मथुरा

मथुरा। थाना बलदैव क्षेत्र के ग्राम हथोडा निवासी जगदीश पुत्र हरीसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति उसके 15 वर्षीय पुत्र को बहला फुसला कर भगा ले गये। जानकारी होने पर पिता ने रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वालक की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिये हैं।  

Read More

मथुरा। थाना प्रभारी बरसाना ने रात्रि में गश्त के दौरान नहर पुल ग्राम सहार के पास से पाॅच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से चोरी की चार टैक्टर व ट्राली बरामद की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बबलू सिंह चैहान ने रात्रि में गश्त के दौरान नहर पुल गाॅव सहार के पास से अजाद सिंह पुत्र छुट्टन निवासी कावान का बाॅस थाना डीग भरतपुर सहित उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर इनकी निशान देही से चोरी के चार टैक्टर बरामद किये है साथी ही एक आरसी को हेराफेरी कर तैयार की गई को बरामद किया हैं। पुलिस अभी पुछताछ कर रही हैं।  

Read More

मथुरा। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मन्जिल सैनी नें कानून व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से एक थाना प्रभारी को कार्य में लापरवाही बरतनें तथा आदेशों की अवेहलना करने के आरोप में लाइन हाजिर किया है वहीं दो दरोगाओं को नई तैनाती दी गई हैं।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी ने हुए बताया कि एसएसपी मंन्जिल सैनी ने थाना नौहझील प्रभारी संसार सिंह को कार्य में लापरवाही बरतनें तथा आदेशों को गंभीरता से नहीं लेने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया हैं। वहीं जनपद की स्वाॅट टीम प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित को छोता का कोतवाली प्रभारी बनाया है वहीं थाना नौहझील में कुलदीप सिंह को थानाध्यक्ष नौहझील बनाया हैं।  

Read More

गांव फैंचरी में ग्रामीणों को साथ लेकर यमुना भक्त मथुरा। यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 15 मार्च के आन्दोलन को वृहद बनाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ जी द्वारा गांव फैंचरी के ब्रजवासियों को यमुना आन्दोलन में चलने के लिये प्रेरित किया गया। 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिरण पदयात्रा को लेकर ग्रामवासियों द्वारा गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें गांव सैकड़ो ग्रामवासियों ने भाग लिया तत्पश्यात् ग्राम वासियों की सभा की गयी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि हमारा ब्रजवासी कहलाना तभी सार्थक होगा जब हम ब्रज संस्कृति के संरक्षण के लिये कार्य करें और आज ब्रज की पहचान माॅ यमुना प्रदूषण से कराह रही है। उसको ब्रज से सैकड़ो किलोमीटर दूर बांध दिया गया है अब हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम यमुना मैया की रक्षा के लिये संघर्ष करें। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि ब्रजवासियों यमुना के लिये स्थिति करो या मरो की आ गई है अब की बार हम ब्रजवासी दिल्ली से यमुना मैया को मुक्त करा कर ही लौटेगे। गांव के दिगम्बर सिंह मास्टर, कचन सिंह, रामजीत सिंह आदि प्रतिष्ठित जनों के गांव वासियों की ओर से कहा कि हम अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेगें। इस अवसर पर मुकेश सिकरवार, मूलचन्द पुजारी, जगान्नाथ सिंह, किसन सेठ, रामबाबू, चुन्ना सिंह, भागीरथ, गजेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More

हमले में घायल सपा नेता की अस्पताल में सुरक्षा में करते सुरक्षाकर्मी मथुरा। मथुरा जिला कारागार में गैंगवार के तुरंत बाद नेशनल हाईवे पर राजेश टोंटा की हत्या का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज जिले के छाता क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता को सरेआम गोलियां मारने की घटना से हड़कंप मच गया है। हालांकि इस हमले में सपा नेता की जान बच गयी है और वे गम्भीर अवस्था में चिकित्सा के लिये अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा छाता में आज सपा के विधान सभा अध्यक्ष महावीर सिंह पर तीन हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलीबारी में महाबीर बुरी तरह जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब महावीर अपनी गाड़ी से तहसील जा रहे थे। तभी गजेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी छाता ने अपने साथियों के साथ तहसील मुख्यालय के सामने ही महावीर सिंह में गोंली मार दी। जिससें महावीर धडाम से जमीन पर गिर पड़ें। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो हमलावर मौके से भाग गये। बीच रास्ते पर तीन लोगों ने उन पर हमला बोला और छह राउंड फायरिंग की। जब तक कोई कुछ समझ पाता हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सपा नेता को कोसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

Read More

जिस गोपाल यादव में पर्याप्त माइण्ड ही नहीं वहीं बना दिया मास्टर माइण्ड पुलिस लाइन सभागार में गैंगवार के खुलासे की कहानी बताते आईजी, डीआईजी जोन आगरा एवं एसएसपी व अन्य मथुरा। मथुरा जिला कारागार में गोलियां चलने से एक की मौत तथा दो के घायल हो जाने और फिर एक घायल राजेश टोंटा को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में आगरा ले जाते वक्त चंद घंटों बाद ही नेशनल हाईवे पर भून डालने जैसी संगीन वारदातों का महज दो दिन के अंदर खुलासा करके उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सूबे में चाहे किसी की सत्ता हो, चाहे कितने ही निजाम बदल जाएं किंतु वह न कभी बदली है और न बदलेगी। कानून का राज कायम करने की बात कहकर सत्ता में आई समाजवादी पार्टी बेशक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटकर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का भ्रम पाल लेती हो किंतु सच्चाई यह है कि इससे सिर्फ अधिकारियों की सूरतें ही बदलती हैं, सीरत न बदली है और न बदलने की कोई उम्मीद नजर आती है। आईजी जोन आगरा सुनील गुप्ता की मौजूदगी में विगत शाम मथुरा की एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरे प्रदेश को हिला देने वाली इन वारदातों का खुलासा करके पुलिस को भले ही दबाव मुक्त कर लिया हो लेकिन गैंगवार की नई पटकथा लिखे जाने का रास्ता साफ कर दिया। दरअसल, अपने ऊपर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब देने और जेल के अंदर व बाहर एक ही दिन में हुईं इतनी बड़ी वारदातों का पूरी तरह खुलासा करने की बजाय पुलिस ने जिस सॉफ्ट टारगेट गोपाल यादव को मास्टर माइंड बताकर सारा मामला रफा दफा करने की कोशिश की है, उसमें तो इतनी बड़ी प्लानिंग करने लायक माइंड ही नहीं है। चूंकि गोपाल यादव हाथरस में राजेश टोंटा के घर पर की गई ब्रजेश मावी की हत्या का चश्मदीद है तथा ब्रजेश मावी का दोस्त रहा है और मावी का शव बरामद करने की कवायद में मथुरा पुलिस उसे महीनों अपने साथ लेकर घूमती रही है इसलिए वह पुलिस के लिए न केवल आसानी से उपलब्ध था बल्कि सॉफ्ट टारगेट भी था लिहाजा उसे मास्टर माइंड बनाकर पेश कर दिया गया जबकि राजेश टोंटा जैसे कुख्यात व शातिर अपराधी को इस तरह ठिकाने लगाने की प्लानिंग वाकई बहुत तेज दिमाग व दुस्साहसी अपराधी ही कर सकता है। पुलिस की कहानी पर यदि कुछ देर के लिए भरोसा कर भी लिया जाए तो उसके अनुसार गोपाल यादव ने बंदी रक्षक कैलाश गुप्ता के हाथों दीपक वर्मा के पास जेल में एक असलहा तथा एक लाख दस हजार रुपए भिजवाये जिसमें से उसने अपने लिए तय 20 हजार रुपए काटकर 90 हजार रुपए व असलहा दीपक को दे दिए। 17 तारीख को दोपहर बाद जेल में चली गोलियों से एक पक्ष के राजेश टोंटा व उसका साथी राजकुमार शर्मा घायल हो गये और दूसरे पक्ष का अक्षय सोलंकी मारा गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यदि मास्टर माइंड गोपाल यादव ने बंदी रक्षक कैलाश गुप्ता के हाथों जेल में दीपक वर्मा के पास मात्र एक हथियार ही पहुंचाया था तो फिर क्या सारे बदमाश बारी बारी से एक ही हथियार का इस्तेमाल करते रहे। वो भी तब जब कि दीपक वर्मा, दीपक राणा व अक्षय सोलंकी को ब्रजेश मावी पक्ष से बताया जा रहा है और राजेश टोंटा के साथ राजकुमार शर्मा आदि को बताया गया है। पुलिस के अनुसार राजेश टोंटा ने ही अक्षय सोलंकी पर गोली चलाई थी, तो पुलिस ने अब तक यह क्यों नहीं बताया कि राजेश टोंटा के पास असलहा कहां से आया और उसके पास असलहा पहुंचाने वाले कौन लोग थे। जेल के अंदर से भी जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार गोलियां चलाने में दोनों ओर से तीन असलाहों का इस्तेमाल हुआ लेकिन पुलिस ने दो असलहा ही बरामद दिखाये हैं। पुलिस ने तो दो असलहा बरामद करने के बावजूद अपनी कहानी में यह बताया है कि दीपक वर्मा का असलाहा गिर जाने के बाद टोंटा ने उसी असलाहा से अक्षय को गोली मारी। पुलिस की इस कहानी पर भरोसा किया जाए तो टोंटा को क्लीनचिट मिल जाती है जबकि पूर्व में पुलिस ने कहा था कि टोंटा ने ही फायरिंग शुरू की थी और उसी ने अक्षय को मारकर खुद को घायल किया। अब जेल से बाहर की पुलिसिया कहानी पर ध्यान दें तो उसके अनुसार जेल के अंदर हुई फायरिंग में टोंटा के बच निकलने की जानकारी होने के बाद गोपाल व अजय चैधरी ने मावी के वफादार साथियों को सूचित करके उसे फिर ठिकाने लगाने की तैयारी की और मौका मिलते ही नेशनल हाईवे पर रात करीब 11 बजे तब छलनी कर दिया जब उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से देशी तमंचों के खोखे बरामद दिखाये हैं और मास्टर माइंड गोपाल के कब्जे से भी एक तमंचा बरामद किया है। यहां पुलिस से कोई यह पूछने वाला नहीं है कि राजेश टोंटा को जेल के अंदर ठिकाने लगाने के लिए नाइन एमएम के प्रतिबंधित बोर वाला असलहा भेजने वाला गोपाल और उसके साथी नेशनल हाईवे पर उसे मारने के लिए क्या देशी तमंचों का इस्तेमाल करने की मूर्खता करेंगे ?  गौरतलब है कि जेल के अंदर पुलिस ने जो दो असलहा बरामद किये हैं, वह दोनों नाइन एमएम के हैं। मजे की बात यह भी है कि पुलिस ने वारदात का खुलासा तो कर दिया लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं कर पाई कि मौके पर मिला एके 47 का खोखा किसकी गोली का था। पहले पुलिस कह रही थी कि बदमाशों ने एके 47 का भी इस्तेमाल किया लेकिन जब मास्टर माइंड गोपाल ने कहा कि उनमें से किसी के पास ऐसा कोई हथियार नहीं था तो पुलिस कहने लगी कि अभिरक्षा में चल रहे एसओ के हमराह पर एके 47 थी और उसी ने फायर किया था। इस बारे में गोपाल की मानें तो पुलिस की ओर से उनके ऊपर कोई गोली चलाई ही नहीं गई। यहां नया सवाल एक और खड़ा हो जाता है कि क्या किसी एसओ का हमराह सिपाही एके 47 जैसा हथियार रखने के लिए अधिकृत होता है और क्या इस सिपाही को यह हथियार दिया गया था ? सच तो यह है कि ब्रजेश मावी की राजेश टोंटा के हाथरस स्थित घर पर की गई हत्या के बाद उसका शव बरामद करने के लिए मथुरा पुलिस गोपाल को महीनों अपने साथ लेकर घूमती रही थी और इसलिए गोपाल यादव को पूरा पुलिस महकमा पहचानता था। वह ब्रजेश मावी का बचपन का दोस्त है, इस बात से भी पुलिस परिचित हो चुकी थी। पुलिस उसे कभी भी बुला लेती थी और फिर छोड़ भी देती थी इसलिए गोपाल यादव उसके लिए सहज उपलब्ध था। वह उसके लिए इस मामले में भी सॉफ्ट टारगेट साबित हो सकता है, यह समझते पुलिस को देर नहीं लगी। हालांकि उससे पहले पुलिस ने ब्रजेश मावी के अधिवक्ता रहे दो लोगों को कोतवाली बुलाकर कहानी का ताना बाना बुनने की कोशिश की किंतु उसमें बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा हंगामा काटे जाने के बाद पुलिस को दोनों अधिवक्ता छोड़ने पड़े और उसके बाद पुलिस ने गोपाल यादव को लेकर काम करना शुरू कर दिया। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस तरह पुलिस ने फिलहाल अपने ऊपर पड़ रहे भारी दबाव से खुद को मुक्त कर राहत की सांस ली होगी लेकिन इससे उसने फिर किसी बड़ी वारदात का रास्ता भी साफ कर दिया क्योंकि इससे असली मास्टर माइंड को बिना किसी प्रयास के बड़ा मौका मिलना स्वाभाविक है। ब्रजेश मावी के बाद राजेश टोंटा मारा गया, अक्षय सोलंकी भी काम आ गया परंतु अभी राजकुमार शर्मा, दीपक वर्मा, दीपक राणा तथा लारेंस जैसे दोनों पक्ष के तमाम कुख्यात अपराधी बाकी हैं और वह वर्चस्व की इस लड़ाई में अपनी अपनी भूमिका साबित करने से पीछे नहीं हटने वाले। तय है कि जिस गैंगवार का आगाज हाथरस में राजेश टोंटा के घर से शुरू होकर मथुरा जिला कारागार के अंदर और फिर नेशनल हाईवे पर राजेश टोंटा की हत्या से 17 जनवरी 2015 को हुआ है, उसका अंजाम शेष है। वह कब और किस रूप में सामने आयेगा, यह बताना चाहे मुश्किल हो पर इतना आसानी से कहा जा सकता है कि होगा बहुत खौफनाक। शायद 17 तारीख से भी अधिक खौफनाक। तो इंतजार कीजिए तथा देखिए कि पुलिस और क्या-क्या गुल खिलाती है। एक करोड़ की रकम लुटने पर दो लाख बरामद दिखाकर अपनी पीठ खुद थपथपा लेने तथा ईनाम इकराम भी हासिल कर लेने का उसका शगल कोई नया नहीं है और न नई है उसकी कांटे से कांटा निकालने की थ्योरी। कानून व्यवस्था जाए भाड़ में, वह अपना शगल इसी प्रकार पूरा करती रहेगी और इसी थ्योरी पर काम करके वाह वाही भी लूटेगी। उसके लिए गोपाल यादव जैसे सॉफ्ट टारगेट्स की न कभी कहीं कोई कमी रही है और न रहेगी क्योंकि माइंडलैस को मास्टर माइंड साबित करना उसे बखूबी आता है।  

Read More



Mediabharti