महिलाओं के प्रसाद ग्रहण करने की अलग से व्यवस्था होगी। साधु संतों को भंडारे के तीनों दिन स्वागत के साथ दक्षिणा भेंट की जाएगी। इस भंडारे में क्षेत्र के गांवों के अलावा डीग क्षेत्र के बहज, बरौली, घरवाली, कटहरा, पास्ता, बरई, दौसेरस, मुड़सेरस, जानू महरौली आदि गांवों के लोग प्रसाद ग्रहण करने आएंगे।  यह भंडारा हनुमान जी की कृपा से करीब तीस वर्षों से चला आ रहा है। वहीं इस लक्खी मेला को संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि व्यवस्थाओं को सृदृढ़ रखने के लिए तीन पॉइंटों पर पुलिस की ड्यूटी तैनात होगी। इसमें डीग अड्डा से लेकर संत सियाराम आश्रम तक सशस्त्र पुलिस के साथ यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

Read More

यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण के लिये तथा आगामी एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले वाले धरने में भाग लेने के लिये बालमुकुन्द जी महाराज एवं प्रज्ञानंद शास्त्री ने वृन्दावन के सभी आश्रमों एवं मठों का दौरा किया एवं सभी संतों से यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये कहा। सभी साधु-संत समाज ने यमुना रक्षक दल समर्थन देते हुये कहा कि यमुना के बिना ब्रज सूना है। यमुना को लाना ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा है। हम सभी मिलकर यमुना को मुक्त कराने लिये तैयार हैं। साथ ही सभी साधु-संत जंतर मंतर पधारेंगे। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसोदिया, डाॅ0 राजवीर सिंह, श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। यमुना सफाई व सरकार को चेतावनी देने हेतु यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले एकदिवसीय विशाल धरना व सत्याग्रह के लिये तैयारी में जुट गयें हैं। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया ने जानकारी देते हुये बताया कि गोकुल, गोवर्धन, छटीकरा, दामोदर पुरा, तरौली, अकबरपुर, वाटी, नरी, रनवारी, छाता से 10 बसें तथा 50 छोटी गाडि़यों से कार्यकर्ता दिल्ली जंतर मंतर के लिये रवाना होंगी। उन्हाने बताया कि वृन्दावन से साधु-संत समाज की 2 बसें तथा इसके अलावा ट्रेनों से बड़ी संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, किसान व अन्य क्षेत्रों के लोग जंतर मंतर पर धरने में उपस्थित होंगे। सत्याग्रह को मजबूत बनाने के लिये इस कड़ी में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास सहित सभी पदाधिरियों ने अकबरपुर, कोसी, होडल, पलवल, बल्लभगढ़ में जाकर सभी लोगों से मिलकर आगामी एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर धरने में भाग लेने के लिये अभियान चलाया। सभी ने यमुना रक्षक दल का समर्थन करते हुये कहा कि हम यमुना के लिय हर प्रकार से तैयार है, हम यमुना को अविरल व स्वस्छ बनाकर ही दम लेंगे, इस प्रकार सभी ने धरने में भाग लेने का संकल्प लिया।  

Read More



Mediabharti